Close Menu
Subscribe :

Chhath Mata Amritwani
Song

Chhath Mata Amritwani

Rinky Vishwakarma • Chhath Mata Amritwani • 2026 • 0:12:13 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Chhath Mata Amritwani • Rinky Vishwakarma

F:- सरस्वती वंदन करूँ धर गणपति का ध्यान

बुद्धिमान विवेक का दो मुझको वरदान

धरा गगन पाताल के जो हो रचनाकार

ब्रह्मा विष्णु महेश को नमन है बारम्बार

छठ महिमा वर्णन करूँ सुमिरु तुम्हे अरुणेश

आदिनाथ भगवान को वंदन करूँ विशेष

सूर्य देवता दे तुम्हे अरघ सकल संसार

सबसे बड़ा महा पर्व है छठ पूजन त्यौहार

कोरस:- जय जय छठी मैया 2

F:- कार्तिक माह की दशमी पावन दिन कहलाये

सप्त अश्व रथ सूर्य का गंगा तट रुक जाय

किरणे आदिनाथ की बाँट रही वरदान

छठ मैया के नाम की यही तो है पहचान

निर्धन को धन दे रही बांझन को संतान

छठ माँ के वरदान से निर्बल हो बलवान

धन और पुत्र की दायिनी छठ मैया कहलाय

बैठ अनेको हाथो से ममता रही लुटाय

कोरस:- जय जय छठी मैया 2

F:- छठ मैया के नाम से जगत में है विख्यात

छठ मैया तुम कर रही अन्न धन की बरसात

बहन हो आदिनाथ की वेद रहे बतलाय

मानस पुत्री हो तुम्ही छठ माता कहलाय

रावण वध के पाप से प्रभु राम भगवान

सीता जी के संग में किया था छठ अनुष्ठान

माँ सीता ने व्रत किया छठ माता के नाम

लंका जीत के आये थे अवध में जब श्री राम

कोरस:- जय जय छठी मैया 2

F:- जुएँ में पांचो पांडव जब गए थे सब कुछ हार

श्री कृष्ण भगवान ने बतलाया उपचार

द्रोपती से श्री कृष्ण से कही बात समझाय

छठ माँ का व्रत करना है सरल उपाय

द्रोपती ने छठ व्रत किया पूर्ण विधि अनुसार

राज पाठ सब मिला गया गए थे सब जो हार

दयामयी छठ मैया की महिमा बड़ी महान

दो मैया सुखदेव को चरणों में स्थान

कोरस:- जय जय छठी मैया 2

F:- मानस पुत्री तुम कहलाओ

देव सेना की पदवी पाओ

छठ मैया है नाम तुम्हारा

कोरस:- तुम्हे पूजता है जग सारा

F:- ममता मयी है रूप तुम्हारा

लगता है रूप अनूप तुम्हारा

छठ मैया तुम जग कल्याणी

कोरस:- तुम हो दयालु तुम वरदानी

F:- अति सुन्दर स्वर्णित राजधानी

बड़े दयालु राजा रानी

सारे नगर में थी खुशहाली

कोरस:- फूलो फूलो से लदी थी डाली

F:- न्यायधीश राजा कहलाये

सबको उत्तम न्याय दिलाय

प्रजा को समझे संतान

कोरस:- राजा प्रजा एक सामान

F:- एक कष्ट राजा को भारी

लगती थी दुनिया अंधियारी

उनकी कोई संतान नहीं थी

कोरस:- चेहरे पर मुस्कान नहीं थी

F:- प्रियव्रत राजा रानी मालिनी

पुष्प कमल सी शांत शालिनी

बिन सन्तान के बाँझ कहाये

कोरस:- ढलती हुई वो साँझ कहाये

F:- दर दर भटक के हार गए वो

हार गए लाचार हुए वो

मन की आस हुई ना पूरी

कोरस:- खुशिया घर की रही अधूरी

F:- ऋषि कस्यप को बतलाते है

मन का हाल सब समझाते है

राजा रानी करे विलाप

कोरस:- हे मुनिराज हरो संताप

F:- पुत्र प्राप्ति यज्ञ कराया

कस्यप ने महा यज्ञ कराया

बोले मनोरथ पूरण होगा

कोरस:- हे राजन सम्पूर्ण होगा

F:- चाल समय की चलती जाए

ग़म की रैना ढलती जाय

हर दिन होता नया सवेरा

कोरस:- राज महल में फिर भी अँधेरा

F:- महाराज से कह रही रानी मंद जुबान

