Close Menu
Subscribe :

Putrada Ekadashi Katha
Song

Putrada Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Putrada Ekadashi Katha • 2026 • 0:12:20 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Putrada Ekadashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय श्री हरि भक्तजनो उत्तम पुत्र की प्राप्ति तथा पुत्र के कुशल मंगल के लिए पुत्रदा एकादशी व्रत करना तथा उसकी कथा सुनना शुभ मना जाता है तो आइये सुनते हैं पुत्रदा एकादशी कथा

M:- शोक नाशिनी पुत्र दायनी की कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

पुत्रदा एकादशी की मैं महिमा सुनाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

एकादशी के व्रत का उत्तम फल दिखलाता हूँ मैं फल दिखलाता हूँ

शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 2 :- सुकेतुमान नाम का एक राजा राज्य करता था। उसके कोई संतान नहीं था। उसकी स्त्री का नाम शैव्या था। वह निःसंतान होने के कारण सदैव चिंतित रहा करती थी। राजा के पितर भी रो-रोकर पिंड लिया करते थे और सोचा करते थे कि इसके बाद हमको कौन पिंड देगा। राजा को धन, हाथी, घोड़े, राज्य और मंत्री इन सबमें से किसी से भी प्रसन्नता नहीं थी

M:- भद्रावती नगर की तुमको कथा सुनाता हूँ

राजा सुकेतु रानी शैब्या की व्यथा बताता हूँ

कोरस:- दोनों की व्यथा बताता हूँ

M:- दान वीर था राजा और थी दया शील रानी

दया भाव और दान पुण्य में नहीं कोई सानी

कोरस:- नहीं कोई सानी

M:- लेकिन इक संतान बिना था सुना राजमहल

इसी बात की चिंता उनको रहती थी हर पल

कोरस:- उनको रहती थी हर पल

M:- कैसे चलेगा राजपाट ये कैसे चलेगा वंश

चिंता डसती रहती जैसे नाग का हो कोई दंश

कोरस:- जैसे नाग का हो कोई दंश

M:- अब आगे जो होता है मै वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 3 :- पति पत्नी को राज वैभव तनिक भी रास नहीं आ रहा था वो संतान न होने के दुःख को सहन नहीं कर पा रहे थे ,उन्हों अपने मन में विचार किया की मेरे बाद मुझे और मेरे पितरों को पिंडदान कौन करेगा यही मन में सोच राजा ने अपना राज काज मंत्रियों के भरोसे छोड़ कर वन की ओर प्रस्थान कर गए

M:- पति पत्नी दोनों तकदीर से अपने गए थे भक्तों हार

फिर इक दिन मंत्री के ऊपर सौंप के राज्य का भार

कोरस:- सौंप के राज्य का भार

M:- पति पत्नी दोनों ही भक्तों हो गए वनवासी

हुयी ना जब संतान दोनों को हो गए सन्यासी

कोरस:- दोनों हो गए सन्यासी

M:- फिर इक दिन दोनों के मन में आ बैठी ये बात

ऐसे जीने से तो स्वयं ही कर ले प्राण घात

कोरस:- कर ले प्राण घात कर ले प्राण घात

M:- पति पत्नी आपस में दोनों कर के यही विचार

बिन संतान नहीं है हमको जीने का अधिकार

कोरस:- हमको जीने का अधिकार

M:- देने चले है प्राण दोनों मैं वो दिखलाता हूँ मैं वो दिखलाता हूँ

शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाता हूँ में गाथा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 4 :- भक्तजनो पति पत्नी दोनों अपने इस संताप से दुखी हो अपना जीवन समाप्त करने की सोच पहाड़ के ऊपर चढ़ जाते हैं किन्तु ईश्वर ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था अतः यकायक उनके मन में विचार आया की आत्म हत्या करने से उन्हें मुक्ति नहीं मिलेगी और प्रेत योनि में जीवन जीना होगा यही सोच दोनों आत्महत्या का विचार त्याग देते हैं

M:- आत्म घात करने की खातिर दोनों चढ़े पहाड़

उन दोनों के मन में तुरंत ही आया एक विचार

कोरस:- तुरंत ही आया एक विचार

M:- आत्मघात के पाप से बढ़ के दूजा नहीं है पाप

प्रेत योनि में जाना होगा मिले पाप का ताप

कोरस:- मिले पाप का ताप

M:- आत्मघात की बात त्याग के उतर गए निचे

आगे आगे चल रहा राजा रानी है पीछे

कोरस:- राजा रानी है पीछे

M:- आंधी बारिश उन्होंने झेली झेली धुप और शीत

इसी तरह से चलते चलते गए कई दिन बात

कोरस:- गए कई दिन बात

M:- पहुंचे दोनों कहाँ पे आगे वही बताता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 5 :- दोनों पति पत्नी एक दूसरे के साथ कई दिनों तक चलते रहे और तमाम कष्ट को भोगते हुए एक स्थान पर जा पहुंचे जहाँ एक सरोवर के पास कई ऋषियों के आश्रम बने थे उन्हें देख पति पत्नी विश्राम के लिए आश्रम की ओर चले जाते हैं

M:- जहाँ थे ऋषि मुनियो के आश्रम वहां पे आते है

बैठ के दोनों एक छावं में थकन मिटाते है

कोरस:- छावं में थकन मिटाते है

M:- कर के नमन साधु संतो की लेते हैं आशीष

बोले साधु तुम दोनों का भला करे जगदीश

कोरस:- भला करे जगदीश

M:- ऋषियों ने फिर मनो योग से जान ली सारी बात

हुई नहीं संतान इसीलिए पंहुचा है आघात

कोरस:- इसीलिए पंहुचा है आघात

M:- ऋषियों में जो श्रेष्ठ थे सबसे बोले मृदु वाणी

मेरी बात सुनो ध्यान से तुम राजा रानी

कोरस:- सुनलो तुम राजा रानी

M:- पुत्रदा एकादशी का तुमको सार बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 6 :- राजा मुनियों को दंडवत प्रणाम करके बैठ गया, राजा को देखकर मुनियों ने कहा- हे राजन! हम तुमसे अत्यंत प्रसन्न हैं,तुम्हारी क्या इच्छा है, सो कहो। राजा ने पूछा- महाराज आप कौन हैं, मुनि कहने लगे कि हे राजन! आज संतान देने वाली पुत्रदा एकादशी है, हम लोग विश्वदेव हैं और इस सरोवर में स्नान करने के लिए आए हैं।

M:- पुत्रदा एकादशी का विधिवत करना तुम पूजन

उत्तम पुत्र की प्राप्ति होगी होगा सफल जीवन

कोरस:- होगा सफल जीवन

M:- ले कर के आशीष वो दोनों महल में आते हैं

एकादशी का व्रत कर के धन धान्य लुटाते हैं

कोरस:- धन धान्य लुटाते हैं

M:- श्री विष्णु की पूजा करते दोनों ही दिन रात

हुयी गर्भवती शैब्या रानी मिल गई थी सौगात

कोरस:- उसको मिल गई थी सौगात

M:- पुत्र रत्न की हुयी प्राप्ति उनको दशवे माह

उनको वही मिला उस व्रत से जो थी उनकी चाह

कोरस:- जो थी उनकी चाह

पु M:- त्रदा एकादशी को नित नित शीश झुकाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

शोक नाशनी पुत्र दायनी की कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Putrada Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Putrada Ekadashi Katha
Album Putrada Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Putrada Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40