Close Menu
Subscribe :

Lakshmi Mata Ki Katha
Song

Lakshmi Mata Ki Katha

Devesh Kundan • Lakshmi Mata Ki Katha • 2026 • 0:15:24 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Lakshmi Mata Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों, कथाओं के क्रम में हम आज,आपके समक्ष, माता लक्ष्मी की कथा,और महिमा का वर्णन करने जा रहा हैं, माता लक्ष्मी,अपने भक्तों पर, सहज ही प्रेम लुटाती हैं, और आज के काल में तो क्या, किसी भी काल में, माता लक्ष्मी की कृपा के बिना ,मनुष्य का जीवन सम्भव ही नहीं है, तो आइये , कथा का श्रवण करते हैं , जय माँ लक्ष्मी

M:-हम आज आपको माँ लक्ष्मी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

इसको सुनने से घर में सुख वैभव आते है हम कथा सुनाते है

धन सम्पदा की देवी माँ लक्ष्मी को मनाते हैं माँ लक्ष्मी को मनाते हैं

आज आपको माँ लक्ष्मी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 2 :- प्राचीन काल की बात हैं ,भारत के एक गांव में ,एक गरीब ब्रह्मण रहता था , वो किसी प्रकार अपना जीविकोपार्जन कर लेता था, उसका मुख्य कार्य पूजा कर्म ही था, उसी से किसी तरह, उसके जीवन की नैया चल रही थी, लेकिन इन सबके वावजूद एक बात ये थी की ब्राह्मण भगवन श्री हरि विष्णु का पक्का भक्त था। और हर बात पर नारायण नारायण कहता था

M:-किसी गांव में एक गरीब ब्राह्मण रहता था

अपने मुख से सदा ही वो नारायण कहता था

कोरस:- वो नारायण कहता था

M:-उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर प्रकटे हैं भगवान

बोले बेटा जो भी इच्छा हो मांगो वरदान

कोरस:- इच्छा हो मांगो वरदान

M:-ब्राह्मण बोला मेरे घर माँ लक्ष्मी करे निवास

जिस कारण मेरे घर से द्ररिदता का हो जाए नाश

कोरस:- द्ररिदता का हो जाए नाश

M:-यह सुनकर श्री हरी ने उसको एक उपाय बताया

लक्ष्मी माँ हो प्रसन्न जिससे एक राह दिखाया

कोरस:- एक राह दिखाया

M:-समझाकर श्री हरि अंतरध्यान हो जाते है पावन कथा सुनते है

इसको सुनने से घर में सुख वैभव आते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 3 :- भगवान् श्री हरि विष्णु के बताये अनुसार मंदिर के पास ब्राह्मण जाकर बैठ गया, माता लक्ष्मी का इंतज़ार करने लगा, और जैसी ही, माँ आई उसने पहचान लिया, और माँ को अपने घर आने का, न्योता भी दे दिया, माता मुस्कुराते हुए बोली, मुझे तो कोई नहीं पहचान सका ,लेकिन तुमने पहचान लिया, ये कृपा श्री हरि विष्णु की है जय श्री हरि

M:-अगले दिन वह मंदिर के आगे बैठा जाकर

मात लक्ष्मी और हरि का तो ध्यान लगाकर

कोरस:- हरि का तो ध्यान लगाकर

M:-माता लक्ष्मी आयी वहां पर साधारण सी बनकर

ब्राह्मण ने माता को दिया है निमंत्रण तब जाकर

कोरस:- निमंत्रण तब जाकर

M:-माता बोली श्री हरि ने तुझको समझाया है

तभी तू मुझे इस रूप जान ही पाया है

कोरस:- मुझको जान ही पाया है

M:-लेकिन मुझको ले जाने चाहे जो अपने घर

तो व्रत सोल्हा दिन का करना विधि विधान से जाकर

कोरस:- विधि विधान से जाकर

M:-व्रत को करने से सारे संकट कट जाते है सरे काट जाते है

इसको सुनने से घर में सुख वैभव आते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 4 :- ब्रह्मण की नारायण के प्रति प्रेम देखकर माता प्रसन्न हुई, लेकिन उन्होंने कहा, हे ब्रह्मण, आपको मूल कर्म तो करना होगा, तुमने भागवत कृपा से मेरे दर्शन तो प्राप्त कर लिए, लेकिन अगर तुम ये चाहते हो, की मैं तुम्हारे घर आऊं, तो तुम्हें नियम पूर्वक व्रत का पालन करना होगा, और विधि विधान से, सारे कर्म करने होंगे, तभी मैं तुम्हारे घर को आऊंगी