नगर में अब बँटवाईये हे राजन मिष्ठान

F:- कस्यप की सच हो गयी वाणी

गर्भ से हो गयी थी रानी

सारा नगर खुशहाल हो गया

कोरस:- प्रियव्रत मालामाल हो गे

F:- खुशियों का ना रहा ठिकाना

दोनों हाथो बांटे खज़ाना

घर घर होते मंगल गान

कोरस:- गली गली बंटते मिष्ठान

F:- रानी सपनो में खोई है

जिसके लिए अब तक रोइ है

घडी वो शुभ आने वाली थी

कोरस:- खुशिया बरसाने वाली थी

F:- अब देखो किस्मत का फेरा

समय चक्र ने ऐसा घेरा

समय रुलाय समय हंसाये

कोरस:- समय से कोई जीत ना पाय

F:- मरा हुआ बालक था जन्मा

महारानी को लग गया सदमा

राजा छुपके नीर बहाये

कोरस:- अपनी किस्मत पर पछताय

F:- किस्मत ने ना दी मंज़ूरी

रह गई सारी ख़ुशी अधूरी

राजा रानी करे विलाप

कोरस:- कैसे कौन हरे संताप

F:- राजा निज किस्मत से हारा

कैसे चलेगा वंश हमारा

राजा रानी रुदन मचाये

कोरस:- बिन सावन के नीर बहाये

F:- महल छोड़कर राजा रानी

प्राण त्यागने की मन ठानी

दोनों ने मन में लिया था ठान

कोरस:- देके रहेंगे अपने प्राण

F:- दोनों चढ़े शिखर के ऊपर

चले कूदने हाथ पकड़कर

प्रकट हो गयी थी छठ माई

कोरस:- माई ने आवाज़ लगाई

F:- राजन ऐसी बात करो ना

ऐसे प्राण घात करो ना

नाम हमारा है छठ माई

कोरस:- देने तुम्हे संतान हूँ आई

F:- छठ माई मेरा नाम है पुत्र करूँ प्रदान

तुम दोनों मेरा व्रत करो कर दूंगी कल्याण

F:- बोल रही थी छठ महारानी

खड़े सुन रहे राजा रानी

दोनों देख रहे माता को

कोरस:- सारे जगत की सुख दाता को

F:- तुम दोनों छठ का व्रत करना

उठके डलिया दोनों चलना

अरघ डालना आदिनाथ को

कोरस:- मन में धारण आदिनाथ को

F:- उगते सूर्य को वंदन करना

जल में खड़े अभिनंदन करना

कार्तिक मास में छठ आती है

कोरस:- खुशियों से आँगन भर जाती है

F:- सूर्य देव की बहन कहाऊ

सबके मनोरथ पूर्ण कराऊ

वापस आपने महल में जाओ

कोरस:- व्यर्थ में अब ना नीर बहाओ

F:- महा पर्व छठ का आया

गंगा के तट को सजाया

राजा रानी करे प्रार्थना

कोरस:- छठ मैया की करे साधना

F:- दोनों खड़े गंगा में जाकर

डलिया आपने सिर पे उठाकर

सूर्य देव का ध्यान कर रहे

कोरस:- छठ माँ का गुणगान कर रहे

F:- प्रातः संध्या अरघ चढ़ाते

खड़े नीर में नीर बहाते

छठ माता ने कृपा कर दी

कोरस:- महारानी की गोद भर दी

F:- पुत्र रतन राजा ने पाया

कुल का दीप महल में आया

सारा नगर खुशहाल हो गया

कोरस:- महारानी को लाल हो गया

F:- खिशियो की गुंजी शेहनाही

जय हो तुम्हारी हे छठ माई

महिमा तुम्हारी बड़ी निराली

कोरस:- बंजर में लादो हरियाली

F:- सब पर ऐसी दया लुटाना

ममता के मोती बरसाना

मुँह माँगा वर देने वाली

कोरस:- सबके दुःख हर लेने वाली

F:- हे छठ माई अपकी महिमा बड़ी महान

कलम हज़ारो मिलके भी ना लिख सके बखान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Chhath Mata Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Chhath Mata Amritwani
Album Chhath Mata Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Chhathi Mata
Festival Chhath Puja
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40