Close Menu
Subscribe :

Kamika Ekadashi Katha
Song

Kamika Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Kamika Ekadashi Katha • 2026 • 0:11:48 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Kamika Ekadashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -जय श्री हरि

कोरस: -जय श्री हरि

M: -प्रिय भक्तो आज मैं आपको कामिका एकादशी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ जो

अभीष्ट फलों को प्रदान करने वाली है।

M: -सावन मास की पावन आपको कथा सुनता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कामिका एकादशी की मैं महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

इसके व्रत का होता क्या है असर बताता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

सावन मास की पावन भक्तों कथा सुनाता हूँ मैं गाथा गाता हूँ

कोरस: - सावन की एकादशी अति पावन एकादशी

अति पावन एकादशी सावन की एकादशी

वार्ता: -कामिका एकदशी सावन मास के कृष्णपक्ष में आती है प्रातः काल स्नान आदि से निवृत हो

गवान श्री विष्णु जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराकर भोग लगाना चाहिए और

आचमन के पश्चात धूप दीप चन्दन आदि सुंगंधित पदार्थों से प्रभु की आरती उतारनी चाहिए

M: -बात बड़ी प्राचीन है भक्तों तुम्हें सुनाता हूँ

कॉमिक एकादशी का फल तुंमको दिखलाता हूँ

कोरस: -फल तुंमको दिखलाता हूँ

M: -किसी गांव में सभी जातियां रहती थी एक साथ

एक दूजे के काम आते थे मिला के हाथ में हाथ

कोरस: -मिला के हाथ में हाथ

M: -ब्राह्मण ठाकुर नाई यादव वर्मा और कुम्हार

सारा गांव ही लगता जैसे हो एक परिवार

कोरस: -हो एक परिवार

M: -कोई कार्य को किसी का हो सब मिलकर करते थे

कोई मुसीबत गावं पे आये मिलकर लड़ते थे

कोरस: -मिलकर लड़ते थे

M: -ऐसे सुन्दर गांव का मैं दर्शन करवाता हूँ दर्शन करवाता हूँ

कामिका एकादशी की मैं महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस: -सावन की एकादशी अति पावन एकादशी

अति पावन एकादशी सावन की एकादशी

वार्ता: -भक्तों कहते हैं ख़ुशी हो या गम ज्यादा दिन तक कोई भी नहीं टिकता है उस गांव के साथ

भी ऐसा ही हुआ एक ब्राह्मण से ठाकुर की कहा सुनी हो गई बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक

पहुंच गई ठाकुर साहब दबंग किस्म के थे उनका गुस्सा सातंवे आसमान पर पहुँच जाता है

और ठाकुर साहब के हाथों ब्रह्मण की हत्या हो जाती है -

M: -ब्रह्मा हत्या का पाप चढ़ गया ठाकुर के सर पर

रोये और पछताए ठाकुर अपनी इस गलती पर

कोरस: -अपनी इस गलती पर

M: -तेरवीं करा दूँ उस ब्रह्मण की सोच रहा मन में

पाप हो गया मुझसे भारी अपने इस जीवन में

कोरस: -अपने इस जीवन में

M: -गांव में सबने चर्चा की ब्राह्मण के तेरवीं की

फ़ैल गई जब बात गांव में उसकी तेरवीं की

कोरस: -उसकी तेरवीं की

M: -सब लोगों ने मना कर दिया हम ना आयेंगे

महापापी के घर का न हम खाना खायेंगे

कोरस: -न हम खाना खायेंगे

M: -क्या करता है ठाकुर वो आगे बतलाता हूँ आगे बतलाता हूँ

कामिका एकादशी मैं महिमा बतलाता हूँ मैं कथा बुलाता हूँ

कोरस: - सावन की एकादशी अति पावन एकादशी

अति पावन एकादशी सावन की एकादशी

वार्ता: -तेरवीं की बात गांव मैं फैलती है तो सारे गांव वाले एक जुट हो जाते है और फैसला करते

