Hind Ki Hindi Hai Pehchan
Lyrics
वार्ता
F:-प्रिय देशवासियों आज हम हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर आपको अपने हिन्दुस्तान की मातृभाषा, राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा हिन्दी का गुणगान करेंगे, और उससे पहले आपको बता दे कि हिन्दी भाषा भारत देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली एकमात्र भाषा है, आपको बता दे कि भारतीय संविधान सभा ने हिन्दी को 14 सितम्बर 1949 में राष्ट्रभाषा का दर्जा देकर हिन्दी का सम्मान रखा है और विश्व स्तर पर हिन्दी की पहचान बनायी,
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान 2
हिन्दी से अस्तित्व हमारा 2
भारत की ये शान
कोरस:- हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान 2
F:-बड़ा ही शुभ दिन आया, हिन्दी का मान बढ़ाया।
सभा संविधान वचन से, हिन्दी का पर्व मनाया।
हिन्दी से पद्य लिखा है, हिन्दी से गद्य लिखा है।
लिखे है दोहे रसीले, हिन्दी से छंद लिखा है
कोरस:- लिखे है दोहे रसीले, हिन्दी से छंद लिखा है
F:-हिन्दी से ही अलंकार है
हिन्दी से ही अलंकार है और रसों की खान
कोरस:- हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान
वार्ता:-
F:-हिंदी में प्रत्येक शब्द का उपयोग व्याकरण के अनुसार होता है l इसीलिए इसका महत्व अन्य सभी भाषाओं से काफी अलग और जनप्रिय है l
F:-हिन्दी व्याकरण की भाषा, शुद्धता है बतलाती,
हिन्दी में बिन्दी का भी, हमें ये महत्व बताती।
हिन्दी से स्वर व्यंजन का, ज्ञान हम सबने पाया।
वर्ण और शब्द मिलाकर, वाक्य हम सबने बनाया
कोरस:- वर्ण और शब्द मिलाकर, वाक्य हम सबने बनाया
F:-आशा ये अभिलाषा ये है
आशा ये अभिलाषा ये है कवियों की ये जान
कोरस:- हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान
F:-विद्या का घर हिन्दी, हिन्दी कण कण में बसी है।
लिखी वेदों में हिन्दी, हिन्दी रग रग में रमी है।
मगर कुछ भाषाएँ जो, हिन्दी का मान घटाती,
झूठी वो शान को पाकर, शीना अपना वो फुलाती।
कोरस:- झूठी वो शान को पाकर, शीना अपना वो फुलाती।
F:-हिन्दी तो प्रज्वलित दीप है
हिन्दी तो प्रज्वलित दीप है हिन्दी है वरदान
कोरस:- हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान
वार्ता
F:-भाईयो हिंदी भाषा ने हमारे धर्म और साहित्य का मान सदा ऊंचा रखा l हम सभी हिन्दुस्तानियों को हिंदी पर गर्व महसूस करना चाहिए
F:-हिन्दी है प्यार की भूखी, सदा जो रस बरसाती,
सुनाकर गीत भजन को, जीवन को धन्य बनाती।
हिन्दी में लिखा चालीसा, lमेरे बजरंग बली का।
लिखी हैं कृष्ण कथाएँ, चरित्र राम बाली का।।
कोरस:- लिखी हैं कृष्ण कथाएँ, चरित्र राम बाली का।।
F:-हिन्दी तो अनमोल रतन है
हिन्दी तो अनमोल रतन है लिखा जो राष्ट्रगान
कोरस:- हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान
F:-कलम हिन्दी का नाता, देखों ये बहुत घना है,
आधुनिक हिन्दी साहित्य, भारतेन्दु जी ने जना है।
सीखने हिन्दी देखो, लाखों अंग्रेज है आते,
यहां से हिन्दी सीखकर, वहां जा हिन्दी पढ़ाते।
कोरस:- यहां से हिन्दी सीखकर, वहां जा हिन्दी पढ़ाते।
F:-विश्व पटल पर भी हिन्दी की..,
विश्व पटल पर भी हिन्दी की बनी है अति पहचान..,
कोरस:- हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान
F:-छोड़ो ये शब्द विदेशी, हिन्दी को दिल में बसाओ,
छोड़ दो हाय् हैलो ये, नमस्ते बोल दिखाओ।।
बरसती हिन्दी से ही, मधुर रसना से वाणी,
बड़ी है अद्भुत प्यारे, हिन्दी की मधुर कहानी।।
कोरस:- बड़ी है अद्भुत प्यारे, हिन्दी की मधुर कहानी।।
F:-हिन्दी की बिन्दी में अचरज..,
हिन्दी की बिन्दी में अचरज लिखे मुनेन्द्र चौहान..,
कोरस:- हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान 2
कोरस:-हिन्द की हिन्दी 2
F:-हिन्द की हिन्दी है पहचान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Hind Ki Hindi Hai Pehchan
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |