Mahe Ramzan Aur Bewa Ki Teen Betiyan
Lyrics
F:-तुम अपनी जान माल का सदक़ा दिया करो
ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये……(2)
F:-आंखें हैं फ़ैज़ नम मेरी,और दिल है ग़मज़दा
रमज़ान के रोज़ों का सुनाती हूं वाक़या, रहते थे एक गांव में, नादार इक बशर
बेहद ही तंगदस्ती में,करते थे वो गुज़र, खालिद था उनका नाम अभी वो जवान थे
करते वो राजगीरी , बनाते मक़ान थे, बदहालियां थीं फिर भी नहीं उनको फ़िक्र थी
रहता था गुटखा पान उनके मुंह में हर घड़ी, बीवी थी उनकी नेक और थीं तीन बेटियां
उनको नसीब वक़्त पे होतीं न रोटियां, जैसा भी रहे हाल इबादत किया करो
ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो, ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-इक बार उनपे गुज़रा था इक ऐसा हादसा, मुंह में उठा था उनके बड़ा तेज़ दर्द था
वो दर्द की शिद्दत से, बड़े बेकरार थे, हालत को अपनी देख बहुत अश्क़बार थे
खालिद को बीवी जल्द दवाखाने ले गई, उनकी यहां हर चीज़ की अब जांच हो गई
आई जो जांच होके तो बोला ये डाक्टर, इनके लिए तो हो गया है मुंह का कैंसर
तम्बाकू बहुत खाई है उसका है ये असर, होता है जान लेवा बहुत इसका तो कहर
तुम राहे सदाकत पे, हमेशा चला करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-बीवी के सर पे ऐसी मुसीबत ये आई थी, शौहर की अपने वो तो कराती दवाई थी
आतीं दवाएं मंहगी बहुत ग़मगुसार थी, शौहर के लिए रहती, बड़ी बेकरार थी
रोतीं थीं तीनों बेटियां,वालिद के वास्ते, मुश्किल थी सख़्त उनके थे दुश्वार रास्ते
खालिद को अब आने लगा जाड़ा बुखार था, मिलता नहीं था उनके लिए अब उधार था बीवी घरों में जाके किया करती काम थी, वो करती झाडू पोंछा थी, बर्तन भी मांजती
जिससे भी करो वादा वो, वादा वफ़ा करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-खालिद पड़े रहते थे अब बिस्तर पे हर घड़ी, आफ़त में गिरफ़्तार थी उनकी ये ज़िन्दगी
जो वक़्त का पहिया था वो यूं ही रवां रहा, ऐसी ही तंग हाली में , रमज़ान आ गया
बस्ती में चारों सिम्त, ख़ुशी का सुरूर था, चेहरे पे चमकता हुआ हर इक के नूर था
मायूस घर में बैठी थीं खालिद की लड़कियां, सहरी के वास्ते थीं, घर में सूखी रोटियां
खालिद की बीवी रंज़ में, मजबूर थी बहुत, हालात से टकरा के हुई ,चूर थी बहुत
हक़ जो भी तुम पे फ़र्ज़ है,दिल से अदा करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-इक रोज़ घर में उनके घटा ग़म की छा गई, खालिद की सांस रुक गई थी मौत आ गई
खालिद की बीवी रोई थी,तोड़ी थी चूड़ियां, रो रो पछाड़ें खातीं थीं ,तीनों ही बेटियां
बीवी हुई थी बेवा खुशी उसकी मिट गई, उसकी भरी जवानी में दुनिया थी लुट गई
रो रो के कहतीं बेटियां, कैसे जिएंगे हम, अब किसको भला प्यार से अब्बू कहेंगे हम बेज़ार दिल को कौन तसल्ली दिलाएगा, अब कौन हमको ईद पे कपड़े दिलाएंगा
अल्लाह की कुदरत से हमेशा डरा करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-खालिद का उठ के घर से जनाजा चला गया, अब रह गया अंधेरा, उजाला चला गया
खालिद तो दफ़्न हो गये मुंह सबसे मोड़ कर, जाकर के दूर बस गये थे सबको छोड़कर
खालिद की खाट सूनी पड़ी घर में रह गई, बीवी और तीनों बेटियां,रोतीं थीं हर घड़ी
जो भी थे रिश्तेदार , वो देते तसल्लिया तसल्लियां, मां बेटियों की फिर भी नहीं रूकती सिसकियाँ
शौहर की याद आती थी बेवा को हर घड़ी, सारा सुकून खो गया, रहती थी बेकली
हर रोज़ ही क़ुरआन के पारे पढ़ा करो ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-रमज़ान का अब दूसरा असरा गुज़र गया, इक रोज़ बेवा बैठी थी आंगन में ग़मज़दा
बैठीं थीं तीनों बेटियां भी उसके पास थीं, मुरझाए हुए चेहरे थे बेहद उदास थी
रोज़ा बग़ैर सहरी के,चारों ने था रखा, इफ़्तार में भी खाने को कुछ भी नहीं मिला
उनके पड़ोस में ही इक इंसां अमीर था, चलता नबी के दीन पे, वो बा ज़मीर था
बस्ती के रोज़ादारों को घर अपने बुलाता, हर साल ही ख़ुशी से वो इफ़्तार कराता
हाथों से अपने तुम न किसी का बुरा करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-इक्कीसवें रमज़ान की लोगों में थी ख़ुशी, रौनक बज़ारों में थी और महकी गली गली
अब उस अमीर शख़्स ने इफ़्तार कराया, जो भी थे रोज़ादार, सभी को ही बुलाया
बिरयानी और कोरमा तैयार कराया, रूह अफजा डाल कर के था शर्बत भी बनाया
तन्दूर से मंगवाई, गरम उसने रोटियां, कीं पेश उसने सबको फलों की कटोरियां
खा पी के रोज़ादार ख़ुशी से चले गए, सब खाने ख़त्म हो गये कुछ भी नहीं बचे
छत पर अमीर शख़्स अचानक से फिर चढ़ा, बेवा का हाल देख के बेहद दुखीहुआ
अपने पड़ोसियों का हमेशा भला करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-बेवा से उस अमीर ने की थी ये गुफ्तगू, जो हाल तुम्हारा है ,कहो मेरे रूबरू
बेवा ने कहा भाई मेरे बदनसीब हूं, घर में नहीं है खाने को बेहद ग़रीब हूं
पानी से रोज़ा खोला है घर में न रोटियां, रोतीं हैं तीनों भूख से ,मेरी ये बेटियां
सुन कर अमीर शख़्स वो इकदम से रो पड़ा, दावत तुम्हें न दी हमसे हुई ख़ता
बहन हो तुम मेरी हम तुमको निभाएंगे, खर्चा तुम्हारा सारा ख़ुशी से उठाएंगे
बेचैन दिल की जो हैं सदाएं सुना करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
F:-अब उस अमीर शख़्स ने खर्चा उठा लिया, खाने को ख़ूब सारा ही राशन भरा दिया
बेवा के जो दुःख दर्द थे सारे मिटाए थे, तीनों ही बेटियों को कपड़े दिलाए
मुरझाए हुए चेहरों पे मुस्कान आ गई, बेजान उनके जिस्म थे फिर जान आ गई
बेवा के साथ उसने तो बेहद भला किया, तीनों ही बेटियों का निकाह करा दिया
बेवा खुशी से जीती रही फ़ैज़ ज़िंदगी, करती रही हमेशा,वो अल्लाह की बंदगी
मजबूरों को हमेशा सहारा दिया करो, ए मोमिनों रमज़ान के रोज़े रखा करो
ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये
कोरस:-ऐलाने मुहम्मद ये, फ़रमाने मुहम्मद ये…(2)
लेखक :- फ़ैज़ मोहम्मद
Mahe Ramzan Aur Bewa Ki Teen Betiyan
Recommended
|
Dil Jiske Liye Tha Deewana
Soni Sahani
|
0:05:57 |
|
Meri Jholi Ko Bharde-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:06:04 |
|
Maa Hussain Ki
Mann Ali Khan
|
0:04:07 |
|
Main Gulam E Moin
Rinky Vishwakarma
|
0:08:17 |
|
Ishqe Nabi Imaan Bana De
Saddam Husain, MS Nizami Brothers
|
0:12:25 |
|
Hume Kalma Padha Diya
Ruksana Bano, Sharif Parwaz
|
0:16:02 |
|
Meri Nas Nas Bole Nabi Nabi
Gulam Habib Pentar
|
0:19:13 |
|
Humko Sambhalo Khwaja
Faizan Ajmeri
|
0:12:03 |
|
Gunaho Ki Aadat Chhuda Mere Maula
Zain Ali
|
0:04:42 |
|
Mere Sabir Ka Didar Ho Jaye
Gulam Habib Pentar
|
0:12:16 |
|
Rab Ke Mahboob
Mann Ali Khan
|
0:04:03 |
|
Dil Mein Ishq-E-Nabi-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:07:20 |