Sawan Ki Katha
Lyrics
वार्ता: -ॐ नमः शिवाय प्रिये भक्तों आज हम आपको सावन माह की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं
तो प्रेम से बोलिये शंकर भगवान् की जय हो -
M: -हम सावन की अति पावन आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शिव शंकर की महिमा का हम सार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम शंकर भोले नाथ की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शिव शंकर की महिमा का हम सार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्त जनो भगवान् शिव थोड़ी सी पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं और मनोवांछित फलों
को प्रदान करते हैं सावन मास में सोमवारी का विशेष महत्व है यूँ तो भगवान् शिव की
महिमा की लाखों कथाएं है उनमें से एक ऐसी ही कथा है जो मैं आज आपको सुनाने जा
रहा हूँ -
M: -प्राचीन काल की बात है भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
एक सेठ जो परम भक्त था धरता शिव का धयान
कोरस: -धरता शिव का धयान
M: -परमधनी था पर उसके घर न थी कोई संतान
किन्तु सातों दिन हर घणटे जपता शिव का नाम
कोरस: -जपता शिव का नाम
M: -वह तो नित ही शिव मंदिर में दीप जलाता था
नित ही भक्तों भाव से दर पे शीश झुकाता था
कोरस: -दर पे शीश झुकाता था
M: -देख के भक्ति पार्वती माँ बोली शंकर से
उसको वर देकर झोली भर दो प्रभु खुशियों से
कोरस: -भर दो प्रभु खुशियों से
M: -दे दो प्रभु एक पुत्र रत्न जो सेठ जी चाहते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शिव शंकर की महिमा का हम सार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह मांगा वरदान
वार्ता: - हर हर महादेव महादेव के प्रति सेठ की अनुरक्ति को देख माँ पार्वती कहने लगी प्रभो
आप तो कृपालु हैं सर्वेश्वर हैं और आपके भक्त की झोली संतान के बिना सूनी है। आपके
भक्त का दुःख मुझसे नहीं देखा जाता, हे सर्वेश्वर इसे संतान सुख का देकर कृतार्थ करें -
M: -बोले शिव जी सेठ के भाग्य में नहीं लिखी संतान
विधि का लेख मैं बदल न सकता विधि का है ये विधान
कोरस: -विधि का है ये विधान
M: -बोली माता शिव जी से एक पुत्र तो देना होगा
आपकी पावन भक्ति का फल उसको देना होगा
कोरस: -फल उसको देना होगा
M: -बोले शिव जी दिया पुत्र तो जियेगा बारह साल
बारह साल के बाद सेठ के पुत्र का आएगा काल
कोरस: -पुत्र का आएगा काल
M: -माँ पार्वती के जिद कारण शिव जी ने दिए वरदान
सारी बातें सुनी सेठ ने रहा मगर अनजान
कोरस: -रहा मगर अनजान
M: -शिव से वर पाकर के सेठ मन में हर्षाते हैं किसी से कुछ ना बताते है
शिव शंकर की महिमा का हम सार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तों अल्पायु के पुत्र का वर पाकर साहूकार न खुश हुआ और ना दुखी वह पहले
की भांति प्रति सोमवार शिव जी कि पुजा अर्चना करता रहा और इधर सेठानी गर्भवती हुई
और उन्होंने एक सुन्दर पुत्र को जन्म दिया -
M: -धीरे धीरे एक दो दिन और बीते बारह साल
बड़ा हो गया वो अति सुन्दर सेठ का प्यारा लाल
कोरस: -सेठ का प्यारा लाल
M: -एक दिन सेठ से सेठानी अपने मन की कहती है
कर दो पुत्र की शादी कह कर मन में हर्षाती है
कोरस: -मन में हर्षाती है
M: -अभी पुत्र को ज्ञान है पाना ये बतलाया है
फिर तो सेठ ने अपने साले को बुलवाया है
कोरस: -अपने साले को बुलवाया है
M: -अपने पुत्र को उसके मामा के संग भेज दिया
जहाँ ठहरो वहां यज्ञ दान करना ये बता दिया
कोरस: -दान करना ये बता दिया
M: -जहां रुकते हैं वहाँ भूखे को भोज कराते हैं भोजन करवाते हैं
शिव शंकर की महिमा का हम सार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -जब मामा अपने भांजे को लेकर चला तो रास्ते में एक धर्मशाला देख रात्रि विश्राम की
सोच रूक गया। वहीँ पास में एक कन्या की शादी हो रही थी लेकिन लड़के की एक आँख
ख़राब थी लेकिन इस बात को लड़के के घर वालों ने लड़की के घर वालों से छुपाई थी -
M: -जहां ठहरे वहाँ राजकुमारी की हो रही थी शादी
एक आँख का दूल्हा होने को थी बर्बादी
कोरस: -होने को थी बर्बादी
M: -दूल्हे के पिता ने साहूकार के पुत्र को जब देखा
शादी होने तक को अगर ये बन जाए दूल्हा
कोरस: -अगर ये बन जाए दूल्हा
M: -लड़के के मामा जी को फिर पूरी बात बताई
शादी की रस्मों को सभी ने खुशियों से है निभाई
कोरस: -सभी ने खुशियों से है निभाई
M: -लड़के ने दुल्हन की चुनरी पर लिख कर बतलाया
एक आँख का वर हैं आपका जो तुमने हैं पाया
कोरस: -जो तुमने हैं पाया
M: -फिर तो बिन दुल्हन के बाराती लौट ही जाते हैं वो तो लौट ही जाते हैं
शिव शंकर भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: - ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तों जब राजकुमारी ने ये जाना की मेरे वर की एक आँख खराब हैं तो उसने अपने
पिता से उस काने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया वहीँ दूसरी ओर मामा भांजे काशी
पहुँच जाते हैं। एक दिन लड़के का मामा जब यज्ञ करवाता हैं तो वह लड़के को आवाज
देता हैं लेकिन सेठ का पुत्र काफी देर तक बाहर नहीं निकलता हैं जब वो जाकर देखता हैं
तो उसके होश उड़ जाते हैं क्योंकि भांजे की मृत्यु हो चुकी थी -
M: -मरा देखकर भांजे को फिर मामा हुए परेशान
समझ नहीं पा रहा था वो अब क्या करेंगा क्या भगवान्
कोरस: -क्या करेंगा क्या भगवान्
M: -उसने सोचा सबसे पहले यज्ञ करूँ पूरा
ब्रह्मणो को भोजन खिला दूँ रखूँ न पुण्य अधूरा
कोरस: -रखूँ न पुण्य अधूरा
M: -ब्राह्मण यहाँ से खाना खाकर जब वो जाएंगे
उसके बाद रोयेंगे और फिर चिल्लायेंगे
कोरस: -और फिर चिल्लायेंगे
M: -मामा ने फिर यज्ञ किया और भोजन करवाया
उसके बाद में रोया जमकर और है चिल्लाया
कोरस: -और है चिल्लाया
M: -उसी समय शिव पार्वती संग वहाँ पे आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शिव शंकर भगवान् की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह मांगा वरदान
वार्ता: - संयोग वश उसी वक़्त माता पार्वती संग , महादेव भर्मण को निकले जब माता ने रुदन की
आवाज सुनी तो स्वयं को रोक न पाई फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M: -माता बोली शिव जी से यहाँ कौन करे है विलाप
क्या कारण है रोने का प्रभु बतलाओ मुझे आप
कोरस: -प्रभु बतलाओ मुझे आप
M: -जान गई फिर माता वहां पे रोने का कारण
सेठ पुत्र के प्राणों का हो गया था वहां हरण
कोरस: -हो गया था वहां हरण
M: -स्वामी आपका वरदान अब हो गया है बर्बाद
करो कृपा अब हे शिव शम्भू कर दो इसको सबल
कोरस: -कर दो इसको सबल
M: -रोते रोते उसका मामा भी मर जाएगा
मरे हुए भांजे को ले घर कैसे जाएगा
कोरस: -घर कैसे जाएगा
M: -भोग चुका वह अपनी आयु शिव जी बतलाते हैं शिव जी बतलाते हैं
शिव शंकर की महिमा का हम सार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तों शिव शम्भू माता पार्वती को समझाते हुए कहते हैं हे गौरा सेठ के पुत्र की आयु १२
वर्ष ही थी जो आज पूर्ण हो गई और वह श्री हरि के चरणों में लीन हो गया भला ऐसे में मैं
क्या कर सकता हूँ परन्तु माता पार्वती कहती हैं सेठ आपका परम भक्त है उसे आप दुखी
कैसे देख सकते हैं उनके बार बार आग्रह करने पर महादेव ने सेठ के मृत लड़के को
जीवित कर दिया और वह ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए उठकर खड़ा हो गया -
M: -कुछ दिनों के बाद दोनों ने किया है घर प्रस्थान
गुजर रहे नगरी से उस लड़की ने लिया पहचान
कोरस: -लड़की ने लिया पहचान
M: -राजा ने पुत्री को उसके संग में विदा किया
हाथी घोड़े हीरे मोती और धन धान्य दिया
कोरस: -और धन धान्य दिया
M: -मामा ने ये शुभ सन्देशा दिया है घर आकर
पिता न माने मामा बोले शपथ कहूं में खाकर
कोरस: -शपथ कहूं में खाकर
M: -माता पिता ने पुत्र वधु का स्वागत खूब किया
सेठ के सपने में आ शिव ने सत्य है बता दिया
कोरस: -शिव ने सत्य है बता दिया
M: -सेठ की भक्ति से शिव शंकर खुश हो जाते हैं वो खुश हो जाते हैं
शिव शंकर महिमा का हम सार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह मांगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तों महादेव सहज प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर कृपा करते हैं और जब
कृपा कर देते हैं तो फिर क्या क्या दे देते हैं कोई नहीं जानता -
M: -जो भी सावन में शिव शम्भू का करें उपवास
मन वांछित फल पायेगा और पाएगा वर वो ख़ास
कोरस: -पाएगा वर वो ख़ास
M: -थोड़ी सी पूजा से शिव जी हो जाते हैं प्रसन्न
टूटे सपने कर देते वो पल भर में संपन्न
कोरस: -पल भर में संपन्न
M: -शिव की पावन कथा जो सावन में रस पान करे
मोह माया से मुक्त हो प्राणी जन कल्याण करें
कोरस: -जन कल्याण करें
M: -देवेश कुंदन ने सावन की पावन कथा सुनाई
मुनेंद्र प्रेम से सुमिर शारदा अपनी कलम चलाई
कोरस: -अपनी कलम चलाई
M: -हम भक्तों शिव शम्भू जी को शीश झुकाते हैं अपनी शीश झुकाते हैं
शिव शंकर की महिमा का हम सागर बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह मांगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Sawan Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |