Ali Asgar Ki Shahadat
Lyrics
बरसते आंख से आंसू कलेजा ग़म से फटता है
सुनो छः माह के नन्हें अली असगर का क़िस्सा है
बरसते आंख से आंसू कलेजा ग़म से फटता है
सुनो छः माह के नन्हें अली असगर का क़िस्सा है
मदीना छोड़ के शब्बीर जब कूफ़े को आए थे
तो ग़म की आंधियां थीं ज़ोर पे ज़ुल्मत के साए थे
मक़ामे करबला आया तो ठहराया यहां लश्कर
यज़ीदी फ़ौज ने घेरा यहीं पर आपको आकर
दिया फ़रमान आकर के यज़ीदी बैत तुम कर लो
सभी ज़िद छोड़ कर के तुम हमारी बात को मानो
कहा शब्बीर ने नाना की मैं शरियत न छोडूंगा
कभी दीने रसूलल्लाह से ना मुंह को मोंडूंगा
ये सुनते ही यज़ीदी फ़ौज ज़ुल्मत पर उतर आई
लगाया पानी पे पहरा ये हरकत उसने दिखलाई
मुहर्रम का महीना था बड़ा ग़मनाक मंज़र था
इधर केवल बहत्तर थे उधर वो फ़ौजी लश्कर था
मिला पानी नहीं तो प्यास से बच्चे तड़पते थे
ज़ुबाने खुश्क थीं वो चन्द क़तरों को तरसते थे
अली असगर थे नन्हें से अभी छ माह के ही थे
बड़ी जब प्यास की शिद्दत तो झूले में भी रोते थे
ज़मीं पे मां जो बैठाती तो वो ऐठी रगड़ते थे
लबों पे जम गई पपड़ी वो पानी को तरसते थे
जो गुज़रा वक़्त तो उनके लिए आई थी बेहोशी
तो मां का फट गया सीना वो रोई ज़ोर से चीखी
तो जैनब फूफी इक दम से वहां दौड़ी चली आई
ख़बर शब्बीर तक फूफी ने थी असगर की पहुंचाई
गुज़ारिश की थी भाई से कि भाई नहर पे जाओ
मेरे नन्हें से असगर के लिए पानी पिला लाओ
वो जब देखेंगे असगर को,तो दिल उनका पसीजेगा
हटा लेंगे वो पहरे को इरादा उनका बदलेगा
मिटगी प्यास असगर की तो आंखें खोल देगा फिर
ज़ुबा से अपनी तुतला कर वो अब्बू बोल देगा फिर
लिया असगर को गोदी में चले शब्बीर ग़म खाकर
जो पहुंचे पास पानी के तो यूं बोले थे वो जाकर
मेरा असगर बड़ा प्यासा है कीजे तुम मेहरबानी
बचा लो ज़िन्दगी इसकी पिला दीजे इसे पानी
तुम्हारी दुश्मनी मुझसे तो मुझसे लीजिए बदला
ये है छः माह का बच्चा तुम्हारा इस से क्या झगड़ा
सिमर बोला था पानी से न हम पहरा हटाएंगे
तुम्हारे लाल को हरगिज़ नहीं पानी पिलाएंगे
कहा शब्बीर ने जो इस तरह से ज़ुल्म ढाओगे
ख़ुदा को किस तरह महशर में अपना मुंह दिखाओगे
मुझे मालूम था ज़ालिम हो तुम सीने में पत्थर है
तुम्हारे हाथों में सबके यहां ज़ुल्मत का खंजर है
बहन ज़ैनब ने ज़िद की उसने मेरी बात न मानी
उसे उम्मीद थी असगर अली को देगे पानी
मगर तुम सब हमें मिलकर नये तेवर दिखाते हो
तड़पता प्यास से असगर तरस बिल्कुल न खाते हो
सिमर ने कर दिया आंखों ही आंखों में इशारा था
वहां फिर हुरमला ने तीर इक असगर के मारा था
लगा जब तीर असगर के गले के पार निकला था
छिदा शब्बीर का बाज़ू फुव्वारा खूं का निकला था
अली असगर शहादत पा गए हिचकी सी आई थी
नज़ारा देख कर ये कर्बला भी थरथराई थी
गले से तीर जब शब्बीर ने खींचा था असगर के
लहू हाथों में अपने ले लिया ग़मनाक मंज़र थे
जो देखा अर्श की जानिब,तो रो कर अर्श ये बोला
ग़ज़ब हो जाएगा आक़ा,लहू जो अर्श पर फेंका
क़यामत तक ज़मीं पे पानी मैं बरसा न पाऊंगा
कभी दुनिया पे मैं दरियादिली दिखला न पाऊंगा
जहां जल जाएगा सारा रहेगा कुछ नहीं बाक़ी
शहादत पाई असगर ने ये है अल्लाह की मर्ज़ी
ज़मीं की सिम्त जो शब्बीर ने देखा तो वो रोई
बड़ी रंजीदा होके फातिमा के लाल से बोली
मुझे अफ़सोस है बेहद बहुत रंज़ूर हूं आक़ा
रज़ा ए रब यही है मैं बड़ी मजबूर हूं आक़ा
लहू असगर का मुझ पे गिर गया तो सह न पाऊंगी
फ़सल मैं ता क़यामत तक कोई उपजा न पाऊंगी
ज़मीं और आसमां की इल्तिज़ा शब्बीर ने सुन कर
लहू असगर अली का मल लिया था अपने चेहरे पर
मुखातिब होके अब इब्ने अली बोले थे लश्कर से
कहूंगा हश्र के मैदान में अल्लाह के दिलबर से
यही ज़ालिम है वो जिनने लगाया पानी पे पहरा
सितमगर ये वही जिनने मुझे करबल था घेरा
इन्होंने ही मेरे छ: माह के असगर को मारा है
इन्होंने ही अली अकबर का मेरे सर उतारा है
यही क़ासिम के हत्यारे यही अब्बास के क़ातिल
इन्होंने ही तुम्हारी आल के खूं से रंगी करबल
तुम्हारे उम्मती होकर तुम्हीं से बुग्ज़ रखते थे
भुलाकर दीने शरियत ये ग़लत राहों पे चलते थे
ख़ता कोई नहीं फिर भी मुझे नाहक सताते थे
ये देते ज़ख्म हरपल ख़ून के आंसू रुलाते थे
रंगा असगर के खूं से चेहरा नाना को दिखाऊंगा
तुम्हारे ज़ुल्म रोज़े हश्र अल्लाह को बताऊंगा
लिए असगर की मैय्यत अब वो ख़ेमे में चले आए
बड़ा रंजीदा दिल था और थे ग़म के बड़े साए
जो देखा भाई को जैनब ने तो दौड़ी चली आईं
जो देखा रंज में चेहरा तो वो बेहद थीं घबराईं
वो बोली क्या मेरे असगर ने भाई पी लिया पानी
भतीजे पर हुई है क्या लईनों की मेहरबानी
खड़े इब्ने अली ख़ामोश थे कुछ भी नहीं बोले
सहे थे ग़म बहुत जो आंख के आंसू भी थे सूखे
निकल के आ गईं रूवाब थी मां नन्हे असगर की
नज़र शौहर के बाज़ू पे पड़ी जो ख़ून में तर थी
शहर बानो ने रो कर के हटाया जब था चादर को
लिया था गोद से शब्बीर की आकर के असगर को
लिपट के लाल से मां ने कहा क्यों छोड़े जाते हो
अभी छ: माह के हो हमसे , नाता तोड़े जाते हो
किसे मैं लाल कहकर के कलेजे से लगाऊंगी
सुनाऊंगी किसे लोरी,किसे झूला झुलाऊंगी
बड़ा ग़म नाक मंज़र था सभी आंसू बहाते थे
उठा कर नन्हे असगर को कलेजे से लगाते थे
शहरबानो थीं नमदीदा बहुत आंसू बहाती थीं
जो आंसू पोंछतीं रूबाब के उनको चुपाती थी
पड़ी थी लाल की मैय्यत कलेजा उनका फटता था
सितम सह कर लईनों के बहुत दिल उनका रोता था
कलेजे पे रखा पत्थर कहा भाई से जैनब ने
घराना लुट गया सारा हमारा भाई करबल में
उठो जल्दी से असगर को इसी चादर में कफ़ना दो
ज़मीने करबला में मेरे असगर को भी दफ़ना दो
किया है सब्र तुम ने एक न आंसू बहाया है
जनाजा अपनो का तुमने तो कांधे पर उठाया है
ज़मीने करबला शब्बीर ने तलवार से खोदी
वहीं असगर की मैय्यत आप ने मिट्टी में दफ़ना दी
लुटा कर फ़ैज़ कुनबा आप ने उम्मत बचाई है
नबी के दीन पर शब्बीर ने गर्दन कटाई है
लेखक :- फैज़ मोहम्मद
Ali Asgar Ki Shahadat
Recommended
|
Dil Jiske Liye Tha Deewana
Soni Sahani
|
0:05:57 |
|
Meri Jholi Ko Bharde-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:06:04 |
|
Maa Hussain Ki
Mann Ali Khan
|
0:04:07 |
|
Main Gulam E Moin
Rinky Vishwakarma
|
0:08:17 |
|
Ishqe Nabi Imaan Bana De
Saddam Husain, MS Nizami Brothers
|
0:12:25 |
|
Hume Kalma Padha Diya
Ruksana Bano, Sharif Parwaz
|
0:16:02 |
|
Meri Nas Nas Bole Nabi Nabi
Gulam Habib Pentar
|
0:19:13 |
|
Humko Sambhalo Khwaja
Faizan Ajmeri
|
0:12:03 |
|
Gunaho Ki Aadat Chhuda Mere Maula
Zain Ali
|
0:04:42 |
|
Mere Sabir Ka Didar Ho Jaye
Gulam Habib Pentar
|
0:12:16 |
|
Rab Ke Mahboob
Mann Ali Khan
|
0:04:03 |
|
Dil Mein Ishq-E-Nabi-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:07:20 |