Mehandipur Balaji Ki Katha
Lyrics
वार्ता: -जय श्री राम भक्तो आज हम आपको घाटे वाले में मेहंदीपुर बालाजी की पुण्य कथा सुनाने
जा रहे है राजस्थान दोसा जिले के पास दो पहड़ियो के बिच बालाजी का मंदिर बना हुआ है
यहाँ देश विदेश से लाखो श्रद्धालु आते है बालाजी की कृपा से यहाँ लोगो को भूत बाधाओं से
मुक्ति मिलती है इस मंदिर में बलिरूपल में श्री हनुमान कैसे प्रकट हुए और कब हुए आइए
हम इस कथा के माध्यम से आपको बताते है एक बार प्रेम से बोलिये बालाजी महाराज की
जय -
F: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
F: -घाटा में मेहंदीपुर में बसे है घाटा में मेहंदीपुर में बसे है महावीर हनुमान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
वार्ता: -भक्तो एक बार महंत जी के पूर्वजो को सपना आया सपने की अवस्था में ही महंत के पर
दादा उठकर जंगल की और चल दिए और वो चलते चलते दो पहाड़ियों के बिच आ पहुंचे
वहां उन्हें विचित्र लीला दिखाई दी एक और से हजारो दीपक जलते हुए आ रहे थे और एक
बहुत बड़ी फ़ौज इनकी तरफ आ रही थी हाथी घोड़ो की आवाजे सुनाई दे रही थी उस फ़ौज
ने बालाजी को प्रणाम किया और जहाँ से वे आये वही वो लौट गए गुसाई जी चकित रह गए
उन्हें थोड़ा डर सा लगा वो अपनी कुटिया पर फिर वापिस चले गए आगे फिर क्या हुआ
सुनते है -
F: -लौट कर आये गुसाई नींद उनको न आयी
कोरस: -लौट कर आये गुसाई नींद उनको न आयी
F: -जरा सा सोये गोसाई मूर्तियां तीन दिखाई
कोरस: -जरा सा सोये गोसाई मूर्तियां तीन दिखाई
F: -वाणी कानो में आयी उठो है भक्त गुसाई
कोरस: -वाणी कानो में आयी उठो है भक्त गुसाई
F: -मेरा तुम ध्यान लगाओ भार सेवा का उठाओ
कोरस: -मेरा तुम ध्यान लगाओ भार सेवा का उठाओ
F: -बार बार कानो में वाणी बार बार कानो में वाणी बोल रहे हनुमान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
वार्ता: -गुसाई महराज को सपने में तीन मुर्तिया दिखाई दी कोई उनके कानो में बार बार कह रहा
था की उठो भक्त मेरी सेवा का भार ग्रहण करो जब गुसाई जी ने ध्यान नहीं दिया तो हनुमान
जी ने उन्हें साक्षात् दर्शन दिए और पूजा का आग्रह किया दूसरे दिन गुसाई जी उसी जंगल
को पार करके उसी मूर्ति के पास पहुंच गए वहां घंटे घड़ियाल की आवाजे आ रही थी तब
गुसाई जी ने लोगो को इकट्ठा किया और उन्हें सारी बात बता दी आगे क्या हुआ सुनते है -
F: -सभी ने ध्यान लगाकर सफाई की वहां जाकर
कोरस: -सभी ने ध्यान लगाकर सफाई की वहां जाकर
F: -वहां छोटी सी तिवारी बनायीं बहुत ही प्यारी
कोरस: -वहां छोटी सी तिवारी बनायीं बहुत ही प्यारी
F: -हुए यहाँ विराजमान है श्री बाला हनुमान है
कोरस: -हुए यहाँ विराजमान है श्री बाला हनुमान है
F: -भगत पूजा यहाँ करते बाला की जोत जलाते
कोरस: -भगत पूजा यहाँ करते जोत बाला की जलाते
F: -तभी से मेहंदीपुर में विराजे बाला दया निदान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
वार्ता: -भक्तो महंत जी के पूर्वजो द्वारा इस मंदिर का निर्माण हुआ ये मंदिर भूत प्रेम बाधाओं के
निवारण के लिए विश्व विख्यात है यहाँ आकर रोगी स्वस्थ हो जाते है तथा तंत्र मंत्र विद्या जादू
टोना नष्ट हो जाता है श्री बालाजी कलयुग के सर्व शक्तिमान देवता है श्री राम ने हनुमान जी
से कहा था की मेरे कल्कि अवतार तक आपको यही पर रहना है बालाजी का यह स्थान
राजश्थान के बांदीकुई रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पर स्थित है आइये कथा को आगे सुनते है -
F: -यहाँ पर तीन है मूरत अमर है इनकी विरासत
कोरस: -यहाँ पर तीन है मूरत अमर है इनकी विरासत
F: -पहले बाला महाराज है दूजे यहाँ प्रेतराज है
कोरस: -पहले बाला महाराज है दूजे यहाँ प्रेतराज है
F: -तीजे देवा कमाल है ये भैरव कोतवाल है
कोरस: -तीजे देवा कमाल है ये भैरव कोतवाल है
