Close Menu
Subscribe :

Shaddad Ki Jannat
Song

Shaddad Ki Jannat

Tahir Chishti • Shaddad Ki Jannat • 2026 • 0:25:04 • Islamic
Artist (Click to view all assets)
Tahir Chishti

Lyrics

Shaddad Ki Jannat • Tahir Chishti

M:-कर सना शाहरूख रब की फूल उल्फ़त के चुनों

कोरस:- कर सना शाहरूख रब की फूल उल्फ़त के चुनों

M:-कर सना शाहरूख रब की फूल उल्फ़त के चुनों

वाक्या शद्दाद की जन्नत का ये मुझसे सुनो

कोरस:- वाक्या शद्दाद की जन्नत का ये मुझसे सुनो 2

M:-तीन सौ सालो की उसने पाई रब से ज़िन्दगी

नाम था शद्दाद उसका उसपे दौलत थी बड़ी

किस तरहाँ पैदा हुआ है कैसे जन्नत है बनी

इस तरहाँ तारीख़ मे ये बात है सच्ची लिखी

नीले नीले इक समुन्द्र में रबाँ था एक जहाज

शादमा होकर के बैठे थे बहुत उसमे सवार

एक औरत हामिला थी है उसी का माजरा

लिख्खा है तफ़सील से ये मैंने सारा वाक्या

पानी में तूफ़ान आया लोग सब घबरा गए

आँखो के आगे सभी के फिर अन्धेरे छा गए

पानी की लहरो से कश्ती के हुऐ तख्ते जुदा

हामिला औरत के हिस्से में भी तख़ता आ गया

तख़ते पे लेटी वो औरत दर्द ज़ेह उसको हुआ

कोई भी मौनिस नही था कोई ना था हमनवा

एक शातिर उसके बेटा पैदा तख़ते पर हुआ

फिर मलाकुल मौत को ये हुक्म अल्लाह का हुआ

तखते पर लेटी जो औरत इसको तुम भी देखलो

कोरस:- तखते पर लेटी जो औरत इसको तुम भी देखलो

M:-तखते पर लेटी जो औरत इसको तुम भी देखलो

हुक्म है मेरा ये इसकी रूह जल्दी खीचलो

कोरस:- हुक्म है मेरा ये इसकी रूह जल्दी खीचलो

M:-ईज़राईल ने फ़ौरन रूह उसकी खींच ली

बह गयी तख्ते पे तहना बच्चे की ज़िंदगी

गोद में आया नहीं थे अपनी माँ के शीरखार

खेल क्या दिखला रही है क़ुदरते परवर दीगर

पानी के लहरें में देखो तख़्त वो बहता चला

एक इंसान के लिए फिर मोनीनो तख्ता मिला

उसने तख्ते वो निकला एक कब्र खोदी वहां

उसने दफनाई वो औरत गोद में बच्चा लिया

उसपे न औलाद कोई अपने घर को चल दिया

अपनी बीवी के लिए फिर उसने वो बच्चा दिया

मान कर औलाद अपनी करते थे उसको वो प्यार

नाम फिर शद्दाद रखा हर घडी रहते साथ

था बहुत चालक वो और था बहादुर वो बड़ा

साथ सालो की हुई जब उम्र तो ऐसा हुआ

बच्चों में शद्दाद एक दिन खलता था प्यार से

एक हुआ एलान बच्चे सुन कर उसको गए

आ रहा है बादशाह इस रह को छोडो सभी

कोरस:- आ रहा है बादशाह इस रह को छोडो सभी

M:-आ रहा है बादशाह इस रह को छोडो सभी

सुन के बच्चे डर गए और घर वो भागे सभी

कोरस:- सुन के बच्चे डर गए और घर वो भागे सभी 2

M:-रुक गया शद्दाद उस जा वो ना घबराया सुनो

आड़ मे टीले की बैठा वो तभी ए मोमिनो

आड़ मे टीले की रहकर सब नज़ारा कर लिया

शाह का लश्कर वहाँ से कूच जिस दम कर गया

आँखो मे शद्दाद की फिर ये नज़ारे आ गए

कुछ बशर फिर उस जगाह पर मोमिनो थे आ गए

पोटली रस्तो मे उनको आ गई थी इक नज़र

एक इन्साँ ने ऊठाई पोटली वो बे खतर

खोला उसने पोटली को सुरमेदानी थी रखी

देखकर वो सुरमेदानी खिल गई दिल की कली

