Close Menu
Subscribe :

Shri Banke Bihari Vinay Pachasa
Song

Shri Banke Bihari Vinay Pachasa

Angel • Shri Banke Bihari Vinay Pachasa • 2026 • 0:11:20 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Shri Banke Bihari Vinay Pachasa • Angel

बांकी चितवन कटि लचक, बांके चरन रसाल ।

स्वामी श्री हरिदास के बांके बिहारी लाल ।।

।। चौपाई ।।

जै जै जै श्री बाँकेबिहारी । हम आये हैं शरण तिहारी ।।

स्वामी श्री हरिदास के प्यारे । भक्तजनन के नित रखवारे ।।

श्याम स्वरूप मधुर मुसिकाते । बड़े-बड़े नैन नेह बरसाते ।।

पटका पाग पीताम्बर शोभा । सिर सिरपेच देख मन लोभा ।।

तिरछी पाग मोती लर बाँकी । सीस टिपारे सुन्दर झाँकी ।।

मोर पाँख की लटक निराली । कानन कुण्डल लट घुँघराली ।।

नथ बुलाक पै तन-मन वारी । मंद हसन लागै अति प्यारी ।।

तिरछी ग्रीव कण्ठ मनि माला । उर पै गुंजा हार रसाला ।।

काँधे साजे सुन्दर पटका । गोटा किरन मोतिन के लटका ।।

भुज में पहिर अँगरखा झीनौ । कटि काछनी अंग ढक लीनौ ।।

कमर-बांध की लटकन न्यारी । चरन छुपाये श्री बाँकेबिहारी ।।

इकलाई पीछे ते आई । दूनी शोभा दई बढाई ।।

गद्दी सेवा पास बिराजै । श्री हरिदास छवी अतिराजै ।।

घंटी बाजे बजत न आगै । झाँकी परदा पुनि-पुनि लागै ।।

सोने-चाँदी के सिंहासन । छत्र लगी मोती की लटकन ।।

बांके तिरछे सुधर पुजारी । तिनकी हू छवि लागे प्यारी ।।

अतर फुलेल लगाय सिहावैं । गुलाब जल केशर बरसावै ।।

दूध-भात नित भोग लगावैं । छप्पन-भोग भोग में आवैं ।।

मगसिर सुदी पंचमी आई । सो बिहार पंचमी कहाई ।।

आई बिहार पंचमी जबते । आनन्द उत्सव होवैं तबते ।।

बसन्त पाँचे साज बसन्ती । लगै गुलाल पोशाक बसन्ती ।।

होली उत्सव रंग बरसावै । उड़त गुलाल कुमकुमा लावैं ।।

फूल डोल बैठे पिय प्यारी । कुंज विहारिन कुंज बिहारी ।।

जुगल सरूप एक मूरत में । लखौ बिहारी जी मूरत में ।।

श्याम सरूप हैं बाँकेबिहारी । अंग चमक श्री राधा प्यारी ।।

डोल-एकादशी डोल सजावैं । फूल फल छवी चमकावैं ।।

अखैतीज पै चरन दिखावैं । दूर-दूर के प्रेमी आवैं ।।

गर्मिन भर फूलन के बँगला । पटका हार फुलन के झँगला ।।

शीतल भोग , फुहारें चलते । गोटा के पंखा नित झूलते ।।

हरियाली तीजन का झूला । बड़ी भीड़ प्रेमी मन फूला ।।

जन्माष्टमी मंगला आरती । सखी मुदित निज तन-मन वारति ।।

नन्द महोत्सव भीड़ अटूट । सवा प्रहार कंचन की लूट ।।

ललिता छठ उत्सव सुखकारी । राधा अष्टमी की चाव सवारी ।।

शरद चाँदनी मुकट धरावैं । मुरलीधर के दर्शन पावैं ।।

दीप दीवारी हटरी दर्शन । निरखत सुख पावै प्रेमी मन ।।

मन्दिर होते उत्सव नित-नित । जीवन सफल करें प्रेमी चित ।।

जो कोई तुम्हें प्रेम ते ध्यावें। सोई सुख वांछित फल पावैं ।।

तुम हो दिनबन्धु ब्रज-नायक । मैं हूँ दीन सुनो सुखदायक ।।

मैं आया तेरे द्वार भिखारी । कृपा करो श्री बाँकेबिहारी ।।

दिन दुःखी संकट हरते । भक्तन पै अनुकम्पा करते ।।

मैं हूँ सेवक नाथ तुम्हारो । बालक के अपराध बिसारो ।।

मोकूँ जग संकट ने घेरौ । तुम बिन कौन हरै दुख मेरौ ।।

विपदा ते प्रभु आप बचाऔ । कृपा करो मोकूँ अपनाऔ ।।

श्री अज्ञान मंद-मति भारि । दया करो श्री बाँके बिहारी ।।

बाँके बिहारी विनय पचासा । नित्य पढ़ै पावे निज आसा ।।

पढ़ै भाव ते नित प्रति गावैं । दुख दरिद्रता निकट नही आवैं ।।

धन परिवार बढैं व्यापारा । सहज होय भव सागर पारा ।।

कलयुग के ठाकुर रंग राते । दूर-दूर के प्रेमी आते ।।

दर्शन कर निज हृदय सिहाते । अष्ट-सिध्दि नव निधि सुख पाते ।।

मेरे सब दुख हरो दयाला । दूर करो माया जंजाल ।।

दया करो मोकूँ अपनाऔ । कृपा बिन्दु मन में बरसाऔ ।।

।।दोहा।‌

ऐसी मन कर देउ मैं, निरखूँ श्याम-श्याम।

प्रेम बिन्दु दृग ते झरें, वृन्दावन विश्राम।।

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Banke Bihari Vinay Pachasa

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Banke Bihari Vinay Pachasa
Album Shri Banke Bihari Vinay Pachasa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer MM Brothers
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Krishna Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40