Close Menu
Subscribe :

Shri Vasupujya Chalisa
Song

Shri Vasupujya Chalisa

Angel • Shri Vasupujya Chalisa • 2026 • 0:09:55 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Shri Vasupujya Chalisa • Angel

ले शरणा अरिहन्त का सिद्धों को मैं ध्याऊँ

आचार्य उपाध्याय को शत-शत शीश नवाऊँ

सर्व साधु और सरस्वती करें भवोदधि पार

वासुपूज्य भगवान को वन्दन शत-शत बार

वासुपूज्य वासव पूजित हो

दुष्ट कर्म को आप हने हो

भक्त करें भक्ति से पूजा

और न कोई काम होए दूजा

सोलह सपने माँ को दिखाये

मात जया के गर्भ में आये

देव-देवियाँ करें व्यवस्था

माँ की थी जब गर्भ अवस्था

श्याम चतुर्दशी धन्य हो गई

जयावती की गोद भर गई

सहस्र आठ कलशों के द्वारा

किया अभिषेक क्षीर की धारा

दोज मयंक समान बढ़ गये

सबके दिल खुशियों से भर गये

द्रव्य तत्त्व का चिन्तन करते

धर्म मार्ग पर कदम हैं धरते

सागर सम हो गये गम्भीर

दीक्षा को चल दिये थे धीर

बाल ब्रह्मचारी व्रत धारा

जग माया को किया किनारा

वन में जाकर दीक्षा धारी

नहिं भोग के हुए भिखारी

निज में ऐसा ध्यान लगाया

बाहर का कुछ पता न पाया

साथ में छः सौ छियत्तर राजा

संग दीक्षा ली मुक्ति काजा

पंच महाव्रत सबने लीना

तीन गुप्ति में चित है कीना

शान्त भाव से करें तपस्या

नहीं रही कोई भी समस्या

बैठे वृक्ष कदम्ब के नीचे

केवलज्ञान की बगिया सीचें

समवशरण की रचना बीच

आप थे मुनियों के नजदीक

मुनिजन आपकी वाणी सुनते

अपना वे सौभाग्य समझते

द्वादश तीर्थकर कहलाओ

भक्तों के तुम कष्ट भगाओ

तेरा ध्यान हृदय को खींचे

ध्यान करूँ मैं आँखें मींचे

प्रतिमा नहीं हाथ में आई

तैयार थे दोनों भाई

किया प्रयास भक्तों ने मिलकर

प्रतिमा जी खुद आई चलकर

भक्तों ने की जय-जयकारा

वासुपूज्य का नाम पुकारा

चमत्कार प्रभु ने दिखलाया

ज्ञान-ध्यान की ही है माया

जो आता है शरण तुम्हारी

मुक्ति की करता तैयारी

चम्पापुर दर्शन को आऊँ

श्रद्धा से मैं शीश झुकाऊँ

दूर-दूर से भक्त हैं आते

दर्शन कर सुख शान्ति पाते

होय अपुत्र पुत्र को पावे

निर्धन की झोली भर जावे

रोग शोक विपदा टल जावे

दूर होय संकट जो आवे

प्रतिमा शांत सुहानी मनहर

हम हैं प्रभु जी आपके चाकर

भव्यों को सत्पथ बतलाते

इसी से सबके नाथ कहलाते

दिव्य ध्वनि से ज्ञान को देते

भक्तों से तुम कुछ ना लेते

काम क्रोध परिग्रह को छोड़ा

तुमने जगत से नाता तोड़ा

भूत-प्रेत भी सेवा करते

मस्तक चरणों में हैं धरते

रहे शरण में कोई तुम्हारी

नश जायें बाधाएं सारी

एक माह जब शेष रह गये

मंदारगिरि के शिखिर बैठ गये

शेष अघाति कर्म नशाये

शीघ्र ही तुम मुक्ति को पाये

शास्त्रों के स्वाध्याय से जाना

दिल से प्रभु जी तुमको माना

पूरी करो प्रभु मेरी आशा

चरणों में बैठा एक दासा

आयी तुम्हारी "स्वस्ति" शरणा

एक ही इच्छा मुक्ति वरणा

चालीसा चालीस दिन

पाठ करे जो कोए

सुख सम्पत्ति पावे अतुल

दुःख दरिद्र सब खोय

वासुपूज्य भगवान की मूरत है मनहार

भक्ति करते भाव से हो जाते भवपार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Vasupujya Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Vasupujya Chalisa
Album Shri Vasupujya Chalisa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer MM Brothers
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Vasupujya Swami
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40