Veer Tum Badhe Chalo
Lyrics
F- वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
कोरस - वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
F- हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे
ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी रुके नहीं
कोरस - हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे
ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी रुके नहीं
F- वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
F- सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो
तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं
कोरस - सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो
तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं
F- वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
F- प्रात हो कि रात हो संग हो न साथ हो
सूर्य से बढ़े चलो चंद्र से बढ़े चलो
कोरस - प्रात हो कि रात हो संग हो न साथ हो
सूर्य से बढ़े चलो चंद्र से बढ़े चलो
F- वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
F- एक ध्वज लिये हुए एक प्रण किये हुए
मातृ भूमि के लिये पितृ भूमि के लिये
कोरस - एक ध्वज लिये हुए एक प्रण किये हुए
मातृ भूमि के लिये पितृ भूमि के लिये
F- वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
F- अन्न भूमि में भरा वारि भूमि में भरा
यत्न कर निकाल लो रत्न भर निकाल लो
कोरस - अन्न भूमि में भरा वारि भूमि में भरा
यत्न कर निकाल लो रत्न भर निकाल लो
F- वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
F- मेघ गरजते रहें मेघ बरसते रहें
बिजलियाँ कड़क उठें बिजलियाँ तड़क उठें
कोरस - मेघ गरजते रहें मेघ बरसते रहें
बिजलियाँ कड़क उठें बिजलियाँ तड़क उठें
F- वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो - २
कोरस - वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो – २
लेखक :- Traditional
Veer Tum Badhe Chalo
Recommended
| 0:09:11 | |
|
Humdum
Mayank Thakur
|
0:02:13 |
|
Vivekanand Ke Vachan
Shivani Thakur, Prachi, Surinder Thakur
|
0:03:04 |
|
Vivekanand Ke Vachan
Rinky Vishwakarma
|
0:03:07 |
|
Aahat
Sarthak Bhardwaj
|
0:03:28 |
|
Bas Ek Mulaqat
Utsav Aggarwal, Rinky Vishwakarma
|
0:02:29 |