Dev Diwali Ki Katha
Lyrics
वार्ता :- प्रेम से बोलिए श्री कार्तिकेय भगवान् की जय प्रिय भक्तजनों आज हम आपको देव दीपावली की पावन कथा सुनाने जा रहा हैं , स्कन्द पुराण के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा को भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय ने ,महादैत्य तारकासुर का संहार कर देव ऋषि मुनियों तथा तीनों लोको को नया जीवन दिया था, अपनी इसी प्रसन्ता को व्यक्त करने के हेतु ऋषि मुनि, अदि सभी गन्धर्व सहित सभी ने ढोल बजाकर नृत्य कर मंगल गान किया जिसे हम देव दीपावली के नाम से जानते हैं
M:- हम देव दिवाली की अति पावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देवता इस दिन देवलोक में दीप जलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री गणेश जी शिव विष्णु जी पूजे जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
देवता इस दिन देवलोक में जश्न मनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- वज्रंग एक शक्तिशाली असुर था, जो महर्षि कश्यप और माता दिति का पुत्र था उसके शरीर की कठोरता वज्र के समान थी इसीलिए उसका नाम वज्रांगा रखा गया । वज्रांग माता दिति की इच्छा के अनुरूप ही था। माता दिति इंद्र द्वारा किए गए छल-कपट से बहुत दुखी थी और उनसे बदला लेने के लिए अपने पुत्र वज्रांग को युद्ध की आज्ञा देती है
M:- एक असुर वज्रंगा जो था वीर और बलवान
वज्रांगी पत्नी से पाया उसने एक संतान
कोरस:- उसने एक संतान
M:- वज्रंगा ने अपने पुत्र को तारका नाम दिया
बड़ा हुआ जब तारकासुर ब्रह्मा जी का ध्यान किया
कोरस:- ब्रह्मा जी का ध्यान किया
M:- ब्रह्मा जी जब हुए प्रसन्न तो दिया उसे वरदान
तुमको केवल मार सकेगी शिव शक्ति संतान
कोरस:- शिव शक्ति संतान
M:- तारकासुर को पता था की हुआ माता सती का अंत
उसको कोई भी मार सके न ऋषि मुनि भगवंत
कोरस:- ऋषि मुनि भगवंत
M:- उसे पता था शिव जी तप में लींन हो जाते हैं तपस्या लीं हो जाते हैं
देवता इस दिन देवलोक में दीप जलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- तारकासुर जब बड़ा हुआ तो माता पिता की आज्ञा से मधुवन में जाकर ब्रह्मा जी की घोर तपस्या करने लगा ब्रह्मा देव प्रकट हो गए और तारकासुर से कहा मांगो वर तुमको क्या चाहिए तारकासुर ने अमरत्व का वरदान माँगा , ब्रह्मा जी ने कहा की अमरत्व का वरदान प्रकृति के नियमों के विरुद्ध है तब तारकासुर ने कहा हे भगवन मेरी मृत्यु भगवान शंकर के पुत्र के हाथों हो
M:- शक्तिशाली बनके तारका करने लगा परेशान
तीनों लोक में तारकासुर ने मचा दिया कोहराम
कोरस:- मचा दिया कोहराम
M:- ऋषि मुनि गंधर्व आदि सब हो गए हैं परेशान
असुर के सन्मुख देवताओं का नहीं रहा है मान
कोरस:- नहीं रहा है मान
M:- अब तो पापी आठों याम ही करता अत्याचार
उसके खौफ के कारण मच गयी भक्तों हाहाकार
कोरस:- मच गयी हाहाकार
M:- पीडित देवता फिर तो भक्तों दौड़े आए हैं
ब्रह्मा जी से हाथ जोड़ सब हाल सुनाए हैं
कोरस:- सब हाल सुनाए हैं
M:- कैसे होगा अंत पापी का जानना चाहते हैं वो जानना चाहते है
देवता इस दिन देवलोक में दीप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- प्रिय भक्तों सभी देवों ने ब्रह्मा जी की शरण ली और विनती करते हुए मदद् की गुहार लगायी तभी ब्रह्मा जी ने देवों को बतलाया कि तारकासुर को सृष्टि में कोई भी पराजित नहीं कर सकता है
