Close Menu
Subscribe :

Shri Padam Prabhu Ji Ki Jiwan Katha
Song

Shri Padam Prabhu Ji Ki Jiwan Katha

Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan • Shri Padam Prabhu Ji Ki Jiwan Katha • 2026 • 0:14:26 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan

Lyrics

Shri Padam Prabhu Ji Ki Jiwan Katha • Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan

वार्ता: -जय जिनेन्द्र बंधुओ आज में आप सभी को छठवे तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु जी की गाथा सुनाने

जा रही हु जय श्री पद्मप्रभु जी की

M: -हम ज्ञान के तरुवर से लेकर के छाया आते है ज्ञान को छाया लाते है

पदम प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा गाते है

F:- छठवे तीर्थंकर का जीवन वर्णन गाते है पावन कथा सुनाते है

हम पदम् प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -बोलो जय जय जय जिनराज जय पदम् प्रभु महाराज

जय पदम् प्रभु महाराज बोलो जय जय जय जिनराज

वार्ता: -हमारी जिनवाणी की महिमा अपार है क्युकी इसी में जिनवाणी ही सभी तीर्थंकरो का जीवन सार है आइये इसे विस्तार पूर्वक सुनते है -

M: -जिनवाणी में लिखा हुआ है तीर्थंकर का सार

तीर्थकर है वही के जिसने तार दिया संसार

कोरस: -जिसने तार दिया संसार

F: -तीर्थ की रचना करे जो वही तीर्थंकर कहलाये

स्वयं तो जाए मोक्ष साथ में औरो को ले जाय

कोरस: -औरो को ले जाय

M: -छठवे तीर्थंकर कहलाये पदम प्रभु भगवान

अपने जीवन काल में किया दुनिया का कल्याण

कोरस: -दुनिया का कल्याण

F: -पिता थे श्रीधर धरण राज जी माँ का सुशीला नाम

पदम् प्रभु के माता पिता को बारम्बार प्रणाम

कोरस: -बारम्बार प्रणाम

M: -पदम् प्रभु जी इक्ष्वाकु वंशी कहलाते है वंशी कहलाते है

F:- हम पदम् प्रभु भगवान की आपको कथा सुनाते है हम कथा गाते है

कोरस: -बोलो जय जय जय जिनराज जय पदम् प्रभु महाराज

जय पदम् प्रभु महाराज बोलो जय जय जय जिनराज

वार्ता: -कार्तिक कृष्ण पक्ष की तेरस की कौशाम्बी नगर के श्री धर धरण और माता सुशीला के

घर में जन्म लेते है और एक दिन भोगो से विरक्त होकर पदमप्रभु जी दीक्षा को धारण कर लेते है -

M: -जम्बू द्वीप कौशाम्बी नगरी पुण्य धरा कहलाय

जहाँ जिनेन्द्र पदम् प्रभु के चरण पड़े है आय

कोरस: -चरण पड़े है आय

F: -माघ कृष्ण षष्ठी का दिन था अति उत्तम पावन

रितु से निद्रित हुई सुशीला लग रही मन भावन

कोरस: -लग रही मन भावन

M: -राजा धरण के परिणय से फिर गर्भ किया धारण

माता सुशीला जी के उदर में आये जग तारण

कोरस: -आये जग तारण

F: -कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन पुत्र हुआ उतपन्न

कौशाम्बी की नगरी हो गयी पुलकित ओर प्रसन्न

कोरस: -पुलकित ओर प्रसन्न

M: -बदन का वर्ण है लाल कमल का चिन्ह कहाते है कमल का चिन्ह कहाते है

F:- हम पदम् प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा गाते है

कोरस: -बोलो जय जय जय जिनराज जय पदम् प्रभु महाराज

जय पदम् प्रभु महाराज बोलो जय जय जय जिनराज

वार्ता: -जम्बू द्वीप की कौशाम्बी नगरी के धरण महाराज के सुशीला रानी ने माघ कृष्ण षष्ठी के

दिन गर्भ में धारण किया और कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन पुत्र रतन की प्राप्ति होती है

जनमोत्स्व के बाद इन्होने उनका नाम पदम् प्रभु रखा -

M: -लालन पालन हुआ लाड से राज महल के बिच

रानी सुशीला ममता के जल से रही थी उनको सींच

कोरस: -रही लाल को सींच

F: -चन्द्रप्रभु जी बढ़ने लगे थे जैसे चंद्र समान

रेन समान केश थे उनके मुखड़ा सूर्य समान

कोरस: -मुखड़ा सूर्य समान

M: -गोल कपोल है अधर गुलाबी नैन कमल के फूल

पदम् प्रभु जी कर लेते थे हर मौसम अनुकूल

कोरस: -हर मौसम अनुकूल

F: -हुए किशोर जो पदम् प्रभु जी हुई अनोखी बात

एक हादसा देख उन्हें सब आया पिछला याद

कोरस: -सब आया पिछला याद

M: -बंधे हुए हाथी को देखके दुखी हो जाते है वो दुखी हो जाते है

F:-हम पदम् प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा गाते है

कोरस: -बोलो जय जय जय जिनराज जय पदम् प्रभु महाराज

जय पदम् प्रभु महाराज बोलो जय जय जय जिनराज

वार्ता: -एक दिन पदम् प्रभु राज महल से निकलते है वन भर्मण के लिए उनके साथ बहुत सारे

