Close Menu
Subscribe :

Sharad Purnima Vrat Katha
Song

Sharad Purnima Vrat Katha

Devesh Kundan • Sharad Purnima Vrat Katha • 2026 • 0:15:46 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sharad Purnima Vrat Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय श्री लक्ष्मी नारायण जी की , जय श्री चंद्रदेव जी की, प्रिय भक्तजनों वैसे तो पूर्णिमा हर माह आती है परन्तु शरद पूर्णिमा की महिमा अपार है l इसे आश्विन पूर्णिमा और कजागौरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं l तो आइये आज हम आपको शरद पूर्णिमा व्रत की कथा और इसकी महिमा सुनाते हैं

M:-सोलह कलाओं से सज नभ पर चन्द्र जी आते है,

नभ पर चन्द्र जी आते हैं

आज शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं,

हम गाथा गाते हैं

आश्विन मास के पूर्णमासी में चन्द्र जी आते हैं,

नभ पर चन्द्र जी आते हैं

आश्विन पूर्णिमा के नाम से जाने जाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 2 :- प्रिय भक्तजनो इस पूर्णमासी की महिमा को समझने के लिए अब मैं आपको ऐसे साहूकार की कहानी सुनाने जा रहा हूँ, जिनके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं थी परन्तु संतान न होने का अत्यंत दुःख था, लेकिन जब पूर्णिमा व्रत के बारे में बताया, तो पति पत्नी दोनों निष्ठा पूर्वक व्रत का पालन करने लगे, फिर क्या होता आइये सुनते है

M:-बात है ये प्राचीन काल की एक थे साहूकार

धन दौलत था पर बच्चे बिन था दुखी परिवार

कोरस:- बच्चे बिन था दुखी परिवार

M:-पति पत्नी दोनों करते थे पूर्णिमा व्रत पालन

इसी के फल से किलकारी गूंजी एक दिन आँगन

कोरस:- गूंजी एक दिन आँगन

M:-दो बच्ची के पिता बन गए फिर तो साहूकार

बेटियों के आते ही हो गया भरा पूरा परिवार

कोरस:- भरा पूरा परिवार

M:-बड़ी हुई तो दोनों बेटियाँ करती पूजा पाठ

लेकिन छोटी बेटी न करती पूजा विधि के साथ

कोरस:- पूजा विधि के साथ

M:-इसका क्या परिणाम हुआ आगे बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

शरद पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 3 :- भक्तजनों पूर्णिमा का व्रत साहूकार की दोनों बेटियां करती थी परन्तु जिस निष्ठा और नियम से बड़ी बेटी व्रत का पालन करती उस तरह छोटी बेटी नहीं करती थी, इसका फल ये होता है कि उसके जीवन के हरेक कामो में बाधाएं आने लगती है फिर क्या होता है आइये आगे सुनाते हैं -

M:-बड़ी बेटी के संपन्न होते शीघ्र ही सारे काम

छोटी बेटी के रुक रुक के होते रहते काम

कोरस:- होते रहते काम

M:-विवाह के लायक हुई बेटियां पिता ने ढूंढा वर

बाबुल का घर छोड़ बेटियां चली पिया के घर

कोरस:- चली पिया के घर

M:-ब्याह के बाद भी दोनों ने व्रत छोड़ा नहीं करना

समय के साथ दोनों के घर में बालक था जन्मा

कोरस:- घर में बालक था जन्मा

M:-बड़ी बेटी को मिली स्वस्थ एक प्यारी सी संतान

लेकिन छोटी बेटी को सुख दिए नहीं भगवान्

कोरस:- सुख दिए नहीं भगवान्

M:-कैसे गिरी बिजली जीवन में वो बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

शरद पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 5 :- भक्तोजनो दोनों बहनो को सन्तानो का सुख तो प्राप्त हुआ मगर एक बहन को बीमार संतान मिली तो वो अत्यंत दुखी हो गई, फिर क्या हुआ आइये सुनते है कथा के माध्यम से

M:-दुखी हुई छोटी बेटी जब हुई बीमार संतान

जन्म के कुछ दिनों बाद ही उसने तज दिए अपने प्राण

कोरस:- उसने तज दिए अपने प्राण

M:-लिपट के अपने बालक से वो करने लगी विलाप

कोस कोस भगवान से पूछे मैंने क्या किया पाप

कोरस:- मैंने क्या किया पाप

M:-जो मुझको ममता के सुख से वंचित कर दिए आप

हाय प्रभु जो अब कैसे होगा दूर मेरा संताप

कोरस:- दूर मेरा संताप

M:-ऐसा छोटी बेटी के संग होने लगा हर बार

जनम के चंद दिनों बाद शिशु जाते थे स्वर्ग सिधार

कोरस:- शिशु जाते थे स्वर्ग सिधार

M:-इस दुःख की बेला में मदद को कौन आते हैं,

आगे बतलाते हैं

शरद पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 6 :- भक्तजनों इस तरह कई बार छोटी बेटी सन्तान को जन्म देती है पर वो बच्चे कुछ दिनों में ही काल के गाल समा जाते हैं l तब वो एक दिन पंडितजी के पास जा अपना दुखड़ा सुनाती है l फिर क्या हुआ आइये सुनते हैं

M:-एक दिन छोटी बेटी जाती पंडित के पास

हती कोई करें उपाय आपसे मुझको आस

कोरस:- आपसे मुझको आस

M:-सारी बातें सुनकर पंडित उससे कहता है

तेरी गलती का फल तेरे बच्चों ने भुगता है

कोरस:- बच्चों ने भुगता है

M:-भक्ति भाव से पूर्णमासी का व्रत जो करता है

आशीष लक्ष्मी नारायणजी का उनपर रहता है

कोरस:- बच्चों ने भुगता है

M:-सम्पूर्ण विधि के संग जो न इस व्रत को करता है

पूजन विधि में त्रुटी हो व्रत अधूरा रहता है

कोरस:- व्रत अधूरा रहता है

M:-इसके बाद हुआ क्या तुमको ये बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

शरद पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 7 :- भक्तजनों पंडित जी ने न सिर्फ छोटी बेटी को व्रत करने का उचित नियम बताया बल्कि ये भी बताया कि इस व्रत के प्रभाव से तुम्हारी बड़ी बहन में इतनी शक्ति आ गई है कि उसके स्पर्श मात्र से मृतक को जीवन दान मिल जाएगा l इसके बाद पंडित ने उसे एक युक्ति बताई वो युक्ति क्या है आइये सुनते हैं इस कथा के माध्यम से

M:-बड़ी बहन से पूजन की विधि उसने जान लिया

नियम से पूर्णिमा व्रत करने का मन में ठान लिया

कोरस:- मन में ठान लिया

M:-कुछ ही दिनों के बाद वो फिर से हुई बालक की माँ

जनम के बाद ही ये बालक भी छोड़ गया ये जहाँ

कोरस:- छोड़ गया ये जहाँ

M:-लेकिन छोटी बेटी तो न रोई थी इस बार

बालक को सीने से लगा के किया बहुत फिर प्यार

कोरस:- किया बहुत फिर प्यार

M:-फिर उसने एक पाटे में बच्चे को लिटा दिया

उसके ऊपर एक सुन्दर सा वस्त्र बिछा दिया

कोरस:- सुन्दर सा वस्त्र बिछा दिया

M:-फिर क्या हुआ वो हम सबको आगे बताते हैं,

पावन कथा सुनाते हैं

शरद पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाते हैं,

हम गाथा गाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 8 :- भक्तजनो छोटी बेटी को इस बार पूरी उम्मीद थी की भाग्य उसका साथ अवश्य देगा, और पंडित जी की बताई युक्ति से उसका निवारण जरूर हो जायेगा, तो आइये वो युक्ति क्या था जानते है कथा के माध्यम से

M:-भेज किसी को बड़ी बहन को घर पर बुला लिया

बड़ी बहन के आते ही उसे पाट पर बिठा दिया

कोरस:- पाट पर बिठा दिया

M:-जैसे ही बैठी बालक रो कर चिल्लाने लगा

चौंक उठी बड़ी बहना उसको क्रोध भी आने लगा

कोरस:- उसको क्रोध भी आने लगा

M:-बोली छोटी से उसने गर बालक मर जाता

तेरे कारण दोष हत्या का मुझ पर आ जाता

कोरस:- मुझ पर आ जाता

M:-बोली छोटी करो क्षमा जो ये व्यवहार किया

बालक था मृत जीवन दे तूने उपकार किया

कोरस:- तूने उपकार किया

M:-सारी घटना जान सभी मन में मुस्काते हैं,

मन में मुस्काते हैं

शरद पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 9 :- भक्तजनो इस तरह छोटी बेटी का जीवन फिर से सुखमय हो जाता है, इस कल्याणकारी शरद पूर्णिमा व्रत से भक्तो को लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है,

M:-जो भी करते शरद पूर्णिमा व्रत नियम के साथ

उसके जीवन को मिल जाती खुशियों की सौगात

कोरस:- खुशियों की सौगात

M:-कई लोग कजागौरी पूर्णिमा भी कहते हैं

लक्ष्मी मूरत लाकर घरो में पूजन करते हैं

कोरस:- घरो में पूजन करते हैं

M:-कहते है आज चन्द्र किरण अमृत बरसाती है

ये किरणे दुःख और रोगों से मुक्ति दिलाती हैं

कोरस:- रोगों से मुक्ति दिलाती हैं

M:-एक ऐसी भी मान्यता यहाँ पाई जाती है

आज की चांदनी खीर को भी अमृत बनाती है

कोरस:- खीर को अमृत बनाती है

M:-लक्ष्मी नारायण चन्द्र देव को शीश नवाते हैं,

हम कथा सुनाते हैं

शरद पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाते है,

हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Sharad Purnima Vrat Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sharad Purnima Vrat Katha
Album Sharad Purnima Vrat Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Subhash Bose
Genre Devotional
Mood / Devotion Lakshmi Mata
Festival Sharad Purnima
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40