Close Menu
Subscribe :

Khiwaj Mata Stuti
Song

Khiwaj Mata Stuti

Sanjay Pareek • Khiwaj Mata Stuti • 2026 • 0:03:37 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Sanjay Pareek

Lyrics

Khiwaj Mata Stuti • Sanjay Pareek

कोरस:- जय जय खीवज माँ, जय हो क्षेमजा माँ 2

M:-नमो नमो खींवज माता, रखना सबका ध्यान।

हाथ जोड़ है शरणागत, तेरे भगत सुजान।।

चतुर्भुजा मातेश्वरी, तुम हो दया की खान।

विपदा संकट टाल के, करती हो कल्यान ।।

कोरस:- जय जय खीवज माँ, जय हो क्षेमजा माँ 2

M:-धाम कठौती आपका, है पावन दरबार।

जहां बरसती आपकी, किरपा मातु अपार।।

अश्विन के नवरात्रि में, उत्सव भारी होय।

धाम से तेरे हे जननी, खाली जाय न कोय।।

कोरस:- जय जय खीवज माँ, जय हो क्षेमजा माँ 2

M:-जो सुनके महिमा तेरी, तेरे दर आ जाय।

उसके जीवन में कोई, संकट कभी न आय।

पहली बार में हीं सुने, अर्जी सबकी मात।

दुख बाधा हर के करे, खुशियों की बरसात।।

कोरस:- जय जय खीवज माँ, जय हो क्षेमजा माँ 2

M:-स्तम्भ प्रकट्या मां तेरी, लीला बड़ी महान।

निर्बल को तू बल देती, बन्ध्या को संतान ।।

पापी आकर दर तेरे, मान जो लेते भूल।

भोली भाली क्षेमजा, करती विनती कबूल।।

कोरस:- जय जय खीवज माँ, जय हो क्षेमजा माँ 2

M:-"संजय" जो मन से करे, इस स्तुति का जाप।

उसके मनोरथ सिद्ध सब, होते अपने आप।।

उसके गुलशन में नहीं, पतझर कभी भी आएं।

खींवज मां की अस्तुति, जो जन नित नित गायें।।

कोरस:- जय जय खीवज माँ, जय हो क्षेमजा माँ 2

लेखक :- रवि प्रताप पाठक

Official Music Video

Khiwaj Mata Stuti

Open in YouTube

Credits

Song Title Khiwaj Mata Stuti
Album Khiwaj Mata Stuti
Main Vocalist / Singer Sanjay Pareek
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Ravi Gulshan
Genre Devotional
Mood / Devotion Khimaj Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40