चाहा सुरमा डालना जब उसने अपनी आँख मे

उसका साथी उस्से बोला बात कुछ मेरी सुनें

हो गया नुकसान कुछ तो गज़ब हो जाएगा

आज़माओ पहले सुरमा तो भला हो जाएगा

उसने अपनी जबके नज़रे चारो जानिब को किया

आड़ मे टीले की उसको एक लड़का मिल गया

लड़का वो शद्दाद ही था पास इन्सों के गया

कोरस:- लड़का वो शद्दाद ही था पास इन्सों के गया

M:-लड़का वो शद्दाद ही था पास इन्सों के गया

आँखो मे शद्दाद के फिर उसने सुरमा भर दिया

कोरस:- आँखो मे शद्दाद के फिर उसने सुरमा भर दिया 2

M:-सुरमा लगते ही अनौखी हो गई उसकी सहर

सोना चाँदी जो दफ्न थे आ गए वो सब नज़र

हो गए 14 तबक अब उसके रौशन दोस्तो

था बहुत चालाक लड़का ये किया उसने सुनो

शोर उसने ये किया आँख अन्धी हो गई

वो बशर सब भाग निकले तो खुशी उसको हुई

मारकर ठाठे बहुत ही ज़ौर से हंसने लगा

साथ सुरमेदानी लेकर अपने घर वो आ गया

हाल महतर से कहा और ये किया शद्दाद ने

फिर चला लेकर के तेशा वो अंधेरी रात मे

खोदा उसने फिर ज़मि को सोना चाँदी ली निकाल

पा गया जब सोना चाँदी हो फिर वो निहाल

इस तरह से सोना चाँदी काफ़ी की उसने जमा

मालो दौलत में हुआ वो मोमिनो सबसे बड़ा

शहर का सरदार जो था कत्ल उसको कर दिया

फ़ैल ये शद्दाद का था गम नही उसको हुआ

बन गया ज़ालिम जाबिर जुल्म वो ढाने लगा

कोरस:- बन गया ज़ालिम जाबिर जुल्म वो ढाने लगा

M:-बन गया ज़ालिम जाबिर जुल्म वो ढाने लगा

शहर का सरदार बनकर सबको धमकाने लगा

कोरस:- शहर का सरदार बनकर सबको धमकाने लगा 2

M:-उम्र जैसे बढ़ रही थी जुल्म भी बढ़ता गया

है रिवायत में सुनो ये दोस्तों लिख्खा हुआ

बे पन्हा हो मालो दौलत कर लिया उसने जमा

हर बशर के दिल में उसने ख़ौफ़ अपना भर दिया

वक्त के जब हाकिमो को हो गई इसकी खबर

जंग को तय्यार करके लाए वो लशकर ईधर

कर लिया शद्दाद ने भी अपना एक लशकर अज़ीम

मार डाला हाकिमो को उसका था लशकर अज़ीम

उनकी सरहद पे भी कबज़ा हो गया शद्दाद का

रुक नही पाया किसी से आगे ही बढ़ता रहा

सल्तन्त कायम कि उसने बादशाह वो बन गया

तुर्क और हिन्दोस्ताँ मे उसका कबज़ा हो गया

सारा अरबिस्तान उसका सारा ही उर्दन था

हर तरफ़ था उसका चर्चा हर तरफ़ ही नाम था

कोई भी उसके मकाबिल जब नही इन्साँ रहा

तो तकब्बूर मे खूदाई का भी दावा कर दिया

हुक्म है मेरा ये सारे लोग इसको मानलो

कोरस:- हुक्म है मेरा ये सारे लोग इसको मानलो

M:-हुक्म है मेरा ये सारे लोग इसको मानलो

कर दिया ऐलान उसने मैं खुदा हूँ जानलो

कोरस:- कर दिया ऐलान उसने मैं खुदा हूँ जानलो 2

M:-रब के जो थे नैक बन्दे सब ही हैराँ हो गए

एक दिन शद्दाद से वो इस तरह कहने लगे

तौबा करले तू गुनाह से रब की करले बन्दगी

है ईबादत बस खुदा को रब की करले बन्दगी

मानले बाते हमारी तो शुकू तू पाएगा

हश्र मे अल्लाह से गुलज़ारे जन्नत पाएगा

खूबियाँ जन्नत की सारी आलिमो ने की बयाँ

खूबियाँ जन्नत की सुनके इस तरह कहने लगा

जिसको देखा ही नही है उसकी क्या हो बन्दगी

