Close Menu
Subscribe :

Shri Ram Janam Katha
Song

Shri Ram Janam Katha

Devesh Kundan • Shri Ram Janam Katha • 2026 • 0:29:12 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shri Ram Janam Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय श्री राम प्रिये भक्तों भगवान श्री राम श्री विष्णु के 10 अवतारों में से सातवें अवतार के रूप में माना जाता हैं भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने आजीवन मर्यादित जीवन जिया और श्रेष्ठ पुरुषों की तरह रहे भगवान श्री राम ने हर काम मर्यादा में रहकर किया। उन्होंने बिना किसी प्रश्न के अपने माता पिता की आज्ञा का पालन किया और रावण की मृत्यु के बाद भी उन्होंने अपने दुश्मन से बैर नहीं रखा बल्कि अपने भाई को रावण के पास शिक्षा प्राप्त हेतु भेजा। भगवान श्री राम का चरित्र हमें माता- पिता की सेवा करना उनकी आज्ञा का पालन करना सिखाता है

M:- श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

कैसे हुआ अवतार प्रभु का ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

रघुनन्दन की भक्तों हम महिमा बतलाते हैं महिमा बतलाते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 2 :- प्रिये भक्तों एक समय ऐसा आया जब सम्पूर्ण धरती जलमग्न हो गई बस हिमालय की कुछ चोटियां बच गई, कैलाश गौरी शंकर तक पानी चढ़ आया, लेकिन कुछ क्षेत्र अभी तक बचा था इसी समय वैवस्वत मनु की नाव गौरी शंकर से होते हुए नीचे को उत्तरी, इनका पहला ठिकाना तिब्बत के पठारी क्षेत्र थे, बाद में इनकी संताने नीचे मैदानी क्षेत्र की ओर आती गई

M:- वेपरवत मनु जी ने बसाया आर्यावर्त देश

पावन सरयू नदी के तट पर अयोध्या प्रदेश

कोरस:- अयोध्या प्रदेश

M:- मनु के बहुत से वंशजों ने अयोध्या पे राज किये

उनमें से ही एक राजा दशरथ भी प्रसिद्ध हुए

कोरस:- राजा दशरथ भी प्रसिद्ध हुए

M:- बड़े दयालु थे वो राजा धर्म के रक्षक थे

प्रजा को जो भी सताता असुरों के वो भक्षक थे

कोरस:- असुरों के वो भक्षक थे

M:- उनके राज्य में प्रजा बहुत ही रहती थी खुशहाल

सदा ही अपनी प्रजा की राजा लेते रहते हाल

कोरस:- राजा लेते रहते हाल

M:- धर्मात्मा थे दशरथ प्रजा के मन को भाते हैं वो मन को भाते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 3 :- राजा दशरथ सरयू में स्तनों कर रहे थे और घर आकर जब दर्पण में अपने बालों को देखा तो उनमे सफेदी को को देख चिंतित हो गए, क्यों की अभी तक राजा निसंतान थे, अपनी इसी चिंता से छुटकारा पाने के लिए उन्हों राजगुरु को आमंत्रित किया

M:- एक दिन दशरथ करके आये सरयू से स्रान

देखा जो दर्पण तो तो हुआ उन्हें ढलती उम्र का ज्ञान

कोरस:- उन्हें ढलती उम्र का ज्ञान

M:- राजा सोचने लगे हैं मन में आया है चौथापन

निःसंतान हूँ मैं तो अभी से ढलने लगा यौवन

कोरस:- अभी से ढलने लगा यौवन

M:- जो न हुई संतान तो सूना रहेगा सिंहासन

कैसे रहेगी प्रजा मेरी फिर कौन चलाये शासन

कोरस:- फिर कौन चलाये शासन

M:- ऐसा सोच के राजा गुरु वशिष्ठ को बुलवाये

आदर सहित बुलाके गुरुवर को वो बैठाये

कोरस:- गुरुवर को वो बैठाये

M:- अपनी परेशानी दशरथ गुरुवर को बताते हैं गुरुवर को बताते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 4 :- गुरु वशिष्ठ ने उनकी परेशानी की गंभीरता को समझा और इसका मार्ग ढूंढते हुए राजा को पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करने की सलाह दी

M:- गुरु वशिष्ट सुनके परेशानी बहुत हुए परेशान

दशरथ से बोले मेरी बातें सुनो लगाकर ध्यान

कोरस:- बातें सुनो लगाकर ध्यान

M:- पुत्र प्राप्ति हेतु दशरथ पुत्रेष्टि यज्ञ करवाओ

यज्ञ के फल से पुत्र प्राप्त होगी मत घबराओ

कोरस:- प्राप्त होगी मत घबराओ

M:- गुरु वशिष्ठ ने सुन्दर सा एक यञशाला बनवाये

नीले रंग का घोड़ा यज्ञ करने हेतु मंगवाए

कोरस:- यज्ञ करने हेतु मंगवाए

M:- अपनी तीनो रानियों को दशरथ जी दिए खबर

तीनो रानियों के मन में उठी खुशियों की लहर

कोरस:- उठी खुशियों की लहर

M:- रानियां संग जनता भी सुन हर्षित हो जाते हैं हर्षित हो जाते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 5 :- पुत्रेष्टि यज्ञ के लिया महाराज दशरथ ने अपने जानकारी में जितने भी श्रेष्ठ ब्राम्हण थे उन्हें बुलवाया और उनकी सेवा अर्चना की, और उन्होंने अग्नि का आह्वान कर का आगाज किया, और प्रसाद स्वरुप में प्राप्त खीर को रानियों को देने को कहा

M:- ऋषि मुनि बक्सर से यज्ञ कराने के लिए आये

साथ में अपने बहुत से ज्ञानी पंडित भी लाये

कोरस:- ज्ञानी पंडित भी लाये

M:- सारे ऋषि मुनियों का दशरथ चरण कमल ध्याये

भव्य किये है स्वागत दशरथ सेवा में खोये

कोरस:- दशरथ सेवा में खोये

M:- शुरू हो गया यज्ञ ऋषि मुनि किये हैं मंत्रोच्चार

निमंत्रण पे बहुत से राजा आये दशरथ द्वार

कोरस:- राजा आये दशरथ द्वार

M:- ऋषि मुनि के सानिध्य में यज्ञ संपन्न हुआ

अग्नि कुंड में खीर के रूप में निकली सबकी दुआ

कोरस:- निकली सबकी दुआ

M:- कुंड से अग्निदेव खीर को लेकर आते हैं वो लेकर आते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 6 :- अग्नि कुंड से जब ऋषि ने खीर को प्राप्त किया तो अति प्रसन्न हुए और गुरु वशिष्ठ ने उस खीर को सभी रानियों को देने के लिए कहा, उस खीर को लेकर राजा दशरथ अपने महल में पहुंचे और अपनी तीनो रानियों की खाने के लिए खीर दिया जिसके परिणामः स्वरुप तीनो रानियों को पुत्र की प्राप्ति हुई

M:- अग्नि कुंड से निकला खीर तो ऋषि वर जी बतलाये

पुत्र होने का है प्रसाद जा रानियों को खिलवाएं

कोरस:- जा रानियों को खिलवाएं

M:- यज्ञ प्रसाद को तीनो रानियों ने मिल बाँट के खाई

गर्भवती हुई पुत्र प्राप्ति की तिथि भी शुभ आई

कोरस:- तिथि भी शुभ आई

M:- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की आई नवमी तिथि

शुभ मुहूर्त में शुभ तिथि वो राम जन्म की थी

कोरस:- वो राम जन्म की थी

M:- कौशल्या के पुत्र हुआ तो मचा महल में शोर

पुत्र की किलकारी लगी गुंजने महल में चारों ओर

कोरस:- महल में चारों ओर

M:- रुदन सुनके तब दशरथ जी दौड़ के आते हैं वो दौड़ के आते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 7 :- माता कौशल्या से राम और माता केकई से एक सुन्दर बालक की प्राप्ति हुई जिनका नाम भरत रखा गया, भरत का जब जन्म हुआ तो उनकी किलकारी से महल गूंज उठा वहीं दूसरी ओर माता सुमित्रा की कोख से लक्ष्मण और शत्रुधन का जन्म हुआ

M:- पुनः कैकई रानी को भी सुन्दर हुई संतान

भरत की किलकारी से गूंजा धरती संग आसमान

कोरस:- गूंजा धरती संग आसमान

M:- सुमित्रा के ही कोख से अंत में जन्मे शत्रुधन

राजा के घर आयी खुशियाँ प्रजा हुई है मगन

कोरस:- प्रजा हुई है मगन

M:- उत्सव मनी अयोध्या में आये नर नारी

नाच गान तब होने लगे हैं जनता हुई सुखारी

कोरस:- जनता हुई सुखारी

M:- अन्न धन्न का भरा खजाना दशरथ खोल दिए

नाचने गाने वालों को तो बहुत ही दान दिए

कोरस:- बहुत ही दान दिए

M:- ऋषियों से पुत्रों का नामकरण कराते हैं नामकरण कराते है

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 8 :- गुरु वशिष्ठ ने सभी बच्चों का नामकरण किया और सभी की कुंडलियों का विश्लेषण भी सम्पूर्ण अयोध्या नगरी में खुशी की लहार दौड़ गई चारों ओर आनंद का वातावरण सहज उत्पन्न हो गया, क्योंकि श्री हरि का अवतार हो चुका था। उन्होंने अपने उद्देश्य की पूर्ती हेतु इस धरा पर अवतार लिया जब इस बात की जानकारी देवताओं को हुई तो उन्होंने वेश बदल कर प्रभु का साक्षात्कार किया

