Close Menu
Subscribe :

Shri Chandraprabhu Chalisa
Song

Shri Chandraprabhu Chalisa

Angel • Shri Chandraprabhu Chalisa • 2026 • 0:09:56 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Shri Chandraprabhu Chalisa • Angel

दोहा

पंचगुरु को नमन कर, जिन आगम को ध्यायें।

देव शास्त्र गुरुशरण में, आत्म शान्ति को पायें।।

चन्द्रप्रभ हैं चन्द्र सम, देते हैं वरदान।

सोनागिरि के चन्द्र को, शत-शत करूं प्रणाम।

चन्द्रप्रभ की जय-जय होवे, धर्म बीज हृदय में बोवे।

चन्द्र चाँदनी ज्यों बरसाता, अमृत भक्त प्रभु से पाता।।

भक्ति करने भक्त जो आवे, छोड़ दुःखों को शान्ति पावे।

लक्ष्मणा माँ ने खुश हो पाला, ममता की पहनाई माला।।

महासेन राजा के प्यारे, जन-जन की आंखों के तारे।

मति श्रुत अवधि ज्ञान के धारी, कर्म कालिमा तुमसे हारी।।

चन्द्रपुरी है नगर सुहाना, दुल्हन सम था उसका बाना।

इन्द्रदेव धरती पर आये, स्वर्गपुरी को साथ में लाये।।

ऐरावत हाथी भी आया, गिरि सुमेरु अभिषेक कराया।

नाचे इन्द्र भी झूम-झूम के, प्रभु के चरणा चूम-चूम के ।।

भोजन वस्त्र स्वर्ग से आया, सेवा करके मन हर्षाया।

चन्दा सम बढ़े समय को बीते, शरद पूर्ण की कांति जीते।।

इक दिन दर्पण में मुख देखा, फिर वैराग्य का कारण लेखा।

नश्वर काया नश्वर माया, तुमने इससे पिण्ड छुड़ाया।।

विमला नामक पालकी लाये, इन्द्र सहेतुक वन को जाये।

छोड़ दिए सब वस्त्राभूषण, दूर किया अज्ञान का दूषण।।

पंच महाव्रत समिति धारी, गुप्ति रक्षा करे तुम्हारी।

राग द्वेष संसार बढ़ाये, वीतरागता को तुम पाये ।।

आत्मज्ञान पा धर्म सिखाया, तुमने केवलज्ञान जगाया।

तैयारी कर इन्द्र भी आया, समवशरण रचना करवाया।।

भव्यों का हुआ आना-जाना, ज्ञान प्राप्त कर मुक्ति पाना।

सोनागिर में किया था वासा, भक्त करें पूरी अभिलाषा ।।

जहाँ-तहाँ प्रभु चरण पड़े थे, स्वर्ण कमल इन्द्रों ने रचे थे।

पत्थर का बन गया था सोना, पर्वत का हुआ रूप सलौना ।।

जैन धर्म का किया प्रचारा, धर्म अहिंसा देकर नारा।

दुष्ट क्रोध को दूर भगाया, कर्मों ने न तुम्हें सताया।।

चमत्कार प्रभु ने दिखलाया, रोग शोक को दूर भगाया।

गूंगे को दे दी थी वाणी, पढे बैठकर जो जिनवाणी।।

लंगड़ा दौड़-दौड़ के चाले, अंधापन भी प्रभु जी टाले।

चन्दा सम उजियारा पाया, मुक्ति का रस्ता दिखलाया।।

भक्ति से जो पूजा करते, निश्चित ही वे अतिशय वरते।

नंग-अनंग श्री महाराज, मुक्ति का पहना था ताज ।।

साढ़े पाँच कोड़ी मुनिराय, कर्म काटकर मुक्ति पाय।

सोनागिरि दर्शन को जाऊँ, झुक झुक चरणों शीश नवाऊँ।।

अतिशय पवित्र ये तीरथ जान, कण-कण इसका पावन मान।

ऊँचे-ऊँचे शिखर सुहाने, सुन्दर मन्दिर दर्शन पाने ।।

कर विहार सम्मेद को आये, योग निरोध कर मुक्ति पाये।

मुक्तिपुरी में करते वासा, कर दो मेरी पूरी आशा।।

भक्तों के तुम बनो सहारा, दे दो प्रभु जी हमें किनारा।

'स्वस्ति' आकर शीश झुकाये, जग को तज मुक्ति को पाये।।

दोहा

चालीसा चालीस दिन, पाठ करे जो कोय।

सुख सम्पत्ति पावे अतुल, दुःख दरिद्र सब खोय ।।

चन्द्रप्रभ है चन्द्र सम, चन्द्रनाथ भगवान।

जीवन भर तुम भक्ति से, पाऊँ शिवपुर थान।।

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Chandraprabhu Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Chandraprabhu Chalisa
Album Shri Chandraprabhu Chalisa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer MM Brothers
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Chandaprabhu
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40