Nirjala Ekadashi Ki Katha
Lyrics
वार्ता: -जय श्री हरि आज में आपको निर्जला एकादशी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ , निर्जला
एकदशी का महत्व सबसे उत्तम मन जाता है इस एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को
समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग लोक में परम पद की प्राप्ति होती है -
M: -स्वर्ग में कैसे मिले परम पद वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
निर्जला एकादशी की भक्तों कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कैसे व्रत का फल मिलता है वो समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
निर्जला एकादशी की भक्तों कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -ये कथा महाभारत कालीन है जब एक बार महाबली भीम जी पहुंचे श्री व्यास जी के पास
तब व्यास जी उनका चेहरा देख कर कहा क्या बात है तुम्हारा चेहरा बुझा बुझा क्यों है
फिर क्या होता है आईये कथा के माध्यम से जानते हैं
M: -महाबली बलवान भीम जी पहुंचे व्यास के पास
बुझा बुझा सा चेहरा था उनका लगते बड़े उदास
कोरस: -लगते बड़े उदास
M: -कर के व्यास की चरण वंदना बैठ गए बलवान
देख भीम को इस हालत में व्यास हुए हैरान
कोरस: -व्यास हुए हैरान
M: -व्यास भीम से पूछ रहे हैं कुशल क्षेम सब हाल
किस कारण मुरझाये हो तुम किसका तुम्हे मलाल
कोरस: -किसका तुम्हे मलाल
M: -कारण बहुत बड़ा ले करके आया आपके पास
कष्ट निवारण कर दो व्यास जी करना नहीं निराश
कोरस: -करना नहीं निराश
M: -हाथ जोड़ कर अपनी सारी व्यथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते है
निर्जला एकादशी की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पेहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -व्यास जी के बार बार पूछने पर भीम जी बताते हैं मेरी माँ और मेरे सारे भाई मुझसे बार
बार एकदशी का व्रत रखने के लिए कहते हैं और मुझसे हर एकादशी का उपवास रखने
के लिए कहते हैं और बिना भोजन के मैं नहीं रह सकता कितना भी खाता हूँ फिर भी भूख
लगी रहती है -
M: -हंसी आ गई तुरंत व्यास को सुन के भीम की बात
बड़े प्रेम से भीम के सर पर रखा व्यास ने हाथ
कोरस: -रखा व्यास ने हाथ
M: -कठिन समस्या है ये तुम्हारी समझ गया हूँ मैं
मन से निकालके फेंक दो अपनी भूख प्यास का भय
कोरस: -भूख प्यास का भय
M: -रोनी सी हो गई थी सूरत सुन के व्यास की बात
भूखे नहीं मैं रह सकता हूँ भीम ने जोड़े हाथ
कोरस: -भीम ने जोड़े हाथ
M: -दान पुण्य मैं खूब करूंगा करूंगा पूजा पाठ
वासुदेव भगवान् का वंदन करूंगा मैं दिन रात
कोरस: -करूंगा मैं दिन रात
M: -लेकिन भोजन करूंगा प्रतिदिन सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
निर्जला एकादशी की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पेहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -हे व्यास जी मैं दान पुण्य जप तप सब करूंगा वासुदेव भगवान् की पूजा करके उन्हें प्रसन्न
कर दूँगा लेकिन भूखे रहना मेरे लिया बहुत कठिन है बिना उपवास किये एकादशी के व्रत
का फल मिल जाए ऐसा कोई सरल उपाय हो तो बता दीजिये महाबली श्री भीम जी की
बातों को सुनकर व्यास जी मुस्काते हुए बोले तुम्हें स्वर्ग जाने की इक्षा अगर है तो मेरी बात
सुनो -
M: -मुस्काते हुए व्यास जी बोले सुनो लगाकर ध्यान
अगर तुम्हें है स्वर्ग की इच्छा सुनो भीम बलवान
कोरस: -सुनो भीम बलवान
M: -माह की दोनों एकादशी का व्रत रखना होगा
सारे नियमों का तुमको तो पालन करना होगा
कोरस: -पालन करना होगा
M: -सुन के बाते भीम व्यास की बोले हैं कर जोड़
व्रत की सुनके मेरे पेट में उठने लगी मरोड़
कोरस: -उठने लगी मरोड़
M: -तीनो समय का खाने वाला कैसे रखे उपवास
कोई दूजा यतन बता दो हे महाज्ञानी व्यास
कोरस: - हे महाज्ञानी व्यास
M: -व्रत उपवास के नाम से ही हम तो घबराते हैं हम तो घबराते हैं
निर्जला एकादशी की आपको कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पेहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -हे व्यास जी भूखा रहने की तो सोच भी नहीं सकता मेरे उदर की छुधा हमेशा जागृत रहती
हैं पर्याप्त भोजन के उपरान्त भी मेरी छुधा शांत नहीं होती भीम से व्यास जी ने कहा की
अगर तुम वर्षभर की सम्पूर्ण एकादशी नहीं कर सकते तो केवल एक निर्जला कर लो
सालभर की एकादशी का फल तुम्हें प्राप्त हो जाएगा -
M: -भीम के ऊपर दया आ गई हँसे व्यास महाराज
एक सरल व्रत तुम्हें बताऊँ भीम बली तुम्हे आज
कोरस: -भीम बली तुम्हे आज
M: -जयेष्ठ की एकादशी के व्रत का पालन करना तुम
मेरी बात का पालन करना मना न करना तुम
कोरस: -मना न करना तुम
M: -निर्जल रह कर व्रत करना तुम करना न भोजन
करना जब स्नान तो जल भी कर लेना ग्रहण
कोरस: -कर लेना ग्रहण
M: -स्नान आचमन में जल को तुम कर सकते हो ग्रहण
अन्न का लेकिन एक भी कण का न करना स्वादन
कोरस: -न करना स्वादन
M: -ऐसा करने से क्या होगा वो समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
निर्जला एकादशी की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पेहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -व्यास जी बोले सुनो भीम सेन ज्येष्ठ मास की एकादशी को निर्जला व्रत करना स्नान
आचमन में जल ग्रहण कर सकते हो अन्न ग्रहण करना वर्जित हैं अन्नाहार लेने से व्रत
खंडित हो जाएगा। तुम भी जीवन पर्यन्त इस व्रत का पालन करो। उसे तुम्हारे पूर्व कृत
एकादशियों की अन्न खाने का पाप समूल रूप से नष्ट हो जाएगा -
M: -जयेष्ठ की एकादशी का व्रत करना जीवन पर्यन्त
भीम तुम्हारे सभी पापों का हो जाएगा अंत
कोरस: -हो जाएगा अंत
M: -गौ का दान ही महादान है करना गौ का दान
भला करेंगे सदा तुम्हारा वासुदेव भगवान्
कोरस: -वासुदेव भगवान्
M: -व्यास की आज्ञा मान भीम फिर घर को आते हैं
जयेष्ठ मास की एकादशी का नियम निभाते हैं
कोरस: -नियम निभाते हैं
M: -निर्जल रह के भीम सेन ने रखा फिर उपवास
पूर्व काल के पाप दोष सब हो जाते हैं नाश
कोरस: -सब हो जाते हैं नाश
M: -हाथ जोड़ देवेश कुंदन शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
निर्जला एकादशी की आपको कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पेहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Nirjala Ekadashi Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |