Close Menu
Subscribe :

Aalha Bihar Kokila Sharda Sinha
Song

Aalha Bihar Kokila Sharda Sinha

Soni Sahani • Aalha Bihar Kokila Sharda Sinha • 2026 • 00:11:35 • Bundeli
Artist (Click to view all assets)
Soni Sahani

Lyrics

Aalha Bihar Kokila Sharda Sinha • Soni Sahani

वीणा वादिनी सरस्वती देवी करूं आपका पहले ध्यान

ज्ञान बढ़ा कर मान बढ़ाना देना बुद्धि का वरदान

देते हैं श्रद्धांजलि जिनको शारदा सिन्हा बड़ी महान

जितना जान सके हम इनको आल्हा में करते है बखान

हाथ जोड़कर करे प्रार्थना सुनना भैया देकर ध्यान

बड़ी लोकप्रिय रहीं गायिका बड़ी नेक दिल थीं इन्सान

मधुर सुरीली वाणी इनकी जिनको जाने सकल जहान

सैकड़ों गाने इतने फेमस जिनको सुनता हिन्दुस्तान

पांच नवम्बर सन चौबिस का जिसको सदियों भूल ना पायें

क्षति हुई संगीत जगत में जिसके बारे में बतलाय

जिसकी कमी ना होगी पूरी ऐसी कमी हुई कहलाय

शारदा सिन्हा रही नहीं जब ये मनहूस घड़ी थी आय

था जादू आवाज में जिनकी सदा को जो अलविदा हो जाये

ऐसी है आवाज खनकती श्रोतागण सुधबुध बिसराय

शारदा सिन्हा कण्ठ कोकिला लाखो दिल में बसी कहाय

दुनिया से तो चली गई है गीतों में तो अमर कहाय

वर्ष बहत्तर की थी आयु कुछ दिन से बीमार कहाय

जाने की उम्मीद नहीं थी वहाँ किसी की चलती नाय

कई भाषा में गाने गाए हर गाने से धाक बनाएं

मैथिली हो या भोजपुरी हो या हिन्दी गाने कहलाय

भोजपुरी गीतों में इनका जवाब कोई क्या बतलाय

हर गाने ने धूम मचाई कितने गाने हम बतलाय

गांव गांव से नगर नगर तक चाहने वाले भरे कहाय

शारदा सिन्हा ऐसी गायिका जिनके प्रशंसक,गिने ना जाय

हिन्दी फिल्मों के कुछ गाने आप सभी से हम बतलाय

युगों युगों तक बजते रहेंगे मील के पत्थर बने कहाय

जिनको बूढ़े जवान सुनते बच्चे सुनके झूमे जाय

मैने प्यार किया फिल्म है जिसका किस्सा सुनो बताय

जिसका सुपर डुपर है गाना दिया फिल्म को सफल बनाय

हम आपके है कौन भी तो ऐसी एक फिल्म बतलायं

इसमें भी है ऐसा गाना शारदा सिन्हा जिसको गाएं

दोनो फिल्में अमर हो गई जिनके अमर गीत हो जाए

उन्नीस सौ निन्यानवे की श्रोताओ हम बात सुनायें '

कैसिट का वो रहा जमाना कैसिट में गाने सुन पाएं

खूब निकलते इनके कैसिट घर घर बजते धूम मचाएं

इसी साल निन्यान्वे मैं एक बड़ी उपलब्धि पाएं

पद्यमश्री की मिली उपाधि बहुत बड़ा ये मान कहाय

बिहार को किला शारदा सिन्हा प्रांत का गौरव रही बढ़ाय

छोटी मोटी बात नहीं है घर परिवार भी खुशी मनाय

अपने कुल का नाम बढ़ाया प्रतिभा इनकी दमकी जाय

चलती रही संगीत साधना शारदा सिन्हा गाती जाएं

गाने रिकार्ड होते रहे हे नये नये एलबम बनते जाएं

सच्चे मन और सच्ची लगन से सुर सरिता में डुबकी लगाय

इनको कुछ भी पता नही था खुशी कौन सी कब घर आय

दो हजार सन आया अठारा इसी साल की बात कहाय

मिली उपाधि पदम् भूषण मन इनका पुलकित हो जाय

हर गायक को मिलती नही ये शारदा सिन्हा जी जो पायं

भारत की सरकार 'तरफ से दोनों उपाधि मिली कहाय

तार बिजली से पतले हमारे पिया जो गीत कहाय

हिन्दी गाना है मुंबई का शारदा सिन्हा जिसको गाय

बड़ा धमाल मचाया इसने सबके दिल में बसा कहाय

शारदा सिन्हा ने गाया है दिया है जिसने धूम मचाय

भिन्न भिन्न रंगों के गाने इनकी तो पहचान कहाय

बहुरंगी है कला साधिका श्रोताओं में जानी जाय

इनके गाने सुनने वाले जीवन में उत्सात जगाय

मस्ती,प्यार भरे गीतों से लोग ताजगी दिल में लाय

बिहार में आवास है इनका स्थान इनका बेगुसराय

हुलास गांव में जनम हुआ था परिवार तो समृद्ध बतायं

बचपन से ही शारदा जी को नृत्यः कला से प्रेम कहाय

थोड़ी और बड़ी होने पर नृत्य कला में डूबी जायं

घर से मिली प्रेरणा इनको लिया है इनने पंख लगाय

ये स्कूल में पढ़ते पढ़ते नृत्य कला भी करती जाय

फिर कुछ सालों आगे चलकर गायन को आधार बनाय

भोजपुरी भाषा के गाने लगे थे जमके धूम मचाय

ब्रज किशोर सिन्हा जो नाम है इनके बारे में बतलाय

शारदा जी के पति देव है ये भी रहे कीर्ति पाय

ऐसी पत्नी पाकर ये भी परमधन्य तकदीर बताय

शारदा सिन्हा मदुभाषी थीः बड़ी मिलनसार कहलाय

रखती थीं स्नेह सभी से आदर बड़ों का करती जाय

कलाकार नजदीक रहे जो तारीफ़ करते थकते नाय

ऐसी अद‌भुत वाणी उनकी ईश्वर का वरदान कहाय

'कठिन तपस्या करने से भी आवाज सबकी होती नाय

समझो कि संगीत जगत से एक सितारा बुझा कहाय

अब उनके गानों की जोति जगमग जग को रही कराय

बहुत आएंगे गाने वाले जो दिल से सुरताल मिलाय

अलंकृत कर देंगे दुनिया को लेकिन कमी नहीं भर पायं

यही खासियत है ईश्वर की नहीं वो सबको खास बनाय

परमेश्वर से करे वंदना कलाकार सब यही मनाय

चरणों में रख, शारदाजी को परम कृपा उनपर बरसाय

लिखा निरंजन सेन ने आल्हा सोनी साहनी रहे सुनाय

लेखक :- निरंजन प्रसाद सेन

Official Music Video

Aalha Bihar Kokila Sharda Sinha

Open in YouTube

Credits

Song Title Aalha Bihar Kokila Sharda Sinha
Album Aalha Bihar Kokila Sharda Sinha
Main Vocalist / Singer Soni Sahani
Music Composer Parshuram Patel
Lyricist / Writer Niranjan Sen
Genre Bundeli
Mood / Devotion Sharda Sinha
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40