Close Menu
Subscribe :

Annapurna Katha
Song

Annapurna Katha

Devesh Kundan • Annapurna Katha • 2026 • 0:29:37 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Annapurna Katha • Devesh Kundan

M- अन्नपूर्णे सदापूर्णे शङ्कर प्राणवल्लभे।

ज्ञान वैराग्य सिद्ध्यर्थं भिक्षां देहि च पार्वति॥

प्रिय भक्तजनो सनातन धर्म में अनाज को भगवान माना गया है क्योंकि यह जीवन के लिए अतयंत आवश्यक चीज़ो में सुमार है।अनाज से जुड़ी स्वयं माता भगवती आद्या है जिन्हे अन्नपूर्णा भी कहा जाता है जिन्हें भोजन और अन्न की देवी माना जाता है। उनका नाम ही दो शब्दों से मिलकर बना है — अन्न (भोजन) और पूर्णा पूर्णता या संपूर्णता।

M - हम अन्नपूर्णा माता की भक्तों कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

रोग दोष हर लेती माँ सब मंगल गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -२ प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सभी साधक देवी मां अन्नपूर्णा की आराधना करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना गया है अत: इस दिन जो भी भक्त श्रद्धा भाव से माता की पूजा अर्चना करता है उसे मन वांछित फल की प्राप्ति अवश्य होती है

M- श्री गणेश जी लाज हमारी सदा तुम्हारे हाथ

कोटि नमन है प्रेम तनय का देना भगवन साथ

कोरस - देना भगवन साथ

M- अन्नपूर्णा माता भक्तों अन्न धन की है माता

अपने भक्त जनों की ये तो आप भाग्य विधाता

कोरस - आप भाग्य विधाता

M- अन्न धन सुख सम्पत्ति माता भण्डारे भरती हैं

श्रद्धा भाव से जो भी ध्याता कृपा माँ करती हैं

कोरस - कृपा माँ करती हैं

M- प्राचीनकाल में सूखा कारण पड़ गया बड़ा अकाल

प्राणी जनों की बात को छोड़ो देव हुए बेहाल

कोरस - देव हुए बेहाल

M- भूख के कारण जीव सभी कोहराम मचाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

.

वार्ता --३ एक बार भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा कि यह संसार केवल माया के वशीभूत है ,सभी माया के वशीभूत होकर ही भोजन को इतना महत्व देते हैं सत्य तो ये है देवी भोजन भी माया ही है। शरीर और अन्न का कोई विशेष महत्व नहीं है। माता पार्वती उनकी बातो को सुनकर आहत हो गईं उन्होंने सोचा फिर तो जीवन में किसी का कोई महत्व ही नहीं रहेगा हर चीज तथ्यहीन है और उनके इतना विचार करते ही पुरे ब्राह्माण में नं का संकट उत्पन्न हो गया संकट उत्पन्न हो गया। जीवन सूखने लगा, लोग भूख से व्याकुल हो गए

M- बंजर भूमि हो गयी सारी अन्न जल खत्म हुआ

साधू संतों और देव जनों को बड़ा ही दुख हुआ

कोरस - बड़ा ही दुख हुआ

M- फिर तो सब ही ब्रम्हा श्री हरि पास में आए हैं

धरती बंजर हो गयी भगवन व्यथा सुनाए हैं

कोरस - भगवन व्यथा सुनाए हैं

M- फिर तो ब्रह्मा हरि ने शिव जी की महिमा गायी है

शरण में आए शिव ढिंग राह ये दिखायी है

कोरस - जाओ राह ये दिखायी है

M- शिव शंकर ही आपकी व्यथा को पार लगायेगे

वो तो कण कण वासी धरा उपजाऊ बनायेगे

कोरस - धरा उपजाऊ बनायेगे

M- फिर तो देवता ऋषि मुनि कैलाश पे जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते हैं , हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -४ प्रिय जनों सभी देव ऋषि मुनि शिव की शरणागत हुए और अपना दुखड़ा सुनाते हैं करुण वचन कहते है हे देवेश्वर हे सोमेश्वर हे परम पिता परमेश्वर सृष्टि को केवल आप ही अपनी कुशलता से चला सकते है हमारी समस्याओ का निराकरण कर हमारा उद्धार करे

M- शिव भोले ने एक भिक्षुक सा रुप बनाया है

माँ गिरिजा ने अन्नपूर्णा फिर रुप बनाया है

कोरस - माँ ने रुप बनाया है

M- भिक्षुक रुप में भोले नाथ जी माँ के दर आए

अन्न जल धन माता से फिर वो भिक्षा में पाए

कोरस - फिर वो भिक्षा में पाए

M- भिक्षा जो भी पायी शिव फिर धरा पे आए हैं

सारी धरती के लोगो में फिर बंटबाए हैं

कोरस - फिर बंटबाए हैं

M- फिर से धरती पर जीवन का हो गया था संचार

तभी से पूर्णिमा दिन सभी मनाने लगे त्यौहार

कोरस - सभी मनाने लगे त्यौहार

M-फिर अन्नपूर्णा माँ की सब जयकार लगाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता -- ५ इसी कथा क्रम में आपको हम एक और कथा सुनाते हैं प्राचीन काल की बात हैं एक व्यक्ति जिसका नाम था धनञजय जो की काशी में रहता था उसकी धर्मपत्नी सुलक्षणा अपने नाम के ही अनुरूप थी किन्तु उन दोनों के जीवन में धन का घोर अभाव था और उनसे इस कष्ट से मुक्ति पाने का कोई मार्ग सूझ नहीं रहा था

M- इसी महाव्रत की भक्तों तुम सुनो प्राचीन कथा

एक धनंजय नाम का व्यक्ति काशी में रहता

कोरस - धनंजय काशी में रहता

M- नाम सुलक्षणा पत्नी का जो थी अति ही गुणवान

दुख का कारण निर्धनता रहते थे अति परेशान

कोरस - रहते थे अति परेशान

M- एक दिन पत्नी बोली पति से कुछ तो काम करो

बैठ गयी ये बात तो मन में शिव का ध्यान करो

कोरस - मन में शिव का ध्यान करो

M- शिव को प्रसन्न करने धनंजय जपने लगा शिव नाम

भूखे प्यासे बीते दिवस कई खुश हो गए भगवान

कोरस - खुश हो गए भगवान

M- अन्नपूर्णा कान में शिव जी तो कह जाते हैं शिवजी कह जाते है

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -६ विश्वमहादेव ने धनंजय के कान में तीन बार अन्नपूर्णा माँ का नाम बोला कहकर चले जाते है किन्तु धनंजय सामान्य व्यक्ति थे वो ये समझ नही पाते कि ये शब्द किसने बोला वह सोच में पड़ गया और उसने मन्दिर के पुजारी को पूछा तो पुजारी ने कहा भूखे रहने के कारण तुम्हारी दशा ऐसी हो गयी की तुम्हे चारो ही और अन्न ही अन्न सुनाई दे रहा है

M-घर जाकर के पत्नी को फिर सारी बात बतायी

शिव जी ने ये मंत्र दिया है पत्नी ने समझाई

कोरस - पत्नी ने समझाई

M-हे! नाथ ये चिन्ता छोड़ो चिन्ता हरे भगवान

शिव जी का अब ध्यान धरो शिव जी ही करे कल्याण

कोरस - शिव जी ही करे कल्याण

M- फिर तो धनंजय ने भोले का ध्यान लगाया है

अजर अमर अविनाशी ने उसे मार्ग दिखाया है

कोरस - उसे मार्ग दिखाया है

M- अन्नपूर्णा नाम को जपता पूर्व दिशा को चला

फल खाता और जल पीता फिर एक तालाब मिला

कोरस - फिर एक तालाब मिला

M- दिव्य ताल पर अप्सराओं को वो वहां पे पाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता -- ७ धनञ्जय जब माँ का नाम जपता पूर्व दिशा की ओर चलता गया तो उसे एक सुन्दर और भव्य सरोवर दिखाई पड़ा वहां पर भव्य अप्सराएं बैठी थी तो क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं

M- अप्सराये बैठी सरोवर तट पर झुंड बनाए

मार्गशीर्ष की रात्रि उजाली माँ अन्नपूर्णा को ध्याए

कोरस - माँ अन्नपूर्णा को ध्याए

M- पास धनंजय ने आकर फिर उनसे पूछ लिया

उन सब ने फिर माँ अन्नपूर्णा का व्रत बता दिया

कोरस - माँ का व्रत बता दिया

M- कब कैसे व्रत करना है सब विधि बतायी है

इक्कीस दिन या एक दिन व्रत की विधि समझायी है

कोरस - व्रत की विधि समझायी है

M- श्रवण कथा का करने से फल मिलता उतना ही

श्रद्धा भावना हो ह्रदय में मिलता उतना ही

कोरस - मिलता उतना ही

M- अंधे नैना मूर्ख ज्ञान बांझन सुत पाते है बांझन सुत पाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -८ प्रिय जनों अप्सराओं से व्रत महिमा को सुन धनंजय बोले बहनों मैं तो निर्धन हूँ मेरे पास सूत भी नही है, क्या आप मुझे व्रत का सूत दोगी, अप्सराएँ बोली क्यो नही आपका भी मंगल हो मैं आपको व्रत का ये पावन सुत देती हूँ। व्रत का पावन सूत लेकर धनंजय ने श्रद्धा भाव से व्रत पूर्ण किया

