Close Menu
Subscribe :

Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Katha
Song

Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Katha

Devesh Kundan • Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Katha • 2026 • 0:15:52 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- नमः पार्वती पतये हर हर महादेव, प्रिय भक्तजनो आज हम आपके सामने देवश्वर सोमेश्वर परम पिता परमेश्वर देवा आदि देव महादेव के काशी विश्वनाथ की सुन्दर कथा का वर्णन आप सभी के समक्ष करने जा रहा हूँ देवश्वर माता जगत जननी की अन्नपूर्णा सहित सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण करे, हर हर महादेव

M:- हम आदिदेव श्री काशीनाथ की कथा सुनाते है, सुन्दर वर्णन गाते है

महादेव श्री काशी नाथ क ओ शीश झुकाते है, हम कथा सुनते है

पवन नगरी काशी के दर्शन करवाते है, दर्शन करवाते है

आदिदेव श्री काशीनाथ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

वार्ता 2 :- ॐ शिवाय नमस्तुभ्यं, प्रिय कथा प्रेमियों आज आपको परम पिता परमेश्वर महादेव के द्वारा दस ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्वेश्वर नाथ ज्योतिर्लिंग की बहुत ह पवन अनुपम और अमृत रूपी दिव्या कथा सुनाने जा रहा हूँ

M:- सहर बनारस मध्य बना है पवन काशी धाम

स्वर्ण अक्षरों से अंकित है वेदो में ये नाम

कोरस:- अंकित है वेदो में ये नाम

M:- काशीनाथ विश्वेश्वर की जी की महिमा करूँ बखान

जीवन मृत्यु के लिया काशी बन गई है वरदान

कोरस:- काशी बन गई है वरदान

M:- जिस मावन के जीवन की हो यहाँ पे अंतिम शाम

जीवन चक्र से मिल जाता है फिर उसको विश्राम

कोरस:- फिर उसको विश्राम

M:- मुक्ति धाम है काशी नगरी, मिथ्या नहीं है बात

अंत समय में ले जाते है, देव पकड़ के हाथ

कोरस:- देव पकड़ के हाथ

M:- अंतिम साँस जो लेते यहाँ वो स्वर्ग को जाते है, हम सत्य बताते है

आदिदेव श्री काशीनाथ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

वार्ता 3 :- नमामीशमीशान निर्वाणरूपं । विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं

कथा प्रेमियों कासी नगरी भगवन भोलेनाथ जी के द्वारा बसाई गयी है, वेदो में भी ये बात वर्णित है, की काशी नगरी महादेव के त्रिशूल के ऊपर तिकी हुई है तो जानते है पांच काशी, काशी नगरी का निर्माण कैसे हुआ,

M:- अविनाशी ब्रम्हा से जुडी है पवन कथा महान

कथा नहीं है अमृत रस है जो मैं करता हूँ बखान

कोरस:- जो मैं करता हूँ बखान

M:- ब्रम्हा की सुन्दर सृष्टि पर बसी है शिव की काशी

स्वयं विराजे वहां आज भी शंकर अविनाशी

कोरस:- शंकर अविनाशी

M:- नर माया के भेद से ब्रम्हा रच डाले दो रूप

श्यामल कंचन वर्ण थे उनके लगते रूप अनूप

कोरस:- उनके लगते रूप अनूप

M:- ब्रम्हाजी से फिर कहते है शिव शंकर भगवान

सुन्दर सी सृष्टि का भगवन करो आप निर्माण

कोरस:- भगवन करो आप निर्माण

M:- शिव शंकर के मन की जान ब्रम्हा मुस्काते है, ब्रम्हा मुस्काते है

आदिदेव श्री काशीनाथ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

वार्ता 4 :- सत्यम शिवम् सुंदरम सम्पूर्ण सृष्टि में शिव और माता भगवती से सुन्दर और अकल्पनीय कुछ भी नहीं है, वह सहज अपने भक्तों के लिए सुलभ है बिलकुल एक जिम्मवार माता पिता की तरह जब ब्रम्हा जी भगवन शिव ने सुन्दर सृष्टि के निर्माण के लिए आग्रह किया, और कहते है हे ब्रम्हा देव इस कार्य के लिए आपको तपस्या करनी पड़ेगी तब ब्रम्हा जी ने शिव से कहा तप करने के लिए मुझे अति सुन्दर अति रमणीक मन भावन स्थान की आवश्यकता है ब्रम्हा जी के मुखार बिंदु से ऐसी वचन सुनके शिव जी ने अपनी स्वयं की इच्छा से अति सुन्दर अति मनोहरी अति रमणीक पंच काशी नगरी का निर्माण किया और ब्रम्हा जी तप करने लगे और फिर भगवान विष्णु भी वहां विध्यमान होकर बहुत समय तक शिव जी का ध्यान करते हुए तपस्या में ध्यान मगन रहे

M:- काशी जी में करे तपस्या श्री विष्णु भगवान

सुन्दर दिव्य पुनीत स्थली अति पावन स्थान

कोरस:- भक्तों अति पावन स्थान

M:- उनके तप के बल से वहां पर हुए कई चमत्कार

प्रगट गट हो गये जल धराये बन अमृत की धार

कोरस:- बन अमृत की धार

M:- सतरंगी सी धरा हो गयी जैसे खिला बसन्त

पल पल बढ़ती जा रही जिसकी सुंदरता अत्यंत

कोरस:- जिसकी सुंदरता अत्यंत

M:- वन उपवन सब लहराते है खिले अनेको रंग

कोयल गाये मोर नाचते मन में उठे उमंग

कोरस:- मन में उठे उमंग

M:- श्री विष्णु जी देख के आश्चर्य चकित हो जाते है, वो चकित हो जाते है

आदिदेव श्री काशीनाथ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

वार्ता 5 :- ऐसी पावन दिव्य छटा को देखकर विष्णु जी आश्चर्य चकित से हो जाते है। है इसी कर्म में विष्णु जी अपना सर हिलाते है आनंदित होकर उनके सिर हिलने के उनके कान में धारण की हुई मणि वहीं गिर जाती है जिस कारण से उस स्थान का नाम मणि कर्णिका पड़ जाता है जो मणि कर्णिका के नाम से जगत विख्यात है

M:- विष्णु जी की कर्ण मणि वो गिरी थी जिस स्थान

मणि कर्णिका घात नाम से जग में है पहचान

कोरस:- भक्तों जग में है पहचान

M:- गंगा किनारे बना हुआ है मणिकर्णिका घात

जलती रहती जहाँ चिताये क्या दिन हो क्या रात

कोरस:- क्या दिन हो क्या रात

M:- पंचकोशी काशी में जल ही जल लहराए

शिव शंकर जी ने उस जल को लिए त्रिशूल उठाय

कोरस:- लिए त्रिशूल उठाय

M:- सब कुछ वो त्रिशूल के ऊपर कर लेते है धारण

कार्य वो था असाधारण लेकिन लगता था साधारण

कोरस:- लेकिन लगता था साधारण

M:- श्री विष्णु जी गहरी निद्रा में चले जाते है, निद्रा में जाते है

काशी नाथ महादेव की अनुपम कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

वार्ता 6 :- जटाटवीगलज्जल गलेऽवलम्ब्य डमड्डमड्डमड्डमनिनादवड्डमर्वयं

प्रिय भक्तजनो जब महादेव जी समस्त पंचकोशी काशी को जल राशि समेत अपने त्रिशूल के ऊपर धारण कर लेते है तो विष्णु भगवान और उनकी अर्धांगी जी दोनों निद्रा देवी के गोद में समा जाते है तो भगवान शिव की आज्ञा से विष्णु जी की नाभि से कमल उतपन्न होता है उस कमल पुष्प के ऊपर ब्रम्हा जी विराजमान होते है और देवेश्वर शिव की आज्ञा से ब्रम्हा जी ने सुन्दर सी सृष्टि का निर्माण करते है, हर हर महादेव

M:- ब्रम्हा जी की ये सृष्टि है कोस पचास करोड़

इस सृष्टि ने सुंदरता की चादर ली है ओढ़

कोरस:- चादर ली है ओढ़

M:- चौदह भुवन है इस सृष्टि में और है चौदह लोक

स्वर्ग जैसे लगती है ये लगे लोक यहाँ परलोक

कोरस:- लगे लोक यहाँ परलोक

M:- काशी नगरी में लोगो का होता है कल्याण

जो भी आता काशी नगरी करता अमृत पान

कोरस:- वो करता अमृत पान

M:- मोक्ष मार्गी दिव्य स्थली ज्योतिर्लिंग पावन

मुक्ति पता यहाँ पे आके ये नश्वर जीवन

कोरस:- ये नश्वर जीवन

M:- शिव शंकर भगवान ही काशी नाथ कहाते है, काशी के स्वामी कहाते है

आदिदेव श्री काशीनाथ की कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

वार्ता 7 :- सृष्टि का मूल स्वयं शिव और शक्ति ही है, आप उन्हें किसी भी रूप में भजे ब्रम्हा कह ले, विष्णु कह ले, राम कहे, श्याम कहे, हर रूप में भगवती और देवश्वर महादेव विधमान है अत्यंत पुण्य दायिनी पावन स्थली पंचकोशी काशी नगरी पृथ्वी पर किये गए करोड़ो पापो का नाश करने वाली और मोक्ष प्रदान करने वाली है देवगण ही इसी नगरी में अपनी मृत्यु चाहते है कहता है जीने के लिए तो सम्पूर्ण संसार है लेकिन मृत्यु के लेकर स्वर्ग कुछ है तो वो काशी है क्योकि भगवान शिव माता अन्नपूर्णा के साथ सदैव यहाँ विधमान है बिना किसी तीर्थ पर आये यहाँ मोक्ष को प्राप्त करते है स्वयं भगवान शिव को प्राप्त करते है, हर हर महादेव

M:- काशी नगरी में बैठे है काशी नाथ भगवान

यहाँ पे जो भी आता है उसका होता है कल्याण

कोरस:- उसका होता है कल्याण

M:- सर्वेश्वर विश्वेश्वर है ये काशी के काशी नाथ

रखते है भक्तो के ऊपर सदा दया का हाथ

कोरस:- सदा दया का हाथ

M:- रहता है यहाँ देवो का पहरा असुर ना आने पाये

असुर शक्तियां यहाँ डरत है अग्नि में जल जाय

कोरस:- अग्नि में जल जाय

M:- हाथ जोड़ के नमन करू में काशी को सौ बार

काशी नगरी में खुलता है मोक्ष धाम का द्वार

कोरस:- मोक्ष धाम का द्वार

M:- कथा लिखी सुकदेव ने देवेश कुंदन गाते है, पवन कथा सुनाते है

आदिदेव श्री काशीनाथ की कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Katha
Album Shri Kashi Vishwanath Jyotirlinga Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40