M:- ब्रह्मा जी ने बताया भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
तारकासुर को मारेगी शिव शक्ति की संतान
कोरस:- शिव शक्ति की संतान
M:- बोले ब्रह्मा शिव भोले तो धूनी रमाए है
शिव की शादी हो जाए ये देवता चाहे है
कोरस:- ये देवता चाहे है
M:- वैरागी तो बन गए भोले कौन जगायेगा
क्रोधित हो गए अगर तो फिर आफत आएगा
कोरस:- आफत आएगा
M:- इधर सती ने पर्वत राज के घर पर जन्म लिया
नारद मुनि ने राजा को सब रहस्य बता दिया
कोरस:- सब रहस्य बता दिया
M:- नारद जी शिव का गौरा को तप बतलाते हैं माँ तप बतलाते है
देवता इस दिन देवलोक में जश्न मानते है, वो ख़ुशी मानते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- जय श्री महाकाल प्रिये भक्तों भगवान् शिव सब कुछ करते हैं उनकी इक्षा के विरुद्ध कुछ भी सम्भव ही नहीं है , महादेव अपनी साधना में लीन हैं , इधर देवताओं को चिंता हो रही थी की अगर भगवान् शिव का विवाह नहीं हुआ तो तारकासुर का मारा जाना सम्भव नहीं होगा दूसरी और तारकासुर प्रसन्न था की भगवान शिव की तपस्या भंग करने की हिमाकत कौन कर सकता है न उनकी तपस्या भंग होगी न उनका विवाह होगा और न उसकी मृत्यु होगी हर हर महादेव
M:- कामदेव ने ध्यान भोले का भंग है कर डाला
शिव ने क्रोध में कामदेव को भस्म है कर डाला
कोरस:- भस्म है कर डाला
M:- किन्तु अन्त में भोले तप से हो गए हैं प्रसन्न
देवों की विनती पर शादी के काज हुए सम्पन्न
कोरस:- शादी के काज हुए सम्पन्न
M:- करके शादी भोले गौरा पर्वत पर आए
समय के चलते भोलेनाथ जी पुत्र रतन हैं पाए
कोरस:- पुत्र रतन हैं पाए
M:- शिव के पुत्र के जन्म की बात जो सुनी देवता ने
ख़ुशी और आनंद मनाया है फिर सबके व्रताओं ने
कोरस:- फिर सबके व्रताओं ने
M:- नाम रखा है कार्तिकेय हम ये बतलाते है, हम ये बतलाते है
देवता इस दिन देवलोक में दीप जलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- प्रिय जनों भगवान कार्तिकेय माता पार्वती से अस्त्र शस्त्र का ज्ञान पाते हैं ,और शिव पार्वती अन्य देवों से शक्तियाँ प्राप्त करते है, देवों की विनती पर माता पार्वती अपने पुत्र को तारकासुर का संहार करने रण में भेज देती हैं ,
M:- देवासुर संग्राम में कार्तिकेय रण में आए हैं
तारकासुर से भिड़ गए भक्तों ना घबराए हैं
कोरस:- भक्तों ना घबराए हैं
M:- एक ही पल में तारकासुर का कर डाला संहार
दैत्य की मृत्यु होते ही फिर होने लगी जयकार
कोरस:- होने लगी जयकार
M:- इन्द्र देव ने इन्द्रासन को फिर से पाया है
दीप जलाए देवों ने और जश्न मनाया है
कोरस:- और जश्न मनाया है
M:- उस दिन से ही देव दीपावली मनती आई है
काशी में महादेव के संग माँ दीप जलाई हैं
कोरस:- माँ दीप जलाई हैं
M:- तारकासुर का पुत्र पिता का बदला लेना चाहते है बदला लेना है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- तारकासुर के वध के उपरान्त उनके तीनो पुत्र अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने को आतुर थे , उनकी देवताओं से उनकी अदावत पुरानी और खानदानी थी जो की क्रमबद्ध शृंखला के रूप में वर्णित और जगत विख्यात है , इसी बदले की भावना से उन्होंने वन में जाकर ब्रह्मा जी की घोर तपस्या करते हैं और अपने पूर्वजों के अनुरूप ही अमरत्व का वरदान की मांग करते हैं
M:- तारकासुर के तीनों पुत्र फिर वन में आए हैं
ब्रह्मा जी की करके तपस्या ध्यान लगाए हैं
कोरस:- तपस्या ध्यान लगाए हैं
M:- कठिन तपस्या देख ब्रह्मा जी वहां पे आए हैं
क्या वर चाहते तारका सुत ये वचन सुनाए हैं
कोरस:- ये वचन सुनाए हैं
M:- तीनों पुत्रों ने अमरत्व का माँगा है वरदान
ब्रह्मा जी ने मना किया बोले ना ये आसान
कोरस:- बोले ना ये आसान
M:- दूजा कोई भी वर मांगो हो देना आसान
सोच विचार के तीनों बोले सुने लगाकर ध्यान
कोरस:- सुने लगाकर ध्यान
M:- क्या बोले हैं तारकासुर सुत चलो बताते है हम वो बतलाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- प्रिय भक्तों तारकासुर के तीनों पुत्रों ने विचार करके ब्रह्मा जी से कहां आप हमारे लिए तीन अलग अलग पुरियों का निर्माण कर दें और वे तीनों अभिजित् नक्षत्र में एक पंक्ति में खड़ी हों और अगर कोई क्रोधजित् अत्यंत शांत अवस्था में असंभव रथ और असंभव बाण से हमें मारना चाहे, तब हमारी मृत्यु हो यह सुन ब्रह्माजी ने कहा- तथास्तु
M:- शर्त के अनुसार वो तीनों पुरियां हैं पाए
पुरियां पाकर तीनों दैत्य फिर अति हर्षाए है
कोरस:- अति हर्षाए है
M:- तारकाक्ष ने स्वर्णपुरी को भक्तों पाया है
कमलाक्ष तो रजत पुरी पाकर हर्षाया है
कोरस:- पाकर हर्षाया है
M:- विद्युन्माली को विश्वकर्मा लोहपुरी बनाए है
तीनों असुर ही त्रिपुरासुर फिर भक्तों कहलाए है
कोरस:- फिर भक्तों कहलाए है
M:- फिर तो तीनों भाईयों ने आतंक मचाया है
सातों लोको में जाकर सबको ही सताया है
कोरस:- सबको ही सताया है
M:- देव गणों को हरा युद्ध वो उन्हें भगाते है हम कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में जश्न मनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- कई युद्धों के उपरान्त देव उन्हें पराजित नहीं कर पाए क्योंकि की त्रिपुरासुर ने अपनी कर्मठता से ब्रह्मदेव का वरदान प्राप्त किया था , उनके आशीर्वचनो के कारण देव बारम्बार पराजय की ओर अग्रसर थे , अतः वो देवेश्वर महादेव के शरणागत हुए , करुणा के सागर परमपिता ने उन्हें पुनः युद्ध हेतु प्रेरित करते हुए उनकी कर्मठता का ज्ञान के साथ अपनी आधी शक्ति दी किन्तु इस सृष्टि में कौन है जो शिव की शक्ति का कण मात्र भी धारण करने की सामर्थ रखता है असंभव कोई भी नहीं,
M:- सब देवों ने मिलकर त्रिपुरा सुर से युद्ध किया
किन्तु यहाँ के दैत्यों ने है फिर उनको भगा दिया
कोरस:- फिर उनको भगा दिया
M:- अंत में देवता भक्तों शिव की शरण में आए है
तारकासुर के पुत्रों की वो बात बताए है
कोरस:- वो बात बताए है
M:- बोले शिव मैं आधा बल तुम सबको देता हूँ
कर दो वध उन दुष्टों का ये आशिष देता हूं
कोरस:- ये आशिष देता हूं
M:- शिव का बल तो देवों भक्तो धारण ना कर पाए
है संकल्प लिया भोले ने क्रोध में है वो आए
कोरस:- क्रोध में है वो आया
M:- करते है जयकर भोले का हम वो बतलाते है, हम सत्य बताते है
देवता इस दिन देवलोक जश्न मानते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- प्रिय भक्तों करुणेश्वेर प्रभु ने त्रिपुरा सुर को मारने का संकल्प लिया तो उनके लिए रथ और धनुष वाण की तैयारी होने लगी पिता श्री देवेश्वर महादेव ने पृथ्वी को ही अपना रथ बनाया, सूर्य और चन्द्रमा को पहिया, सृष्टा सारथी बने, विष्णु बाण, मेरूपर्वत धनुष और वासुकी बने उस धनुष की डोर इस प्रकार तैयार हुआ असंभव रथ ,
M:- हुए असंभव रथ पर फिर तो भोले नाथ सवार,
डगमगाया रथ हरि आए ले वृषभ नाथ अवतार
कोरस:- ले वृषभ नाथ अवतार
M:- घोड़ों और वृषभ की पीठ पे भोले हुए सवार,
दैत्यों की नगरी को चले है करने को संहार
कोरस:- करने को संहार
M:- देखा नगर को शिव ने पाशुपत अस्त्र किया संधान,
तीनों पुरियां एकत्रित हो शिव ने किया संधान
कोरस:- शिव ने किया संधान
M:- उस वाण में विष्णु अग्नि वायु यम समाए,
अभिजित् नक्षत्र में शिव जी तीनों पुरियां पाए
कोरस:- तीनों पुरियां पाए
M:- चला दिया है वाण ये तीनों भस्म हो जाते है, तीनो भस्म हो जाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- जो शरणागत होते हैं महादेव के भला उसका अहित करने की सामर्थ्य कौन कर सकता हैं , जो स्वयं ही करुणा के सागर हैं जो दातार हैं सृष्टि के पालनहार हैं स्वयं प्रकृति स्वरुपा माँ भगवती जिनकी शक्ति हैं उनकी महिमा का बखान त्रिभुवन भी नहीं कर सकता मैं क्या कर पाऊँगा मगर मैं प्रयास करता हूँ क्योंकि मैं पुत्र हूँ साधक नहीं क्योंकि पुत्र हेतु कोई नियम नहीं होता अतः है मूल पिता आपकी दी हुई ध्वनि से आपका ही वंदन करता हूँ इसे स्वीकार कर कृतार्थ करो महादेव
M:- त्रिपुरा सुर को मार के भोले त्रिपुरारी कहलाए
रुद्र का ह्रदय द्रवित हो गया आँख आंसू टपकाए
कोरस:- आँख आंसू टपकाए
M:- आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष वन उग आते है
शिव शंकर के भक्त रुद्राक्ष को गले लगते है
कोरस:- रुद्राक्ष को गले लगते है
M:- त्रिपुरासुर के अंत बाद फिर देवता हर्षाए
दीप जलाकर सारे देवता फिर तो जश्न मनाए
कोरस:- फिर तो जश्न मनाए
M:- त्रिपुरासुर का कर संहार तो भोलेनाथ है आए
ब्रह्मा विष्णु इन्द्र आदि सब जयकार लगाए
कोरस:- सब जयकार लगाए
M:- देवों के भी देव भोलेनाथ कहाते है हम कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में जश्न मानते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता :- त्रिपुरसुर के संहार के उपरान्त देवताओं ने अपनी प्रसन्नता को प्रकट करने हेतु दीपोत्सव मनाया और गंधर्वों ने मंगल गान किया अप्सराओं ने अपने नृत्य कौशल से इसमें चार चाँद लगा दिए जिसे कालांतर में दीपोत्सव और देव दीपावली के नाम से जाना जाने लगा
M:- दैत्यों के संहार के कारण मनी दीवाली है
देव ऋषि मुनियों सबके दुख हरने वाली है
कोरस:- दुख हरने वाली है
M:- देव दीपावली काशी में हर साल मनायी जाती
त्रिपुरासुर के अंत की गाथा याद है दिलवाती
कोरस:- गाथा याद है दिलवाती
M:- जो भी शिव की शरण में आता भव तर जाता है
इच्छा फल पाता है जो भी ये पर्व मनाता है
कोरस:- जो भी ये पर्व मनाता है
M:- मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते हैं
देवेश कुंदन तो भक्तों ये कथा सुनाते है
कोरस:- भक्तों ये कथा सुनाते है
M:- प्रेम तनय त्रिदेवों की जयकार लगाते है, कैलाश संगीत बनाते हैं
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार
करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
लेखक :- मुनेंद्र सिंह
Dev Diwali Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |