Gareeb Zindgani
Lyrics
F- मिटता नहीं मिटाने से लिक्खा नसीब का
क़िस्सा ब्यान करती हूं सुनिए ग़रीब का
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- मिटता नहीं मिटाने से लिक्खा नसीब का
क़िस्सा ब्यान करती हूं सुनिए ग़रीब का
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- रहता था फ़ैज़ गांव में इक बदनसीब था
आलम था उसका नाम वो बेहद ग़रीब था
मजदूरी करके करता वो अपनी गुज़र बसर
बेटी थी उसकी एक,था प्यारा सा इक पिसर
बीवी बड़ी हसीन, बड़ी दीनदार थी
था नाम उसका राबिया खिदमत गुज़ार थी
आलम भी राबिया को किया करता प्यार था
उसकी ख़ता भी होती तो उसको न मारता
बच्चों के साथ जीता वो खुशहाल ज़िन्दगी
बेहद ग़रीब था,न था अहसासे कमतरी
हर रोज़ जाया करता वो अपने तो काम पर
कुरबां थी उसकी ज़िन्दगी अल्लाह के नाम पर
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- इक रोज़ गया काम पे तो ऐसा हो गया
उसको चढ़ा बुखार था बीमार हो गया
आया था वो बुखार में अब घर को लौट कर
बीवी ने सर दबाया, उसके पास बैठ कर
आलम को जब बुखार में राहत थी कुछ मिली
तो डाक्टर के पास वो, शौहर को ले गई
आलम को डाक्टर ने लिखी क़ीमती दवा
लाने को उस दवा के लिए था न होंसला
उस गांव में ही सेठ था उसके वो घर गया
आलम ने दस हज़ार रुपए क़र्ज़ ले लिया
लाकर के पैसे दे दिए बीवी के हाथ में
बीवी ख़रीद लाई दवा,जाके साथ में
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- खाई दवा थी ख़ूब ,न आराम था मिला
बीवी का टूट पाया नहीं अब भी हौसला
आलम को अस्पताल वो लेकर के अब गई
जाकर के वहां जिस्म की सब जांच थी हुई
आई जो जांच होके तो दिल पे गिरा पत्थर
आलम के था शरीर में मुद्दत से केंसर
अब आखिरी मक़ाम था कोई न थी दवा
अब डाक्टर ने राबिया से था यही कहा
शौहर को साथ लेके अभी घर को जाईये
जो इनको खिलाना है वो जाकर खिलाइये
कुछ दिन के ये मेहमान है नहीं इनकी ज़िन्दगी
सर पे खड़ी है मौत, है ये वक़्त आख़िरी
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- कुछ दिन के बाद ही ये क़यामत गई गुज़र
आलम की हंसते बोलते सांसे गईं ठहर
रोई दहाड़ें मार के , दुखियारी राबिया
शौहर की मौत का उसे बेहद ही ग़म हुआ
बस्ती की औरतें उसे देतीं तसल्लियां
वो रंज़ में थी उसके गिरीं घर पे बिजलियां
रो रो के बच्चे कहते अब्बू आंखें खोलिए
हम मुंतजिर हैं हमसे ज़रा कुछ तो बोलिए
बच्चों का हाल देख के सब बेकरार थे
सब सर पे हाथ फेरते बच्चों के प्यार से
अब सारी रिश्तेदारी में दे दी गई ख़बर
सब दौड़े चले आए थे आलम की मौत पर
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- जब आए रिश्ते दार तो कफ़ना दिया गया
जोड़ा सफ़ेद उसको तो पहना दिया गया
जल्दी से लेके लोग जनाजे को चल पड़े
मंज़र था ऐसा देख के आंसू निकल पड़े
ले जाके क़ब्रिस्तान में अब कर दिया दफ़न
बीवी की ज़िंदगी में हुआ था अकेलापन
चालीसवां जब हो गया तो आया सेठ था
उसने तो राबिया से था आकर के ये ही कहा
