Close Menu
Subscribe :

Paush Purnima Katha
Song

Paush Purnima Katha

Devesh Kundan • Paush Purnima Katha • 2026 • 0:22:22 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Paush Purnima Katha • Devesh Kundan

वार्ता - जय श्री हरी कथा प्रेमियों आज आपको पौष माह की अति पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ यह ऐसी अध्भुत कथा है की इसके सुनने मात्र से जन्मो जन्मो के भव कष्टों से छुटकारा मिल जाता है तो चलिए कथा प्रारम्भ करते है प्रेम से बोलिये श्री हरी विष्णु भगवान की जय

M- सत्य सनातन धर्म के हम मोती बिखराते है

हम मोती बिखराते है

हम पौष माह की उत्तम पावन कथा सुनाते है

हम महिमा गाते है

सूर्य देव भगवान जी कैसे दया लुटाते है

कैसे दया लुटाते है

पौष माह की सत्य कथा का वर्णन गाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - कथा प्रेमियों पौष माह के व्रत की अध्भुत कथा सुनाने जा रहा हूँ वैसे तो ये महीना मल मास का माना जाता है जिसमे कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है परन्तु इस माह को विशेषता भी अत्यंत शुभकारी है जय श्री हरी

M- पौष माह में करता है जो श्री हरी जी का ध्यान

श्री विष्णु भगवान है करते उसके कष्ट निदान

कोरस - करते उसके कष्ट निदान

M- पौष माह के व्रत का दिन है सर्वोत्तम रविवार

रविवार को व्रत करने से सुखी रहे परिवार

कोरस - सुखी रहे परिवार

M- पौष माह का पावन व्रत है श्री विष्णु के नाम

श्री हरी के चरणों में है दुनिया के हर धाम

कोरस - दुनिया के हर धाम

M- श्री विष्णु की कृपा से मिलती तेजवान संतान

मनोकामना पूरण करते श्री विष्णु भगवान

कोरस - श्री विष्णु भगवान

M- अपने भक्तो पर श्री हरी करुणा बरसाते है करुणा बरसाते है

पौष माह की सत्य कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - कथा प्रेमियों पौष माह के रविवार वाले दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और सूर्य भगवान की आराधना करनी चाहिए दिन में तीन बार सूर्य भगवान को अर्घ चढ़ाना चाहिए और इस दिन छांछ मठा का सेवन नहीं करना चाहिए महिलाओ को सर नहीं धोना चाहिए तेल में बना हुआ भोजन कदापि ग्रहण नहीं करना चाहिए और इस दिननीले रंग के वस्त्र धारण बिलकुल नहीं करने चाहिए

M- एक नगर में साहूकार था किस्मत से लाचार

अपनी किस्मत के हाथो वो गया था भक्तो हार

कोरस - वो गया था भक्तो हार

M- उसकी कोई संतान नहीं थी चिंता रही थी खाय

पति पत्नी दोनों हार गए थे करके सभी उपाय

कोरस - करके सभी उपाय

M- उनको समझ मनहूस ना करता उनसे कोई बात

इस चिंता में डूबे रहते थे दोनों दिन रात

कोरस - डूबे रहते थे दिन रात

M- नगर निवासी उनको देखके बदल के चलते राह

उन दोनों के आंसू बहते मन से निकलती आह

कोरस - मन से निकलती आह

M- रोते बिलखते ही उनके दिन कटते जाते है दिन कटते जाते है

हम पौष माह की उत्तम पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - कथा प्रेमियों एक दिवस की बात है प्रातः कालीन बेला में

एक किसान अपने खेतो में बीज बोने के लिए घर से निकलता है तभी

उस किसान के सामने से संतान हीन साहूकार निकलता है साहूकार को

को सामने देख किसान आग बबूला हो जाता है साहूकार को सुनाके

बोलता है अच्छे काम के लिए निकला था घर से निकलते ही अपशगुन हो

गया ऐसा बोलके किसान वापस अपने घर चला जाता है साहूकार उदास

मन से अपनी किस्मत पर रोता है

M- शोक में डूबा साहूकार घर में चला आता है

उसके साथ में जो भी हुआ पत्नी को बताता है

कोरस - पत्नी को बताता है

M- पति पत्नी दोनों शोक में डूबे नीर बहते है

भारी मन से इक दूजे को धीर बंधाते है

कोरस - दोनों धीर बंधाते है

M- पत्नी बोली पति से अपने तूम मत करो मलाल

जैसा तुम्हारा हाल है स्वामी वही है मेरा हाल

कोरस - स्वामी वही है मेरा हाल

M- इक चिड़िया से आज मुझे भी सुनना पड़ा ताना

घर की मुंडेर पे जब आयी थी चुनने वो दाना

कोरस - चुनने वो दाना

M- इंसानो को छोडो हमे पंछी भी चिढ़ाते है पंछी भी चिढ़ाते है

हम पौष माह की उत्तम पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - साहूकारनी ने साहूकार को बताया की आज अपने घर की मुंडेर पर एक चिड़िया अपने बच्चो के साथ दाना चुगने के लिए आयी थी मुझको देखके अपने बच्चो से बोली के चलो यहाँ से यहाँ हमे दाना चुगने के लिए कहा से मिलेगा इस घर पे तो कोई बच्चा ही नहीं है जिस घर में बच्चे होते है वही पे दाना चुगने के लिए मिलता है मुझको चिढ़ाते हुए और मेरी किस्मत का मज़ाक उड़ाते हुए अपने बच्चो को लेकर चली गयी इतना कहकर वो रोने लगती है

M- उसी रोज़ उस साहूकार ने त्याग दिया घरबार

सूर्य देव की करने तपस्या चला है साहूकार

कोरस - चला है साहूकार

M- कठिन तपस्या करने लगा वो मन में लगाके ध्यान

दया करो हे सूर्य देवता देदो इक संतान

कोरस - मुझको देदो इक संतान

M- इसी तरह से तप करते हुए बीत गए कई साल

बढ़ी जटाये बढ़ गयी दाढ़ी सिकुड़ गयी थी खाल

कोरस - सिकुड़ गयी थी खाल

M- अड़ा हुआ था हठ पर अपना तप ना छोड़ रहा

सूर्य देव भगवान के व्रत का जप ना तोड़ रहा

कोरस - जप ना तोड़ रहा

M-सर्दी गर्मी वर्षा के दिन आते जाते है दिन आते जाते है

हम पौष माह के व्रत की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - कथा प्रेमियों साहूकार की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर श्री सूर्य भगवान प्रकट हो जाते है और साहूकार से कहते है हे साहूकार तुम्हारी किस्मत में संतान सुख नहीं है फिर भी मैं तुम्हारी कठिन तपस्या से प्रसन्न हो तुमको संतान के रूप में एक पुत्री का वरदान दे रहा हूँ शीघ्र ही तुम्हारे घर में एक दिव्या कन्या का जन्म होगा

M- कन्या जन्मी उनके घर में दोनों हुए खुशहाल

फूल खिला बंजर भूमि में महकी मन की डाल

कोरस - महकी मन की डाल

M- हीरे मोती गिरते थे मुँह से जब मुस्काती थी

साहूकारनी बेटी को अपने सबसे छुपाती थी

कोरस - लली को सबसे छुपाती थी

M- बेटी की मालिश करने जो औरत आती थी

छुपा के हीरे मोती अपने घर ले जाती थी

कोरस - अपने घर ले जाती थी

M- कुछ ही दिनों में मालिश वाली हो गयी थी धनवान

धनवानों में होने लगी थी अब उसकी पहचान

कोरस - अब उसकी पहचान

M- इसके आगे क्या होता है वो बतलाते है हम वो बतलाते है

हम पौष माह के व्रत की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - प्रिय कथा प्रेमियों मालिश करने वाली औरत ने अब साहूकार के घर

आना बंद कर दिया था जिस कारण से साहूकारनी अपनी बेटी की मालिश

करने लगती है मालिश करते समय वो बच्ची जब हंसती थी तब उसके मुँह से

हीरे मोती गिरने लगते थे ऐसा देखके साहूकारनी को अच्चम्भा होता है वो

समझ जाती है की मालिश वाली ने आना बंद क्यों किया कही उसकी चोरी

पकड़ी ना जाये की वो हीरे मोती छुपा के ले जाती है धीरे धीरे साहूकार का

घर हीरे मोतियों से भर जाता है समय की चाल के साथ साथ वो कन्या जवान हो जाती है

M- उनकी बेटी चंद्र कला सी बढ़ने लगती है

स्वप्न सुंदरी कमल पुष्प सी लगने लगती है

कोरस - फूल सी लगने लगती है

M- कहा सेठ ने पत्नी से अपनी पुत्री हुयी जवान

कोई लड़का देखके इसका करदे कन्या दान

कोरस - इसका करदे कन्या दान

M- बोली सेठानी साहूकार से सुनो नाथ मेरी बात

मना ना करना मेरी बात को जोड़ रही मैं हाथ

कोरस - तुमसे जोड़ रही मैं हाथ

M- हम दोनों ही सो करके जब भोर में उठते है

पुत्री का मुँह देखके ही दिनचर्या करते है

कोरस - दिनचर्या करते है

M- कोई जंवाही बनाके घर ले ले आते है हम घर ले आते है

हम पौष माह के व्रत की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - साहूकार को पत्नी की बात अच्छी लगती है वो एक सुन्दर सा वर

ढूँढ के पुत्री का विवाह करके दामाद को घर में ही रख लेते है उनका

नियम था सुबह उठकर पहले अपनी बेटी का चेहरा देखते उसके बाद

ही कोई काम किया करते थे विवाह के बाद हर दिन भोर में पति पत्नी दोनों

बेटी का दरवाज़ा पीटते और बेटी का चेहरा देखके अपने काम में लग जाते

ये बात उनके जंवाही को बहुत बुरी लगती थी जंवाही ने अपने मन की बात

अपनी पत्नी को बताई फिर पत्नी ने अपने पति को समझाया

M- प्रातः उठते माता पिता मेरा चेहरा देखते है

मैं हूँ लक्ष्मी उनके लिए वो ऐसा सोचते है

कोरस - वो ऐसा सोचते है

M- मेरे बचपन से नियम है उनको तोड़ नहीं सकती

इतनी बात से माता पिता को छोड़ नहीं सकती

कोरस - उनको छोड़ नहीं सकती

M- सुन पत्नी की बात पति फिर चुप हो जाता है

अपने मन को मारके वो रहने लग जाता है

कोरस - वो रहने लग जाता है

M- इसी तरह आनंद से दोनों रहने लगते है

प्रेम मिलन की धारा में दोनों बहने लगते है

कोरस – दोनों बहने लगते है

M- एक दिवस फिर क्या होता है वो बतलाते है हम वो बतलाते है

हम पौष माह के व्रत की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - एक दिवस की बात है प्रातः काल में लड़की को उसकी किसी

बात पर हंसी आ जाती है वो ज़ोर ज़ोर से हंसने लगती है हंसती है तो

उसके मुँह से हीरे मोती गिरने लगते है ऐसा देखके उसका पति सारे

हीरे मोती उठाके छुपा लेता है अब वो रोज़ ही ऐसा करने लगा है

एक दिन लड़की की माँ को पता चल जाता है की मेरे जंवाही को

हीरे मोती वाली बात का पता चल गया है अब सारे हीरे मोती वही

रख लेगा उसकी सास को गुस्सा आ जाता है वो किसी आदमी को

धन का लालच देकर अपनी बेटी के पति को मरवा देती है वो

आदमी उसके जंवाही का सिर काट के साहूकारनी को दे देता है

M- ऐसा देखके क्रोधित हो गए सूर्य देव भगवान

मेरी दी हुई कन्या के पति के ले लिए है प्राण

कोरस - पति के ले लिए है प्राण

M- पति वियोग में दुखी है कन्या रही है रुदन मचाय

उस कन्या के बहते आंसू हमसे ना देखा जाय

कोरस - आंसू हमसे ना देखा जाय

M- इक ब्राह्मण का भेष बनाके आ गए उसके द्वार

भिक्षा देदो भिक्षा देदो करने लगे पुकार

कोरस - करने लगे पुकार

M- बोली सेठानी उस ब्राह्मण से कटा शीश ले जाओ

इसके सिवा तुम मेरे घर से और नहीं कुछ पाओ

ब्रह्म देवता कटा शीश ले करके जाते है ले करके जाते है

हम पौष माह के व्रत की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

वार्ता - सूर्य देव ब्राह्मण के भेष में उसके जंवाही का सिर भिक्षा में

ले आते है धड़ और शीश दोनों को जोड़ देते है और उसपर अमृत

छिड़क देते है उस कन्या का पति पुनः जीवित हो उठता है उधर पति

वियोग में बेटी पौष माह के रविवार का व्रत रखती है पूजा करती है

और भोजन के लिए दो थाली परोसती है और पति की प्रतीक्षा

करती है मन ही मन में भगवान सूर्य से प्रार्थना करती है की हे प्रभु अगर मैंने

सच्चे मन से आपका व्रत किया हो तो मेरे पति आकर मेरे साथ भोजन करे

अन्यथा मैं अन्न जल त्याग कर अपने प्राणो का भी परित्याग कर दूंगी

M- सूर्य देव की कृपा से उसका पति आ जाता है

देख पति को पत्नी का चेहरा खिल जाता है

कोरस - चेहरा खिल जाता है

M- उसका पति पत्नी से अपनी कहता है सब हाल

सुनके पति की बात लली का हाल हुआ बेहाल

कोरस - लली का हाल हुआ बेहाल

M- बोली क्रोध में पत्नी पति से कैसी है डायन माँ

चलो यहाँ से कहीं और अब रहना नहीं यहाँ

कोरस - अब रहना नहीं यहाँ

M- बेटी अपने माता पिता का छोड़ चली घरबार

ऐसे माता पिता के ऊपर बार बार धिक्कार

कोरस - इनपर बार बार धिक्कार

M-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है पावन कथा सुनाते है

पौष माह के व्रत की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है

कोरस - ये सूर्य देव भगवान देते है दिव्य संतान

देते है दिव्य संतान ये सूर्य देव भगवान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Paush Purnima Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Paush Purnima Katha
Album Paush Purnima Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Paush Purnima
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40