मंत्री संत्री सैनिक होते है हाथी को सजाया जा रहा था हाथी लोहे की मोटी जंजीर से बंधा

था बंधन मुक्त होने का प्रयास कर रहा था चिंघाड़ रहा था अपनी सूंड से प्रदर्शित कर

रहा था की उसे ये बंधन पसंद नहीं है और वो बंधन मुक्त होना चाहता है पदम प्रभु उस

हाथी की गतिविधि देख के चिंता के गहरे सागर में डूब जाते है उनको अपने पिछले सारे

भाव याद आ जाते है जो जो पार करते हुए उस मानव तन में प्रवेश हुए है -

M: -मन में जगा वैराग उसी पल त्याग दिया घर बार

समझ गए थे पदम प्रभु जी नश्वर है संसार

कोरस: -नश्वर है संसार

F: -माता पिता और नगर निवासी उन्हें रहे समझाय

लेकिन उनको बात किसी को कुछ ना पड़े सुनाय

कोरस: -कुछ ना पड़े सुनाय

M: -ठान चुके थे वन के गमन की पदम् पभु भगवान

त्याग तपस्या और साधना में था उनका ध्यान

कोरस: -साधना में था उनका ध्यान

F: -निकल पड़े वैराग के पथ पर लेकर स्वयं शरीर

काम क्रोध और लोभ की सारी काट चले जंजीर

कोरस: -काट चले जंजीर

M: -पदम् प्रभु फिर तप करने को वन में जाते है वो वन में जाते है

F:-हम पदम् प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -बोलो जय जय जय जिनराज जय पदम् प्रभु महाराज

जय पदम् प्रभु महाराज बोलो जय जय जय जिनराज

वार्ता: -जब वो बंधे हुए हाथी की मनोदशा देखते है तो उनको अपने पूर्व भावो का ज्ञान हो जाता

है जिससे उनके मन में वैराग की भावना जागृत हो जाती है और वो वन जाने की ठान लेते है किसी की नहीं सुनते है उन्हें लगता है ये नश्वर संसार क्षण भंगुर का है और इस संसार के कष्ट के सिवा कुछ नहीं है जब वो वन गमन के लिए निकलते है तो देवता लोग निवृत्ति नाम की पालकी लेकर आते है और उस पालकी में उनको बिठाके मनोहर नाम के अति मनोरम वन में ले जाते है पदम् प्रभु ने कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी की दीक्षा ली थी -

M: -बंधे हुए हाथी को देखके हुआ भवो का ज्ञान

तप करने को निकल पड़े थे पदम् प्रभु भगवान

कोरस: -पदम् प्रभु भगवान

F: -चले पालकी बैठ पदम प्रभु छोड़ राज दरबार

नश्वर था नश्वर ही रहेगा ये नश्वर संसार

कोरस: -ये नश्वर संसार

M: -यहाँ कष्ट के सिवा मिले ना कभी कही आराम

ये कष्टों का लम्बा सफर है जहाँ नहीं विश्राम

कोरस: -जहाँ नहीं विश्राम

F: -जाके मनोहर वन के अंदर प्रभु लगाए ध्यान

पदम् प्रभु भगवान ने पाया यही पे केवल ज्ञान

कोरस: -यही पे केवल ज्ञान

M: -चैत्र शुक्ल के पूर्णिमा के दिन ज्ञान वो पाते है ज्ञान वो पाते है

F:-हम पदम् प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -बोलो जय जय जय जिनराज जय पदम् प्रभु महाराज

जय पदम् प्रभु महाराज बोलो जय जय जय जिनराज

वार्ता: -पदम् प्रभु ने कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन दीक्षा ले ली थी छह मास पे छद्मस्य अवस्था

के व्यतीत होने पर उनको चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन मध्यान्ह में केवल ज्ञान की प्राप्ति

होती है बहुत काल तक भव्यो की धर्मोपदेश देकर फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी के दिन

सम्मेदाचल में मोक्ष को प्राप्त कर लेते है अपने जीवन काल में अपने उपदेशो से

जनहिताय बहुत सारे कार्य किये अंत में मोक्ष मार्ग पथ पर चलकर स्वर्ग के भागीदार बने

M: -अपने जीवन काल के अंदर किया है जन कल्याण

पिछले भव के ज्ञाता बन गए पदम् प्रभु भगवान

कोरस: -पदम् प्रभु भगवान

F: -घूम घूम के नगर नगर में देते है उपदेश

सत्य अहिंसा और धर्म का फैलाया संदेश

कोरस: -धर्म का फैलाया संदेश

M: -फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी के दिन कर गये वो निर्वाण

उनके वचनो से होता है आज भी जन कल्याण

कोरस: -आज भी जन कल्याण

F: -मोक्ष मार्ग कहलाये वो गये मोक्ष के धाम

ऐसे तीर्थंकर को हमारा बारम्बार प्रणाम

कोरस: -हमारा बारम्बार प्रणाम

M: -कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है पावन कथा सुनाते है

F:-हम पदम् प्रभु भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा गाते है

कोरस: -बोलो जय जय जय जिनराज जय पदम् प्रभु महाराज

जय पदम् प्रभु महाराज बोलो जय जय जय जिनराज

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Shri Padam Prabhu Ji Ki Jiwan Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Padam Prabhu Ji Ki Jiwan Katha
Album Shri Padam Prabhu Ji Ki Jiwan Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Padam Prabhu
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40