हैं की हम उस महापापी ठाकुर के घर का पानी भी नहीं पीयेंगे गांव वालों का फैसला सुन

ठाकुर दुखी होता है-

M: -दुखी हुआ अति मन मेँ ठाकुर और हुआ भयभीत

सोते जागते देखता रहता बीता हुआ अतीत

कोरस: -बीता हुआ अतीत

M: -कैसे उतरेगा मेरे सर से ब्रह्म हत्या का दोष

मेरे हाथो मारा गया वो ब्राह्मण था निर्दोष

कोरस: -वो ब्राह्मण था निर्दोष

M: -तडपे रोये आंसू बहाये सबसे पूछे उपाय

ब्रह्म हत्या के पाप से कैसे छुटकारा मिल जाए

कोरस: -छुटकारा मिल जाए

M: -कोई बात करे न उस से कोई न पूछे हाल

रो रो कर उस ठाकुर का तो हाल हुआ बेहाल

कोरस: -हाल हुआ बेहाल

M: -क्या करता है ठाकुर अब मैं वो बतलाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कामिका एकादशी की आपको कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस: - सावन की एक देशी अति पावन एकादशी

अति पावन एकादशी सावन की एकादशी

वार्ता: -ठाकुर गांव मेँ हर घर जाकर हाथ जोड़ता माफिया मांगता सबके आगे नाक रगड़ता

अपनी मुक्ति का उपाय पूछता अपनी करनी का उसको पछतावा हो रहा था -

M: -गांव के सारे श्रेष्ट जनो ने उसको समझाया

महापाप से मुक्त हो कैसे उसको बतलाया

कोरस: -उसको बतलाया

M: -श्री हरि श्री विष्णु जी की करो आराधना तुम

पापों से मुक्ति मिल जाएगी करो प्रार्थना तुम

कोरस: -करो प्रार्थना तुम

M: -सावन माह की एकादशी का व्रत करना होगा

जितने नियम हैं एकादशी के सब करना होगा

कोरस: -सब करना होगा

M: -पवित्रा एकादशी का तुमको फल मिल जायगा

ब्रह्म हत्या के दोष से भी मुक्ति मिल जाएगा

कोरस: -मुक्ति मिल जाएगा

M: -नहीं है इसमें तनिक भी संशय सत्य बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

कामिका एकादशी की मैं महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस: -सावन की एक देशी अति पावन एकादशी

अति पावन एकादशी सावन की एकादशी

वार्ता: -गांव के श्रेष्ट जन ठाकुर को कामिका एकादशी का व्रत करने की सलाह देते हैं कामिका

एकादशी की पवित्र एकादशी भी कहते हैं पवित्रा एकादशी का व्रत करने से ब्रह्म हत्या का

दोष भी उतर जाता है वो ठाकुर सावन माह मेँ पड़ने वाली व्रत का विधि पूर्वक करता है

उसी रात श्री हरि उसके सपने मेँ आके कहते हैं तुम ब्राह्मण की तेरवीं कर सकते हो -

M: -उसके सपने मेँ हरि आ कर के बताते हैं

मुक्ति मिल गई पाप से तुझको ये समझाते हैं

कोरस: -तुझको ये समझाते हैं

M: -सूतक नष्ट हो गया घर का व्रत के करने से

अब तू तेरवीं कर सकता है मेरे कहने से

कोरस: -मेरे कहने से

M: -सुबह उठा जो ठाकुर था वो मन ही मन खुशहाल

तेरवीं की तैयारी कर डाली उसने फिर तत्काल

कोरस: -उसने फिर तत्काल

M: -करके तेरवीं ब्राह्मण मन ही मन मुस्काता है

श्रेष्ठ ब्रह्मणो के आगे फिर शीश झुकाता है

कोरस: -फिर शीश झुकाता है

M: -हाथ जोड़ सुखदेव सबको शीश नवाते हैं कैलाश संगीत बनाते है

कामिका एकादशी की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - सावन की एकादशी अति पावन एकादशी

अति पावन एकादशी सावन की एकादशी

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Kamika Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Kamika Ekadashi Katha
Album Kamika Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40