F: -ये तीनो कला दिखाए भूत बाधाएं मिटाये
कोरस: -ये तीनो कला दिखाए भूत बाधाएं मिटाये
F: -मेहंदीपुर में ये है भक्तो मेहंदीपुर में ये है भक्तो तीनो देव प्रधान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
वार्ता: -भक्तो इस दरबार की एक ख़ास बात ये है यहाँ के प्रसाद को आप अपने घर नहीं ले जा
सकते यहाँ के सर्वपर्थम महंत गणेश पूरी महाराज थे तब से अब तक यहाँ बारह महंत हो
चुके है भक्तो बालाजी की ये मूर्ति किसी कारीगर ने नहीं बनायीं बालाजी यहाँ स्वयं भू है
बालाजी का एक चमत्कार आपको बताते है जो सन्न उन्नीस सो दस का है आइये सुनते है -
F: -प्रभु की लीला बताये ये किस्सा तुमको सुनाये
कोरस: -प्रभु की लीला बताये ये किस्सा तुमको सुनाये
F: -जो तन से चोला उतरा किसी पे न ये सम्भला
कोरस: -जो तन से चोला उतरा किसी पे न ये सम्भला
F: -भार चोले का भारी उठा के दुनिया हारी
कोरस: -भार चोले का भारी उठा के दुनिया हारी
F: -करिश्मा प्रभु ने कीन्हा चोले को हल्का कीन्हा
कोरस: -करिश्मा प्रभु ने कीन्हा चोले को हल्का कीन्हा
F: -संकट मोचन हनुमान का मान लिया एहसान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
वार्ता: -भक्तो बालाजी का उतरा हुआ चोला गंगा में प्रवाह करने के लिए रेल द्वारा मंडावर टेशन पर
लाया गया तब स्टेशन मास्टर बोलै ये तो बहुत भारी है इसका लगेज लगेगा जब चोले को
तोला गया तो वो कभी एक मन इधर तो कभी एक मन उधर हो जाता था इस चोले को सही
से तोल नहीं पा रहा रहा था तब किसी भगत ने कहा ये बालाजी महाराज का चोला है ये
उन्ही का चमत्कार है तब स्टेशन मास्टर ने हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी बोला गंगा जी पहुंच
कर प्रवाह किया है आगे क्या हुआ आइये सुनते है -
F: -चोले का हुआ विसर्जन किया सबने हरी कीर्तन
कोरस: -चोले का हुआ विसर्जन किया सबने हरी कीर्तन
F: -कोई करे हवन भंडारा बोले कोई जयकारा
कोरस: -कोई करे हवन भंडारा बोले कोई जयकारा
F: -जय हो बाला सरकार की जय हो सच्चे दरबार की
कोरस: -जय हो बाला सरकार की जय हो सच्चे दरबार की
F: -प्रभु अंजनी के प्यारे हरे संकट ये हमारे
कोरस: -प्रभु अंजनी के प्यारे हरे संकट ये हमारे
F: -घाटे वाले बालाजी तो घाटे वाले बालजी तो करे सबका सम्मान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हारी जय बाला बलवान
वार्ता: -भक्तो बालाजी के बाई तरफ सीने पर एक सूक्ष्म छिद्र है वह से हल्की हल्की जल धार बहती
रहती है ये बाबा का ही चमत्कार है इस जल को एक पात्र में इकट्ठा किया जाता है यह जल
रोगी के ऊपर छिड़का जाता है और पिलाया भी जाता है इससे भूत प्रेत दुष्ट आत्माओ का
प्रभाव नष्ट हो जाता है जादू टोने का असर भी खत्म हो जाता है ये बालाजी महाराज का
चमत्कारी जल है एक बार कह दो बालाजी महाराज की जय -
F: -ये जल रोगी पी जाये तो संकट पकड़ा जाये
कोरस: -ये जल रोगी पी जाये तो संकट पकड़ा जाये
F: -मार पड़ती सोटे की भूत रोये चिल्लाये
कोरस: -मार पड़ती सोटे की भूत रोये चिल्लाये
F: -हथकड़ी भैरव डाले प्रेत सरकार संभाले
कोरस: -हथकड़ी भैरव डाले प्रेत सरकार संभाले
F: -डंका बाला का बाजे भूतनी भवन पे नाचे
कोरस: -डंका बाला का बाजे भूतनी भवन पे नाचे
F: -हाथ जोड़ कर संकर मांगे प्रभु से क्षमा का दान
कोरस: -तुम्हारी जय हो बाला बलवान तुम्हारी जय हो बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय हो बाला बलवान तुम्हारी जय हो बाला बलवान
वार्ता: - भक्तो जब रोगी रोग मुक्त और संकट मुक्त हो जाता है तब बालाजी को सवामणी का भोग
और भैरव जी को उड़द की दाल तथा प्रेतराज सरकार को चावल या चावल की खीर का
भोग लगाता है पहाड़ पर बैठी अंजनी मैया के दर्शन करके काली माता एवं पंचमुखी
हनुमान के दर्शन तथा महंत गणेश पूरी जी को समाधि स्थल पर जलेबी का भोग लगाकर
रोगी निरोगी होकर अपने घर वापस आ जाता है आओ एक दुखियारी का किस्सा सुनाते है -
F: -सुनो एक दीवानी का ये किस्सा मस्तानी का
कोरस: -सुनो एक दीवानी का ये किस्सा मस्तानी का
F: -थी बालाजी जी की पुजारन करे हर साल वो दर्शन
कोरस: -थी बालाजी जी की पुजारन करे हर साल वो दर्शन
F: -कृपा बाला की पायी तभी संतान है पायी
कोरस: -कृपा बाला की पायी तभी संतान है पायी
F: -पुत्र हुआ एक साल का रूप उसका कमाल था
कोरस: -पुत्र हुआ एक साल का रूप उसका कमाल था
F: -मन्नत पूरी करने चलो वो मन्नत पूरी करने चलो वो बाला के दरम्यान
कोरस: -तुम्हारी जय हो बाला बलवान तुम्हारी जय हो बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय हो बाला बलवान तुम्हारी जय हो बाला बलवान
वार्ता: - भक्तो उस दुखिया का दर्द कोई क्या जाने पहले बिमारी के कारण पति स्वर्गवासी हो गया
छह माह के बच्चे को छोड़ गया तो उस बेचारी ने अपने पुत्र पर आस लगाली की जब ये
बड़ा होगा मेरा सहारा बने यु वो ख्वाबो को संजोती रही धीरे धीरे वो बच्चा एक वर्ष का हो
गया तो बालाजी की मन्नत पूरी करने बालाजी के द्वार जा रही थी तभी रास्ते में वो बच्चे की
अचानक तबियत बिगड़ी और वो रास्ते में ही मर गया आगे क्या हुआ सुनियेगा -
F: -मृत बच्चे को लेकर करे फरियाद वो रो कर
कोरस: -मृत बच्चे को लेकर करे फरियाद वो रो कर
F: -ये बालक तुमने दिया है क्यों फिर इसे छीन लिया है
कोरस: -ये बालक तुमने दिया है क्यों फिर इसे छीन लिया है
F: -पुत्र वियोग में घायल वो नारी हो गयी पागल
कोरस: -पुत्र वियोग में घायल वो नारी हो गयी पागल
F: -जो आये उसके आगे उसी में पत्थर मारे
कोरस: -जो आये उसके आगे उसी में पत्थर मारे
F: -अपने पागलपन से वो तो अपने पागलपन से वो तो नारी थी अनजान
कोरस: -तुम्हारी जय हो बाला बलवान तुम्हारी जय हो बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय हो बाला बलवान तुम्हारी जय हो बाला बलवान
वार्ता: -भक्तो वो दुखिया पागल सी हो गयी कभी मरे हुए पुत्र गोद में उठाकर इधर उधर भागती तो
कभी वहां से जाने वाले यात्रियों को पत्थर मरती कभी बालजी से बुरा भला बोलती कभी
अपने बच्चे का मुंह चूमती कभी उसे लोरी सुनाती कभी मेहंदीपुर की सड़को पे नाचती
झूमती उसका ये हाल देख कर सभी बालाजी से प्रार्थना करते कहते है बाला दयावान इस
बेचारी पर दया कर इसक दुःख दूर कर तभी प्रभु ने क्या किया सुनते है -
F: -विनय वो असर कर गयी दया बाला की हो गयी
कोरस: -विनय वो असर कर गयी दया बाला की हो गयी
F: -पड़ी बेहोश वो नारी सड़क पर वो बेचारी
कोरस: -पड़ी बेहोश वो नारी सड़क पर वो बेचारी
F: -भेष साधु का रखकर आये हनुमान जी चलकर
कोरस: -भेष साधु का रखकर आये हनुमान जी चलकर
F: -प्रेम हनुमत का छलका दिया फिर छांटा जल का
कोरस: -प्रेम हनुमत का छलका दिया फिर छांटा जल का
F: -जीवित हो गया बालक उसका जीवित हो गया बालक उसका जिसकी मधुर मुस्कान
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हेर जय बाला बलवान
F: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हेर जय बाला बलवान
वार्ता: -भक्तो वो दुखिया नारी बेहोश पड़ी थी वो मृत बालक उसकी गोद में पड़ा था तभी संकट
मोचन हनुमान जी साधु भेष में आये और उस बालक को जीवन दान दिया अब उस महिला
की आंखे खुली तो उसका बालक उसकी गोद में खेल रहा था सामने उसके महाप्रभु
हनुमान खड़े थे वो नारी उनके चरणों में गिरकर माफ़ी मांग रही थी बालाजी की जय जय
बोल रही थी अब उसने आंखे उठाके देखा तो हनुमान अदृश्य हो गए एक बार सब मिलकर
बोलो बालाजी हनुमान की जी जय संकटमोचन हनुमान की जय -
कोरस: -तुम्हारी जय बाला बलवान तुम्हेर जय बाला बलवान
लेखक :- शफी मोहम्मद
Mehandipur Balaji Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |