Close Menu
Subscribe :

Neminath Chalisa
Song

Neminath Chalisa

Angel • Neminath Chalisa • 2026 • 0:09:53 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Neminath Chalisa • Angel

F- सुमरूँ श्री अरिहन्त को बन्दू सिद्ध अनन्त

आचारज उवज्झाय सब, बनें मुक्ति के कंत

सर्व साधु जिन भारती, मन वच तन से धार

श्री नेमिनाथ भगवान को नमन करूँ शत बार

जिनवर जग में दोष रहित हैं

जिनवर जग में ज्ञान सहित हैं

नेमि जिन को शीश झुकाएँ,

गुण-गण सुख समृद्धि पायें

खुशियों की बेला थी आई

पूर्व दिशा में लाली छाई

शिवा देवी ने पाई साता

गर्भ धार प्रसन्न है माता

पन्द्रह मास रतन बरसाये

शौरीपुर का भाग्य जगाये

श्रावण सुदी षष्ठी शुभ आई

प्रभु का जन्म हुआ सुखदाई

मात-पिता का दिल हर्षाया

धन्य हुए हम प्रभु को पाया

इनका कुटुम्ब था बहुत विशाला

गले पड़ी स्वर्णों की माला

वैभव वचनातीत था पाया

बल शक्ति गौरव सब आया

बलशाली बलराम कन्हैया

प्यार करें तुम्हें सारे भैया

मित्र सखा सम सबको पाया

सबने तुम पर प्रेम लुटाया

शादी को वे नहीं थे राजी

ताना कसती उनकी भाभी

जूनागढ़ की पुत्री राजुल

उग्रसेन जी उनके बाबुल

सावन में शादी थी उनकी

लौटी बारात बीच में उनकी

कृष्ण करें राज्यों की चिन्ता

हाथ में आये कैसे जनता

पशुओं को बाँधा बंधन में

देखा था करुणा नन्दन ने

करुणा सागर दया की धारा

त्याग दिया जग वैभव सारा

रिश्ते नाते क्षण में तोड़े

सारे जग से मुख को मोड़े

बही तभी अंसुवन की धारा

दीक्षा ले छोड़ा जग सारा

समिति पंच महाव्रत लीना

गुप्ति साधना में चित दीना

राजुल को सबने समझाया

पर जग न उसके मन भाया

दुल्हन ने श्रृंगार को त्यागा

उसका आत्मज्ञान भी जागा

वह भी चरण चिन्ह पर चलती

आर्यिका व्रत को धारण करती

घोर तपस्या मौन को धारा

आत्मज्ञान का दिखा नजारा

केवलज्ञान सूर्य प्रकटाया

लोकालोक नज़र में आया

समवशरण शुभ इन्द्र रचाया

सब जीवों को वहाँ बिठाया

दिव्य ज्ञान अमृत बरसाया

पा भव्यों का दिल हर्षाया

भक्तों पर अतिशय बरसाते

संकट हारी नेमि कहाते

अन्धा देखखे गूंगा बोले

बहरा सुन भक्ति में डोले

पुत्रहीन चिन्ता सब खोवे

जाप जपे सुख नींद में सोवे

जो सच्चे मन से दर आते

वे सम्मान सभी का पाते

चौंसठ ऋद्धि के स्वामी हो

अन्तरिक्ष अन्तर्यामी हो

जो भी तेरी भक्ति करते

शक्ति बल आयु सुख बढ़ते

चित्चैतन्य का चमत्कार है

प्रभु जी तुमको नमस्कार है

गिरनारी की पंच पहाड़ी

सुन्दर शोभा पास है बाड़ी

शम्बू प्रद्युम्न अनिरुद्ध आये

दीक्षा पा मुक्ति को पाये

गिरनारी पर ध्यान लगाया

अष्ट कर्म को आप नशाया

सिद्धालय के बने निवासी

आत्मज्ञान ज्योति प्रकाशी

नेमि प्रभु से यही कामना

पूरी कर दो मेरी भावना

दुष्ट कर्म को शीघ्र छुड़ा लो

'स्वस्ति' को प्रभु पास बुला लो

दोहा

धर्म सरोवर आप हो हम हैं प्यासे जीव

ऐसा आशीर्वाद दो दृढ़ हो धर्म की नींव

नेमिनाथ भगवान के चरण चिन्ह अवशेष

गिरनारी पर्वत नमूँ पाऊँ शान्ति विशेष

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Neminath Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Neminath Chalisa
Album Neminath Chalisa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer MM Brothers
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Jain Tirthankar
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40