Close Menu
Subscribe :

Bhagwan Parshwanath Ki Katha
Song

Bhagwan Parshwanath Ki Katha

Devesh Kundan • Bhagwan Parshwanath Ki Katha • 2026 • 0:22:33 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Bhagwan Parshwanath Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -जय जिनेन्द्र बंधुओ बोलो चौबीसवे तीर्थंकर भगवान की जय बंधुओ आज में आपको

तेइसवे भगवान पार्श्वनाथ की अनुपम कथा सुनाने जा रही हूँ ध्यान लगाकर सुनिये -

F: -हम पार्श्वनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

कई क्षेत्र के धाम का हम तुमको दर्शन करवाते है हम कथा सुनाते है

दर्शन मात्र से भव भव के बंधन कट जाते है बंधन कट जाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -बंधुओ आज में आपको जैन धर्म तेइसवे तीर्थंकर की पार्श्वनाथ भगवान की अनुपम कथा

सुनाने जा रही हूँ भगवान पार्श्वनाथ का जन्म वाराणसी के भेलपुर में हुआ था उनकी माता

का नाम वामा देवी था और पिता का नाम अश्वसेन था वे अपने पारस पुत्र से बड़ा स्नेह

रखते थे पार्श्वनाथ बड़े ही दयालु प्रवत्ति के थे हिंसा से कोसो दूर रहते थे उनका जन्म

कन्यावाक पूर्व शोक एकादशी को हुआ था शिक्षा दीक्षा सब बनारस में हुई थी मोक्ष अन्न

श्रवण शुक्ल अष्टमी को हुआ था और इनका मोक्ष स्थान पवित्र सम्मेद शिखर जी है आइये

कथा की तरफ बढ़ते है -

M: -शीश नवाऊँ अरिहंतो को करू गुरु का ध्यान

हाथ रखो सर मेरे दया का पार्श्वनाथ भगवान

कोरस: -पार्श्वनाथ भगवान

M: -जैन धर्म की आज जगत में हो रही जय जयकार

जैन धर्म का होने लगा है दुनिया में विस्तार

कोरस: -दुनिया में विस्तार

M: -कथा करू प्रारम्भ बंधुओ सुनो लगाके ध्यान

जैन धर्म की बह रही गंगा कर लो दिव्य स्नान

कोरस: -कर लो दिव्य स्नान

M: -तेइसवे तीर्थंकर की में कथा सुनाती हूँ

पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन में करवाती हूँ

कोरस: -दर्शन में करवाती हूँ

M: -सावलिया सरकार की जय जयकार लगाते है जय जयकार लगाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -बंधुओ पार्श्वनाथ भगवान बड़े ही दयालु और कृपालु थे बचपन से ही उनके ह्रदय में धर्म

सरिता प्रवाह कर रही थी उनके कोमल ह्रदय में सभी जीवो के लिए एक समान प्रेम था

किसी का कष्ट उनसे देखा नहीं जाता था एक बार अपने संत्री मंत्री सेनिको को लेकर

हाथी पर सवार होकर वन भृमण के लिए निकलते है जंगल का मनोहारी दृश्य देखकर

उनका मन प्रफुल्लित हो जाता है नदियों की लहरों की कल कल करता शोर पक्षियों की

चह चाहट नाचते हुए मोर उछलते हुए बंदर बड़ा ही लोक हर्षक लग रहा था कोयल गा

रही थी हिरण मस्ती में कुलाचे मार रहे थे पार्श्वनाथ जी हाथी पर सवार वन अवलोकन

कर रहे थे तभी उनकी नजर एक तपस्वी पर जाती है जो हवन कुण्ड में मोटी मोटी

लकडिया जलाकर यज्ञ कर रहा था उस तपस्वी को देखके पार्श्वनाथ जी कहते है -

M: -सुनो तपस्वी बात हमारी करो ना ऐसा पाप

जीव जल रहे है लकड़ी में बने तपस्या श्राप

कोरस: -बने तपस्या श्राप

M: -किसा तप है तेरा तपस्वी केसा है तेरा ज्ञान

लकड़ी के अंदर में जली जा रही नागिन नाग की जान

कोरस: -नागिन नाग की जान

M: -कैसी चाहती है तेरी कैसी पूजा पाठ

उसमे जान जल रही होगी जला रहा जो काठ

कोरस: -जला रहा जो काठ

M: -इतना ज्ञान नहीं है इसमें ओ मूरख अज्ञान

लकड़ी चिर के देखो मूरख बात मेरी ये मान

कोरस: -बात मेरी ये मान

M: -जान जा रही है अग्नि में यु वचन सुनाते है हम वचन सुनाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -पार्श्वनाथ जी उस तपस्वी से बोले तू केसा ज्ञानी है तू केसा विद्वान् है जो लकड़ी जला के तू

हवन यज्ञ कर रहा है उस लकड़ के अंदर नाग नागिन का जोड़ा जलकर मृत्यु से समीप

में जा पहुंचा है इतना सुनकर तपस्वी आग बबूला हो जाता है और पार्श्वनाथ जी से

शाश्त्रर्य करने लगता है जब शस्त्राये में हार जाता है तो कुल्हाड़ी उठाके लकड़ी को

चीरने लगता है जैसे ही लड़की के दो भाग होते है अंदर नाग और नागिन जल के मृत्यु के

समीप जा पहुंच चुके थे ये देखके तपस्वी से कुछ कहते नहीं बनता है पार्श्वनाथ भगवान

नाग नागिन को णमोकार मंत्र सुनाते है वो नाग और नागिन धणेन्द्र पद्मावती बनकर

आसमान में चले जाते है -

M: -तपसी मर कर देव कहाया मिला कमठ का नाम

धरणेन्द्र और पदम् पति दोनों गए पाताल के धाम

कोरस: -दोनों गए पाताल के धाम

M: -अब आगे की कथा विलक्षण तुम्हे सुनाती हूँ

पारस नाथ के मन जागा वैराग बताती हूँ

कोरस: -वैराग बताती हूँ

M: -बैठे हुए थे महल के अंदर पार्श्वनाथ भगवान

उनके हिरदय पटल के ऊपर उमड़ रहा था ज्ञान

कोरस: -उमड़ रहा था ज्ञान

M: -मोह से नाता टूट रहा था जुड़ रहा मन वैराग

महल अटारी धन वैभव सब दिया उन्होंने त्याग

कोरस: -सब दिया उन्होंने त्याग

M: -तप करने को पार्श्वनाथ जी वन को जाते है हाँ वन को जाते है

हम तो इसके तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -पार्श्वनाथ जी के मन में वैराग आ जाता है वो सब कुछ त्याग करके तपस्या करने के लिए

वन में चले जाते है कठोर तप करते है गर्मी धुप बरसात आंधी तूफ़ान सब कुछ सहन

करते है घोर साधना में डूबे हुए है वही कमठ जो पूर्व जन्म में तपस्वी बनके आता है

पार्श्वनाथ भगवान को पहचान लेता है उसके मन में बदले की भावना जाग जाती है वो

पार्श्वनाथ जी के ऊपर अग्नि की बरसात करता है बड़े बड़े पत्थरो से प्रहार करता है परन्तु

पार्श्वनाथ के दिव्य शक्तियों को भेद नहीं पाता है -

M: -अग्नि बाण चलाये कमठ थे और फेके पाषाण

सोच रहा था आज में इसके लेके रहेगा प्राण

कोरस: -इसके लेके रहेगा प्राण

M: -व्यर्थ जा रही सारी शक्तियां कमठ हुआ लाचार

पारस नाथ के चारो तरफ बन गयी दिव्य दि\वार

कोरस: -बन गयी दिव्य दि\वार

M: -पद्मावती धरणेन्द्र आ गए फन को दिए फैलाय

एक बूँद भी पारसनाथ के तन को छू ना पाय

कोरस: -तन को छू ना पाय

M: -पद्मावती ने फन फैलाकर उस पर लिया बिठाय

और धरणेन्द्र ने उनके ऊपर छत्र सा दिया बनाय

कोरस: -छत्र सा दिया बनाय

M: -कमल के उपसर्गो से ऐसे उन्हें बचाते है ऐसे उन्हें बचाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -उस कमठ के उपसर्ग से धननेद्र और पद्मावती जी आकर बचा लेते है -

M: -कर्म नाश प्रभु ज्ञान उपाचा कर्मठ गया था हार

समोशरण देवेंद्र रचाया जान रहा संसार

कोरस: -जान रहा संसार

M: -यही जगह अहिक्षेत्र कहाये पावन बना है धाम

और केसरी जहाँ पे आये सेवा में निष्काम

कोरस: -सेवा में निष्काम

M: -शिष्य पांच सौ लेकर आये जाने सकल जहां

सबने जैन धर्म अपनाया मिला था उत्तम ज्ञान

कोरस: -मिला था उत्तम ज्ञान

M: -अहिक्षत्र सी सुंदर नगरी जहाँ सभी खुशहाल

धैर्यवान गुणवान वहां का राजा था वसुपाल

कोरस: -राजा था वसुपाल

M: -राजा वसुपाल जी जिन मंदिर बनवाते है मंदिर बनवाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -वो रंग करने वाला मांसाहारी होता है यह बात किसी को भी मालुम नहीं थी -

M: -वसुपाल ने करवाया इक जिन मंदिर तयार

प्रतिमा के ऊपर पोलिश का अब कौन उठाये भार

कोरस: -अब कौन उठाये भार

M: -एक मिस्त्री को राजा ने भिजवाया संदेश

आजाओ तुम राज महल में कार्य है बड़ा विशेष

कोरस: -कार्य है बड़ा विशेष

M: -सुन करके संदेश मिस्त्री महल में आता है

वसुपाल महाराज के आगे शीश नवाता है

कोरस: -शीश नवाता है

M: -हाथ जोड़कर बोला मिस्त्री आज्ञा दो महाराज

किस कारण से राज भवन में मुझे बुलाया आज

कोरस: -मुझे बुलाया आज

M: -राजा वसुपाल जी उसको सब समझाते है उसको सब समझाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -महाराज वसुपाल मिस्त्री से बोले हमने एक भव्य विशाल जिन मंदिर बनवाया है जिसमे

मूल नायक प्रतिमा भगवान पार्श्वनाथ की है हम तुमको प्रतिमा की पोलिश का कार्य

सोपना चाहते है वसुपाल जी की बात सुनकर मिस्त्री बोला अहो भाग्य हमारे महराजा इस

कार्य को तो में बड़ी ही लगन और सावधानी से करूँगा महाराजा उसको लेकर मंदिर में

जाते है जहाँ प्रतिमा रखी थी -

M: -मिस्त्री था वो मांसाहारी राजा था अनजान

मांस और मदिरा का सेवन करता वो इंसान

कोरस: -सेवन करता वो इंसान

M: -प्रतिमा के ऊपर रंग चढ़े ना रंग चढ़े गिर जाय

ऐसा क्यों हो रहा है कोई कुछ भी समझ ना पाए

कोरस: -कुछ भी समझ ना पाए

M: -पोलिश करने प्रतिमा के ऊपर मिस्त्री गया था हार

देख के ऐसी हालत राजा करने लगा था विचार

कोरस: -राजा करने लगा था विचार

M: -एक तरफ से पोलिश करता दूजी तरफ बह जाय

प्रतिमा के ऊपर पोलिश उसकी तनिक ठहर ना पाय

कोरस: -तनिक ठहर ना पाय

M: -वसुपाल उस मिस्त्री को फिर पास बुलाते है फिर पास बुलाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -फिर एक मुनि जी आते है उस मिस्त्री को कहते है की तुम पारस दर्शन व्रत का पालन

करो और फिर उसे णमोकार मंत्र सुनाया मिस्त्री ने व्रत का पालन किया मांस मदिर का

त्याग कर दिया अब वो जैन बन चूका था फिर से प्रतिमा पर पोलिश करता है एक बार में

ही प्रतिमा चमक उठती है सारे इस चमत्कार को देख के पार्श्वनाथ भगवान की जय

जयकार लगाने लगते है प्रतिमा से दिव्य किरणे निकलती हुई प्रतीत होती है बोलो

सावलिया पारसनाथ की जय -

M: -ग़दर सतावन का किस्सा है लिखी सत्य है बात

प्रतिमा लेकर पार्श्वनाथ की चला गया वो साथ

कोरस: -चला गया वो साथ

M: -लगे ढूंढने सैनिक उसके माली गया घबराय

जान बचाने की खातिर वो छुपा कुए में जाय

कोरस: -वो छुपा कुए में जाय

M: -बैठ गया पानी के अंदर प्रतिमा को लेकर

चमत्कार फिर होने लगा उस पानी के अंदर

कोरस: -उस पानी के अंदर

M: -उस पानी का अतिशय भारी रोग दोष कट जाय

उस अतिशय वाले पानी को भर के लोग ले जाय

कोरस: -भर के लोग ले जाय

M: -कट जाते है रोग वहां जो आके नहाते है जो आके नहाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

वार्ता: -पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के चमत्कार से उस कुए के पानी में अतिशय आ जाता है

उसको पीने से स्नान करने से हर प्रकार की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है बोलो

पारसनाथ भगवान की जय-

M: -आंवला भारी स्टेशन से मंदिर जाते है

अहिक्षेत्र के पार्श्वनाथ के दर्शन पाते है

कोरस: -दर्शन पाते है

M: -हे तहसील आंवला भारी रामनगर है गांव

पार्श्वनाथ भगवान की मिलती जहाँ पे शीतल छाँव

कोरस: -जहाँ पे शीतल छाँव

M: -चारो दिशाए बोल रही है जय जय पारसनाथ

रहे रिंकी सुखदेव कैलाश पे पारसनाथ का हाथ

कोरस: -पारसनाथ का हाथ

M: -अहिक्षत्र के नाम से जाना जाता है ये धाम

मोक्ष मार्ग में साथ निभाए पारस नाथ का नाम

कोरस: -पारस नाथ का नाम

M: -हाथ जोड़ हम पार्श्वनाथ को शीश नवाते है हम शीश नवाते है

हम तेइसवे तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -करो पार्श्वनाथ का ध्यान बरसेगा अमृत ज्ञान

बरसेगा अमृत ज्ञान करो पार्श्वनाथ का ध्यान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Bhagwan Parshwanath Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Bhagwan Parshwanath Ki Katha
Album Bhagwan Parshwanath Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Parshvanath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40