Nau Durga Ki Katha
Lyrics
संवाद 1 :- प्रिय भक्तों आज हम आप सबको नौ दुर्गा अर्थात आदिशक्ति मां भगवती की नौ रूपों की संपूर्ण कथा संक्षेप में सुनाने जा रहे हैं। नवरात्रि जगत जननी में माता भगवती के इन्हीं स्वरूपों की पूजा और आराधना होती है। इन सभी रूपों की महिमा का गुणगान, आइये हम सब मिलकर करते है
M:-हम नवरात्रि के नौ दिनों की कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते है X
मां दुर्गा के नौ रूपों की महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
एक-एक रूपों की अनुपम सुन्दर झलक दिखाते हैं, हम झलक दिखाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 2 :- प्रियभक्तों नवरात्रि के प्रथम दिवस में माता दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा उपासना होती है। इनका वाहन बैल है, इनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल सर्वदा सुशोभित रहता है। इनकी आराधना से जातक की कुंडली में चंद्र दोष ठीक होता है।
M:-पूर्व जन्म में हुआ पिता के घर इनका अपमान।
त्याग दिया था प्राण मात ने करके शिव का ध्यान।।
कोरस:- करके शिव का ध्यान।।
M:-अगला जन्म लिया फिर माता ने हिमगिरि के ठाम।
पड़ा शैलपुत्री मां जगदंबा का पावन नाम।।
कोरस:- जगदंबा का पावन नाम।।
M:-शिव शंकर की शक्ति बनीं, मंगल छाया चहुं ओर।
इनके सुमिरन से अंधेरे मन में हो जाये भोर।।
कोरस:- मन में हो जाये भोर।।
M:-शीश चंद्रमा है माता के गले में शोभित हार।
नवरात्रि के प्रथम दिवस पूजे इनको संसार।।
कोरस:- पूजे इनको संसार।।
M:-लाल पुष्प इस रोज भक्त सब इन्हें चढ़ाते हैं, सब इन्हे चढ़ाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 3 :- प्रियभक्तों नवरात्रि के द्वितीय दिवस में माता ब्रह्मचारिणी की उपासना होती है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली, इनके दाएं हाथ में जपमाला, और बाएं हाथ में कमंडल है। इनकी पूजा से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
M:-देवर्षी नारद जी से उपदेश दिव्य पाकर।
किया घोर तप ब्रह्मचारिणी मां ने हर्षाकर।।
कोरस:- मां ने हर्षाकर।।
M:-एक हजार वर्ष तक मां ने किया कठिन उपवास।
ब्रह्मा जी ने ब्रह्मचारिणी नाम दिया तब खास।।
कोरस:- नाम दिया तब खास।।
M:-मुख मंडल पर तेज अलौकिक श्वेत वस्त्र तन पे।
सदाचार संयम बढ़ता है सुमिरन से इनके।।
कोरस:- है सुमिरन से इनके।।
M:-ज्ञान और वैराग्य उन्हें होते हैं सहज सरल।
ब्रह्मचारिणी माता को भजते हैं जो हर पल।।
कोरस:- भजते हैं जो हर पल।।
M:-इन्हें समर्पित करके श्वेत पुष्प जन ध्याते हैं, पावन कथा सुनाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 4 :- प्रियभक्तों नवरात्रि का तृतीय दिवस शक्ति स्वरूपा माता चंद्रघंटा को समर्पित है। क्योंकि इनके शीश पर घंटे का आकार का अर्ध चंद्र शोभित है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहते हैं। इनका प्रिय वाहन सिंह है।
M:-एक बार जब असुरों ने चहुंओर किया अधिकार।
तब माता शक्ती ने लिया चंद्रघंटा अवतार।।
कोरस:- चंद्रघंटा अवतार।।
M:-दसों भुजा में सजे मात के अस्त्र-शस्त्र तलवार।
अधारों पर मुस्कान मधुर और गले पुष्प का हार।।
कोरस:- और गले पुष्प का हार।।
M:-दृष्ट दैत्यों का वध कर जग को भय मुक्त किया।
साहस, निर्भरता का जन जन को संदेश दिया।।
कोरस:- जन जन को संदेश दिया।।
M:-इनकी शरणागति से होता है कष्टों का नाश।
बस मन में चहिए मां पे अटूट श्रद्धा-विश्वास।।
कोरस:- अटूट श्रद्धा-विश्वास।।
M:-इनके भक्तों पर भय संकट कभी न छाते है, हां कभी छाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 5 :- प्रियभक्तों नवरात्रि के चतुर्थ दिवस में माता के कुष्मांडा स्वरूप को पूजा जाता है। माता कुष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इनमें क्रमशः कमंडल, अमृत कलश, धनुषवाण, कमल तथा गदा आदि है। और आठवें हाथ में सिद्धियों को देने वाली जपमाल।
M:-प्रलय काल में थी अस्तित्व विहीन सृष्टि सारी।
चतुर्दिशाओं में केवल था अंधकार भारी।।
कोरस:- केवल अंधकार भारी।।
M:-निज इच्छा से लिया मात ने कुष्मांडा का रूप।
सूर्य समान कांती तन की लगता रूप अनूप।।
कोरस:- लगता रूप अनूप।।
M:-मंद हंसी से माता के ब्रम्हांड हुआ उत्पन्न।
सब प्रकार से जिसे बनाया माता ने संपन्न।।
कोरस:- माता ने संपन्न।।
M:-सच्चे मन से जो करता कुष्मांडा का वंदन।
मिलता यश वैभव_ रहता है रोग मुक्त जीवन।।
कोरस:- रोग मुक्त जीवन।।
M:-आधि व्याधि मिटते सुख सम्पति घर में आते हैं, सुख सम्पति आते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 6 :- प्रिय भक्तों नवरात्रि के पंचम दिवस में मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना होती है। माता पार्वती ने कुमार कार्तिकेय की रक्षा के लिए यह स्वरूप लिया था। कार्तिक को स्कंद कहा जाता है। इसलिए देवों ने इन्हें स्कंदमाता नाम से सम्बोधित किया।
M:-शीश मुकुट कानों में कुंडल और भुजा है चार।
गोदी में है कार्तिकेय सब देव करें जैकार।।
कोरस:- सब देव करें जैकार।।
M:-हाथों में है कमल पुष्प और कमल बना आसन।
पद्मासना इन्हें कहते हैं सिंह मुख्य वाहन।।
कोरस:- सिंह मुख्य वाहन।।
M:-वात्सल्य की सगुन मूर्ती विद्या की भंडार।
मूरख को भी ज्ञानी करतीं, लीला अपरंपार।।
कोरस:- लीला अपरंपार।।
M:-कार्य असंभव को भी ये तो संभव करती हैं।
अघ, अवगुण, अविवेक, अविद्या मन से हरती हैं।।
कोरस:- मन से हरती हैं।।
M:-इनके साधक जन को मोक्ष सुगम बन जाते हैं, सुगम बन जाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 7 :- प्रिय भक्तों नवरात्रि के छठे दिवस माता कात्यायनी की उपासना होती है। इनकी चार भुजाएं हैं_ दाएं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा, नीचे वाला हाथ वरमुद्रा, बाई तरफ का ऊपर वाला हाथ तलवार और नीचे का हाथ कमल पुष्प से शोभित रहता है।
M:-कात्य गोत्र के कात्यायन जी ने मांगा था वर।
इसीलिए उनके घर जन्मीं मां पुत्री बनकर।।
कोरस:- मां पुत्री बनकर।।
M:-कात्यायन की पुत्री होने के कारण ही तो।
कात्यायनी कहने लगे सभी जन माता को।।
कोरस:- सभी जन माता को।।
M:-कात्यायनी ने ही दानव महिषासुर को मारा
किया धर्म को स्थापित कर भक्तों को है तारा
कोरस:- भक्तों को है तारा
M:-तांत्रिक ग्रन्थों में मिलता इनका प्रमुख वर्णन।
बाधाओं को हरने वाला है इनका चिंतन।।
कोरस:- है इनका चिंतन।।
M:-इंद्र आदि सब देव भी मां को शीश झुकाते हैं, माँ की वंदन गाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 8 :- प्रियभक्तों नवरात्रि का सप्तम दिवस माता कालरात्रि की साधना के लिए विशिष्ट माना गया है। इनका जैसा नाम है, और रूप भी वैसा ही है। खुले बालों में अमावस्या की रात से भी काली हैं हमारी मां कालरात्रि। इनकी छवि देखकर नकारात्मक सारी शक्तियां भाग जाती हैं।
रक्तबीज के कारण मा ने लिया था यह अवतार।
दुष्ट दैत्य को मार किया था निर्भय ये संसार।।
कोरस:- निर्भय ये संसार।।
स्वांस स्वांस में प्रलयंकारी अग्नि समाई है।
वेद पुराणों ने इनकी गुण गाथा गाई है।।
कोरस:- गुण गाथा गाई है।।
तीन नेत्र है माता के लगता स्वरूप विकराल।
गर्दभ वाहन है मां का सम्मुख भय खाता काल।।
कोरस:- सम्मुख भय खाता काल।।
घोर विपत्ति मिटती जो करता मां का अहवान।
बाधा हरके मां कर देतीं हर मंजिल आसान।।
कोरस:- हर मंजिल आसान।।
भूत प्रेत इनके भक्तों को नहीं सताते हैं, वो पास ना आते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 9 :- प्रिय भक्तों नवरात्रि के अष्टम दिवस माता महागौरी का पूजन होता है। इनका वाहन वृषभ है, इनकी चार भुजाएं हैं। और इनकी आयु सर्वदा 8 वर्ष की ही मानी गई है। गौर वर्ण के कारण ही इन्हें गौरी कहा गया है।
M:-कठिन तपस्या एक बार की थी मां गौरी ने।
श्याम वर्ण हो गया था माता का तप करने से।।
कोरस:- माता का तप करने से।।
M:-भोले शिव ने गौर वर्ण का पुनः बनाया है।
नाम महागौरी तबसे ही मां ने पाया है।।
कोरस:- तबसे मां ने पाया है।।
M:-इनका भजन कीर्तन देने वाला अक्षय फल।
इनका पावन नाम तीर्थ है, भक्तों भक्ति गंगाजल।।
कोरस:- भक्तों भक्ति गंगाजल।।
M:-जो भी करते भाव सहित आठवें दिन इनका जाप।
शुद्ध हो जाता तन मन इनके मिटते सारे पाप।।
कोरस:- इनके मिटते सारे पाप।।
M:-अष्टम दिवस इसी कारण तो इन्हें मनाते हैं, माँ की महिमा गाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 10 :- प्रियभक्तों नवरात्रि के नवे दिवस माता सिद्धिदात्री की आराधना होती है। शंख, चक्र, गदा और कमल का फूल लिए मां सिद्धिदात्री कमल के आसन पर सर्वदा विराजमान रहती हैं।
M:-सृष्टी के प्रारंभ समय जब था केवल अंधकार।
तब माता ने बिन्दु रूप में लिया दिव्य अवतार।।
कोरस:- माँ ने लिया दिव्य अवतार।।
M:-इसी प्रकाश बिन्दु से हुआ अंधकार का नाश।
सिद्धिदात्री तब मात कहलाई माँ का नाम है खास।।
कोरस:- माँ का नाम है खास।।
M:-अष्टसिद्धि नव निधियों को ये हैं देने वाली।
दुष्ट जनों को दुर्गम संत जनों की रखवाली।।
कोरस:- संत जनों की रखवाली।।
M:-नवरात्रि के नवे दिवस जो करते इनका पूजन।
सभी देवियों के पूजा का फल पाते पावन।।
कोरस:- पूजा का फल पाते पावन।।
M:-सिद्धिदात्री मां के सेवक सिध्दी पाते हैं, माँ की वंदन गाते है
मां दुर्गा के नव रूपों की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते है
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
संवाद 11 :- प्रियभक्तों नवरात्रि में माता के इन सभी रूपों की पूजा करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। तथा लौकिक और परलौकिक समस्त मनोरथों की पूर्ति होती है। नवदुर्गा के व्रत पूजन से मनुष्य के भाग्य के द्वार खुल जाते है
M:-नवदुर्गा के व्रत पूजन से खुलते भाग्य के द्वार
घर में बढ़ती सुमित सदा खुश रहता है परिवार।।
कोरस:- सदा खुश रहता है परिवार।।
M:-राजा रंक सभी पे मां की दृष्टी एक समान।
ब्रह्मा विष्णू तक करते हैं मां का नित्य बखान।।
कोरस:- मां का नित्य बखान।।
M:-जीवन है छोटा सा इसको यूं न व्यर्थ गंवाओ।
करते रहो काम तब भी तुम माता के गुण गाओ।।
कोरस:- तुम माता के गुण गाओ।।
M:-भूल क्षमा कर देना मां यदि कोई हो जाये।
कवि सानंद, कथा लिखके माँ अति है हर्षाये।।
कोरस:- माँ अति है हर्षाये।।
M:-देवेश कुंदन माता भजनो की गाते है, माँ की वंदन गाते है
देवेश तेरी महिमा भक्तों तक पहुंचाते हैं।।
कोरस:- नवरात्रि का पूजन, करता सुखमय जीवन।
करता तन मन पावन, नवरात्रि का पूजन
लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी
Nau Durga Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |