Close Menu
Subscribe :

Chouthe Tirthankar Abhinandan Bhagwan Ki Gatha
Song

Chouthe Tirthankar Abhinandan Bhagwan Ki Gatha

Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan • Chouthe Tirthankar Abhinandan Bhagwan Ki Gatha • 2026 • 0:15:28 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan

Lyrics

Chouthe Tirthankar Abhinandan Bhagwan Ki Gatha • Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan

वार्ता: -जय जिनेन्द्र बंधुओ आज में आपको हमारे चौथे तीर्थंकर अर्थार्त अभिनंदन भगवान की जीवनी की

बखान इस कथा के माध्यम से आप सभी को सुनाने जा रही हूँ जय जिनेन्द्र -

F: -हम चौथे तीर्थंकर की पावन कथा सुनाते है अनुपम कथा सुनाते है

हम अभिनंदन भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

सर्व श्रेष्ठ सर्वोत्तम जीवन सार सुनाते है जीवन सार सुनाते है

हम अभिनंदन भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -है अभिनंदन भगवान तुम सर्व श्रेष्ठ भगवान

तुम सर्वश्रेष्ठ भगवान है अभिनंदन भगवान

वार्ता: -जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर अभिनंदन नाथ कहलाते है और में इनके बचपन से जुडी कुछ घटनाओ

का वर्णन करने जा रही हु -

F: -चौथे तीर्थंकर कहलाते है अभिनंदन नाथ

कोटि कोटि करू नमन चरण में जोड़ के दोनों हाथ

कोरस: -जोड़ के दोनों हाथ

F: -इक्ष्वाकुवंशी कहलाये क्षत्रिय था परिवार

अवध में राजा संवर के घर में लेते है अवतार

कोरस: -लेते है अवतार

F: -माता सिद्धार्थ ने देखे चौदह स्वप्न सालोने

चाँद सितारे नव ग्रह सारे बिखरे बनके खिलोने

कोरस: -बिखरे बनके खिलोने

F: -स्वप्न की सारी बाते राजा से बतलाते है

महाराजा के मन पंकज कलियाँ मुस्काती है

कोरस: -कलियाँ मुस्काती है

F: -चौदह स्वप्न की सुनके महाराजा हर्षाते है महाराजा हर्षाते है

हम अभिनंदन भगवान की जीवन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -है अभिनंदन भगवान तुम सर्व श्रेष्ठ भगवान

तुम सर्वश्रेष्ठ भगवान है अभिनंदन भगवान

वार्ता: -बंधुओ भगवान अभिनंदन नाथ जी को अभिनंदन स्वामी के नाम से भी जाना जाता है अभिनंदन

नाथ स्वामी का जन्म इक्ष्वाकु क्षत्रिय परिवार में माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय को हुआ था

अयोध्या में जन्मे अभिनंदन जी की माता सिद्धार्थ देवी और पिता राजा सवंर थे इनका वर्ण स्वर्ण

और चिन्ह बंदर था इनके यक्ष का नाम यज्ञेश्वर था और यक्षिणी का नाम ब्रज शृंखला था अपने पिता

की आज्ञानुसार अभिनंदन को राज्य का संचालन भी दिया गया जल्द ही उनका सांसारिक जीवन

से मोह भंग हो गया -

F: -इक्ष्वाकवंशी अवध का बड़ा राज परिवार

जहां पे राजा संवर का लगता भव्य राज दरबार

कोरस: -भव्य राज दरबार

F: -ज्ञानवान अति दयावान थे हिरदय बड़ा विशाल

राजा संवर के राज्य के अंदर हर कोई था खुशहाल

कोरस: -हर कोई था खुशहाल

F: -किसी चीज की कमी नहीं थी भरे धन्य भंडार

मणि माणिक रत्नो से भरा था राजा का दरबार

कोरस: -राजा का दरबार

F: -बाघ और बकरी एक ही घाट पर पीते थे पानी

मंगला चार आरती गाते बड़े बड़े ग्यानी

कोरस: -बड़े बड़े ग्यानी

F: -अवध पूरी की परिक्रमा सब देव लगाते है सब देव लगाते है

हम अभिनंदन भगवान की जीवन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -है अभिनंदन भगवान तुम सर्व श्रेष्ठ भगवान

तुम सर्वश्रेष्ठ भगवान है अभिनंदन भगवान

वार्ता: -अयोध्या नगरी में इक्ष्वाकुवंशीय महाराज संवर राज्य करते थे उनकी रानी का नाम सिद्धार्थ था एक

रात्रि महारानी सिद्धार्थ ने चौदह स्वप्न देखे स्वप्न के बारे में महाराज को बताया तो महाराज ने बड़े

बड़े ज्ञानियों को बुलाकर स्वप्न के फल के बारे में पूछा तो ज्ञानियों ने बताया की है राजन महारानी

एक ऐसे तेजस्वी पुत्र को जन्म देगी जो या तो चक्रवर्ती होगा या फिर धर्म तीर्थ संस्थापक तीर्थंकर

होगा स्वप्न के फल के बारे में जानकारी मिलते ही पूरी अयोध्या में प्रसन्नता की लहर दौड़ जाती है -

F: -स्वप्न की बात सुनी राजा ने हुआ बड़ा खुशहाल

राज्य की सारी जनता को उसने कर दिया मालमाल

कोरस: -उसने कर दिया मालमाल

F: -गली गली में दीप जल गए घर घर मंगल गान

वेद शास्त्र ज्ञानी ध्यानी करे मंत्रो का गुणगान

कोरस: -करे मंत्रो का गुणगान

F: -राजा संवर ने सारे नगर में लगा दिये भण्डारे

रिद्धि सिद्धिया नृत्य कर रही आके महल चौबारे

कोरस: -आके महल चौबारे

F: -स्वर्ग लोक से देवी देवता रहे पुष्प वरकात

नगर अयोध्या में खुशियों सी बेला गयी थी आय

कोरस: -बेला गयी थी आय

F: -मोर चकोर किलोल करे पक्षी चहकते हैपक्षी चहकते है

हम अभिनंदन भगवान की जीवन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -है अभिनंदन भगवान तुम सर्व श्रेष्ठ भगवान

तुम सर्वश्रेष्ठ भगवान है अभिनंदन भगवान

वार्ता: -सारी अयोध्या में दीपोत्सव पर्व मनाया जाने लगा राज परिवार सहित समस्त नागरिको में

परस्परिक अभिवादन अभिनन्दन रूपी सद्गुण का अतिशय विकास हुआ सभी ने इसे महारानी के

गर्भस्थ पुण्यशाली जिव का प्रभाव माना माघ शुक्ल द्वितीय को महारानी ने एक तेजस्वी शिशु को

जन्म दिया देवो और मानवो ने प्रभु का जनमोत्स्व बड़े ही धूमधाम से मनाया नामकरण की बेला में

महाराज ने घोषणा की हमारे पुत्र के गर्भ में आते ही सर्वत्र अभिवादन अभिवंदन के सद्गुण का

प्रसार हुआ इसलिए इसका नाम अभिनंदन रखा जाता है -

F: -कमल पुष्प की भांति थी उनकी मनमोहक मुस्कान

युवारूप में पहुंच गए जब अभिनन्दन भगवान

कोरस: -जब अभिनन्दन भगवान

F: -दिव्य छवि और रूप अनुपम चितवन मन भावन

वाणी मधुर मधुर की उनकी स्वर उत्तम पावन

कोरस: -स्वर उत्तम पावन

F: -स्वर्गवास हो गया पिता का शोक कुल परिवार

अभिनंदन के कंधे पर आ गया राज्य का भार

कोरस: -आ गया राज्य का भार

F: -अभिनंदन के राज्य काल में सभी बड़े खुशहाल

बाज और बुलबुल एक साथ में बैठे एक ही डाल

कोरस: -बैठे एक ही डाल

F: -सांप नेवले प्रेम भाव से गले लग जाते है हाँ गले लग जाते है

हम अभिनंदन भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -है अभिनंदन भगवान तुम सर्व श्रेष्ठ भगवान

तुम सर्वश्रेष्ठ भगवान है अभिनंदन भगवान

वार्ता: -अभिनंदन जी के शासन काल में सर्वत्र सुख समृद्धि और न्याय की वृद्धि हुई ततपश्चात उनका मन

मोह माया से दूर होने लगा उनको ये नश्वर संसार अप्रिय सा लगने लगा मन में वैराग जाग चूका था

कालांतर में अपने पुत्र को राज पद प्रधान कर अभिनंदन नाथ जी ने अंगीकार की अठारह वर्षो

तक प्रभु ह्रदय मग्न अवस्था में रहे ततपश्चात पोष शुक्ल चतुर्दशी के दिन प्रभु ने केवल्य ज्ञान प्राप्त

किया देवताओ ने उपस्थित होकर केवल्य महोत्सव मनाया एवं समव शरण की रचना की प्रभु ने

धर्मोपदेश दिया हजारो लोगो ने धर्म को अन्गिसार किया -

F: -पोष शुक्ल के चतुर्दशी को पाया केवल ज्ञान

धर्म उपदेश दिया लोगो को किया है जन कल्याण

कोरस: -किया है जन कल्याण

F: -समव शरण की रचना करके दिया धर्म उपदेश

जैन धर्म का पहुंचाया फिर घर घर में संदेश

कोरस: -घर घर में संदेश

F: -साधु साध्वी श्रावक श्राविका हो गए अंगीकार

अभिनंदन के अनुगामी हो गए थे कई हजार

कोरस: -हो गए थे कई हजार

F: -तीर्थ चतुर्विद्ध की स्थापना करते है भगवान

लगे कराने जान मानस को धर्म का अमृत पान

कोरस: -धर्म का अमृत पान

F: -तभी तो अभिनन्द स्वामी भगवान कहाते है भगवान कहाते है

हम अभिनंदन भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -है अभिनंदन भगवान तुम सर्व श्रेष्ठ भगवान

तुम सर्वश्रेष्ठ भगवान है अभिनंदन भगवान

वार्ता: -हजारो लोग ने साधु साध्वी श्रावक श्राविका धर्म को अंगीकार करते है इस प्रकार चतुर्विध तीर्थ की

स्थापना हुई दीर्घ काल तक भव्य प्राणियों को धर्मकृत का पान कराने के पश्चात वैशाख शुक्ल

अष्टमी को सम्मेद शिखर से अभनन्दन नाथ भावन मोक्ष गमन करते है -

F: -अभिनन्दन भगवान ज्ञान से हो गए थे परिपूर्ण

उनके जीवन की यात्रा जब होने लगी सम्पूर्ण

कोरस: -जब होने लगी सम्पूर्ण

F: -अपने जीवन में अभिनन्दन करते रहे कल्याण

धर्म ध्वजा फहराए उन्होंने किया धर्म निर्माण

कोरस: -किया धर्म निर्माण

F: -उन्हें लगा जब आने वाली है जीवन की शाम

पहुंच गए अभिनंदन जी सम्मेद शिखर के धाम

कोरस: -सम्मेद शिखर के धाम

F: -सम्मेद शिखर से अभिनंदन जो करते है निर्वाण

मोक्ष मार्ग पर निकल पड़े वो त्याग के अपने प्राण

कोरस: -वो त्याग के अपने प्राण

F: -लिखते है सुखदेव कैलाश संगीत बनाते है रिंकी गाके सुनाती है

रिंकी अभिनंदन भगवान को शीश नवाती है पावन कथा सुनाती है

कोरस: -है अभिनंदन भगवान तुम सर्व श्रेष्ठ भगवान

तुम सर्वश्रेष्ठ भगवान है अभिनंदन भगवान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Chouthe Tirthankar Abhinandan Bhagwan Ki Gatha

Open in YouTube

Credits

Song Title Chouthe Tirthankar Abhinandan Bhagwan Ki Gatha
Album Chouthe Tirthankar Abhinandan Bhagwan Ki Gatha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Abhinandan Nath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40