Close Menu
Subscribe :

Guru Purnima Katha
Song

Guru Purnima Katha

Devesh Kundan • Guru Purnima Katha • 2026 • 0:26:17 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Guru Purnima Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -गुरु गोविन्द दोउ खड़े काके लागूं पांव बलिहारी गुरु आपने दियो गोविन्द बताये प्रिये

भक्तों आज हम गुरु पूर्णिमा की कथा का वर्णन करने जा रहे हैं गुरु पूर्णिमा की कहानी

मूलतः महर्षि वेदव्यास के जन्म से जुड़ी है ऐसी मान्यता है कि आषाढ माह की पूर्णिमा को

ही वेदव्यास जी का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया

जाता है -

M: -हम आज गुरु पूर्णिमा की आपको कथा सुनाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृत्तांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कैसे चली थी रीति आज गाकर समझाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -प्रिये भक्तों सनातन धर्म की महान परम्परा में गुरु का स्थान भगवान से भी श्रेष्ठ माना

जाता है ,क्योंकि गुरु वही होता है जो आपके जीवन को ज्ञान की ओर ले जाता है फिर उस

ज्ञान का स्वरुप कुछ भी हो जैसे की आध्यात्म विज्ञान कोई शास्त्र या शस्त्र या कुछ और भी

M: -गुरु ही ब्रह्मा गुरु ही विष्णु गुरु ही महेश्वरा

साक्षात ये पार ब्रह्म है गुरु ही शक्ति परा

कोरस: -गुरु ही शक्ति परा

M: -गुरु ही जीवन की शक्ति है गुरु की कृपा अपार

गुरु से बड़ा न और कोई है गुरु ही है संसार

कोरस: -गुरु ही है संसार

M: -गुरु कृपा से जीवन का मिट जाता अँधियारा

गुरु दया से ही मिट पाता भक्तों दुःख सारा

कोरस: -भक्तों दुःख सारा

M: -नारायण को गुरु दया से मानव पाता है

कष्ट नष्ट हो जाते भव से मुक्ति पाता है

कोरस: -भव से मुक्ति पाता है

M: -क्या है कथा गुरु पूर्णिमा की अब वो बतलाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -प्रिय भक्तों व्यास जी को वेद व्यास के नाम से भी जाना जाता है सनातन धर्म के कई

महत्वपूर्ण ग्रंथ जैसे महाभारत और चार वेदों के रचनाकार श्री वेद व्यास जी ही हैं इन्ही

कारणों से इन्हें वेद व्यास कहा जाता है -

M: -चार वेद अट्ठारह पुराणों के हैं रचनाकार

प्रथम गुरु श्री वेद व्यास जी हरि के अंशवतार

कोरस: -हरि के अंशवतार

M: -ब्रह्म सूत्र की रचना करके ख्याति पाई है

महाभारत की गाथा श्री गुरुवर ने रचाई है

कोरस: -श्री गुरुवर ने रचाई है

M: -त्रेता युग के अंत में जो अषाढ़ मास आया

इसी मास की पूर्णिमा के दिन जन्म व्यास ने पाया

कोरस: -जन्म व्यास ने पाया

M: -पूरे द्वापर रहे जीवित ये वेद हैं बतलाये

मानव जाति के ये पहले गुरु हैं कहलाये

कोरस: -गुरु हैं कहलाये

M: -उनके ही सम्मान में गुरु पूर्णिमा मनाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -गुरु पूर्णिमा का दिन शिष्यों सहित गुरु के लिए भी ख़ास होता है जहाँ शिष्य अपने गुरु की

वंदना कर उनसे आशीष लेते हैं वहीँ गुरु भी अपने आशीर्वचनो से उन्हें अनुगृहीत करते हैं

M: -इस दिन देकर उपहार करते हैं गुरु सम्मान

बैठ के गुरु चरणों में करते भक्ति सेवा दान

कोरस: -भक्ति सेवा दान

M: -आज के दिन श्री वेद व्यास केचित्र का करते हैं पूजन

वेद पुराणों उपनिषदों का करते हैं वंदन

कोरस: -करते हैं वंदन

M: -आओ भक्तों पौराणिक हम कथा सुनाएंगे

वेद व्यास का जीवन जन्म सब बतलायेंगे

कोरस: -सब बतलायेंगे

M: -मुनि पराशर एक बार भ्र्मण को आये हैं

मछुआरे की अति सुन्दर पुत्री को पाए हैं

कोरस: -पुत्री को पाए हैं

M: -देख रूप मुख छवि को ऋषि विचलित हो जाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -सत्यवती को मतस्य गंधा के नाम से भी जाना जाता है ऋषि पराशर और सत्यवती के

मिलन से , एक बच्चे का जन्म हुआ जो वेद व्यास के नाम से जाने जाते हैं सत्यवती ने ऋषि

से हमेशा कौमार्य रहने का वरदान प्राप्त किया था बाद में उनका विवाह हस्तिनापुर नरेश

महाराज शांतनु से हुआ -

M: -सत्यवती अति सुन्दर और आकर्षक दिखती थी

किन्तु बदन से मछली की अति महक भी आती थी

कोरस: -महक भी आती थी

M: -सत्यवती को पुत्र की ऋषि ने इक्षा बतलायी

नहीं उचित है मेल मिलान वो मुनि को समझाई

कोरस: -वो मुनि को समझाई

M: -जन कल्याण की खातिर मुनि ने उचित है बतलाया

पुत्र जन्म के बाद कुंवारी रहूँ ये वर पाया

कोरस: -कुंवारी रहूँ ये वर पाया

M: -मछली की ये गंध सुंगंधित हो वर पाया है

सत्यवती ने मेल मिलान कर पुत्र को पाया है

कोरस: -पुत्र को पाया है

M: -जन्म को पाते ही व्यास जी बड़े हो जाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -व्यास जी ने अपने माँ से कहा हे माते श्री मैं तप करने हेतु आप से आज्ञा चाहता हूँ किन्तु

कभी आपको मेरी आवश्यकता हो तो पुत्र धर्म निभाने को मैं आपकी सेवा में उपस्थित हो

जाऊँगा -

M: -अपनी माँ से बोले व्यास मैं तप को जाऊँगा

याद सताये मुझे बुलाना दौड़ा आऊँगा

कोरस: -में दौड़ा आऊँगा

M: -द्वैपायन पर्वत पर व्यास ने तप किया भारी

कृष्ण द्वैपायन कहलाये जो काया हुई कारी

कोरस: -जो काया हुई कारी

M: -आगे चलकर वेदों की व्याख्या है कर डाली

दिव्य ज्ञान को पाकर महाभारत है लिख डाली

कोरस: -महाभारत है लिख डाली

M: -एक दिवस राजा शांतनु यमुना तट पर आये

सत्यवती के दिव्य रूप पर सम्मोहित हो आये

कोरस: -सम्मोहित हो आये

M: -सत्यवती के पिता के पास में राजा जाते हैं ब्याह की बात बताते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -हस्तिनपुर नरेश सत्यवती के प्रेम में पुरी तरह उलझ चुके थे इसलिए वो सत्यवती के पिता

के समक्ष, विवाह का प्रस्ताव लेकर गए , तो निषाद राज ने , एक शर्त रखी की मेरी पुत्री

की संतान ही , हस्तिनापुर की सिंहासन का उत्तराधिकारी होगी

M: -उत्तराधिकारी बनेगी मेरी पुत्री की संतान

वचन ये तुमको देना होगा बात लो मेरी मान

कोरस: -बात लो मेरी मान

M: -शर्त को सुनकर राजा ने फिर शर्त ये ठुकराया

उत्तराधिकारी गंगा पुत्र श्री भीष्म को बतलाया

कोरस: -श्री भीष्म को बतलाया

M: -सुना भीष्म ने विवाह न करने का प्रण लिया

फिर तो सत्यवती ने राजा से है विवाह किया

कोरस: -राजा से है विवाह किया

M: -विचित्रवीर्य और चित्रांगद राजा ने दो सुत पाए

कुछ समय के बाद ही राजा ने अपने प्राण गंवाए

कोरस: -राजा ने अपने प्राण गंवाए

M: -चित्रांगद को गंगा पुत्र गद्दी पे बिठाते हैं उनको राजा बनाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -गंधर्वों के साथ युद्ध में चित्रांगद ने अपनी जान गँवा दी और भीष्म ने विचित्रवीर्य को