मैं खुदा हूँ जानलो तूम मेरी ताकत है बड़ी

दुनिया मे जन्नत बनेगी तूमको मैं दिखलाऊंगा

और उसी जन्नत मे रहकर तुमको मैं दिखलाऊंगा

आलिमो से वादा लोगो कर दिया शद्दाद ने

फिर बज़ीरो को बुलाया दोस्तो शद्दाद ने

जो थे दानिशेमन्द बूज़रा हुक्म उनको मिल गया

उनकी थी तादात इक सौ मोमिनो ऐसा हुआ

खुल्द की खातिर ज़मि एक दोस्तो ढूंढी गई

कोरस:- खुल्द की खातिर ज़मि एक दोस्तो ढूंढी गई

M:-खुल्द की खातिर ज़मि एक दोस्तो ढूंढी गई

मिल गई उनको ज़मि तामीरे जन्नत फिर हुई

कोरस:- मिल गई उनको ज़मि तामीरे जन्नत फिर हुई 2

M:-खुल्द की जो थी ज़मि कुछ हुलया मुझसे सुनो

कोस दस लम्बा था टीला कोस दस चौड़ा सुनो

उसकी थी ऊँचाई चालीस कोस की है ये लिख्खा

इस तरहाँ बुनियाद खोदी पानी बाहर आ गया

चमचाती ईटे सोने की लगाई उस जगाह

थे हज़ारो शक्स उसमे खुल्द में ऐसा हुआ

एक हज़ार उसमे महल थे साने चाँदी के बने

बाग़ फूलो के सजे थे ओर पर्वत थे बने

चहचहाते थे पिरन्दे हर तरफ़ थी बस बहार

दूध की नहरे थी उसमे झरना शरबत का बहा

बदले में पत्थर के उसमे रख्खे थे मोती सुनो

पेड़ो मे थे फल लगे वो हीरे मोती के सुनो

कुर्सियाँ हर महल में थी सोने चाँदी की बिछी

फ़र्श था चाँदी का उसमे और छते याकूत की

खुल्द की हर शय थी अपनी शान में सबसे जुदा

पेड़ो मे पत्ते ज़म्मरुद और तना था शीर सा

दुनिया की फिरदौस ईसरत आ गई जब औज पर

कोरस:- दुनिया की फिरदौस ईसरत आ गई जब औज पर

M:-दुनिया की फिरदौस ईसरत आ गई जब औज पर

हो गई शद्दाद को भी फिर सुनो इसकी खबर

कोरस:- हो गई शद्दाद को भी फिर सुनो इसकी खबर 2

M:-चल दिया दीदारे जन्नत के लिए शद्दाद जब

राह में आलिम मिले तो उनसे बोला ठैहर कर

बन गई है मेरी जन्नत खुल्द को में चल दिया

सोचता था अब खुदाई दावा पूरा हो गया

चाँदी की कालीन उसके आई इस्तकबाल को

पास जन्नत के गया तो हो गया ऐसा सुनो

पहुँचा दरबाज़े पे जन्नत देखा ये शद्दाद ने

है अनोखी शक्ल वाला एक इन्साँ सामने

कोन है तू नाम क्या है ये कहा शद्दाद ने

बोला वो ईज़राईल हूँ म मौत तेरी जानले

रूह उसकी खीचली फिर माजरा ऐसा हुआ

एक कदम बाहर था उसका एक जन्नत में गया

आने वाले दौर में एक वक्त ऐसा आएगा

एक इन्साँ खुल्द में शद्दाद की भी जाएगा

उम्मती होगा नबी का ऊट की करने तलाश

है हदीसे मुस्तफ़ा वो जाएगा जन्नत पास

देखले शाहरूख लतीफ़ी शान अल्लाह पाक की

कोरस:- देखले शाहरूख लतीफ़ी शान अल्लाह पाक की

M:-देखले शाहरूख लतीफ़ी शान अल्लाह पाक की

बन गई ईबरत के बाईज़ खुल्द ये शद्दाद की

कोरस:- बन गई ईबरत के बाईज़ खुल्द ये शद्दाद की

लेखक :- शाहरुख

Official Music Video

Shaddad Ki Jannat

Open in YouTube

Credits

Song Title Shaddad Ki Jannat
Album Shaddad Ki Jannat
Main Vocalist / Singer Tahir Chishti
Music Composer Raju Khan
Lyricist / Writer Shahrukh Latifi
Genre Islamic
Mood / Devotion Waqia
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40