Close Menu
Subscribe :

Sunderkand Katha
Song

Sunderkand Katha

Devesh Kundan • Sunderkand Katha • 2026 • 0:48:00 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sunderkand Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज मैं आपके समक्ष श्री सुन्दर कांड कथा का वर्णन करने जा रहा हूँ , प्रिये भक्तों सुन्दर कांड मूलतः रामायण का ही एक भाग है ,जिसे बाबा तुलसी दास जी ने अवधी में श्री रामचरतिमानस का नाम दिया क्योंकि रामायण संस्कृत में है, इसलिए आम आदमी के लिए समझ पाना थोड़ा कठिन है इसलिए बाबा श्री तुलसीदास ने इसे अवधी में लिखकर सब के लिए आसान कर दिया

M:-श्री सुन्दर कांड की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री राम भक्त हनुमान लला की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमत जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

श्री सुन्दर कांड की भक्तों हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 2 :- प्रिये भक्तों भगवान् श्री राम की मुलाक़ात वानर राज सुग्रीव से होती है और श्री हनुमान जी से जब उनका परिचय होता है तो आँखों में आंसू भर जाते हैं और सब मिलकर माता सीता की खोज में निकल पड़ते हैं ,लेकिन सामने विशाल सागर था जिसे पार कर पाना किसी के वश में नहीं होता है तो सभी दुखी हो जाते हैं की अब क्या किया जाए , कौन इस सागर को पार करके माता सीता का पता लगा सकता है। सभी से मंत्रणा की जाती है और सभी एक स्वर में श्री हनुमान जी का नाम लेते हैं

M:-जामवंत ने जाकर उनको जब ये याद दिलाया

अष्ट सिद्धि नो निद्दि के तुम दाता हो ये बतलाया

कोरस:- दाता हो ये बतलाया

M:-जामवंत के वचन को सुन हनुमंत जी मुस्काये

याद आ गयी अपनी शक्ति मन ही मन हर्षाये

कोरस:- मन ही मन हर्षाये

M:-श्री राम ने जाकर उनको अपने गले लगाया

देके मुद्रिका अपनी उनको सारी बात समझाया

कोरस:- सारी बात समझाया

M:-लंका जाओ प्रियवर जाके सिया का पता लगाओ

मेरी मुद्रिका देके उन्हें अपनी पहचान बताओ

कोरस:- अपनी पहचान बताओ

M:-आज्ञा पाकर प्रभु से हनुमत जी हर्षाते हैं हनुमत जी हर्षाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 3 :- प्रभु की आज्ञा पाकर श्री हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं और उड़ान भरते हैं। श्री हनुमान जी को आकाश में बिना विश्राम उड़ते देखकर समुद्र ने सोचा कि यही मौका है प्रभु के कार्य में सहायक बनने का किसी प्रकार थोड़ी देर के लिए विश्राम दिलाकर इनकी थकान दूर करनी चाहिए। इसलिए समुद्र ने मैनाक पर्वत से कहा यही अवसर है प्रभु का कृपा पात्र बनने का , मैनाक ने समुद्र से बाहर आकर निवेदन किया फिर क्या हुआ आइये कथा के माध्यम से जानते है .

M:-कहते हैं मैनाक प्रभु मुझ पर उपकार करो

विश्राम करो हनुमान जी हम पर ये एहसान करो

कोरस:- हम पर ये एहसान करो

M:-मैनाक की बातें सुन हनुमत जी मुस्काये

राम काज के बिना कहीं विश्राम ना हम पाये

कोरस:- विश्राम ना हम पाये

M:-इतनी देर में इंद्र देव जी वहाँ पे आते हैं

मैनाक पर क्रोधित होकर वज्र चलाते हैं

कोरस:- वज्र चलाते हैं

M:-इंद्र देव कहते हैं तुमने वचन को भंग किया

तेरी करनी का इसीलिए मैंने तुझे दंड दिया

कोरस:- मैंने तुझे दंड दिया

M:-इंद्र देव की बात से पर्वत घबरा जाते हैं वो घबरा जाते हैं

माता सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 4 :- प्रिये भक्तों प्राचीन काल में कुछ पर्वतों को पंख प्राप्त थे जिस कारण वो उड़ कर कहीं भी जा सकते थे ,लेकिन एक बार इंद्र ने सभी पर्वतों के पंख काट दिए ,अपने पंखों को बचाने के लिए मैनाक पर्वत समुद्र में जा कर छुप गए और उन्होंने इंद्र देव को वचन दिया था, की वो ,पाताल से आने वाले राक्षसों का रास्ता बंद कर देंगे, लेकिन हनुमान जी के दर्शन के लिए वो अपने स्थान से बाहर आ जाते हैं ,ये देख इंद्र देव क्रोधित हो जाते हैं और उनपर अपना वज्र प्रहार कर देते हैं

M:-हनुमान जी ने इंद्र के वज्र प्रहार को रोक लिया

पर्वत देव मैनाक को इंद्र के वार से बचा लिया

कोरस:- इंद्र के वार से बचा लिया

M:-अपनी करनी पर शर्मिंदा हुए इंद्र भगवान

राम काज में न हुआ सहायक किया विघ्न का काम

कोरस:- किया विघ्न का काम

M:-कहते हैं मैनाक प्रभु मेरा बेड़ा पार करो

अपने चरणों की रज से मेरा उद्धार करो

कोरस:- मेरा उद्धार करो

M:-हनुमान जी उनकी बात को मान भी जाते हैं

जाते जाते अपने चरण से छूकर जाते हैं

कोरस:- छूकर जाते हैं

M:-चरण धूलि पाकर पर्वत तो खुश हो जाते हैं कृतार्थ हो जाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 5 :- प्रिये भक्तों श्री हनुमान जी महाराज मैनाक पर्वत को अपने पैरों से दबाते हैं जिस से वो पातळ में पहुंच जाते हैं और हनुमान जी एक बार फिर से अपने लक्ष्य की ओर चल पड़ते हैं। देवता काफी प्रसन्न होते हैं साथ ही उन्हें चिंता भी होती है और वो विचार करते हैं क्यों न इनकी परीक्षा ली जाए, अतः देवताओं, गंधर्वों और ऋषियों ने नागों की माता सुरसा को बुलाया और उनसे श्री हनुमान जी की परीक्षा लेने के लिए भयानक राक्षसी का रूप धारण करने का अनुरोध किया

M:-मात सिया का पता लगाने उड़के चले हनुमान

देव ऋषि ने सर्पों की माता को सौंपा कमान

कोरस:- सर्पों की माता को सौंपा कमान

M:-हनुमान की लेके परीक्षा पूर्ण करो ये काम

बल बुद्धि साहस और ज्ञान का रखना तुमको ध्यान

कोरस:- रखना तुमको ध्यान

M:-फाड़ के मुंह हनुमान के सम्मुख प्रकट हुई सुरसा

बोली देव ने भेजा है भोजन मेरे मन का

कोरस:- भोजन मेरे मन का

M:-हाथ जोड़ कर बोले हनुमत मानो मेरा कहना

राम काज मैं कर आऊं फिर ग्रास बना लेना

कोरस:- फिर ग्रास बना लेना

M:-प्रथम आहार हो मेरा सुन हनुमत मुस्काते हैं पहचान वो जाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 6 :- प्रिये भक्तों नाग माता को देख श्री हनुमान जी उन्हें पहचाने जाते है और हाथ जोड़ कहते हैं हे माता आप मेरा भक्षण अवश्य कर लेना किन्तु मैं अभी अपने स्वामी प्रभु श्री राम के आवश्यक कार्य को करने जा रहा हूँ, वहां से वापस लौटनेतक आपको प्रतीक्षा करनी होगी उसके बाद आप मेरा भक्षण अवश्य कर लेन। किन्तु सुरसा नहीं मानती है, सुरसा ने हनुमान जी को खाने के लिए अपना मुंह चार कोस तक फैलाया हनुमान जी ने अपना आकार दुगुना बढ़ा लिया

