Close Menu
Subscribe :

Maa Vaishno Devi Katha
Song

Maa Vaishno Devi Katha

Devesh Kundan • Maa Vaishno Devi Katha • 2026 • 0:23:05 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Maa Vaishno Devi Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय माता दी , प्रिये भक्तों माता वैष्णो देवी की कथा सभी पापों का नाश करने वाली है , जो भी सच्चे मन से माता की कथा को सुनते हैं माँ उनकी सभी कामनाओ की पूर्ती करती है जय माता दी

M:-हम जग जननी माँ वैष्णो की कथा सुनाते हैं

पावन कथा सुनाते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं

हम गाथा गाते हैं

हम जग जननी माँ वैष्णो की कथा सुनाते हैं

पावन कथा सुनाते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 2 :- माता वैष्णो देवी ने राजा रत्नाकर के घर पुत्री के रूप में जन्म लिया और त्रिकूटा पर्वत पर कलियुग में कल्कि अवतार की प्रतीक्षा में तपस्या की। उनके बचपन का नाम त्रिकुटा था, और बाद में भगवान विष्णु के वंश से जन्म लेने के कारण उन्हें वैष्णवी कहा गया,

M:-रत्नाकर घर प्रकटी माता मचा महल में शोर

निःसंतान थे राजा, आँगन उनका हुआ है अंजोर

कोरस:- उनका हुआ है अंजोर

M:-बजने लगी बधाई सुनके नारद मुनी आए

देखे हाथ कन्या का त्रिकुटा झट से नाम बतलाए

कोरस:- त्रिकुटा नाम बतलाए

M:-देवी की अवतार है त्रिपुरा नारद समझाए

सुनके बातें नारद की रत्नाकर हरषाए

कोरस:- रत्नाकर हरषाए

M:-त्रिकुटा हुई सयानी तो बोली तप करने जाऊँ

मैं तप कर विष्णु भगवान का दर्शन है पाऊं

कोरस:- दर्शन है पाऊं

M:-त्रिकुटा का भीषण तप देख के प्रभु मुस्काते हैं प्रभु जी मुस्काते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 3 :- त्रेता युग में जब भगवान् राम माता सीता की खोज में दक्षिण भारत के समुद्र तट पर आये तो वहां उन्होंने समाधि में लीन त्रिकुटा को देखा , उन्हें देख भगवान् श्री राम ने कहा हे त्रिकुटा तुम्हें क्या वरदान चाहिए बताओ

M:-सीता की खोज में निकले राम समुद्र के तटआए

वहीं पे लीन समाधी ने मैं प्रभु त्रिकुटा को पाए

कोरस:- प्रभु त्रिकुटा को पाए

M:-दर्शन देकर राम कहे मांगो त्रिकुटा वरदान

खुश हुआ में तेरे तप से है तपस्या तेरी महान

कोरस:- है तपस्या तेरी महान

M:-देख प्रभु श्री राम को त्रिकुटा शरण में शीश झुकाई

मुझको अपनी पत्नी बना लो कह त्रिकुटा हरसाई

कोरस:- कह त्रिकुटा हरसाई

M:-पत्नी बनु में आपकी मुझको चाहीए ये वरदान

रामजी बोले बात मेरी सुनो त्रिकुटा लगाके ध्यान

कोरस:- सुनो त्रिकुटा लगाके ध्यान

M:-कलयुग में तुम्हे मिलूंगा में श्री राम बताते हैं श्री राम बताते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 4 :- भगवान् श्री राम के सम्मुख देवी त्रिकुटा ने अपने विवाह की बात बताई और कहा हे प्रभो में आपसे विवाह करने को इक्षुक हूँ , इस पर श्री राम ने कहा हे देवी मैंने एक पत्नी का व्रत लिया है अतः मैं दूसरा विवाह नहीं कर सकता

M:-श्री राम बोले त्रिकुटा तुम पर्वत पर जाओ

वहीं पे जाकर अपनी समाधी यथाशिघ्र लगाओ

कोरस:- यथाशिघ्र लगाओ

M:-कलियुग मे तुम वैष्णो धर्म की रक्षा करो जाओ

बैष्णवी होगा नाम भक्तौ पे कृपा तुम बरसाओ

कोरस:- कृपा तुम बरसाओ

M:-श्री राम की बातें सुन के त्रिकुटा पर्वत आई

बैष्णो धर्म की रक्षा करने बनी है वैष्णो माई

कोरस:- बनी है वैष्णो माई

M:-कटरा से कुछ दुरी पर पड़ता है हन्साली ग्राम

वहां पे माता का भक्त था श्री धर जिसका नाम

कोरस:- श्री धर जिसका नाम

M:-निसदिन श्रीधर पूजा करने मंदिर में आते हैं मंदिर में आते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 5 :- माँ ने अपने भक्त श्री धर से कहा तुम भंडारा करवाओ और उस भंडारे में भैरो नाथ को अवश्य बुलवाओ, माँ के इन वचनो को सुन श्री धर ने सभी ग्रामीणों सहित भैरों नाथ को भी भोजन पर आमंत्रित किया लेकिन उस भंडारे में इतने लोग आ गए की उन्हें देख श्री धर डर गए की इतनी भोजन सामग्री की व्यवस्था कैसे होगी

M:-श्री धर से एक दिन मां बोली- भंडारा करवाओ

भंडारे में योगी भैरों नाथ को भी बुलवाओ

कोरस:- भैरों नाथ को भी बुलवाओ

M:-श्री घर ने है किया भंडारा भीड़ जुटी पड़ी भारी

भैरवनाथ भी चेलों संग किया चलने की तैयारी

कोरस:- चलने की तैयारी

M:-लगी जुटने भीड़ देखकर श्री धर घबराया

कैसे कराऊंगा मैं भोजन कुछ न समझ में आया

कोरस:- कुछ न समझ में आया

M:-वैष्णो देवी को याद किया वो भक्त था घबराया

रसोईघर में एक छोटी सी कन्या को वो पाया

कोरस:- कन्या को वो पाया

M:-मां बोली मेरे भक्त नहीं इतना घबराते हैं न यूँ घबराते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 6 :- माँ ने बाल रूप में सबको भोजन करवाना शुरू कर दिया , तभी वहां पर भैरों नाथ अपने चेलों सहित आते हैं और जान बूझकर भंडारे में मांस मदिरा की मांग करते हैं फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-बढ़ने लगी छोटी सी कुटिया लोग थे बैठे सारे

जाकर लगी खिलाने माता व्यंजन प्यारे प्यारे

कोरस:- व्यंजन प्यारे प्यारे

M:-भंडारे मै भेरो नाथ भी चलो के संग आया

मैं खाऊंगा मांस भेरो ने ये है फरमाया

कोरस:- ये है फरमाया

M:-मांस मंदिरा नहीं यहां मिले ये बैष्णव भंडारा

हम तो यही खाएंगें बोला भैरो का दल सारा

कोरस:- बोला भैरो का दल सारा

M:-कन्या रूप मे भंडारे में भैरो माँ को पाया

करने लगा वैष्णवी का पीछा पकड़ वो नहीं पाया

कोरस:- पकड़ वो नहीं पाया

M:-माँ की रक्षा करने तब हनुमान जी आते है पावन कथा सुनाते है

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 7 :- हनुमान जी को जोर की प्यास लगी तब माता ने एक बाण चलाया जिससे पर्वत बीच जल की धरा निकल पड़ी जो बाद में बाण गंगा कहलाया

M:-हनुमान को प्यास लगी माता ने बाण चलाया

पर्वत से निकली जल धारा बाण गंगा कहलाया

कोरस:- बाण गंगा कहलाया

M:-हनुमान ने प्यास बुझाई, माँ ने धोया केश

नौ माह के लिए माता ने गुफा मे किया प्रवेश

कोरस:- गुफा मे किया प्रवेश

M:-बंद हो गया द्वारा गुफा का बाहर बैठे हनुमान

पिछा करता मां का भैरो वहीं पहुँचा है आय

कोरस:- वहीं पहुँचा है आय

M:-गुफा के द्वार पे भैरो को रोके हैं वीर हनुमान

हनुमान भैरो से बोले अब तेरा नहीं कल्याण

कोरस:- अब तेरा नहीं कल्याण

M:-आगे बढ़ते भैरव को हनुमत रोकने आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 8 :- हनुमान जी महाराज और भैरों के बीच में जंग हुई जब इस युद्ध को नौ महीने बीत गए तब माँ ने क्रोध में आकर उस दुष्ट अहंकारी भैरो को युद्ध के लिए ललकारा फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-हनुमान और भैरव के बिच में जंग हुआ है भारी

भीषण जंग हनुमान के संग में लगा करने दुराचारी

कोरस:- लगा करने दुराचारी

M:-नौ माह बिता तो माता रानी क्रोध में आई

खोल के द्वार गुफा का प्रकटी वैष्णो महामाई

कोरस:- प्रकटी वैष्णो महामाई

M:-शेर सवारी हाथ कटारी कर में लिए तलवार

भैरोनाथ को देख के माँ ने किया भीषण हुंकार

कोरस:- किया भीषण हुंकार

M:-भैरोनाथ संग बैष्णवी माँ में युद्ध छिड़ा है भारी

देख रहे हनुमान जंग को लड़ रहा दुराचारी

कोरस:- लड़ रहा दुराचारी

M:-माँ और भैरो दोनों हाथ में शस्त्र उठाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 9 :- भैरों नाथ ने माँ के ऊपर भीषण प्रहार किये कई वृक्ष और पर्वत उखाड़ कर माँ के ऊपर फेंका लेकिन माँ तो माँ हैं माँ ने उसके सभी वार निष्फल कर दिए

M:-वैष्णो माँ पे मैरो भरो नाथ करने लगा करने भीषण प्रहार

पर्वत वृछ उखाड़ के फेंका किया वार पे वार

कोरस:- किया वार पे वार

M:-पर्वत वृछ को वैष्णो माँ ने पल मे काट गिराया

पर्वत वृक्ष कटते देखकर भैरो ने बाण चलाया

कोरस:- भैरो ने बाण चलाया

M:-मां भैरो के प्रबल बाण को पल में काट गिराई,

जब तक चाही खेल खिलाई फिर माता गुस्साई

कोरस:- फिर माता गुस्साई

M:-बैष्णो मा भैरो से बोली सुनो लगाके ध्यान

अभी समय है भागो यहाँ से तेरा इसी में कल्यान

कोरस:- तेरा इसी में कल्यान

M:-भैरो बोला रण से कायर ही भाग के जाते हैं वो भाग के जाते है

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 10 :- माता वैष्णो देवी ने उसे अंतिम चेतावनी देते हुए कहा भैरों अपनी जान बचाना चाहता है तो भाग जा अन्यथा मरने के लिए तैयार हो जा

M:-वैष्णवी बोली भाग नहीं तो भैरो तू मारा जाए

युद्ध मे मेरे सामने भैरो तू नहीं टिक पाए

कोरस:- तू नहीं टिक पाए

M:-तेरा वध नहीं करना चाहती बात जो मेरी मान

बैष्णव धर्म को अपनाओ होगा तेरा कल्यान

कोरस:- होगा तेरा कल्यान

M:-सुनकर बैष्णवी की बातों को भैरो है गुस्साए

कोधीत होकर भैरो बोला सुन ले हे महामाया

कोरस:- बोला सुन ले हे महामाया

M:-भंडारे में तु मेरे डर से भाग के जान बचाई

तेरी मृत्यु मेरे हाथों होगी सोच के क्यों घबराई

कोरस:- सोच के क्यों घबराई

M:-वीर नहीं कभी युद्ध के डर से भाग के जाते हैं वो न भाग के जाते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 11 :- माता भैरों की बातों को सुन क्रोधित हो गई और उन्होंने क्रोध में आके उस पर अपनी बाण चलाई जिससे उसका सर काट कर जमीन पर जा गिरा

M:-क्रोधित हो गई माता सुनके भेरो नाथ की बात

भीषण युद्ध शुरू हो गया सुबह शाम दिन रात

कोरस:- सुबह शाम दिन रात

M:-जब तक चाही माता भैरों को युद्ध मैं खेल खिलाई

अंत मे क्रोधित हो माँ वैष्णो भैरों पे बाण चलायी

कोरस:- भैरों पे बाण चलायी

M:-कट गया सिर भैरोनाथ का जोर से वो चिल्लाया

कटते सिर बोला में माता आपको जान न पाया

कोरस:- माता आपको जान न पाया

M:-मैं भी तेरा पुत्र हूँ माँ चरणों में दो स्थान

नीच अधम पापी नहीं जग मे कोई भी मेरे समान

कोरस:- कोई भी मेरे समान

M:-कटा सर जो माँ की शरण में आंसू को बहाते हैं आंसू बहाते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

वार्ता 12 :- सिर कटते ही भैरो नाथ माँ को पहचान गया और बोला हे माँ मुझे क्षमा कर दो मैं आपको पहचान नहीं पाया अगर आपने मुझे क्षमा नहीं किया तो सम्पूर्ण संसार मुझे पापी कह सृष्टि रहने तक मेरा अपमान करेगा

M:-तीन किलोमीटर की दूरी पे गिरा भैरों का शीश

वैष्णो माता द्रवित हुई भैरों को दिया आशीष

कोरस:- भैरों को दिया आशीष

M:-माता बोली भेरो नाथ से देती हूँ तुझे वरदान

तेरा पूजन भक्त करेंगे मंदिर पे तेरे आन

कोरस:- मंदिर पे तेरे आन

M:-मेरी आराधना करके भक्त तेरे पास में जाएंगे

मेरे बाद तुझे पूजके मन चाहा फल पाएंगे

कोरस:- मन चाहा फल पाएंगे

M:-पूत भले कपूत हो जाए माता ना हो कुमाता

वैष्णो माँ के साथ में भेरो नाथ भी पूजा जाता

कोरस:- भेरो नाथ भी पूजा जाता

M:-वैष्णो धाम जो आता मन वांछित फल पाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कैसे बना ये पावन वैष्णो धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- है पावन वैष्णो धाम यहां बनते बिगड़े काम

यहां बनते बिगड़े काम है पावन वैष्णो धाम

लेखक :- संजय तिवारी

Official Music Video

Maa Vaishno Devi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Maa Vaishno Devi Katha
Album Maa Vaishno Devi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sanjay Tiwari
Genre Devotional
Mood / Devotion Vaishno Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40