हस्तिनापुर का सम्राट घोषित कर दिया लेकिन विचित्रवीर्य क्षय रोग से पीड़ित थे और कुछ

समय के बाद उनकी भी मृत्यु हो जाती है और हस्तिनापुर एक बार पुनः राजा विहीन हो

जाता है -

M: -गन्धर्व युद्ध में चित्रांगद ने अपनी जान गंवाई

विचित्रवीर्य को गंगा पुत्र ने सिंहासन दिलवाई

कोरस: -सिंहासन दिलवाई

M: -अम्बिका और अम्बालिका से वो शादी रचाये हैं

विचित्रवीर्य क्षय रोग से पीड़ित जान गवाए हैं

कोरस: -जान गवाए हैं

M: -पुत्रों की मृत्यु पर सत्यवती को दुःख है हुआ

फिर तो माता सत्यवती ने व्यास को याद किया

कोरस: -व्यास को याद किया

M: -निःसंतान ही भ्राता तुम्हारे स्वर्ग सिधारे हैं

नियोग द्वारा करो संतान हम तुम्हें पुकारे हैं

कोरस: -हम तुम्हें पुकारे हैं

M: -एक वर्ष का नियम रानियों को बतलाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -जब सत्यवती ने उनका समरण किया तो वेद व्यास जी राज महल में पधारे और उनकी माँ

ने उन्हें बताया की नियोग द्वारा ही संतान प्राप्ति का एक मात्र मार्ग बचा है क्योंकि

हस्तिनापुर के सिहांसन का कोई उत्तराधिकारी अब नहीं है -

M: -एक वर्ष के बाद व्यास जी राजमहल आये

डर गई रानी देख तेज फिर व्यास हैं बतलाये

कोरस: -फिर व्यास हैं बतलाये

M: -बोले व्यास अम्बिका पुत्र तो तेजवान होगा

नेत्र बंद करने के कारण वो अँधा होगा

कोरस: -वो अँधा होगा

M: -छोटी रानी के पास फिर व्यास जी आये हैं

छोटी रानी को डर से वो पीला पाए हैं

कोरस: -वो पीला पाए हैं

M: -पाण्डु रोगी पुत्र ये होगा माँ को बतलाया

फिर से व्यास को बड़ी रानी के पास है भिजवाया

कोरस: -रानी के पास है भिजवाया

M: -रानी के बदले व्यास जी दासी पाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -माता की आज्ञा को मानकर वेद व्यास जी तैयार हो गए लेकिन उनका तेज अम्बिका सहन

न कर पाने के कारण उसने अपनी आँखों को बंद कर लिया परिणामस्वरूप उसकी

संतान धृतराष्ट्र अंधे उत्पन्न होते हैं , दूसरी रानी अंबालिका भी महर्षि से डर गई थी भय से

उसका शरीर पीला पड़ गया था परिणामस्वरूप उनकी संतान पाण्डु रोग से ग्रसित हो

गयी -

M: -माता सत्यवती को आकर व्यास जी समझाए

दासी पुत्र होगा अति विद्वान् ये उनको बतलाये

कोरस: - ये उनको बतलाये

M: -फिर तो अम्बिका नेत्रहीन धृतराष्ट्र को पाती हैं

माँ अम्बालिका पाण्डु रोगी पाण्डु को पाती हैं

कोरस: -पाण्डु को पाती हैं

M: -दासी गर्भ से हुए विदुर जी जो थे अति विद्वान्

आगे चलकर धृतराष्ट्र घर न जन्मी संतान

कोरस: -घर में न जन्मी संतान

M: -व्यास कृपा से वो फिर सौ पुत्रों को पाते हैं

बाल योगी शुकदेव जी व्यास के पुत्र कहाये हैं

कोरस: -व्यास के पुत्र कहाये हैं

M: -जो माता के गर्भ में बारह वर्ष बिताते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -प्रिये भक्तों वेद व्यास जी को एक ही पुत्र था जिनका नाम शुकदेव जी था वो परम तेजस्वी

