Close Menu
Subscribe :

Kawad Ki Katha
Song

Kawad Ki Katha

Devesh Kundan • Kawad Ki Katha • 2026 • 0:17:52 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Kawad Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -बम बम भोले बम बम भोले बम बम भोले बोल कांवड़िया बोल बम शिव प्रेमीयों आज हम

आपको कांवड़ यात्रा की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं तो प्रेम से बोलिये शंकर भगवान् की

जय -

M: -हम कांवड़ की मन भावन आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

बोल कांवड़िया बोल बम का नारा लगाते हैं हम नारा लगाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: -प्रिये जनो धर्मपुराणो के अनुसार आज से पंद्रह करोड़ पांच लाख एक सौ तेइस वर्ष पूर्व

सावन के महीने में दैत्यों और देवो ने मिलकर समुद्र मंथन किया जिस से सर्वप्रथम काल

कूट नामक सृष्टि विनाशक विष प्राप्त हुआ जिसे देख कर देव और दानवों दोनों डर गए

तब वो ब्रह्मा जी के शरण में गए -

M: -ब्रह्मा जी ने शिव शंकर जी की याद उन्हें दिलवाई

सब देवों ने शिव को जा अपनी व्यथा बताई

कोरस: - जा अपनी व्यथा बताई

M: -बोले भोले हे देवों अब चिंता न करना

विष का पान करूंगा मैं तुम व्यर्थ नहीं डरना

कोरस: -तुम व्यर्थ नहीं डरना

M: -शिव शंकर ने काल कूट का फिर रस पान किया

साऱी सृष्टि की रक्षा कर जीवन दान दिया

कोरस: -जीवन दान दिया

M: -काल कूट विष पीकर शिव जी के तन का ताप बढ़ा

छाने लगा है नशा जहर का कंठ के अंदर जा

कोरस: -कंठ के अंदर जा

M: -कैसे मिले शिव जी को चैन ब्रह्मा जी बताते हैं ब्रह्मा जी बताते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: -विष पान के कारण शिव जी विचलित हो गए अतः ब्रह्मा जी ने सभी देव दानवों से भगवान् शिव के शीश भाग पर गंगा जल से अभिषेक करने को कहा जिस से उन्हें शीतलता की

प्राप्ति हो -

M: -देवों से बोले ब्रह्मा जी शीतल जल ले आओ

पावन गंगा जल से शिव जी को तुम नहलाओ

कोरस: -शिव जी को तुम नहलाओ

M: -सभी देवता गंगा जल फिर लेकर आते हैं

शिव के शीश पे बारी बारी जल को वो चढ़ाते हैं

कोरस: -जल को वो चढ़ाते हैं

M: -गंगा जल से जलाभिषेक देवों ने है किया

तब से ही इस प्रथा का भक्तों शुभारम्भ हुआ

कोरस: -भक्तों शुभारम्भ हुआ

M: -शीतल जल से शिव जी का सब करते हैं अभिषेक

गंगा जल की शीतलता से मिट जाते सब क्लेश

कोरस: -मिट जाते सब क्लेश

M: -शीतल जल को चढ़ा देव जय कार लगाते हैं जय कार लगाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: -प्रिये भक्तों भगवान्प रशुराम जमदग्नि तथा माता रेणुका की संतान थे एक दिन एक राजा

इनकी माता का, हरण कर लेता है, और इनके पिता , उन्हें अपनाने से इंकार कर देते हैं ,

और परशुराम जी को आदेश देते हैं की वो अपनी माँ की हत्या कर दें -

M: -माँ की हत्या करने से उन्हें पाप लगा भारी

नित मायूस ही रहने लगे श्री परशु धारी

कोरस: -श्री परशु धारी

M: -कैसे मिलेगी पापों से मुक्ति समझ नहीं वो पाए

एक दिवस वो ऋषि नारद के पास में हे वो आये

कोरस: -पास में हे वो आये

M: -अपने दुःख का कारण उन्होंने नारद जी को बताया

देवर्षि नारद जी ने फिर उनको मार्ग दिखलाया

कोरस: -उनको मार्ग दिखलाया

M: -बोले गंगोत्री से गंगा जल को लेकर आओ

श्रद्धा भाव से भोले के सिर गंगा जल को चढ़ाओ

कोरस: -गंगा जल को चढ़ाओ

M: -परशुराम फिर नारद जी से युक्ति पाते हैं वो तो युक्ति पाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: -मातृ हत्या का पाप परशुराम जी के ऊपर था और वो इस से मुक्ति चाहते थे अतः इस पाप

से मुक्ति के लिए देवर्षि नारद जी की सलाह पर कांवड़ उठाते हैं और भगवान् शिव का

जलभिषेक करते हैं तभी से यह परम्परा अब तक चली आ रही हैं -

M: -नारद जी से युक्ति पाकर आये परशुराम

शिव भक्ति में डूब के वो तो करने लगे गुणगान

कोरस: -करने लगे गुणगान

M: -एक दिन जंगल से फिर तो वो बांस ले आते हैं

लाल कपड़े का भक्तो कांवड़ वो तो बनाते हैं

कोरस: -कांवड़ वो तो बनाते हैं

M: -श्रद्धा भाव से भोले नाथ का जपते हैं वो नाम

बनाके कांवड़ परशु फिर तो चले गंगोत्री धाम

कोरस: -चले गंगोत्री धाम

M: -हरिद्वार में आके उन्होंने किया गंगा स्नान

ततपश्चात उन्होंने वहाँ से किया है फिर प्रस्थान

कोरस: -किया है फिर प्रस्थान

M: -गंगोत्री के धाम पे वो फिर पहुँच ही जाते हैं वो तो पहुँच ही जाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: - गंगोत्री पहुँच कर परशुराम जी ने माँ गंगे की स्तुति की और आह्वान किया विनती सुन माँ

गंगे प्रकट हो गई परशुराम हाथ जोड़ कर अपने पापों को नष्ट करने की ,कामना करते हैं ,

और गंगा जल भर ,बागपत में स्थित, पूरा महादेव का ,जलाभिषेक करते हैं -

M: -परशुराम की भक्ति से शिव जी प्रसन्न हुए

दर्शन पाकर शिव जी के परशुरामजी धन्य हुए

कोरस: -परशुरामजी धन्य हुए

M: -मातृ हत्या से शिव जी ने उनको मुक्त किया

एक फरसा फिर परशुराम को शिव जी ने भेंट किया

कोरस: -शिव जी ने भेंट किया

M: -पूरा महादेव तब से परशुरामेश्वर कहलाता

श्रद्धा भाव से भक्तों के मन स्थल वो भाये

कोरस: -मन स्थल वो भाये

M: -परशुराम बलवान और अति ज्ञानी कहलाये

दुष्टों का संहार किया आतंक न सह पाते है

कोरस: -आतंक न सह पाते है

M: -परशुराम को पहला कांवड़िया सब बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: -प्रिय भक्तो भगवान शिव परशुराम जी की भक्ति से प्रसंन्न होते हैं और उन्हें अनेक

दिव्यास्त्र भी प्रदान करते हैं -

M: -परशुराम शिव जी की फिर तो करने लगे भक्ति

शिव शंकर ने परशुराम को दी हैं कई शक्ति

कोरस: -दी हैं कई शक्ति

M: -परशुराम की कथा छोड़ आगे को बढ़ते हैं

कांवड़ की एक कथा अनोखी दूजी कहते हैं

कोरस: -कथा अनोखी कहते हैं

M: -कुछ विद्वानों ने ऐसा भी शास्त्रों में पाया

त्रेता युग में पहली कांवड़ श्रवण कुमार लाया

कोरस: -श्रवण कुमार लाया

M: -माता पिता का आज्ञाकारी था शांतनु का लाल

माता पिता दोनों ही अपने पुत्र पे बड़े निहाल

कोरस: -अपने पुत्र पे बड़े निहाल

M: -माता पिता अपनी मंशा श्रवण को बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: -प्रिये भक्तों महातपस्वी शांतनु और उनकी पत्नी ज्ञानवंती वृद्धावस्था में नेत्रहीन हो गए थे

एक दिन उन्होंने अपने पुत्र श्रवण कुमार से तीर्थ यात्रा की इक्षा प्रकट की श्रवण कुमार ने

एक कांवड़ बनाई और माता पिता को बैठाकर कई तीर्थ स्थलों पर स्नान दान कराया इसी

क्रम में श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना क्षेत्र में आ जाते हैं -

M: -श्रवण कुमार ने माता पिता को कई धामों पे घुमाया

हरिद्वार से कांवड़ लेकर श्रवण कुमार था आया

कोरस: -श्रवण कुमार था आया

M: -माता पिता को कराके उसने खुद भी किया स्नान

फिर तो वहां से गंगा जल ले किया उसने प्रस्थान

कोरस: -गंगा जल ले किया उसने प्रस्थान

M: -वहाँ पे जाकर श्रवण कुमार ने शिव को जल चढ़ाया

पहली कांवड़ इसे भक्तों विद्वानों ने बतलाया

कोरस: -विद्वानों ने बतलाया

M: -तब से कांवड़ की ये भक्तों प्रथा चली आई

शिव भक्तों ने कांवड़ ला शिवलिंग पर है चढ़ाई

कोरस: -शिवलिंग पर है चढ़ाई

M: -सब कांवड़िया शिव शम्भू के नारे लगाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

वार्ता: -कांवड़ उठाने के कुछ नियम भी होते हैं हालांकि लोगों ने अपने सुविधा के अनुसार इसमें

कई तरह से परिवर्तन भी किया ,किन्तु एक बार कांवड़ उठाने के उपरान्त इसे धरती या

वृक्ष के नीचे रखना निषेध माना गया हैं -

M: -स्नान आदि करने के बाद कांवड़ को उठाते हैं

धरती और वृक्षों के नीचे न ये रखी जाती हैं

कोरस: -न ये रखी जाती हैं

M: -शिव के भक्त डीजे बजाकर कांवड़ लाते हैं

होकर मस्त शिव भक्ति में नारे लगाते हैं

कोरस: -शिव के नारे लगाते हैं

M: -गंगा जल जो कांवड़ से ला शिव को चढ़ाते हैं

रोग दोष सब पापों से वो मुक्ति पाते हैं

कोरस: -वो मुक्ति पाते हैं

M: -कांवड़ गाथा सुनेगा जो वो तृप्त हो जाएगा

मुनेंद्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाएगा

कोरस: -शारदा कलम चलाएगा

M: -देवेश कुंदन शिव कांवड़ की महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - कांवड़ की कथा महान मिलता है अभय का दान

मिलता है अभय का दान कांवड़ की कथा महान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Kawad Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Kawad Ki Katha
Album Kawad Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Munendra Prem Ji
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Sawan
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40