Close Menu
Subscribe :

Pashupatinath Bhagwan Ki Katha
Song

Pashupatinath Bhagwan Ki Katha

Devesh Kundan • Pashupatinath Bhagwan Ki Katha • 2026 • 0:15:25 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Pashupatinath Bhagwan Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता - कथा प्रेमियों सनातन धर्म कथाओ की श्रृंखला में आज आपको पशुपति नाथ भगवान की अत्यंत की कल्याणकारी कथा सुनाने जा रहा हूँ पशुपति नाथ भगवान का मंदिर नेपाल के राजधानी काठमांडू से तीमन किलोमीटर दूर बागमती नदी के किनारे देव पाटन गांव में स्थित है पशुपति नाथ भगवान के मंदिर की आधार शिला उत्तराखंड के केदार नाथ भगवान के पावन धाम से जुडी हुयी है आईये कथा के माध्यम से जानते है बोलो भोले नाथ भगवान की जय बोलो पशुपति नाथ भगवान की जय

M:-हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है हम पशुपति नाथ के आज तुम्हे दर्शन करवाते है दर्शन करवाते है महाभारत के काल में तुमको लेकर जाते है हम लेकर जाते है हम पशुपति नाथ के आज तुम्हे दर्शन करवाते है हम कथा सुनाते है

कोरस - जय जय शिव आदिनाथ जय जय जय पशुपति नाथ

जय जय जय पशुपति नाथ जय जय शिव आदिनाथ

वार्ता - प्रिय कथा प्रेमियों नेपाल के एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनने से पहले ये मंदिर राष्ट्रीय देवता भगवान पशुपति नाथ जी का मुख्य निवास माना जाता था पशुपति नाथ जी में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है और हिन्दुओ का प्रवेश वर्जित है भगवान पशुपति नाथ जी का मंदिर नेपाल का सबसे पावन और पवित्र मंदिर माना जाता है

M:-पशुपति नाथ की दिव्य कथा का करूँ आज वर्णन

पशुपति नाथ के दर्शन से ही धन्य बने जीवन

कोरस -धन्य बने जीवन

M:- शिवलिंग के इस पृथ्वी पर रूप अनेक अनेक

इसी से तरह पशुपति नाथ भी उनमे से है एक

कोरस -उनमे से है एक

M:-अलग अलग शिवलिंग के है अलग अलग व्याख्यान

हर शिवलिंग में बसते है शिव शंकर भगवान

कोरस -शिव शंकर भगवान

M:-अलग है गाथा अलग कहानी अलग अलग है सन्देश

एक एक शिवलिंग की भक्तो महिमा लिखी विशेष

कोरस -महिमा लिखी विशेष

M:-द्वादश शिवलिंग की गाथा वेद बताते है , वेद बताते है

हम पशुपति नाथ के आज तुम्हे दर्शन करवाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस - जय जय शिव आदिनाथ जय जय जय पशुपति नाथ

जय जय जय पशुपति नाथ जय जय शिव आदिनाथ

वार्ता - कथा प्रेमियों पशुपति नाथ भगवान के मंदिर की अलग अलग दो धारणाये बतायी गयी है उनमे से एक धारणा ये बताई गयी है की जब द्वापर युग मरे कुरुक्षेत्र में जब महाभारत का महासंग्राम हुआ था तो वहां पर बहुत बड़ा नर संहार हुआ था कौरव वंश का पूर्ण रूप से विनाश हो गया था भोले नाथ जी इस महासंग्राम से व्यथित थे वो इसका सारा दोष पांडवो पर लगा रहे थे और पांडवो से रूठकर कैलाश पर्वत छोड़कर जाने लगते है

M:-महाभारत संग्राम हुआ जब हुआ था नर संहार

उजड़ गए ना जाने कितने बसे हुए परिवार

कोरस -बसे हुए परिवार

M:-जीत हो गयी थी पांडवो की कौरव कुल गया हार

बचा ना कोई कौरव कुल में सबको डाला मार

कोरस -सबको डाला मार

M:-इन्द्रपृश्य में में विधवाओं का बन गया बड़ा समूह

कुरुक्षेत्र की रणभूमि में ऐसा रचा था ब्यूह

कोरस -ऐसा रचा था ब्यूह

M:-चक्र ब्यूह के काल चक्र में सारे गए समाय

ऐसा देख के शिव शंकर जी गए क्रोध में आये

कोरस -गए क्रोध में आये

M:-पांचो पांडव कुल के वध का शोक मनाते है, सब शोक मनाते हे

हम पशुपति नाथ के आज तुम्हे दर्शन करवाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस - जय जय शिव आदिनाथ जय जय जय पशुपति नाथ

जय जय जय पशुपति नाथ जय जय शिव आदिनाथ

वार्ता - पांडवो ने विचार किया की इस महा पाप से हमको केवल भगवान भोलेनाथ ही मुक्ति दिला सकते है ऐसा सोच के पांचो पांडव भोलेनाथ की शरण में जाने की सोचते है और हिमालय से होते हुए कैलाश पर्वत की तरफ जाने लगते है उधर भगवान भोले नाथ उनसे क्रोधित होकर बैठे थे जब शिवजी को आभाष हुआ की पांचो पांडव कैलाश की और आ रहे है तो भोलेनाथ जी वहां से चले जाते है ये सोचकर की मैं इन पांडवो से कभी नहीं मिलूंगा

M:-चले गए कैलाश छोड़कर शिव शंकर भगवान

कभी ना दूंगा इन पांडव को मुक्ति का वरदान

कोरस -मुक्ति का वरदान

M:-हिम खंडो की राह से शिवजी बढ़ते जाते है

बिना रुके वो तेज गति से चलते जाते है

कोरस -गति से चलते जाते है

M:-पांचो पांडव चलते चलते पहुंचे जब कैलाश

शिव शंकर को वहां ना पाकर सारे हुए निराश

कोरस -सारे हुए निराश

M:-मन में सोच लिया पांडव ने आज नहीं तो कल

शिव शंकर भगवान हमारे हमको जायेंगे मिल

कोरस -हमको जायेंगे मिल

M:-यही सोच के शिव की खोज में चलते जाते है, सब चलते जाते हे

हम पशुपति नाथ की आज तुम्हे दर्शन करवाते है, हम कथा सुनते हे

कोरस - जय जय शिव आदिनाथ जय जय जय पशुपति नाथ

जय जय जय पशुपति नाथ जय जय शिव आदिनाथ

वार्ता - पांडवो के कृत्य से भोलेनाथ का हृदय व्यथित हो गया था वो पांडवो से वो पांडवो से बचने के लिए आगे जा रहे थे पीछे पीछे पांडव भी आ रहे थे भोले नाथ जी को लगा की पांडव उन्हें देख सकते है इसलिए वो भैंस का रूप धार के पशुओ के झुण्ड में मिल जाते है भीम ने जान लिया था की भलनाथ जी ने भैंस का रूप धारण कर लिया ऐसे में इनकी पहचान करना बड़ा कठिन है

M:-चोटी पहाड़ो के नीचे से निकली राह दिखाय

भीम बलि बलवान तुरंत ही चोटी पर चढ़ जाय

कोरस -तुरंत ही चोटी पर चढ़ जाय

M:-दोनों पहाड़ो पे अपने पांव रख खड़े हो जाते है

ऊपर से उन पशुओ के ऊपर नज़र घुमाते है

कोरस -पशुओ के ऊपर नज़र घुमाते है

M:-चारो भाई उन पशुओ को झांक के लाते है

जिस चोटी पे खड़े भी उस राह चलाते है

कोरस -उस राह चलाते है

M:-भीम के पैरो के नीचे से पशु सारे निकल रहे

भैंस बने शिव शंकर जी खड़े खड़े मचल रहे

कोरस -खड़े खड़े मचल रहे

M:-शंकर जी है खड़े नहीं नीचे से जाते है

हम पशुपति नाथ के आज तुम्हे दर्शन करवाते है, हम कथा सुनते हे

कोरस - जय जय शिव आदिनाथ जय जय जय पशुपति नाथ

जय जय जय पशुपति नाथ जय जय शिव आदिनाथ

वार्ता -सारे पशु भीम के पैरो के नीचे से निकल जाते है परन्तु भैसा बने भोलेनाथ जी रुक जाते है भीम ने पहचान लिया की यही है भगवान भोलेनाथ जी पांचो भाई भोलेनाथ के आगे नतमस्तक होने के लिए दौड़ते है तो भोलेनाथ रूपी भैंसा भागता हुआ केदार नाथ के पहाड़ पे चढ़ जाता है जब लगा के ये पांचो पांडव मुझे पकड़ लेंगे तो भोले नाथ रूपी भैंसा धरती में समाने लगता है सारा शरीर अंदर समा जाता है केवल भैंस के गर्दन का बचा था भीम ने दौड़ के उस कूबड़ को अपनी बलिष्ठ भुजाओ से पकड़ लिया

M:-पकड़ लिया भैंस का कूबड़ बढ़ाके दोनों हाथ

समाना पाए पूरी तरह से बाबा भोले नाथ

कोरस -बाबा भोले नाथ

M:-कूबड़ जैसा शिवलिंग बन गया बना केदार नाथ

पांचो पांडव ने रखा था केदार नाथ का नाम

कोरस -केदार नाथ का नाम

M:-भीम के द्वारा है स्थापित बाबा जी केदार

दर्शन करता है जहाँ जाकर ये सारा संसार

कोरस -ये सारा संसार

M:-भैंस का कूबड़ बचा वहां पर बाकी गया समाय

बागमती इक नदी किनारे निकाला था मुक जाए

कोरस -निकाला था मुक जाए

M:-आज वही नेपाल में पशुपति नाथ कहाते है

हम पशुपति नाथ के आज तुम्हे दर्शन करवाते है हम कथा सुनते हे

कोरस - जय जय शिव आदिनाथ जय जय जय पशुपति नाथ

जय जय जय पशुपति नाथ जय जय शिव आदिनाथ

वार्ता -कथा प्रेमियों नेपाल देश के काठमांडू के अंदर बने इस महाविशाल पशुपति नाथ जी की महिमा बड़ी दिव्य और बड़ी की महान है यहाँ पर चार मुखी शिवलिंग के दर्शन होते है शिवलिंग के दर्शन होते है शिवरात्रि पर यहाँ लाखो शिव भक्तो की भींड जमा हो जाती है जिनमे भारत देश के श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा होती है काठमानु जाने के लिए भारत वासियो के वीज़ा पासपोर्ट की आवयश्कता नहीं पड़ते है

M:-पड़ता है नेपाल के अंदर पशुपति नाथ का धाम

भींड लगे जहाँ शिव भक्तो की हर दिन सुबहो शाम

कोरस -हर दिन सुबहो शाम

M:-केदार नाथ से जुडी हुई है पशुपति नाथ की डोर

केदार नाथ जी में कूबड़ है यहाँ पे मुख का छोर

कोरस -यहाँ पे मुख का छोर

M:-सोमदेव देवराज ने कराय मंदिर का निर्माण

राजवंश के जो कहलाये जो राजा बड़े महान

कोरस -राजा बड़े महान

M:-सोलह सौ सत्तानवे में .... मल्ल नरेश

पशुपति नाथ का मंदिर फिर बनवाया बड़ा विशेष

कोरस -बनवाया बड़ा विशेष

M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवस कुंदन गाते हे, कैलाश संगीत बनाते हे

हम पशुपति नाथ के आज तुम्हे दर्शन करवाते है हम कथा सुनते हे

कोरस - जय जय शिव आदिनाथ जय जय जय पशुपति नाथ

जय जय जय पशुपति नाथ जय जय शिव आदिनाथ

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Pashupatinath Bhagwan Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Pashupatinath Bhagwan Ki Katha
Album Pashupatinath Bhagwan Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40