M- व्रत पूरा होते ही ताल से सोने की सीढ़ी आई

21 खण्ड की स्वर्ण सीढियाँ पुण्य से उसने पायी

कोरस - पुण्य से उसने पायी

M- उतर सीढियाँ फिर तो धनंजय एक मन्दिर आए है

कोटिश् सूर्य समान चमक मन्दिर में पाए है

कोरस - मन्दिर में पाए है

M- बैठी सिंहासन माँ अन्नपूर्णा शिव जी पास खड़े

देवांगनाएं चंवर डुलाती पहरेदार खड़े

कोरस - पहरेदार खड़े

M- फिर तो उसने माँ के चरणों को है पकड़ लिया

समझ गयी माँ उसकी व्यथा को है वरदान दिया

कोरस - माँ ने वरदान दिया

M- लिखा जिह्वा पर बीज मंत्र फिर ध्यान लगाते हैं ,‌ पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं , हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता - ९ माता अन्नपूर्णा के दरबार में खड़ा धनंजय भाव बिभोर हो गया और प्रेम वस् उसकी आँखे झपक गयी और जब उसकी निंद्रा भंग हुई तो उसने स्वयं को काशी विश्वनाथ के मंदिर में पाया धनंजय समझ गये की ये लीला माँ की ही थी माँ को ह्रदय से धन्यवाद कर धनंजय आपने घर को प्रस्थान कर गये

M- माँ की दया से ब्राह्मण ने फिर ज्ञान को पाया है

काशी विश्वनाथ मन्दिर में फिर स्वयं को पाया है'

कोरस - उसने स्वयं को पाया है

M- ये माँ अन्नपूर्णा की भक्तों थी सब तो लीला

मंगल जीवन हुआ मिटी जो उनकी थी पीड़ा

कोरस - जो उनकी थी पीड़ा

M- धन्न धान्य से हुए सम्पन्न हो गए बड़े अमीर

माँ की दया और कृपा से उनकी बदल गयी तकदीर

कोरस - उनकी बदल गयी तकदीर

M- जैसे शहद के छत्ते पर मधुमक्खी होती जमा

वैसे ही सगे सम्बन्धी भी होने लगे वहां

कोरस - होने लगे वहां

M- आँख दिखाते उनको वहां जो नजर में आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -१० प्रिय भक्त जनों भक्त धनंजय के घर उसके सगे सम्बन्धियों का तांता लगा रहने लगा क्युकी गरीबी में कोई अपना नहीं होता लेकिन जब दौलत आती है तो गैर भी अपने हो जाते है बिलुल उसी तरह उसके सारे सम्बन्धी उसके घर पर ही आकर रहने लगे और उसकी पत्नी सुलक्षणा की कोई संतान ना हुई तो सारे सम्बन्धियों ने उसे दूसरा विवाह करने के लिए दवाव बनाना शुरू कर दिया

M- फिर तो धनंजय ने बिन चाहे दूजा विवाह किया

पत्नी सुलक्षणा को सौतन का उसने दुख दिया

कोरस - उसने दुख दिया

M-धीरे धीरे बीता समय अगहन मास आया

पहली पत्नी सुलक्षणा ने पति को बतलाया

कोरस - पति को बतलाया

M-हे नाथ माँ के व्रत से ही ये सब पाया है

आया व्रत का वो शुभ वो दिन उसने बतलाया है

कोरस - उसने बतलाया है

M- बात मानकर फिर तो धनंजय उसके घर आया

व्रत पूजन करने को उसने माँ का ध्यान लगाया

कोरस - उसने माँ का ध्यान लगाया

M- समझ सकी ना नई पत्नी पति कहां पे जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं , हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता -- ११ नई पत्नी के मन में अपनी सौत के लिए ईर्ष्या की ज्वाला दहक उठी वो किसी भी तरह से अपने पति को अपने वश में या यूँ कह लेअपनी मुट्ठी में करना चाहती थी इसी जलन से एक दिन उसने वो काम कर दिया जिसका परिणाम काफी दुखद था ब्रह्मण की तपस्या खंडित हो गई

M- धीरे धीरे ईर्ष्या की मन में ज्वाला दहक उठी

तीन दिवस बस शेष बचे थे उसको खबर पड़ी

कोरस - उसको खबर पड़ी

M- फिर तो सुलक्षणा के घर पर वो सौतन आयी है

आते ही भक्तों घर में कोहराम मचायी है

कोरस - कोहराम मचायी है

M- नए घर पर जाकर के धनंजय को निद्रा आयी

हाथ से व्रत का सूत तोड़ के पत्नी फेंक कर आई

कोरस - पत्नी फेंक कर आई

M- जिस कारण से माँ अन्नपूर्णा को है क्रोध आया

उनका सब कुछ नष्ट कर दिया निर्धन उनको बनाया

कोरस - निर्धन उनको बनाया

M- नई पत्नी के कारण वो शापित हो जाते हैं शापित हो जाते हैं

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: - १२ भक्त जनों नई बहू रुठकर अपने पिता के घर चली जाती है, सुलक्षणा भी अपने पति को अपने पुराने घर पर ले आती है पति को माँ अन्नपूर्णा का श्रद्धा भाव से व्रत पूजन करने को कहा, धनंजय ने माँ अन्नपूर्णा का श्रद्धा पूर्वक पूजन किया पूर्व की भाँति वही स्वर्ण सीढ़ियाँ पुनः प्रकट हुई, और माँ ने दर्शन दिए, वह माँ के चरण पकड़ कर क्षमा याचना मांगने लगा

M- खुश होकर के माँ ने स्वर्ण मूर्ति प्रदान करी

संतान प्राप्ति का वर दे कर माँ ने गोद भरी

कोरस - माँ ने गोद भरी

M- इसी मूर्ति की पूजा अर्चना तुम को सदा करना

झूठ कपट को छोड़ सदा तुम सद् मार्ग पे चलना

कोरस -तुम सद् मार्ग पे चलना

M- माँ की दया से एक पल में वो मन्दिर में आए

व्रत को पूर्ण किया उन्होंने पुत्र रत्न को पाए

कोरस - पुत्र रत्न को पाए

M- सारे नगर में फिर अचरज की लहर है दौड़ गयी

नि:संतान सेठ के घर में एक संतान हुई

कोरस - घर में एक संतान हुई

M- अन्नपूर्णा माता का धनंजय मन्दिर बनवाते हैं मन्दिर बनवाते हैं

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता - १३ परिवार में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई सेठ काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने माँ का भव्य मंदिर बनवाने का निणय किया

M- धूमधाम से मन्दिर में माँ की प्रतिमा बनवाई

यज्ञ हवन कर भक्तों ने फिर खुशियां उचारी

कोरस -फिर खुशियां उचारी

M- मन्दिर के आचार्य का पद फिर वो पाए

नई पत्नी को फिर अपने घर पर बुलवाए

कोरस - घर पर बुलवाए

M- खुशी खुशी से फिर तो वो सब रहने लगते हैं

क्या है व्रत की पूजा विधि आओ हम सुनते हैं

कोरस - आओ हम सुनते हैं

M- स्नान ध्यान कर माँ का कलश स्थापित हैं करते

माँ को चावल, हल्दी कुमकुम अर्पित हैं करते

कोरस - अर्पित हैं करते

M- धूप दीप नैवेद्य चढ़ाकर शीश झुकाते हैं ,माँ को हम भजन सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं , हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता - १४ मां अन्नपूर्णा माता का महाव्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष पंचमी से प्रारम्भ होता है और मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी को समाप्त होता है। यह व्रत सत्रह दिनों का होता है और कई भक्त 21 दिन तक भी व्रत रखते हैं।

M- मार्गशीर्ष माह में करते माँ का अनुष्ठान

श्रद्धा भाव से निर्धन को करे भोजन कपड़ा दान

कोरस - करे भोजन कपड़ा दान

M- २1 दिनों तक व्रत रख धन सुख यश वैभव पाते

आरती चालीसा को पढ़कर सब मंगल हैं गाते

कोरस - सब मंगल हैं गाते

M- माँ को समर्पित भोजन को प्रसाद समझ पाए

सुने सुनाए माँ की गाथा भव से वो तर जाए

कोरस - भव से वो तर जाए

M- माँ अन्नपूर्णा की गाथा देवेश कुंदन ने गाई

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलायी

कोरस - अपनी कलम चलायी

M- प्रेम तनय भी माता के जय कारे लगाते हैं कैलाश संगीत बनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेंद्र सिंह

Official Music Video

Annapurna Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Annapurna Katha
Album Annapurna Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Munendra Prem Ji
Genre Devotional
Mood / Devotion Annapurna Mata
Festival Annapurna Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40