Close Menu
Subscribe :

Chhath Vrat Ki Katha
Song

Chhath Vrat Ki Katha

Satya Prakash Adhikari • Chhath Vrat Ki Katha • 2026 • 00:14:18 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Chhath Vrat Ki Katha • Satya Prakash Adhikari

M:- जय छठी मैया की l भक्तजनों पूर्वांचल क्षेत्र में मनाया जाने वाला पवित्र छठ त्यौहार आज भारत के अलग अलग क्षेत्रो में भी मनाया जाने लगा है l छठ पूजन की महिमा क्या है तथा उसकी व्रत विधि क्या है ? आज मैं आपको इस पावन कथा के माध्यम से आप सभी को सुनाने जा रहा हूँ

M:-हम सूर्यदेव की बहन की पावन महिमा गाते है पावन महिमा गाते है

छठी मईया की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

छठी मईया के व्रत का उत्तम फल बतलाते है उत्तम फल बतलाते है

छठी मईया की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-कार्तिक मास में आता है भक्तो ये पावन त्यौहार

छठी मईया की पूजा करता है सारा संसार

चार दिनों का महापर्व ये लोग मनाते है

सूर्य देव की सच्चे मन से अर्घ चढ़ाते है

धन वैभव और पुत्र दायिनी कष्ट हारिणि माँ

छठी मईया है दुःख सागर से तरण तारिणी माँ

बच्चो की रक्षा करती है मइया देती है वरदान

सारे जगत में छठ मईया की इसी तरह पहचान

छठी मईया को कोटि कोटि हम शीश नवाते है भक्तो शीश नवाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:- भक्तजनों छठ पूजन अत्यंत कठिन है l पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ की गई पूजा ही भक्तों को उत्तम फल प्रदान करती है l आइये अब आगे सुनाता हूँ किस प्रकार इस व्रत का पालन किया जाता है l

M:-संध्या और सवेरे भक्तो खड़े हो जल के बिच

फल फूलो से भरके डलिया और जलाकर दीप

ध्यान करे सब सूर्य देव का और मांगे वरदान

छठी मईया की पूजा करते सारे विधि विधान

बिना अन्न और बिना पानी के रखते है उपवास

छठी मईया अपने भक्तो को करते नहीं निराश

मुंह माँगा वर देती है सबको होते सब खुशहाल

अपने भक्तो को छठी मइया करती मालामाल

लम्बी उमर हो बच्चो की वर माँ से पाते है वर वो माँ से पाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:- आइये भक्तजनों अब मैं आपको बताता हूँ इस छठ पूजा से जुडी कथा क्या है ? आप सभी ध्यान से सुनें , इस कथा को सुनने से सभी का कल्याण होना निश्चित है

M:-एक कथा में तुमको सुनाऊ सुनो लगाकर ध्यान

प्रियव्रत नाम का इक राजा था वो था बड़ा महान

नाम मालिनी था रानी का हुई नहीं संतान

चिंता में डूबे रहते वो चिंता रहती चिता समान

दर दर भटक के हार गए थे रही अधूरी आस

उन दोनों से उनकी किस्मत कर रही थी परिहास

ऋषि कश्यप से आग्रह करके उन्हें बुलाते है

पुत्र प्राप्ति खातिर एक महायज्ञ कराते है

खोल खजाना प्रियव्रत जो धन धान्य लुटाते है हाँ धन धान्य लुटाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन कथा सुनाते है, हम गाथा गाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-धीरे धीरे इसी तरह से बीत गए कुछ माह

महारानी और महाराजा की पूर्ण हो गयी चाह

गर्भवती हो गयी थी रानी राजा हुआ खुशहाल

सुना ह्रदय महाराजा का हो गया मालामाल

खुशियों का ना रहा ठिकाना खोल दिए भण्डार

दोनों हाथो से वो राजा तो बाट रहा उपहार

सुने सुने राज महल में गूंजेगी किलकारी

राजा रानी दोनों के मन में उमड़ रही थी ख़ुशी

राजा प्रजा मिलके सारे ख़ुशी मनाते है सारे ख़ुशी मनाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-मरा पुत्र जन्मा रानी ने राजा हुआ उदास

किस्मत हमसे खेल रही है ये केसा परिहास

राजा रानी रुदन मचाये कैसे चलेगा वंश

पुत्र वियोग उसे दोनों को जैसे विषधर दंश

दुखी हुआ अति मन में राजा टूट गए जज्बात

उनके मन में आता है की कर लू प्राणाघात

चला कूदने शिखर से राजा करने प्राण का अंत

तभी सामने सुंदर देवी प्रकट हुई थी तुरंत

उसके आगे जो होता है वो बतलाते है भक्तो वो बतलाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-देवी बोली ठहरो राजन करो ना प्राणाघात

छठी देवी है खड़ी सामने मानो मेरी बात

मैं हूँ पुत्र दायिनी राजन करू पुत्र प्रदान

बच्चो की हूँ भाग्यविधाता करती हूँ कल्याण

सच्चे भाव से जो भी मेरी पूजा करता है

पुत्र और धन धान्य से अपना आंगन भरता है

सारे मनोरथ करती हूँ पुरे कर मेरा विश्वास

कर तू मेरी पूजा अर्चना होगा नहीं निराश

लाखो प्राणी छठ करते है अरघ चढ़ाते है मइया को अर्घ चढ़ाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-यदि तुम मेरी पूजा करोगे करके मेरा ध्यान

पुत्र रत्न में तुमको राजन कर दूंगी प्रदान

देवी की बाते मान के राजा महल में आता है

ठ मईया का सुंदर सा मंदिर बनवाता है

राजा रानी मिलके दोनों पूजन करते है

प्रति दिन अर्घ चढ़ाते प्रतिदिन वंदन करते है

कार्तिक मास के महाव्रत का पालन करते है

रखते है उपवास और अनुपालन करते है

महापर्व के उत्सव में वो कीर्तन गाते है मिलकर कीर्तन गाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-कृपा हो गयी छठी मईया की हुआ राज्य खुशहाल

किलकारी गुंजी आंगन में बिता नहीं था साल

पुत्र रत्न की हुई प्राप्ति मिल गया राजकुमार

राज महल में लग गया जैसे खुशियों का अम्बार

छठ मईया है बड़ी दयालु दया लुटाती है

अपने भक्तो के मन की हर बाधा वो मिटाती है

सच्चे मन से छठ मईया का करते जो भी ध्यान

मईया अपने उन भक्तो का करती है कल्याण

कथा लिखी सुखदेव ने काला गाके सुनाते है काला गाके सुनाते है

हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Chhath Vrat Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Chhath Vrat Ki Katha
Album Chhath Vrat Ki Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Chhathi Mata
Festival Chhath Puja
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40