सुनिएगा मेरी बात, अगर तुम में ताब है
शौहर पे तुम्हारे मेरा बाक़ी हिसाब है
मैं चाहता खाबिंद का वादा निभाइए
क़र्ज़ा पुरे ब्याज़ के , मेरा चुकाइए
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- रो कर के बोली राबिया रंज़ूर हूं बहुत
पैसे कहां से दूंगी मैं, मजबूर हूं बहुत
है सेठ तुम से इलतिजा न तंग कीजिए
आफ़त की मारी हूं अभी पैसा न मांगिए
बोला था सेठ पैसे नहीं तो ये काम कर
जिस घर में रह रही है उसे मेरे नाम कर
पैसा तुझे हर हाल में देना ही पड़ेगा
इस घर से तुझे आज निकलना ही पड़ेगा
अब सेठ ने वकील वहां पर बुला लिया
मजबूर राबिया का उसने घर लिखा लिया
घर लिख गया तो आदमी कुछ उसने बुलाकर
आलम के बीवी बच्चों को अब कर दिया बाहर
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- रोती हुई वो राबिया, घर से निकल गई
कोई नहीं था अपना वो बेघर थी अब हुई
बच्चे थे छोटे छोटे बड़े अश्क़बार थे
खाना नहीं मिला था बड़े बेकरार थे
पहुंची जो एक गांव में तो शख़्स इक मिला
देखी जो राबिया तो उससे यही कहा
आलम की बीवी राबिया लगती हो तुम मुझे
मैं चाहता हूं दे दो बहन, अपने ग़म मुझे
मालुम हैं हालात तुम्हारे जो संग हुआ
इक सेठ ने घर-बार तुम्हारा है ले लिया
है इलतिजा ये मेरी बहन, मेरे घर चलो
गुज़री है तुम पे जो भी नहीं उसका ग़म करो
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
F- वो शख़्स राबिया को अपने घर पे ले गया
बीवी को उसने माजरा सारा बता दिया
बीवी ने सभी को ही गले से था लगाया
फिर गरमा गरम खाना बना कर के खिलाया
खाना सभी ने खा लिया,दिल हो गया ख़ुशी
मुरझाए गुलिस्तां की खिली थी कली कली
बोला था शख़्स दिल नहीं बहना दुखाएंगे
ता उम्र बहन भाई का रिश्ता निभाएंगे
उस शख्स ने करम ये अब बेवा पे था किया
रहने को उसने एक घर बेवा को दे दिया
करते हैं फ़ैज़ जो भी ग़रीबों पे इनायत
देता उन्हें उम्मीद से ज़्यादा ख़ुदा दौलत
दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का
कोरस - दुनिया को नसीहत का, क़िस्सा ये हक़ीक़त का – २
लेखक :- फैज़ मोहम्मद
Gareeb Zindgani
Recommended
|
Dil Jiske Liye Tha Deewana
Soni Sahani
|
0:05:57 |
|
Meri Jholi Ko Bharde-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:06:04 |
|
Maa Hussain Ki
Mann Ali Khan
|
0:04:07 |
|
Main Gulam E Moin
Rinky Vishwakarma
|
0:08:17 |
|
Ishqe Nabi Imaan Bana De
Saddam Husain, MS Nizami Brothers
|
0:12:25 |
|
Hume Kalma Padha Diya
Ruksana Bano, Sharif Parwaz
|
0:16:02 |
|
Meri Nas Nas Bole Nabi Nabi
Gulam Habib Pentar
|
0:19:13 |
|
Humko Sambhalo Khwaja
Faizan Ajmeri
|
0:12:03 |
|
Gunaho Ki Aadat Chhuda Mere Maula
Zain Ali
|
0:04:42 |
|
Mere Sabir Ka Didar Ho Jaye
Gulam Habib Pentar
|
0:12:16 |
|
Rab Ke Mahboob
Mann Ali Khan
|
0:04:03 |
|
Dil Mein Ishq-E-Nabi-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:07:20 |