Close Menu
Subscribe :

Aadinath Bhagwan Ki Katha
Song

Aadinath Bhagwan Ki Katha

Devesh Kundan • Aadinath Bhagwan Ki Katha • 2026 • 0:17:40 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Aadinath Bhagwan Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: - जय जिनेन्द्र भक्तो आज में आपको आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाने जा रहा हु

ध्यान पूर्वक सुनियेगा -

M: -हम आज तुम्हे श्री आदिनाथ की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

हम ऋषभ देव भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

प्रथम तीर्थंकर के हम दर्शन करवाते है हम दर्शन करवाते है

हम ऋषभ देव भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

वार्ता: -बंधुओ आदिनाथ भगवान जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कहलाते है तो आइये आज आदिनाथ

भगवान की जीवन गाथा सुनते है -

M: -प्रथम जिनेन्द्र है आदिनाथ जी अंतिम है महावीर

चौबीस तीर्थंकर है काटते भव बंधन जंजीर

कोरस: -भव बंधन जंजीर

M: -आदिनाथ की कथा सुनाऊ सुनो लगाके ध्यान

कैसे राजा से मुनि बन गए आदिनाथ भगवान

कोरस: -आदिनाथ भगवान

M: -कैसे सबको जीना सिखाया कैसे सिखाया ज्ञान

कैसे किया है आदिनाथ ने मानव का कल्याण

कोरस: -मानव का कल्याण

M: -कैसे किसने आदिनाथ को कहाँ दिया आहार

प्रेम से सारे आदिनाथ की जय बोलो इक बार

कोरस: -जय बोलो इक बार

M: -आदिनाथ मुनिराज की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा गाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

वार्ता: - बंधुओ आदिनाथ की इस कथा को सुनने मात्र से ही मन को शांति मिलती है ज्ञान प्राप्ति

होती है राजा नामिराज माता मरु देवी के आंगन में एक दिव्य कमल पुष्प का अवतरण

हुआ सारे राज्य में मंगल गीत गाये जाने लगे देवता स्वर्ग से पुष्प की वर्षा कर रहे थे माता

मरु देवी प्रसन्नता से फूली नहीं समा रही थी भगवान आदिनाथ का जन्म नगर अयोध्या में

चैत्रवदी नवमी को माता मरुदेवी ने एक दिव्य पुत्र को जन्म दिया आइये आगे जानते है -

M: -मरु देवी के उदर से जन्मे आदिनाथ भगवान

चंद्र वरण अति दिव्य रूप था मुखड़ा कमल समान

कोरस: -मुखड़ा कमल समान

M: -राजा नाभिराय ने अपने खोल दिए भंडार

खेल रहा पलने के अंदर सुन्दर राज कुमार

कोरस: -सुन्दर राज कुमार

M: -अवधपुरी में सूरज उतरा चांदनी करे सिंगार

भीड़ लगी दर्शन करने की नाभिराय के द्वार

कोरस: -नाभिराय के द्वार

M: -मरु माता फूली ना समायी बैठ लुटाये दान

गोदी में है लाल कमल सा कलियों सी मुस्कान

कोरस: -कलियों सी मुस्कान

M: -कोटि कोटि के देव वहां दर्शन को आते है दर्शन को आते है

हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

वार्ता: -आदिनाथ भगवान के कई नाम पड़े है ऋषभ देव के नाम से भी जाने जाते है जब

आदिनाथ भगवान बड़े हो जाते है ज्ञान में राजनीती में निपुण हो जाते है उनके राज्य में

भारी संकट आ जाता है कल्प वृक्ष बिखरने लगते है नदी तालाब सरोवर सब सुख जाते है

राज्य की प्रजा का हाल बेहाल हो जाता है त्राहि त्राहि मच जाती है तो प्रजा आदिनाथ की

शरण में आकर अपना दुखड़ा सुनाती है तब आदिनाथ भगवान उनके कष्टों का निवारण

करते है -

M: -कल्प वृक्ष जब लगे बिखरने प्रजा हुई बेहाल

आदिनाथ भगवान से आके करने लगी सवाल

कोरस: -करने लगी सवाल

M: -सिवा आपके कौन हमारा कौन रखेगा ध्यान

हम दिनों के लिये है राजन आप ही है भगवान

कोरस: -आप ही है भगवान

M: -आदिनाथ भगवान उन्हें फिर धीर बंधाते है

सूर्य चंद्र तारो की गणना उन्हें सिखाते है

कोरस: -गणना उन्हें सिखाते है

M: -उत्तम खेती करना सिखाया शिक्षा का दिया ज्ञान

अंक और अक्षर सिखलाते है आदि नाथ भगवान

कोरस: -आदि नाथ भगवान

M: -न्याय दण्ड और राजनीती का पाठ पढ़ाते है हाँ पाठ पढ़ाते है

हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

वार्ता: -आदिनाथ भगवान में सबको राजनीती का सबक सिखाया ज्ञान की वर्षा की प्रजा फिर से

खुश हो जाती है और उनके दो पुत्र और दो पुत्री हुई ब्रम्ही और सुंदरी आपने उनको भी

शिक्षा का पाठ पढ़ाया उत्तम ज्ञान के पावन सरोवर में ज्ञान गंगा स्नान कराया अंक और

अक्षरी की पहचान करायी पढ़ना लिखना सिखाया एक बार भरे दरबार में नृत्य का

आयोजन चल रहा था मंत्री संत्री पुत्र पुत्रिया सभी बैठे थे नृत्य का आनंद ले रहे थे जो

नृत्यांगना नृत्य कर रही थी बहुत अल्प आयु थी उनकी नृत्य करते करते वो नृत्यांगना गिर

जाती है उसे मूर्छा आ जाती है -

M: -अल्प आयु की थी वो अप्सरा उठे ना उसके पांव

आ गयी मूर्छा गिरी अप्सरा मिली मौत की छाँव

कोरस: -मिली मौत की छाँव

M: -गिर गयी थी वो बिच सभा में घुंघरू गए थे टूट

पलक झपकते देर लगी ना प्राण गए थे छूट

कोरस: -प्राण गए थे छूट

M: -आदिनाथ के ह्रदय में तक्षण गया जाग वैराग

खड़े हो गए सिंहासन से छोड़ दिया अनुराग

कोरस: -छोड़ दिया अनुराग

M: -दोनो बेटो को पास बुलाके बाँट दिया सब राज

छोड़ के सब झंझट संसारी बनके चले वनराज

कोरस: -बनके चले वनराज

M: -लोभ सहस्त्रो उनके साथ वन गमन को जाते है हम कथा गाते है

हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा गाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

वार्ता: -आदिनाथ भगवान से उस अप्सरा की मृत्यु देखि ना गयी उनको लगा संसार मिथ्या है ये

सुख सुविधा सब क्षण भंगुर है अस्थायी नहीं है यदि कुछ स्थायी है तो वो तप के द्वारा प्राप्त

किया हुआ ज्ञान है और ज्ञान के द्वारा प्राप्त किया हुआ मोक्ष है वो तुरंत ही आपने राज्य का

बटवारा आपने दोनों पुत्रो में कर देते है और सब कुछ त्याग के वन की तरफ प्रस्थान करते

है उनके साथ हजारो अनुयायी चल पड़ते है प्रजा रोकती रही आंसू बहाती रही परन्तु

उनके मन में तो वैराग का अंकुर फुट चूका था जो संसार रूपी मोह माया की मिटटी को

फोड़ कर मोक्ष रूपी आकाश की तरफ निकलने वाला था -

M: -आदिनाथ के संग वन गए बंधु कई हजार

ऋषभ देव के संग तप करने को सारे तयार

कोरस: -तप को सब तयार

M: -लगे तपस्या करने सारे सहे धुप बरसात

आंधी वर्षा धुप की गर्मी सहे सभी दिन रात

कोरस: -सहे सभी दिन रात

M: -भेष दिगंबर धरा सबने आने लगी थी लाज

अंतर् मन से आने लगी फिर सबके यही आवाज

कोरस: -सबके यही आवाज

M: -वस्त्र विहीन हुए हम सारे धर्म के है विपरीत

उनकी तपस्या हार गयी थी माया गयी थी जीत

कोरस: -माया गयी थी जीत

M: -पत्ते छाल आदि से अपने तन को छुपाते है अपने तन को छुपाते है

हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

वार्ता: -आदिनाथ जी के साथ जितने भी अनुयायी उनके साथ वन में तपस्या करने गए थे भूख

प्यास से ब्याकुल होने लगे थे उन्हें पछतावा होने लगा था की हमारी मती मारी गयी थी जो

वन में भूखे प्यासे मरने चले आये फिर ध्यान आता है हम तो वस्त्र विहीन है लाज आने

लगी थी पेड़ो की छाल पत्तो से अपने तन को ढक लेते है और सारे के सारे एक एक करके

नगर की तरफ भाग जाते है केवल आदिनाथ जी तपस्या में लीन है समाधिश्च है -

M: -छह महीने तक आदिनाथ ने तप में लगाया ध्यान

उसके बाद चले थे करने दुनिया का कल्याण

कोरस: -दुनिया का कल्याण

M: -तीन सौ त्रेसठ धर्म फैलाये दिया धर्म का ज्ञान

यही से आदिनाथ कहलाए आदि नाथ भगवान

कोरस: -आदि नाथ भगवान

M: -छह महीने के बाद ऋषभ जी लेने चले आहार

भोजन की विधि जाने ना कोई कैसे मिले आहार

कोरस: -कैसे मिले आहार

M: -भोजन की विधि क्या है बंधुओ कोई समझ ना पाए

सोना चांदी धन दौलत सब यही उन्हें दिखलाये

कोरस: -सब यही उन्हें दिखलाये

M: -बिना विधि के आदिनाथ आहार ना पाते है आहार ना पाते है

हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा गाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

वार्ता: -आदिनाथ जहाँ भी जाते जिसके भी दरवाजे पे जाते सभी सोना चांदी द्रव्य लेकर आते आदिनाथ जी को धन दौलत द्रव्य से क्या काम था वो तो आहार के लिये निकले थे परन्तु आहार नहीं मिल पा रहा था इसी तरह से समय बीतता रहा आहार के बिना आहार के लिये चलते रहे चलते रहे वो हस्तिनापुर नगर में पहुंचते है वहां आदिनाथ जी की विधि मिल जाता है श्रेयांश के द्वारा गन्ने के रस का आहार प्राप्त करते है पिछला भव याद करते है -

M: -अतिशय युक्त बना है मंदिर चाँद खेड़ी के धाम

कष्ट क्लेश जहाँ कटते है प्रतिदिन सुबहो शाम

कोरस: -प्रतिदिन सुबहो शाम

M: -मानतुंग पर दया दिखाई जाने सब संसार

धीरे धीरे जेन धर्म का बढ़ने लगा आकार

कोरस: -बढ़ने लगा आकार

M: -आदिनाथ को जब मृत्यु का होने लगा आभाष

चले गए चौदह दिन पहले मोक्ष मार्ग के पास

कोरस: -मोक्ष मार्ग के पास

M: -नमन करो श्री आदिनाथ को हाथ जोड़ सो बार

जिनके कारण जेन धर्म का ऐसे हुआ विस्तार

कोरस: - ऐसे हुआ विस्तार

M: -कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हम गाके सुनाते है

आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण

करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Aadinath Bhagwan Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Aadinath Bhagwan Ki Katha
Album Aadinath Bhagwan Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Adinath Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40