थे आइए उनके बारे में कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -एक बार शिव पार्वती को अमर कथा बतलाये

सो गई माता पार्वती शुक से हुंकार वो पाए

कोरस: -शुक से हुंकार वो पाए

M: -पता चला जब शिव को फिर वो शुक के पीछे आये

अपने त्रिशूल को भोले नाथ जी शुक पे हैं चलाये

कोरस: -शुक पे हैं चलाये

M: -कहीं शरण न पाए शुक ऋषि आश्रम आये हैं

सूक्षम रूप धारण कर व्यास की पत्नी के गर्भ समाये

कोरस: -पत्नी के गर्भ समाये

M: -बारह वर्ष बीते गर्भ में आये नहीं बाहर

शुकदेव से बोले कृष्ण फिर दर्शन अपने देकर

कोरस: -दर्शन अपने देकर

M: -माया का न होगा असर इस वर को पाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -वेद व्यास जी महानतम श्रेष्ठ महर्षि थे उन्हें त्रिकाल दर्शी भी कहा जाता है उन्हें ये विदित था

की कलयुग में मनुष्य की क्या दशा होगी और उसकी आयु कितनी क्षीण होगी ,और

अभिमान आसमान से भी ऊँचा होगा -

M: -त्रिकाल दर्शी वेदव्यास जी तो कहलाये हैं

कलयुग के मानव को नास्तिक पापी बताते हैं

कोरस: -नास्तिक पापी बताते हैं

M: -अल्पायु का होगा मानव ज्ञान न पायेगा

किये वेद के चार भाग नर समझ ही जाएगा

कोरस: -नर समझ ही जाएगा

M: -वेद व्यास ने अठ्ठारह पुराणों को रच डाला

वेदों की रोचक कथाओं को इनमें लिख डाला

कोरस: -वेदो को लिख डाला

M: -वेद व्यास का मंदिर भक्तों काशी से कुछ दूर

व्यास पुरी में स्थित मंदिर जो है जग मशहूर

कोरस: -जो है जग मशहूर

M: -भक्त यहाँ दर्शन पा करके पुण्य कमाते हैं आशीर्वाद वो पाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

वार्ता: -ऐसी मान्यता है की आषाढ़ मास की पूर्णिमा को ही वेद व्यास जी का जन्म हुआ था अतः

उनके जन्मोत्सव को ही गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परम्परा चली आ रही है -

M: -आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हम व्यास को ध्याते हैं

दया धर्म और ज्ञान की अद्भुत माया पाते हैं

कोरस: -अद्भुत माया पाते हैं

M: -वेदव्यास के चरणों में पुष्पों को चढ़ाते हैं

वेद पुराणों के दाता को शीश झुकाते हैं

कोरस: -शीश झुकाते हैं

M: -नारायण के अंश व्यास जी बड़े कृपालु हैं

करते दया भक्तों पर ये तो बड़े कृपालु हैं

कोरस: -ये तो बड़े कृपालु हैं

M: -मुनेंद्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाये हैं

देवेश कुंदन वेदव्यास की कथा सुनाये हैं

कोरस: -व्यास की कथा सुनाये हैं

M: -हम सब मिलकर व्यास शरण में शीश झुकाते हैं गुरु को शीश नवाते हैं

गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -है गुरु का ऊंचा नाम तुम करो सदा सम्मान

तुम करो सदा सम्मान है गुरु का ऊंचा नाम

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Guru Purnima Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Guru Purnima Katha
Album Guru Purnima Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Munendra Prem Ji
Genre Devotional
Mood / Devotion Guru JI
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40