Close Menu
Subscribe :

Dattatreya Ji Ki Katha
Song

Dattatreya Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Dattatreya Ji Ki Katha • 2026 • 0:14:41 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Dattatreya Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता -१ प्रिये भक्तों आज हम आपको भगवान् श्री दत्तात्रेय की पावन कथा आप सब को सुनाने जा रहा हूँ जो माता अनसुइया और महर्षि अत्रि के पुत्र हैं

M- हम दत्तात्रेय भगवान की भक्तों कथा सुनाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं

कैसे जन्मे दत्तात्रेय हम आज बतलाते हैं , हम कथा सुनाते हैं

हम दत्तात्रेय भगवान की भक्तों कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कैसे जन्मे दत्तात्रेय हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता - २ माता अनुसईया और महर्षि अत्रि अपने आश्रम में प्रसन्नता पूर्वक अपना जीवन यापन रहे थे , माता अनुसुइया के पतिव्रत धर्म की सम्पूर्ण सृष्टि में चर्चा हो रही थी ,सब ओर उनके पतिव्रत की बाते हो रही थी उनकी इस चर्चा और परतिष्ठा प्रभावित हो त्रिदेवियों ने उनकी परीक्षा लेनी चाही

M- गौरी सुत को करके वन्दन हम बतलाते हैं

दत्तात्रेय भगवान श्री हरि अवतार कहाते हैं

कोरस - श्री हरि अवतार कहाते हैं

M- कृपा की ये मूरत हैं भक्तों जो भी इनको ध्याए

स्मृतिगामी हैं ये भगवन जो भी इनको ध्याए

कोरस - जो भी इनको ध्याए

M- मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को सब पर्व मनाते हैं

त्रिदेवों के बाल रुप को भक्तों ध्याते हैं

कोरस - भक्तों ध्याते हैं

M- एक पौराणिक गाथा भक्तों आज सुनाएंगे

महर्षि अत्रि माँ अनसूया की बात बताएँगे

कोरस - बात बताएँगे

M- सदा ही भगवन भक्तों का तो मान बढ़ाते हैं,भक्तो के मान बढ़ाते हैं

कैसे जन्मे दत्तात्रेय हम आज बताते हैं, हम कथा सुनाते हैं।

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता -- ३ एक बार श्री हरि की प्रेरणा से श्री नारद जी महाराज जा पहुंचे उस स्थान पर जहाँ त्रिदेवियाँ चौपड़ खेल रही थी , उनका स्वागत करने के उपरान्त देवियों ने कहा और मुनिवर सब कुशल मंगल तो है इस पर तंज कसते हुए नारद जी ने कहा हाँ माँ सब ठीक है लेकिन आज कल त्रिभुवन में एक नाम बहुत तेजी से गूंज रहा है देवियों ने पूछा किसका नाम इस पर नारद जी ने कहा माँ मृत्यु लोक पर माता अनुसुइया के सती धर्म की चर्चा सम्पूर्ण सृष्टि में हो रही है

M- एक बार त्रिदेवियों को है गर्व हुआ भारी,

गर्व चूर करने की हरि ने की है तैयारी

कोरस - हरि ने की है तैयारी

M- श्री विष्णु ने नारद के मन जादू चलाया है,

तीनों देवियों को नारद ने तुच्छ बताया है।

कोरस - नारद ने तुच्छ बताया है।

F- फिर तो तीनों देवियों ने पतियों को बतलाया,

अनसूया की ले लो परीक्षा अभिमान है समाया

कोरस - अभिमान है समाया

M- त्रिया हठ के आगे फिर तो देवता हार गए,

लेने परीक्षा अनसूया की उनके द्वार गए।

कोरस - उनके द्वार गए।

M- साधू भेष में जाकर देवता अलख जगाते हैं वो अलख जगाते हैं

कैसे जन्मे दत्तात्रेय हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता -- ४ त्रिदेवियों के हठ के आगे त्रिदेव हार गए और न चाहते हुए भी माता अनुसुइया की परीक्षा लेने साधू वेश में उनके द्वार जा पहुंचे और आवाज़ लगाईं अलक निरंजन फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M- सुनकर वाणी उनकी माता बाहर आयी है,

किया प्रणाम है साधू जनों को आशीष पायी है।

कोरस - आशीष पायी है।

M- कंद मूल फल माता ने ला उनको भेंट किए,

किन्तु तीनों देवों ने ना है स्वीकार किए।

कोरस - ना है स्वीकार किए।

M- ऐसी क्या हुई भूल जो स्वामी फल ना स्वीकारे,

क्या सेवा मैं करूं साधू जो लाज रहे मेरे द्वारे

कोरस - जो लाज रहे मेरे द्वारे

M- बोले भगवन तब ही हम आतिथ्य स्वीकार करें

जब हम आपकी गोद में बैठ के स्तनपान करे

कोरस - स्तनपान करे

M- ये कहते तीनों ही साधू तो ना शर्माते हैं हाँ ना शर्माते हैं

कैसे जन्मे दत्तात्रेय हम आज बताते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता --४ तीनो साधू की बातों को सुनकर माता अनुसुइया को समझ में आ गया की इस प्रकार की अनुचित और व्यवारिक अकल्पनीय अनावश्यक बातों में कुछ रहस्य अवश्य है क्योंकि जो जितना योग्य होता है उसकी परीक्षा भी उतनी ही कठिन होती है अब दुविधा ये थी की एक तरफ तो आतिथ्य धर्म का पालन भी आवश्यक था और दूसरी ओर अपने पतिव्रत की रक्षा भी करनी थी

M- सुनकर वाणी साधू जनों की माँ चकरायी हैं

अपने इष्ट श्री हरि जी का वो ध्यान लगायी हैं

कोरस - विष्णु जी का ध्यान लगायी हैं

M- एक हाथ मे जल लेकर फिर पति का ध्यान किया,

मारा जल फिर साधू जनों पर बच्चा बना दिया।

कोरस - सबको बच्चा बना दिया।

M- छ: छ: माह के तीनों बन गए भूख उन्हें है सतायी,

गोद में उनको लेकर मां अनसूया अन्दर आयी

कोरस - मां अनसूया अन्दर आयी

M- मां अनसूया ने फिर उनको स्तन पान कराया,

तीन पुत्रों की माता बन मन अति हर्षाया।

कोरस - मन अति हर्षाया।

M- तीनों देवता अनसूया के प्यार को पाते हैं , उनके प्यार को पाते हैं

कैसे जन्मे दत्तात्रेय हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता - ५ जब माता अनुसुइया आपने उन तीन बालकों को स्तनपान करने के उपरान्त उन्हें लिटा रही थी तभी अत्रिमुनि आश्रम में प्रवेश करते है और कुटिया में तीनो बालको को देख हैरान होते है कहते है हे देवी ये कौन है इसपर माता अनुसुइया मुस्कुराकर कहती है अगर ये मेरे पुत्र है तो कदाचित पिता तो आप ही होंगे इसपर श्री अत्रि महाराज ने ध्यान लगाकर देखा और त्रिदेवो को पहचान कर प्रसन्न हो गये काफी वक्त बीतने के बाद जब त्रिदेव वापस नहीं आये तो त्रिदेवियाँ चिंतित हो गयी उन्हें त्रिदेवो की चिंता होने लगी

M- बहुत समय जब बीत गया ना देवता आए हैं

तीनों देवियाँ अपने मन में अति घबराए हैं

कोरस - मन में अति घबराए हैं

M- तभी वहां पर नारद जी ये हाल बताते हैं ,

क्या हुआ देवों के संग सारा हाल सुनाते हैं

कोरस - सारा हाल सुनाते हैं

M- फिर तो तीनों देवियाँ अत्रि के घर को आयी हैं

हाथ जोड़कर माँ अनसूइया से माँफी मांगी

कोरस - माँ अनसूइया से माँफी मांगी

M- फिर अनसूइया ने है उनको उनका रुप दिया,

देवों के कहने पर फिर वरदान को मांग लिया।

कोरस - फिर वरदान को मांग लिया।

M- बोली मां हम तीनों को सुत रुप में चाहते हैं बालक रुप में चाहते हैं

कैसे जन्मे दत्तात्रेय हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता - ६ त्रिदेवियों के अनुनय विनय करने पर माता अनुसुइया ने त्रिदेवों को उनके वास्तविक रूप में आने का आशीर्वाद दिया, किन्तु माता अनुसुइया ने कहा की मैंने इन तीनो से मातृत्व का सुख पाया है बेशक ये त्रिदेव हैं किन्तु मेरा मातृत्व भाव इनसे जुड़ गया है अतः मैं इनके इस रूप को पाकर मातृत्व का सुख प्राप्त करना चाहती हूँ ,त्रिदेवो ने भी प्रसन्नता से तथास्तु कह दिया

M- कुछ समय के बाद में खुशियों का है दिन आया,

ब्रह्मा के रुप में चन्द्र देव को मां अनसूया ने पाया

कोरस - मां अनसूया ने पाया

M- दुर्वासा ऋषि के रुप में शिव जी आए हैं

दत्तात्रेय अवतार श्री हरि विष्णु कहलाए हैं

कोरस - श्री हरि विष्णु कहलाए हैं

M- पिता अत्रि के कारण दत्तात्रेय वो कहलाए,

तीन है मुख और छ: भुजाधारी ये कहलाए हैं

कोरस - ये कहलाए हैं

M- इनका सुमिरन करने से भवभय मिट जाता है,

सारी सृष्टि दत्तात्रेय को शीश नवाता है।

कोरस - शीश नवाता है।

M- मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते हैं , कैलाश संगीत बनाते हैं

देवेश कुंदन दत्तात्रेय की कथा सुनाते हैं , हम गाथा गाते हैं

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Dattatreya Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Dattatreya Ji Ki Katha
Album Dattatreya Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Munendra Prem Ji
Genre Devotional
Mood / Devotion Dattatreya Ji
Festival Dattatreya jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40