Close Menu
Subscribe :

Namokar Mantra Chalisa
Song

Namokar Mantra Chalisa

Angel • Namokar Mantra Chalisa • 2026 • 0:09:56 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Namokar Mantra Chalisa • Angel

दोहा

अरिहन्त सिद्धाचार्य की, महिमा अपरम्पार।

सर्वश्रेष्ठ इस मन्त्र को जपूं मैं बारम्बार ।।

महामंत्र नवकार का, करता हूँ नित ध्यान।

पाँचों ही परमेष्ठी को बारम्बार प्रणाम।।

चौपाई

जय हो जय नवकार तुम्हारी, सर्वशक्ति के हो तुम धारी।

अपराजित यह नाम का धारी, यन्त्र-तन्त्र सब शक्ति हारी।।

पूर्ण होय सब वांछित काजा। लख चौरासी मन्त्र का राजा,

शुद्ध भावों से नित्य प्रणाम।। ऊँच-नीच का नहिं है काम,

सर्वप्रथम भज मन अरिहन्ता, खुल जाता मुक्ति का पन्था।

सिद्ध अनंतानंत को ध्याते, सर्व सिद्धि पदवी को पाते।।

पंचाचार का पालन करते, दीक्षा शिक्षा संघ में धरते।

आगम ज्ञान सत्य के धारी, ज्ञानी की महिमा है न्यारी।।

ध्यान तपस्या को करते हैं, मुक्ति लक्ष्मी को वरते हैं।

परमेष्ठी पांचों की शरणा, ध्याकर के भव सागर तरना।।

रोग असाध्य होय बीमारी, मन्त्र ने सबकी विपदा टारी।

मंत्र न है कोई इसके बराबर, यह तो है गागर में सागर।।

जो भी विधि से ध्यान लगाये, तन-मन-धन की शुद्धि पाये।

पाँच रंगों से मंत्र जो ध्यावें, तन-धन चिन्ता दूर भगावें ।।

काम असम्भव सम्भव होवे, मंत्र ध्यान कर संकट खोवे।

घर से बाहर जब भी चालो, महामंत्र को मन में ध्यालो ।।

अन्त समय जब होये किसी का, करो पाठ तुम महामन्त्र का।

शीघ्र स्वर्ग मुक्ति का दाता, जन्म-मरण का कष्ट मिटाता।।

आगम का यह सार बताया, पूरा आगम इसमें पाया।

आणं ताणं कछु न जाणम, श्रद्धा से करना उच्चारण ।।

अंजन से बन गया निरंजन, दूर हुआ भव ताप का भंजन।

श्वान देव का रूप है धरता, उपकारी को नमन है करता।।

एक बैल ने सुना सुमंत्रम्, मंत्र बनाये राम तु चन्द्रम् ।

अग्नि का एक कुण्ड बनाया, सीता ने सुमंत्र को ध्याया।।

शीतल नीर क्षीर की धारा, कुण्ड सरोवर बना था प्यारा।

पाँच पदों संग पैतीस अक्षर, पाये केवल ज्ञान निरक्षर ।।

सर्प-बिच्छु या कोई जहर हो, झाड़ों मंत्र से वो भी दूर हो।

होये अशुद्ध अवस्था धारी, मन में मंत्र पढ़ों सुखकारी।।

पर्वत जंगल महल बाग में, मंत्र बसाओ अपनी श्वांस में।

सब प्राणी का सच्चा साथी, भेद करे ना जाति-पाति ।।

सपने खोटे तुमको आवें, जाप जपें से शान्ति पावें।

ना मिटता ना कभी ना बनता, भव्य जीव ही इसको सुनता ।।

शीत उष्ण वर्णों का संगम, मिटता है हर प्राणी का गम।

भूत-प्रेत बाधाएं सारी, सर्व शक्ति इस मंत्र से हारी।।

अद्वितीय है मंत्र धरा पर, नहिं दूसरा कोई यहाँ पर।

धर्म तीर्थ यह मंत्र तीर्थ है, जप कर बनता आत्म तीर्थ है।।

आगम शास्त्र पुराण हैं कहते, सारे मंत्र इसी से बनते।

श्रद्धा पूर्वक नमस्कार है, होता इससे चमत्कार है।।

पंच परम परमेष्ठी प्यारे, मेरी नैया करो किनारे ।

"स्वस्ति" मंत्र का जाप है करती, महामंत्र को नित ही भजती ।।

दोहा

करे साधना मंत्र की, तन मन शुद्ध बनायें।

मन वांछा को पूर्ण कर, मोक्ष लक्ष्मी पायें।।

सर्वशक्तियाँ प्राप्त कर, आतम को नित ध्यायें।

ऐसे श्री महामंत्र को, शत्-शत् शीश नवायें।

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Namokar Mantra Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Namokar Mantra Chalisa
Album Namokar Mantra Chalisa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer MM Brothers
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Mahaveer Swami
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40