Close Menu
Subscribe :

Kumbh Ka Amrit Pi Lo Bhai
Song

Kumbh Ka Amrit Pi Lo Bhai

Renuka Samdariya, Juhi Kasera, Rani Vishwakarma, Shreya Tiwari • Maa Sharda Devi Geet • 2026 • 0:11:19 • Bundeli
Artist (Click to view all assets)
Renuka Samdariya, Juhi Kasera, Rani Vishwakarma, Shreya Tiwari

Lyrics

Kumbh Ka Amrit Pi Lo Bhai • Renuka Samdariya, Juhi Kasera, Rani Vishwakarma, Shreya Tiwari

F:-सतयुग बामन को पुंजो त्रेता श्री राम भगवान द्वापर में माधव को पुंजो कलयुग में पूजा हनुमान प्रथम मनाऊ गणपति जी को दूजे पुजू शिव भगवान तीजे पुजू माँ गंगे को तीजे पुजू माँ गंगे को चौथे में सब देव महान तीजे पुजू माँ गंगे को

करू बखान में माँ की महिमा भक्तो सुनियो ध्यान लगाये जो गंगा की महिमा सुनते उनके कष्ट को हरती माँ यदि पावन गंगे मैया और इनका बड़ा है प्रताप इनका दर्शन कर लेने से मिट जाते है सारे पाप इनका दर्शन कर लेने से

बहुत पुरानी सुनो कहानी देव असुर में हुआ संग्राम असुरो को जो महराजा थे राजा बलि था उनका नाम महा बलि और परम पिता की एक क्षत्रि उनका राज धर्म करम को ध्यान रख कर धर्म करम को ध्यान रख कर करते थे वे सारे काज धर्म करम को ध्यान रख कर

देव असुर संग्राम हुआ जब देव लोक में किया अधिकार अमृत कुम्भ धारा में लाने का राजा ने किया बिचार देव लोक से चल हाथ दियो राजा अमृत कुम्भ को लेकर हाथ राज महल में बैठ के अमृत राज महल में बैठ के अमृत पियूंगा असुरो के साथ राज महल में बैठ के अमृत

अमृत कुम्भ धारा में जाते देख इंद्र ने किया बिचार पी गए अमृत यदि असुर तो मचमच जायेगा हाहाकार दुब जाएगी धर्म की नैया बढ़ जायेगा अत्याचार मारे नहीं मरेंगे ना राक्षस मारे नहीं मरेंगे ना राक्षस करेंगे देवो का संघार मारे नहीं मरेंगे ना राक्षस

अमृत कुम्भ बलि से ले ले इंद्र देव जी हुए तैयार छोडो अमृत ले जाओ इसका नहीं तेरा अधिकार बोले बलि तभी इंद्र देव से यहाँ का राजा मुझको जान सारी सम्पन्ति का अधिकारी सारी सम्पन्ति का अधिकारी मालिक अपना मुझको मान सारी सम्पन्ति का अधिकारी

कभी कुम्भ को बलि जी खींचे कभी कुम्भ इंद्र की तरफ को जाए खींचा तानी कुम्भ की चल रही अमृत छलक पर जाये जान बचा दी मैने तेरी मेरा मान जरा एहसान हट जा इंद्र मेरे आगे से हट जा इंद्र मेरे आगे से नहीं ले लूगा तेरी जान हट जा इंद्र मेरे आगे से

अमृत की बुँदे छलक छलक के भरत खंड गिरती आये जहां जहां बुँदे गिरी अमृत की वहां वहां कुम्भी पड़ती जाये प्रयाग राज नासिक उज्जैन और हरिद्वार में माना जाये छूट गया हाथो से अमृत छूट गया हाथो से अमृत और सागर में गया समाये छूट गया हाथो से अमृत

बारह वर्ष में कुम्भ पड़ता चारो जगह जगह बारी बारी पुण्य कमाने दूर से दूर से जाते है सब नर नारी बहुत जरूरी दर्शन करना प्रयाग राज अक्षय पट वेणी माधव सोमश्वर और वेणी माधव सोमश्वर और हनुमान जो गंगा तट वेणी माधव सोमश्वर और

कुम्भ पड़े तो निश्चय जाना प्रयाग राज करने स्नान तरन तारणी गंगा जी है कहते है सब वेद पुराण बारह वर्ष में लागे मेला आवे देव यहां नर और नार डुबकी जो कोई यहां लगाए डुबकी जो कोई यहां लगावे वे सब उतरे भव से पार डुबकी जो कोई यहां लगावे

मगर वाहनी गंगा मैया हरी पद में तेरो स्थान शिव की जटा में वास तुम्हारा करती हो जग का कल्याण भारत की शान हो मैया सुर सरी गंगा नाम तुम्हार सगरे वंश को तार दिया माँ सगरे वंश को तार दिया माँ जय जय कार करे संसार सगरे वंश को तार दिया माँ

दूर दूर संत महामुनि दर्शन करने आवे द्वार हर हर गंगे कह कह करके करते है मंत्रो उच्चार तेरी धार ने दूध चढ़ावे और चढ़ावे फूलन हार गंगा जमुना और सरस्वती गंगा जमुना और सरस्वती यहां पर मिटटी तीनो धार गंगा जमुना और सरस्वती

बड़ा अपवं तट गंगा का यज्ञ हवन करते आये भंडारे का भोग चढ़ाकर भारी लेते पूर्ण कमाए सब तीर्थो के जहां है राजा इलाहबाद है उसका नाम कल्पवास कर यहाँ एक वास यहाँ कल्पवास कर यहाँ एक वास यहाँ प्रयाग राज का है यह धाम कल्पवास कर यहाँ एक वास यहाँ

दूध नारियल फूल बताशा और दीपो का करके दान ध्यान लगाकर माँ गंगे का मन चाहा ले लो वरदान महिमा माँ की सुरेश बखाने कर दो मैया बेडा पार पतित पावनी तुम हो मैया पतित पावनी तुम हो मैया बस जाओ ममता और प्यार पतित पावनी तुम हो मैया

लेखक :- जे पी शुक्ला,आशीष कुमार पांडेय,शीतल प्रसाद उर्मलिया

Credits

Song Title Kumbh Ka Amrit Pi Lo Bhai
Album Maa Sharda Devi Geet
Main Vocalist / Singer Renuka Samdariya, Juhi Kasera, Rani Vishwakarma, Shreya Tiwari
Music Composer Shiv Nandan Chauhan, Vasu
Lyricist / Writer Akela, J P Shukla, Shital Prasad Urmaliya
Genre Bundeli
Mood / Devotion Ganga Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40