Close Menu
Subscribe :

Bhai Dooj Parv Ki Katha
Song

Bhai Dooj Parv Ki Katha

Devesh Kundan • Bhai Dooj Parv Ki Katha • 2026 • 0:22:08 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Bhai Dooj Parv Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -कथा प्रेमियों आज में आपको भाई बहन के प्यार की अत्यंत ही मनोहरी कथा सुनाने जा रहा है ये कथा है भाई बहन के प्यार की ये कथा है भाई बहन के प्यार दुलार की यह कथा सत्य पर आधारित है जो सदियों से बहने भाई को सुनाती है और अपने भाइयो के लिए खुशहाल जिदंगी के लिए पूजा अर्चना करते है -

हम भाई बहन के प्रेम की अनुपम कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

M:-भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

सत्य कथा है सत्य है घटना सत्य बताते है भक्तो सत्य बताते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता: -एक ब्राह्मणपरिवार में एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म होता है बचपन से ही उन दोनों भाई बहन में बहुत प्यार होता है दोनों ही एक दूसरे पर अपनी जान छिड़कते थे बड़े होने पर बहा की शादी हो जाती है वह अपने ससुराल में सुखी जीवन बिताने लगती है एक दीवार भाई अपने बहन से मिलने उसके ससुराल पहुँचता है -

M: -कथा कहूं में भाई बहन की सुनो लगाकर ध्यान

इक ब्राह्मण के घर में पैदा हुई थी दो संतान

कोरस: -पैदा हुई थी दो संतान

M:-भाई बहन में बड़ा प्रेम था मिल जुल रहते थे

संग में रहते संग खेलते कभी ना लड़ते थे

कोरस: -वो कभी ना लड़ते थे

M:-ब्याह हो गया उसकी बहन का चली गयी ससुराल

भाई बहन दोनों को बिछड़े बीत गए कई साल

कोरस: -बिछड़े बीत गए कई साल

M:-बहन से मिलने भाई उसके घर आ जाता है

चरखा चलाते देख बहन को खुश हो जाता है

कोरस: -वो खुश हो जाता है

M:-अब आगे क्या होता है वो तुम्हे सुनाते है भक्तो तुम्हे सुनाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता: -अपने भाई को देखकर बहन का चेहरा खिल जाता है अपने भाई की खातिरदारी में वो जी जान से लग जाती है और मन में सोचती है मेरा भाई पहली बार मेरे घर आया है मेरे भाई को में ऐसा क्या बनाकर खिलाउ की मेरा भाई खुश हो जाए और इस बात को हमेशा याद रखे -

M: -बार बार ही टूट रहा था उसके सूत का तार

जोड़ जोड़ के तार सूत का बहन गयी थी हार

कोरस: -बहन गयी थी हार

M:-पता चला था नहीं बहन को भाई है आया

पड़ी नजर जब भाई के ऊपर चेहरा खिल आया

कोरस: -उसका चेहरा खिल आया

M:-उत्साहित हो बहन भाई के गले लग जाती है

प्रेम पूर्वक भाई को अपने पास बिठाती है

कोरस: -अपने पास बिठाती है

M:-कुशल क्षण के बाद उसे जल पान कराती है

दौड़ी दौड़ी बहन पड़ोसन के घर जाती है

कोरस: -पड़ोसन के घर जाती है

M:-फिर आगे जो होता है मैं वो बतलाते है भक्तो वो बतलाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता : - बहन अपनी पड़ोसन के घर जाकर पूछती है की में ऐसा क्या खिलाउ ऐसा क्या बनाऊ जिससे भाई खाके खुश हो जाये आज पहली बार मेरा भाई मेरे घर आया है पड़ोसन उससे जल जाती है अतः उसने सब उसे उल्टा समझा कर भेज दिया -

M:-विधि पड़ोसन से भोजन की बहन पूछती है

भाई के लिए उसकी बहन सौ जतन पूछती है

कोरस: -सौ जतन पूछती है

M:-उसकी पड़ोसन बड़ी जलोकड़ी उल्टा समझाती

उल्टी रीत सीख बहन वो घर पे आ जाती

कोरस: -वो घर पे आ जाती

M:-तेल का छोका लगाके घी में चावल डाल रही

फुक मार के चूल्हे में फिर लकड़ी डाल रही

कोरस: -लकड़ी डाल रही

M:-सूखा ना चौका पके ना चावल हुई परेशान

बाहर भाई उसका बैठा भूख से था परेशान

कोरस: -भूख से था परेशान

M:-फिर से पूछने गयी किसी से वो बतलाते है भक्तो वो बतलाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता: -बहन ने सब कुछ वैसा ही बनाया जैसा पड़ोसन ने बताया था वो बिचारि भोली भाली पड़ोसन की चाल समझ ना पायी अपने भाई के आगे वह सब उल्टा सीधा परोस दिया भाई ने देखा की सब उल्टा सीधा परोस दिया तो वह बिना खाये चल दिया -

M: -लगा के चौका गोबर का फिर खीर बनाती है

गुड़ और दूध की खीर बहन भाई को खिलाती है

कोरस: -भाई को खिलाती है

M:-अगले दिन भाई के खातिर आटा पीस के लायी

चाकी में पीस गया सांप वो समझ नहीं थी पायी

कोरस:-समझ नहीं थी पायी

M:-लड्डू बनाके आटे के भाई को देती है

हंसी ख़ुशी भाई को बहन वो विदा कर देती है

कोरस: -बहन विदा कर देती है

M:-पता चला जब आटे में पीस गया था कोई सांप

सोच के आटे के लड्डू की रूह गयी थी काँप

कोरस: -रूह गयी थी काँप

M:-कैसे भागी भाई के पीछे वो दिखलाते है भगतो वो दिखलाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता: - जब बहन को पता चलता है की मेने अपने भाई के लिए सांप के जहर वाले आटे के लड्डू बनाकर दिए है भाई उन लड्डुओं को जैसे ही खायेगा, वो अपने भाई के पीछे भागती है, भाई जिधर गया था, बहन भी उसी तरफ जाती है

M:-गया जिधर से उसका भाई उधर भागती है

गिरती उठती फिर से दौड़ती फिर से भागती है

कोरस:- फिर से भागती है

M:-सोया था भाई पेड़ के निचे शीतल छाया में

जीवित देख के जान आ गयी बहन की काया में

कोरस:- बहन की काया में

M:-लड्डू तुमने खाये तो नहीं बहन पूछती है

लड्डू वाली उठा पोटली बहन फेकती है

कोरस:- बहन फेकती है

M:-हाथ पकड़ के भाई बहना पीहर संग चली

उसको फिर पत्थर की शिलाये रस्ते बीच मिली

कोरस:- रस्ते बीच मिली

M:-पूछ रही क्या राहगीर से बहन बताते है हां बहन बताते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता :- बहन देखती की उसका भाई पेड़ क छाँव में सोया है, बहन उसे उठाकर पूछती है, भाई तूने वो लड्डू तो नहीं खाये भाई मना करता है, और वो लड्डू वाली पोटली बगल में रखी है, पोटली उठाकर वो फेक देती है, और रोते हुए अपने भाई के गले लग जाती है, बहन भी भाई का हाथ पकड़ के मायके जाने के लिए तैयार हो जाती है

M:-बहन जो अपने भाई से ना कभी रूठती है

भाई की शादी में छाती पे शिला टूटती है

कोरस:- शिला टूटती है

M:-आगे चले जब दोनों उनको मिल गये नागिन नाग

क्रोध भरे दोनों बैठे थे उगल रहे थे आग

कोरस:- दोनों उगल रहे थे आग

M:-बोली नागिन छाती पे जिसकी शिला रखी जाए

हम डस लेंगे उसको वो ना जिन्दा रह पाये

कोरस:- वो ना जिन्दा रह पाये

M:-हाथ जोड़ कर बोली इसका होगा कोई उपाय

जिन्दा बचा रहे भाई और शादी भी हो जाए

कोरस:- और शादी भी हो जाए

M:-नागिन नाग क्या बोले वो बतलाते है हम वो बतलाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता :- भाई बहन हसनी ख़ुशी चले जा रहे है, भाई सोचता है, इतने दिनों के बाद आज में बहन मेरे घर आ रही है, हम दोनों फिर से पहले की तरह खेलेंगे, बहन भी भाई के बारे में सोचती चली जा रही है

M:-भाई का कर काम बहन दे भावज को आती

जीवित रहेगा भाई उसका पाये खुशहाली

कोरस:- भाई पाये खुशहाली

M:-गाली देते और कोसते पीहर आती है

बात बात पे भाई को अपने आंख दिखाती है

कोरस:- आंख दिखाती है

M:-शादी तय हो गयी लगन जब भाई की आयी

चुन चुन गाली बकती लगता बहन थी पगलाई

कोरस:- लगता बहन थी पगलाई

M:-लगन चढाने स्वयं बहन घोड़ी पे बैठ गयी

उड़के आयी वज्र शिलाये वापिस लौट गयी

कोरस:- शिलाये वापिस लौट गयी

M:-क्यों लौटी पाषाण शिलाये वो बतलाते है आपको वो बतलाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता :- भाई की शादी में बहन जैसे पागल सी हो गयी है, सबको भद्दी भद्दी गलियां देती है, गांव के लोग समझ नहीं पाते की अचानक से उसको क्या हो गया, ये ऐसी हरकते क्यों करने लगी है, भाई भी हैरान होता है, और अपनी बहन की हरकतों को देखकर दुखी होता है

M:-नर की जगह नारी को देखके वो मुड़ जाती है

आयी जो भाई को मारने वो उड़ जाती है

कोरस:- वो उड़ जाती है

M:-भाई को धक्का मार स्वयं फेरे करवाती है

गंदी गंदी गाली बहन भाई को सुनाती है

कोरस:- वो उड़ जाती है

M:-सुहाग सेज पे दोनों वही सोने जो आते है

नागिन और नाग रात में उनको डसने आते है

कोरस:- उनको डसने आते है

M:-देती है वो मार रात में नाग और नागिन को

कई दिनों तक बाहर ना निकली रात में ना दिन को

कोरस:- ना निकली रात में ना दिन को

M:-अब आगे क्या होता है वो बतलाते है आपको वो बतलाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता :- जब माँ देखती है, बेटे के साथ बहु तो है ही नहीं, बहु के साथ अपनी बेटी को लेटी देखकर माँ गुस्से से भागकर कहती है, तू यहाँ क्या कर रही है, मेरा बेटा कहा है, जल्दी बता मैंने अपनी बेटे को नहीं देखा,

M: -चले गये मेहमान सभी तो माँ को आयी याद

बहु को लेने पीहर वाले आ जायेंगे आज

कोरस:- आ जायेंगे आज

M:-बहु के कमरे में माँ पहुंची बेटी को पाया

बहु के संग बेटी को देख के माँ का सर चकराया

कोरस:- माँ का सर चकराया

M:-पूछ रही बेटी से माता कहा गया बेटा

कई रोज से मेने अपना लाल नहीं देखा

कोरस:- अपना लाल नहीं देखा

M:-जहाँ चाहिए उसको रहना वहां तो तू लेटी है

कैसी है तू बहन भाई की यहाँ पर जो लेटी है

कोरस:- यहाँ पर जो लेटी है

M:-क्या बोली फिर बेटी उसको ये बतलाते है आपको ये बतलाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

वार्ता :- कथा प्रेमियों ऐसी होती है बहने, जो अपने भाइयों के ऊपर न्योछवर होने को तैयार रहती है, तबसे भाई दूज का पवन त्यौहार मनाया जाता है, बहने अपने भाइयों की जान के बदले में अपनी जान देने में भी पीछे नहीं रहती

M: -भाई के ऊपर हम बहनो की न्योछावर है जान

भाई होते प्यार बहन का बहने है अभीमान

कोरस:- बहने है अभीमान

M:-भाई बहन का पावन रिश्ता जन्मो का बंधन

बहने होती है भाई के माथे का चंदन

कोरस:- माथे का चंदन

M:-भाई दूज का पर्व इसलिए बहना मनाती है

संकट में हो भाई बहन ये सह नहीं पाती है

कोरस:- ये सह नहीं पाती है

M:-बहन बिना घर आंगन सुना सुना है परिवार

अमर रहा है अमर रहेगा भाई बहन का प्यार

कोरस:- ये भाई बहन का प्यार

M:-कथा लिखी सुखदेव देवेश कुंदन गाते है, कैलाश संगीत बनाते है

भाई दूज के महापर्व की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये है भाईदूज त्यौहार ये है भाई बहन का प्यार

बहने खुशियों का संसार ये है भाई दूज त्यौहार

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Bhai Dooj Parv Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Bhai Dooj Parv Ki Katha
Album Bhai Dooj Parv Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Bhai Behan
Festival Bhai Dooj
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40