Close Menu
Subscribe :

Yogini Ekadashi Ki Katha
Song

Yogini Ekadashi Ki Katha

Devesh Kundan • Yogini Ekadashi Ki Katha • 2026 • 0:11:58 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Yogini Ekadashi Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तो आज हम आपको योगिनी एकादशी व्रत की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं

योगिनी एकादशी की महिमा सब से पावन है सबसे उत्तम भी -

M: -में पाप नाशिनी कष्ट हारिणि कथा सुनाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की मैं तो महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कैसे फल मिलता है व्रत का वो समझाता हूँ मैं वो समझाता हूँ

योगिनी एकादशी की मैं तो महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर धयान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -जय श्री हरि भक्तों योगिनी एकादशी आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी को होती है इस दिन

व्रत रखकर भगवान श्रीमान नारायण की मूर्ति को स्नान करा के भोग लगाते हुए पुष्प धुप

दीप आदि से उन की आरती उतारनी चाहिए गरीब ब्राह्मण को दान देना परम श्रेष्ठ माना

जाता है इस एकादशी के प्रभाव से अंत में स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है -

M: -अलका पुरी नगरी है भक्तों रहते जहाँ कुबेर

धन दौलत बेअंत सम्पदा का था जहाँ पर ढेर

कोरस: -सम्पदा का था जहाँ पर ढेर

M: -खुशहाली ही खुशहाली थी हर कोई था खुशहाल

हर्ष और उल्लास से भक्तों सब थे माला माल

कोरस: -सब थे माला माल

M: -शिव जी की भक्ति में डूबे रहते भक्त कुबेर

शिव के नाम की माला जपते प्रतिदिन सांझ सबेर

कोरस: -प्रतिदिन सांझ सबेर

M: -भजन वंदना और आरती करते सह परिवार

शिव जी का जयघोष लगाते शिव की जय जय कार

कोरस: -शिव की जय जय कार

M: -तनिक नहीं संशय इसमें सत्य बताता हूँ में सत्य बताता हूँ

योगिनी एकादशी की में महिमा गाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर धयान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तों कुबेर जी परम पिता परमेश्वर देवेश्वर सेवेश्वर देवाधिदेव महादेव के उपासक थे शिव

जी की पूजा में लीन रहते थे भजन वंदन प्रातः आरती करते समस्त परिवार के साथ उनका

एक ख़ास माली भी था जो प्रतिदिन शिव पूजन के लिए मानसरोवर से सुन्दर सुन्दर पुष्प

लाया करता था एक दिन कुछ ऐसा हुआ की -

M: -नयी नयी पत्नी माली की नया नया यौवन

अभी व्यतीत किये थे उसने सोलहवाँ सावन

कोरस: -सोलहवाँ सावन

M: -मृग नैनी सी चपल कामिनी चंद्रमुखी सा रूप

चन्द्रबदन तन ऐसे दमके जैसे शरद की धूप

कोरस: -जैसे शरद की धूप

M: -नैन कटीले होंठ रसीले काले लम्बे केश

माली को मद मस्त किये थे उसके अंग विशेष

कोरस: -उसके अंग विशेष

M: -काम के वश वशीभूत हो गया उसे रहा न होश

काम क्रीड़ा में ऐसा डूबा हो कर के मदहोश

कोरस: -हो कर के मदहोश

M: -इसके आगे क्या होता है वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हु

योगिनी एकादशी की में महिमा गाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर धयान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -वो माली अपनी नव विवाहिता पत्नी के साथ प्रेम क्रीड़ा में कुछ इस तरह से डूबा था की

उसे याद ही नहीं रहा की आज उसको मानसरोवर से कुबेर जी के लिए पुष्प भी लेकर

जाना है -

M: -एक दिन प्रेम के वशीभूत हो लाना सका वो फूल

माली डूबा पत्नी प्रेम में कर बैठा वो भूल

कोरस: -कर बैठा वो भूल

M: -काम वासना शांत हुई तो आया उसको याद

माली पहुंचा पास कुबेर के एक पहर के बाद

कोरस: -एक पहर के बाद

M: -इक्षित पुष्प बिना कुबेर ने किया था शिव पूजन

माली के प्रति क्रोध से उनका भरा हुआ था मन

कोरस: -भरा हुआ था मन

M: -देख के माली खड़ा सामने क्रोधित हुए कुबेर

सत्य बताना माली तुझसे आज हुई क्यों देर

कोरस: -आज हुई क्यों देर

M: -बिना पुष्प के पूजन कर के मैं पछताता हूँ मैं तो पछताता हूँ

योगिनी एकादशी की में महिमा गाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर धयान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तों प्रेम से बोलिये श्री हरी विष्णु भगवान् की जय माली को अपनी भूल पर अत्यंत

पश्चाताप होता है वो स्नान कर के भागा भागा मानसरोवर पहुँचता है और आनन् फानन में

पुष्प तोड़ के दरबार पहुँचता हैं जहाँ कुबेर जी क्रोध में बैठे होते हैं -

M: -भूल हो गई क्षमा कीजिये मांगू क्षमा का दान

हाथ जोड़ के माली बोला आप तो हैं दयावान

कोरस: -आप तो हैं दयावान

M: -आग बबूला हो के बोले उस माली से कुबेर

मन में तो आता है तुझको यहीं पे कर दूँ ढेर

कोरस: -यहीं पे कर दूँ ढेर

M: -दंड का भागी तू माली है तूने किया अपराध

कोढ़ी हो जा जन्म जन्म का देता हूँ मैं श्राप

कोरस: -देता हूँ मैं श्राप

M: -शिव पूजन में जान बूझकर डाली है बाधा

मेरा श्राप है कष्ट मिले तुझे ज्यादा से ज्यादा

कोरस: -ज्यादा से ज्यादा

M: -अपने राज्य से इसी समय मैं तुझे भगाता हूँ मैं तुझे भगाता हूँ

योगिनी एकादशी की में महिमा गाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर धयान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -कुबेर जी माली को कोढ़ी हो जाने का श्राप दे के अपने राज्य से बाहर निकाल देते हैं वो

कष्ट पीड़ा सहते सहते मार्कण्डेय ऋषि के पास पहुँच जाता है अपनी पीड़ा के निवारण के

लिए उनसे विनती करता है मार्कण्डेय ऋषि उसको योगिनी एकादशी का व्रत रखने का

नियम समझाते हैं -

M: -योगिनी एकादशी के व्रत का करता है पालन

निराहार रह कर के माली करता है पूजन

कोरस: -माली करता है पूजन

M: -कोढ़ से मुक्ति मिल जाती है पाया कंचन तन

मन ही मन वो मार्कण्डेय को करता है वंदन

कोरस: -करता है वंदन

M: -अपना जीवन हंसी ख़ुशी से करता है सम्पूर्ण

जो भी सोचा मन में उसने हुई है इक्षा पूर्ण

कोरस: -हुई है इक्षा पूर्ण

M: -योगिनी एकादशी का व्रत का जो भी पालन करते हैं

अपने जीवन का आँगन खुशियों से वो भरते

कोरस: -खुशियों से वो भरते

M: -ऐसी पावन एकादशी को शीश झुकता हूँ मैं शीश झुकता हूँ

योगिनी एकादशी की में महिमा गाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर धयान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Yogini Ekadashi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Yogini Ekadashi Ki Katha
Album Yogini Ekadashi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40