M:- गुरु वशिष्ट ने बड़े पुत्र का का नाम रखा है राम

भरत रखे वो मंझले पुत्र मंगलकारी नाम

कोरस:- मंगलकारी नाम

M:- सुमित्रा के पहले पुत्र का नाम रखा है लखन

सबसे छोटे पुत्र का उन्होंने नाम रखा शत्रुधन

कोरस:- नाम रखा शत्रुधन

M:- श्री दशरथ के घर में हुआ है श्री राम अवतार

देखने धरा में राम को आये सभी देव परिवार

कोरस:- सभी देव परिवार

M:- ब्रह्मा के संग शंकर आये संग लिए हनुमान

भेष बदल कर आये देवता एक से एक महान

कोरस:- देवता एक से एक महान

M:- शंकर जी तो बन के मदारी अयोध्या आते हैं आयोध्या आते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 9 :- देवेश्वर महादेव भी अपने आप को रोक ना पाए और प्रभु के दर्शन प्राप्ति के लिए मदारी बन कर यहाँ आ गए, और श्री हनुमान जी महाराज एक सामन्य वानर के रूप में उनके साथ आ गए

M:- भोले बने मदारी बन्दर बन गए हैं हनुमान

डम डम डमरू बजाये भोले नाचे वीर बलवान

कोरस:- नाचे वीर बलवान

M:- दशरथ जी से राम जी बोले में देखूँगा खेल

बन्दर और मदारी का है बड़ा ही अद्भुत मेल

कोरस:- बड़ा ही अद्भुत मेल

M:- पुत्र की बातों को सुन राजा मदारी को बुलवाये

शंकर जी के संग हनुमत जी राज महल में आये

कोरस:- राज महल में आये

M:- महल में शिव जी डमरू बजाए नाच रहे हनुमान

दोनों को श्री राम प्रभु जी पल में गए पहचान

कोरस:- प्रभु जी पल में गए पहचान

M:- शिव शम्भू संग हनुमान जी खेल दिखाते हैं खेल दिखते है

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 10 :- जब वानर रुपी हनुमान जी करतब दिखा रहे थे, तभी भगवान् श्री राम जी ने हनुमान जी को पहचान लिया और उनसे मिलने की जिद कर बैठे फिर क्या होता है है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:- राम जी आये जिद में इस बन्दर को मैं लूँगा

पतंग उड़ाऊंगा मैं इसके संग में खेलूँगा

कोरस:- इसके संग में खेलूँगा

M:- हनुमान को छोड़ के शिव जी आ पहुंचे कैलाश

हनुमान जी बचपन में रुके श्री राम के पास

कोरस:- रुके श्री राम के पास

M:- श्री राम जी पतंग उड़ाये उड़ा रहे हनुमान

पतंग गया है स्वर्ग लोक में भरके ऊँची भरी उड़ान

कोरस:- भरके ऊँची भरी उड़ान

M:- सुन्दर पतंग जयंती ने देखी जो इंद्र की थी संतान

पकड़ लिया है पतंग को जाकर देखने गए हनुमान

कोरस:- देखने गए हनुमान

M:- पतंग को पकड़ी है जयंती ने बतलाते है हनुमंत जी बताते हैं

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 11 :- बाल श्री राम की जिद के आगे राजा दशरथ जी हांर जाते हैं और अपने प्रमुख को इनका पता लगाने को भेज देते हैं, जब उनके मंत्री श्री हनुमान जी महाराज के घर आते हैं और किसी तरह उनकी माता पिता को समझकर हनुमान जी को लेकर अयोध्या आते हैं

M:- श्री राम जी बोले हनुमत जाकर छुड़वाओ

मेरे पतंग को यथा शीघ्र तुम मेरे पास में लाओ

कोरस:- तुम मेरे पास में लाओ

M:- हनुमान जी बोले प्रभु जी सुनिए लगाकर ध्यान

स्वर्ग में पतंग जयंती पकड़ी बात नहीं रही मान

कोरस:- बात नहीं रही मान

M:- बोलती है पतंग उड़ाने वाले के दर्श कराओ

तभी मैं छोडूंगी पतंग उसे बुला के तुम लाओ

कोरस:- उसे बुला के तुम लाओ

M:- जिसकी पतंग है इतनी सुन्दर वो कैसा होगा

बोलती हूँ में जैसा जाके कहो उनसे वैसा

कोरस:- कहो उनसे वैसा

M:- जयंती को दर्शन देने प्रभु श्री राम जी आते है श्री राम जी आते है

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 12 :- कुछ वर्ष पश्चात गुरु के आश्रम की ओर प्रभु श्री राम जी अपने भाइयों सहित यात्रा प्रारम्भ करते हैं, और शिक्षा के साथ अस्त्र शस्त्र और शास्त्र का भी अध्यंयन करते हैं। और शिक्षा पूरी करने के बाद अपने महल में वापस लौट आते हैं, तभी उनके राज महल में गुरु विश्वामित्र जी का आना होता है और वो बताते हैं की हमारी यज्ञ शाळा में असुर यज्ञ करने नही देते हैं और इस समस्या से मुक्ति के लिए इन भाईयों की सहायता चाहते हैं

M:- गुरु गृह पढ़ने चले रघुराई आश्रम जाते हैं

अल्प काल में ही सारी विद्या गुरु से पाते हैं

कोरस:- सारी विद्या गुरु से पाते हैं

M:- राम लक्ष्मण भरत शत्रुधन संग में ही रहते

गुरु के आश्रम में रहकर के विद्या ग्रहण करते

कोरस:- विद्या ग्रहण करते

M:- चारों भाई विद्या सीख के महल में आते हैं

आपस में सभी खेल खेलते शोर मचाते हैं

कोरस:- खेलते शोर मचाते हैं

M:- दशरथ जी के पास में एक दिन विश्वामित्र आये

हाल चाल पूछे दशरथ आसान पर बैठाये

कोरस:- आसान पर बैठाये

M:- विश्वामित्र जी दशरथ को सब हाल सुनाते हैं सब हाल सुनाते है

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 13 :- तारका और सुबाहू इन इन दोनों की वजह से से सभी साधु आदि का जीवन दूभर हो गया, हे राजन मुझे ज्ञात है की ये छोटे राज कुमार सहज ही उस राक्षस को मार गिराएंगे और सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण हो

M:- विश्वामित्र जी बोले असुर हैं बड़ा तंग करते

तारका और सुबाहु मेरा तो यज्ञ भांग करते

कोरस:- मेरा तो यज्ञ भांग करते

M:- राम लखन को मैं अपने संग ले जाऊँगा

तारका और सुबाहू दोनों का वध करवाऊंगा

कोरस:- दोनों का वध करवाऊंगा

M:- दशरथ बोले राम लखन अभी दोनों हैं नादान

तारका और सुबाहु दोनों असुर बड़े बलवान

कोरस:- दोनों असुर बड़े बलवान

M:- राम लखन को छोड़के सारी सेना ले जाएँ

सेना करेगी रक्षा यज्ञ की असुर को मार गिराए

कोरस:- असुर को मार गिराए

M:- फिर भी न माने विश्वामित्र जी ये बतलाते हैं हम ये बतलाते है

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

वार्ता 14 :- राम लखन दोनों भाई पिता के आदेशों का पालना करने हेतु बाल्य अवस्था में ही असुरों के संहार हेतु ऋषि विश्वामित्र के साथ वन को प्रस्थान करते है

M:- राम लखन दोनों भाई चले विश्वामित्र के साथ

अनजाने जंगल की राहों पे चलते गुरु के साथ

कोरस:- चलते गुरु के साथ

M:- जैसे ही पहुंचे यज्ञ मंडप में तारक हैं आई

भीषण गर्जना करके राक्षसी गरज गरज धाई

कोरस:- राक्षसी गरज गरज धाई

M:- तारका के ऊपर श्री राम ने वार किया संधान

एक ही बाण में तारका के तो निकल गए हैं प्राण

कोरस:- तारका के निकल गए हैं प्राण

M:- मरते तारका के सुबाहू आया भरते हुंकार

श्री राम ने सुबाहू का भी कर दिया हैं संहार

कोरस:- सुबाहू का कर दिया हैं संहार

M:- मारे असुर श्री राम जी यज्ञ संपन्न कराते हैं संपन्न कराते है

श्री राम जन्म की भक्तों आपको कथा सुनाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- भज पावन प्रभु का नाम, बन जायेंगे तेरे काम

बन जायेंगे तेरे काम, भज पावन प्रभु का नाम

लेखक :- संजय तिवारी

Official Music Video

Shri Ram Janam Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Ram Janam Katha
Album Shri Ram Janam Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sanjay Tiwari
Genre Devotional
Mood / Devotion Ram Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40