M:-ब्राह्मण ने माता के व्रत को है आरम्भ किया

विधि विधान से सब नियम से व्रत प्रारम्भ किया

कोरस:- व्रत प्रारम्भ किया

M:-सोलहा दिन तक माता का व्रत उसने किया कठोर

सोलहवे दिन माँ को पुकार कर मुँह उत्त्तर और

कोरस:- कर मुँह उत्त्तर और

M:-माता जी जब प्रसन्न होकर जब आई उसके घर

महक उठी मुरझाई बगिया और गया घर भर

कोरस:- और गया घर भर

M:-ब्राह्मण के राजाओं जैसे हो गए है सब ठाट

माता की करुणा ने उसे बना दिया है सम्राट

कोरस:- बना दिया है सम्राट

M:-ब्रह्माण जी परिवार सहित माँ के गुण गाते है पावन कथा सुनते है

इसको सुनने से घर में सुख वैभव आते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 5 :- सृष्टि मैं ऐसा कोई नहीं जिसे माता लक्ष्मी की कृपा की आवश्यकता न हो, सम्पूर्ण धरा पर सभी जीवो को माँ लक्ष्मी की कृपा अवश्य चाहिए, और सुख, वैभव की दात्री मेरी मैया ही तो है, उनकी कृपा का होना ही आपके जीवन की सुख समृद्धि का द्वार खोलती हैं, जिस पर माँ कृपा कर देती है। उसका जीव सुख वैभव से, परिपूर्ण हो जाता है

M:-महालक्ष्मी माता की महिमा है बहुत ही अपरम्पार

माता भरती है नित अपने भक्तो के भंडार

कोरस:- अपने भक्तो के भंडार

M:-सुख वैभव सब माता जी की दया पे है निर्भर

जिसपे कृपा दृष्टि हो जाए जाता वही निखर

कोरस:- जाता वही निखर

M:-महालक्ष्मी जी का व्रत जो नियम से करता है

वो अपने जीवन में नित खुशियों से भरता है

कोरस:- नित खुशियों से भरता है

M:-धुप दीप नौवेद्य चढ़ाकर जो करता है पूजन

रहता सदा निरोगी जीवन भर उसका तन और मन

कोरस:- भर उसका तन और मन

M:-माँ की भक्ति से तो काम सफल हो जाते है हम कथा सुनते है

इसको सुनने से घर में सुख वैभव आते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 6 :- माता लक्ष्मी की कृपा से, मनुष्य के सभी प्रकार के संकटों का निवारण हो जाता हैं, संसार में ऐसा कुछ भी नहीं जो माँ की कृपा से ना हो, सब कुछ माँ की कृपा पर ही निर्भर है, आखिर धन तो सबको चाहिए, माँ सागर से उत्पन्ना हैं, माँ ज्ञान बुद्धि की दात्री हैं, तो आइये हम सब मिलकर, ऐसी करुणा मई, दयामई, ममता मई, माँ की कथा का श्रवण करते हैं जय हो लक्ष्मी

M:-पाप ताप संताप कभी भी निकट ना आता है

जो माँ की महिमा को सुनता और सुनाता है

कोरस:- सुनता और सुनाता है

M:-माँ सिंधु की पुत्री माँ बैकुंठ निवासनी है

ज्ञान दायनी बुद्धि दायनी माँ अविनासनी है

कोरस:- माँ अविनासनी है

M:-रोज सवेरे उठकर के जो करता है स्नान

फिर माता लक्ष्मी जी का प्रेम से धरता है जो ध्यान

कोरस:- प्रेम से धरता है जो ध्यान

M:-बाधा उसकी राहों में तो कभी ना आती है

माता लक्ष्मी जब अपनी किरपा बरसाती है

कोरस:- जब किरपा बरसाती है

M:-माँ की भक्ति से तो कष्ट सभी मिट जाते है सभी मिट जाते है

इसको सुनने से घर में सुख वैभव आते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 7 :- हे जग जननी सम्पूर्ण संसार में आप ही वर्धमान हो, सृष्टि स्वरूपा हो, उत्पन्न हो, पालन पोषण तारिणी हो, और अंत में उद्धार तारिणी भी आप हो, माँ सरस्वती और माँ ही लक्ष्मी है, और माँ ही सभी कालों की काल माँ काली है, माँ अपने विभिन्न स्वरुप में सृष्टि का कल्याण ही नहीं, वरन पालन पोषण भी करती है

M:-माता के है रूप अनेको माँ के रूप अनंत

माता के जय कारे सदा करते है सुर मुनि संत

कोरस:- सदा करते है सुर मुनि संत

M:-पुत्र हीन को पुत्र और निर्बल को मिलता बल

माता को भजने वाला सुख पाता है हर पल

कोरस:- सुख पाता है हर पल

M:-मनोकामना मन की पूरी होती है सारी

महालक्ष्मी का व्रत जो भी करते नर नारी

कोरस:- जो भी करते नर नारी

M:-सदानंद की रचना को देवेश कुंदन गाता है

महालक्ष्मी के चरणों में शीश झुकाता है

कोरस:- चरणों में शीश झुकाता है

M:-माता को भजने वाले भव सागर तर जाते हैं पावन कथा सुनते है

इसको सुनने से घर में सुख वैभव आते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी

Official Music Video

Lakshmi Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Lakshmi Mata Ki Katha
Album Lakshmi Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sanand Sargam
Genre Devotional
Mood / Devotion Lakshmi Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40