M:-सुरसा ने फिर अपने मुंह को चार कोस फैलाया

हनुमान ने फिर तो उनको अपना रूप दिखाया

कोरस:- फिर तो रूप दिखाया

M:-सुरसा ने सोलह योजन तक अपना मुंह बढ़ाया

श्री हनुमान ने बत्तीस योजन अपना तन दिखलाया

कोरस:- अपना तन दिखलाया

M:-जैसे जैसे मुंह फैलाती सुरसा नाग माता

वैसे वैसे श्री हनुमान का तन भी बढ़ता जाता

कोरस:- तन भी बढ़ता जाता

M:-सौ योजन तक सुरसा अपना मुंह फैलाती हैं

लघु रूप में मुंह से लौट हनुमान जी आते हैं

कोरस:- हनुमान जी आते हैं

M:-बल बुद्धि साहस का परिचय वो देकर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 7 :- प्रिये भक्तों श्री हनुमान जी जब सुरसा की बाधा को पार के आगे बढे तभी उनको एक और मुसीबत का सामना करना पड़ गया , लंका के रास्ते में सिंहिका नाम की एक रक्षिसी जो की जल में निवास करती थी , वो अपनी माया से किसी भी पक्षी का भक्षण कर लेती थी जिसकी भी छाया समुद्र में पड़ती थी, उसने हनुमाजी को भी पकड़ लिया

M:-एक राक्षसी नाम सिंहिका जल में बैठी थी

जीवों की परछाई से शिकार वो करती थी

कोरस:- शिकार वो करती थी

M:-अपनी माया उसने श्री हनुमान पे भी है चलाया

राक्षसी को श्री हनुमान जी ने है मार गिराया

कोरस:- श्री हनुमान ने मार गिराया

M:-सिंहनी का वध करके लंका चले पवन के लाल

लंका नगरी जाके देखा भवन बहुत ही विशाल

कोरस:- भवन बहुत ही विशाल

M:-फूल और पेड़ों से सजी थी सुन्दर लंका नगरी

पशु पक्षी से सुशोभित थी रावण की माया नगरी

कोरस:- रावण की माया नगरी

M:-रावण की लंका में श्री हनुमत जी आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 8 :- प्रिये भक्तों भगवान् श्री हनुमान जी लंका पहुंच गए और लंका की सुंदरता को देख हैरान भी हुए , विचित्र मणियों से जड़ा हुआ परकोटा और अंदर बहुत सुन्दर सुन्दर घर बने हैं चौराहे बाजार सब बना है, बहुत ही सुन्दर नगर बना हुआ है

M:-विचित्र मणि से जड़ा हुआ सोने का परकोटा

उसके अंदर सुन्दर सुंदर जड़ा हुआ गोटा

कोरस:- सुंदर जड़ा हुआ गोटा

M:-बाग़ बगीचे की सुंदरता सहज न वरणी जाए

घोड़े खच्चर रथ समूह की शोभा कही न जाए

कोरस:- शोभा कही न जाए

M:-बहुसंख्यक रखवाले देख के मन में करें विचार

छोटे रूप में रात को लंका का पाऊँ मैं पार

कोरस:- लंका का पाऊँ मैं पार

M:-मच्छर सा तब रूप बनाये राम भक्त हनुमान

तभी लंकिनी नाम राक्षसी ने तोड़ा उनका ध्यान

कोरस:- तोड़ा उनका ध्यान

M:-मेरी आज्ञा बिन कोई लंका में आ नहीं पाते हैं वो मारे जाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 9 :- हनुमान जी जब प्रवेश कर रहे थे तभी लंकिनी नामक राक्षसी जो लंका की प्रहरी थी उसने देख लिया उसने कहा बिना मेरी आज्ञा के तुम कहाँ जा रहे हो यहाँ जितने भी चोर हैं वो मेरा आहार हैं इतना सुनते ही हनुमान जी ने उसे एक जोरदार घूंसा मारा जिससे उसे खून की उल्टी हुई और वो जमीन पर गिर पड़ी वो समझ गई की अब लंका का अंत निकट है उसने हनुमान जी को बताया मैं समझ गई की लंका और असुर राज की समाप्ति का समय आ चुका है ,रावण को वरदान देते समय श्री ब्रह्मा जी लंका की रक्षा का दायित्व देते समय मैं पुछा था की मुझे कब इस दायित्व से मुक्ति मिलेगी तब ब्रह्मा जी ने कहा था जब तुम्हें किसी वानर के मुक्के से बेहोशी आ जाए तो समझ लेना लंका और रावण का समय पूरा हो चुका है

M:-श्री हनुमान जी लंका नगरी में आ जाते हैं

माता सिया की खोज में हर एक घर में जाते हैं

कोरस:- हर एक घर में जाते हैं

M:-हर कोने में ढूंढ लिया पर नहीं मिली माता

सोच में डूबे हनुमान जी समझ नहीं आता

कोरस:- समझ नहीं आता

M:-तभी एक घर के बाहर दिखा माँ तुलसी के प्रमाण

शंख चक्र और धनुष बाण के दिखते वहां निशान

कोरस:- दिखते वहां निशान

M:-असुर नगर में कौन है सज्जन कैसी ये माया

दुष्ट दानवों के गढ़ में कहाँ से सज्जन आया

कोरस:- कहाँ से सज्जन आया

M:-राम राम का उच्चारण कर हनुमत जाते हैं विभीषण आते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 10 :- जब हनुमान जी विभीषण जी के घर में जाते हैं तो महाराज विभीषण जी भी राम राम कह बाहर आते हैं विभीषण जी पूछते हैं की आप राम राम बोलने वाले लंका में कहाँ से आ गए तो यही बात हनुमान जी उनसे पूछते हैं की मैं तो बाहरी हूँ किन्तु आप कैसे यहाँ रह कर राम राम बोल रहे हैं विभीषण कहते हैं मैं ठीक उसी प्रकार यहाँ हूँ जैसे दांतों के बीच जिह्वा फिर दोनों का परिचय होता है

M:-विभीषण ने माता सीता का है पता बताया

अशोक वाटिका बैठी माता उनको ये समझाया

कोरस:- उनको ये समझाया

M:-एक वृक्ष के नीचे बैठी माता सिया उदास

राक्षसियों की टुकड़ी खड़ी थी माता सिया के पास

कोरस:- माता सिया के पास

M:-चेहरे पर छाई मायूसी उलझे बिखरे बाल

आँखों से आंसू बहने लगे हैं माँ का देख के हाल

कोरस:- माँ का देख के हाल

M:-हनुमान जी सोच रहे अब क्या मैं करूँ उपाय

रोती कलपती माता सिया का दुःख ना देखा जाय

कोरस:- दुःख ना देखा जाय

M:-श्री हनुमान की आखों से आंसू बहते जाते हैं वो रुक नहीं पाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 11 :- प्रिये भक्तों माता सिया की ऐसी दयनीय स्थिति देख कर श्री हनुमान जी दुखी हो जाते हैं, उनकी आँखों से आंसू बहने लग जाते हैं, तभी वहां पर पर राक्षस राज रावण सज धज कर आता है फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-रावण अपने मूछों पर फिर देने लगा है ताव

अबला स्त्री माता सिया को धमकाता है आय

कोरस:- धमकाता है आय

M:-देख मुझे मैं श्रेष्ठ पुरुष हूँ मुझ से बड़ा है कौन

तीनो भुवन में सभी देवता मेरे सम्मुख मौन

कोरस:- मेरे सम्मुख मौन

M:-जल थल और नभ में ना कोई पुरुष है मेरे समान

सौभाग्य समझ के कर लो वरण मेरा मैं हूँ श्रेष्ठ महान

कोरस:- मैं हूँ श्रेष्ठ महान

M:-रावण की बातों को सुनकर माता मुस्काई

श्री राम से श्रेष्ठ न कोई तेरी समझ ना आई

कोरस:- तेरी समझ ना आई

M:-श्रेष्ठ पुरुष किसी महिला से न छल कर पाते हैं न बल ही दिखाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 12 :- मैं रावण हूँ रावण मेरे भय से तीनो त्रिभुवन थर थर कांपते हैं ,यक्ष गन्धर्व ग्रह नक्षत्र और देव सभी मेरे आदेशों का पालन करने हेतु मेरे द्वार पर हाथ बांधे खड़े रहते हैं, मैं देवेश्वर परमपिता परमेश्वर शिव का परम भक्त हूँ , उनकी कृपा मुझ पर सदैव रहती है और तुम कहाँ उस वनवासी वन वन भटकने वाले तुच्छ मनुष्य हेतु अपनी ऊर्जा व्यर्थ कर रही हो ,अरे उसका तो अब तक किसी जानवर ने भक्षण भी कर लिया होगा , तुम मेरे अनुग्रह को स्वीकार न कर अपने दुर्दिन की प्रतीक्षा कर रही हो , अगर तुम मेरा प्रस्ताव स्वीकार कर लो तो मंदोदरी सहित सभी रानिया तुम्हारी दासी बनकर आजीवन तुम्हारी सेवा करेंगी

M:-साम दाम और दंड भेद कर हार गया रावण

देना चाहा उसने माँ सीता को प्रलोभन

कोरस:- माँ सीता को प्रलोभन

M:-माता सिया फिर क्रोध में बोली सुन ले दुष्ट रावण

मैं हूँ राम की प्यारी सिया मेरा नहीं भटकता मन

कोरस:- मेरा नहीं भटकता मन

M:-छल से तू हर लाया मुझको नहीं बचेंगे प्राण

अपनी सिया की खातिर लंका आएंगे श्री राम

कोरस:- लंका आएंगे श्री राम

M:-अपने काल से खेल रहा तेरी मति गई मारी

प्रबल प्रतापी श्री राम के हाथों गति तुम्हारी

कोरस:- हाथों गति तुम्हारी

M:-अट्टहास कर बोला रावण वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 13 :- रावण अट्टाहास कर बोला री मुर्ख स्त्री ,मैंने तो तुझे एक अच्छा प्रस्ताव दिया था ,लेकिन तेरी बुद्धि मारी गई ,तो मैं क्या कर सकता हूँ मैं सामान्य पुरुष नहीं हूँ मैं ऋषियों में श्रेठ ऋषि विश्रवा और माता कैकसी का पुत्र हूँ रावण हूँ मैं परम ब्रह्म शिव का उपासक हूँ जहाँ शक्ति स्वरूपा माँ भगवती स्वयं उनेक चरण पखारती है और ब्रह्मा विष्णु उनकी सेवा को सदैव तत्पर रहते हैं , भला तुम्हारे वो दो वनवासी मेरा क्या कर लेंगे

M:-सूर्य समान है तेज राम का तुम तिनके के समान

इक्षवाकु के गर्व राम हैं तुम पापी संतान

कोरस:- तुम पापी संतान

M:-छल से तू हर लाया मुझको तनिक भी लाज ना आई

झूठे मुंह करता है दुष्ट तू अपनी आप बड़ाई

कोरस:- अपनी आप बड़ाई

M:-माता की बातों को सुनकर रावण क्रोध में आया

चन्द्रहास का खडग उठाकर मारने दौड़ के आया

कोरस:- मारने दौड़ के आया

M:-मंदोदरी रानी फिर बोली करो न ये अन्याय

एक अबला नारी की हत्या कहीं नहीं है न्याय

कोरस:- कहीं नहीं है न्याय

M:-इसके आगे क्या होता है वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 14 :- प्रिये भक्तों रावण ने वहाँ उपस्थित सभी दासियों से कहा , मैं तुम्हें एक माह का समय देता हूँ जैसे भी हो इसे मुझ से विवाह करने के लिए मनाओ नहीं तो मैं इसका सर धड़ से अलग कर दूंगा , रावण के जाते ही रक्षिसियों ने अपने भयानक रूप बनाकर माता सीता को डराना चाहा लेकिन असफल ही रहे तभी त्रिजटा नाम की राक्षसी जो नीतिवान और ईश्वर में श्रद्धा रखने वाली और सदाचार का पालन करने वाली थी उसने उन रक्षिसियों को रोकते हुए कहा , कल रात मैंने स्वप्न में एक वानकर को देखा जिसने सम्पूर्ण लंका नगरी को जला कर राख कर दिया और सभी राक्षसों का वध कर दिया और रावण के सभी हाथ कट कर जमीन पर गिरे हैं और मेरा ये स्वप्न सत्य हो कर रहेगा

M:-त्रिजटा की बातों को सुनकर हुए सभी हैरान

सभी समझ गई नहीं बच्नेगे अब रावण के प्राण

कोरस:- अब रावण के प्राण

M:-त्रिजटा बोली माता सिया से चिंता नहीं करो

अंत निकट है दुष्ट पापी का थोड़ा धीर धरो

कोरस:- थोड़ा धीर धरो

M:-अपने स्वप्न की बातें वो सीता को बताती है

संग रहूंगी अब मैं तुम्हारे ये समझाती है

कोरस:- ये समझाती है

M:-गिरा मुद्रिका हनुमान ने माता सिया के पास

देख अंगूठी माता सिया के मन में जगी है आस

कोरस:- मन में जगी है आस

M:-हर्ष विषाद की रेखा माँ के मुख पर आती है पावन कथा सुनाने हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 15 :- प्रिये भक्तों मुद्रिका देख माता को कुछ समझ नहीं आया श्री राम तो अजेय हैं उन्हें कौन पराजित कर सकता है या ये किसी राक्षस की माया तो नहीं तभी पेड़ पर बैठे श्री हनुमान जी ने प्रभु श्री राम का गुणगान करने लगे जिसे सुनकर माता हैरान हो गई उनका दुःख जाता रहा

M:-माता की बातों को सुन हनुमान जी पास में आये

श्री राम का सेवक हूँ मैं खा के शपथ बतलाये

कोरस:- खा के शपथ बतलाये

M:-नर वानर एक संग हुए ये बात समझ ना आई

हनुमान जी ने उनको फिर सारी बात बतलाई

कोरस:- फिर सारी बात बतलाई

M:-बहने लगे आँखों से आंसू मन में आस जगी

पिया मिलन की चाह में तब जीने की आस लगी

कोरस:- जीने की आस लगी

M:-करते हैं क्या राम भी मुझको वैसे ही अब याद

जैसे पल पल रोती हूँ मैं ह्रदय मेरे अवसाद

कोरस:- ह्रदय मेरे अवसाद

M:-कौशलेन्द्र हैं कुशल से माता ये समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 16 :- माता सीता ने सारा हाल पुछा और कहा क्या वानर सेना सच में राक्षसों को युद्ध में पराजित कर सकते हैं , तब श्री हनुमान जी ने अपना शरीर पर्वत के समान विशाल कर लिया उनके अतुलित रूप को देखा कर माता को विश्वास हो गया , फिर हनुमान जी ने माता से कहा माता मैं कई दिनों का भूखा हूँ और यहाँ पेड़ों पर फल लगे है आपकी आज्ञा है तो भोजन कर लू

M:-आज्ञा मांगी भूख लगी माँ कैसे करूँ उपाय

फल बहुतेरे लगे हैं उपवन आज्ञा जो हो जाए

कोरस:- आज्ञा जो हो जाए

M:-माता ने आदेश दे दिया करो फलों का स्वादन

तोड़ तोड़ फल खाते हैं करते हैं रसास्वादन

कोरस:- करते हैं रसास्वादन

M:-एक बड़ा भारी वानर आया लंका नगरी

अशोक वाटिका उजाड़ डाली शोर हुआ सगरी

कोरस:- शोर हुआ सगरी

M:-रावण की सेना की टुकड़ी वहां पे आती है

हनुमान के हाथों वो फिर मारी जाती है

कोरस:- फिर मारी जाती है

M:-रावण की सेना वानर को पकड़ने जाते हैं और मारे जाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमत जाते हैं माँ का पता लगते है

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 17 :- प्रिये भक्तों श्री हनुमान जी महाराज ने अपने आपको सामान्य वानर दिखने का प्रयास किया और खूब फल खाये और पेड़ों को भी उखाड़ उखाड़ नष्ट किया। उन्हें ऐसा करते देख सैनिक उनकी तरफ दौड़े लेकिन हनुमान जी ने उनको ऐसा मजा चखाया की की मत पूछो ,कुछ मारे गए कुछ जान बचाकर भागे रावण के पास और जाकर लंका पति को खबर किया

M:-लंकापति को सैनिकों ने जब सारी बात बतलाई

तब रावण ने सैनिकों की एक टुकड़ी भिजवाई

कोरस:- एक टुकड़ी भिजवाई

M:-हनुमान ने करके गर्जना उनका किया विनाश

कुछ मारे कुछ जान बचाकर भागे रावण पास

कोरस:- भागे रावण पास

M:-अक्षय कुमार को भेज के रावण मन में मुस्काया

साथ भेजी वीरों की सेना चैन उसे तब आया

कोरस:- चैन उसे तब आया

M:-अक्षय कुमार को मार संहारा किये लंका विध्वंश

रावण गरज के बोला किसने मिटा दिया मेरा अंश

कोरस:- मिटा दिया मेरा अंश

M:-मेघनाथ फिर हनुमान से लड़ने आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं माँ का पता लगाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 18 :- प्रिये भक्तों जब अक्षय कुमार का वध हो जाता है तो रावण अपने वीर योद्धा पुत्र इंद्रजीत मेघनाथ को भेजता है , श्री हनुमान जी और मेहगनाथ जी में घमासान युद्ध होता है दोनों योद्धा ऐसे लड़ रहे हैं मानो दो पहाड़ आपस में लड़ रहे हों

M:-पवनपुत्र पर मेघनाथ ने वार किये भारी

जीत सका न उनको और फिर क्षति हुई भारी

कोरस:- क्षति हुई भारी

M:-मेघनाथ जब लड़ लड़ कर हनुमान से हार गया

अंत में उसने ब्रह्मास्त्र का है संधान किया

कोरस:- है संधान किया

M:-ब्रह्मास्त्र के आगे नतमस्तक हैं हुए हनुमान

अगर पराजित नहीं हुआ तो होगा बड़ा अपमान

कोरस:- तो होगा बड़ा अपमान

M:-ब्रह्मा के वरदान की रक्षा करते हैं हनुमान

किसी की व्यर्थ ना जाए तपस्या रखते उनका मान

कोरस:- रखते उनका मान

M:-ब्रह्मबाण के लगने से हनुमत गिर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं माँ का पता लगाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 19 :- प्रिये भक्तों श्री हनुमान जो को पकड़ कर मेघनाथ रावण के पास ले जाता है , रावण उनका बहुत अपमान करता है और मृत्यु दंड देता है फिर विभीषण जी के समझाने पर की दूत को मृत्यु दंड नहीं दिया जा सकता , हनुमान जी उसे धिक्कारते हैं तुमने कपट से माता सीता का हरण किया अभी भी प्रभु के चरण पकड़ क्षमा मांग लो किन्तु रावण हँसता है कहता है की इसकी पूँछ में आग लगा दो वानर को उसकी पूँछ प्रिये होती है

M:-हनुमान की पूँछ में मिल सब आग लगाते हैं

हनुमान जी लंका को अग्नि से जलाते हैं

कोरस:- अग्नि से जलाते हैं

M:-अपनी पूँछ में आग लिए वो फिरते इधर उधर

लग जाती है आग उधर जाते हनुमान जिधर

कोरस:- जाते हनुमान जिधर

M:-राख हो गई जल के भक्तों सोने की लंका

श्री राम के नाम का भक्तों बजने लगा डंका

कोरस:- बजने लगा डंका

M:-चलने लगी विकारल हवाएं हिलते धरा गगन

आग की ज्वाला प्रबल प्रताप से चलने लगी मगन

कोरस:- चलने लगी मगन

M:-लंका जली लेकिन विभीषण को वो बचाते हैं उनके घर को बचाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं माँ का पता लगाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 20 :- लंका जला कर श्री हनुमान जी महाराज माता सीता के पास पहुंचे और कहा हे माता मुझे कुछ ऐसी निशानी दीजिये जिसे मैं प्रभु को दे सकूं माता ने अपनी चूड़ामणि उतार कर दे दी , समुद्र के पार आकर उन्होंने भगवाम श्री राम को सारी बात बताई जिस सुनकर श्री राम बहुत व्यथित हुए , इधर रावण को मंदोदरी सहित सभी ने समझाने का प्रयास किया किन्तु सभी विफल रहे सबने कहा जिसका एक दूत ने हम सब की ऐसी दुर्गति कर दी जब वो स्वयं आएगा तो क्या होगा लेकिन रावण पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा ,

M:-विभीषण ने जाकर रावण को है समझाया

लात मार कर रावण ने उसे लंका से है भगाया

कोरस:- उसे लंका से है भगाया

M:-लंका त्याग कर आये विभीषण श्री राम के पास

श्री राम ने गले लगाकर उनकी बंधाई आस

कोरस:- उनकी बंधाई आस

M:-प्रभुवर बोले कैसे सागर पार करेगी सेना

बहोत दिनों से बैठा हूँ पर कोई राह दिखेना

कोरस:- कोई राह दिखेना

M:-राम सहित उनकी सेना अब आपा रही है खोय

तैर के ही हम पार करेंगे कहीं दिखे ना ठौर

कोरस:- कहीं दिखे ना ठौर

M:-कैसे बाधा पार करें ये जान न पाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं माँ का पता लगाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

वार्ता 21 :- प्रिये भक्तों भगवान् श्री राम की सेना अब विलम्ब नहीं चाहती थी वो चाहते थे की जल्द ही युद्ध हो लेकिन सामने विशाल अथाह सागर था ,जिसे पार कर पाना असंभव था अतः भगवान् श्री राम ने सागर का विधिवत पूजन कर उनसे मार्ग देने का अनुरोध किया लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समुद्र ने उन्हें मार्ग नहीं दिया

M:-हाथ जोड़ सागर से विनय करते हैं श्री भगवान्

जाना सागर पार है प्रभुवर बात लो मेरी मान

कोरस:- बात लो मेरी मान

M:-सागर ने उनके जाने की न कोई राह दिखाई

तीन दिवस जब बीत गए क्रोधित हो गए रघुराई

कोरस:- क्रोधित हो गए रघुराई

M:-बोले लक्ष्मण से मेरा तुम धनुष बाण ले आना

सूखा ही दूंगा सागर को जो बात न मेरी माना

कोरस:- जो बात न मेरी माना

M:-बाण चढ़ाकर धनुष पे फिर करते हैं शर संधान

मार्ग मुझे दो जाने का हर लूँगा नहीं तो प्राण

कोरस:- हर लूँगा नहीं तो प्राण

M:-भय से सागर हाथ जोड़ कर बाहर आते हैं अपनी व्यथा बताते हैं

मात सिया की खबर लेने श्री हनुमात जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय जय जय श्री राम हे पवन पुत्र हनुमान

हे वीर बलि भगवान् करो कृपा हे कृपा निधान

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Sunderkand Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sunderkand Katha
Album Sunderkand Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Hanuman Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40