Close Menu
Subscribe :

Shree Aadinath Amritwani
Song

Shree Aadinath Amritwani

Sakshi • Shree Aadinath Amritwani • 2026 • 00:12:04 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Sakshi

Lyrics

Shree Aadinath Amritwani • Sakshi

सुमरुँ श्री अरिहन्त को, बन्दू सिद्ध अनन्त

आचारज उवज्झाय सब बनें मुक्ति के कंत

आदिनाथ आदि प्रभु प्रथम तीर्थकर जान

रानीला के आदि को कोटि-कोटि प्रणाम

जय श्री आदिनाथ जिन स्वामी तीन लोक के अन्तर्यामी

ऋषभनाथ जी नाम तुम्हारा सारी दुनिया में जयकारा

मरुदेवी के हो तुम नन्दन शत्-शत् करते तुमको वन्दन

नाभिराय के राजदुलारे जन-जन को प्राणों से प्यारे

असि मसि कृषि के हो उपदेशक सृष्टि रचना की तुम बेशक

शब्द अंक का ज्ञान कराया ब्राह्मी सुन्दरी को सिखलाया

भरत-बाहुबली पुत्र तुम्हारे तप करके वो मोक्ष सिधारे

इन्द्र-नीलांजना नृत्य दिखाया, मृत्यु देख वैराग्य जगाया

छः महीने तक तुम तप कीना, घोर तपस्या में मन लीना

तप कर केवल ज्ञान उपाया, भव्यों को उपदेश सुनाया

नर तिर्यंच देवगण आते, प्रभुवाणी सुन मन हर्षाते

अन्त आयु जब हो गई पूरी, मुक्ति सुन्दरी से नहीं दूरी

धर्म तीर्थ कीना संचालन, करते हैं हम उनका पालन

परम्परा आगे बढ़ आई, भव्यों ने भी मुक्ति पाई

निज पर का कल्याण कराया आदिनाथ का यश जग गाया

रानीला वो गाँव है सुन्दर, टीला बना था जिसके अन्दर

टीला आ रणजीत खुदाया, मिट्टी संग प्रतिमा को पाया

खोदा धीरे-धीरे टीला, आदिनाथ प्रकटे जिन शीला

क्वाँर सुदी दशमी शुभ आई, प्रगट भये त्रिभुवन जिनराई

चक्रेश्वरी देवी भी प्रगटी, जन-जन की विपदायें विघटी

सुन्दर मूरत महामनोहर अचरज करते सब नारी-नर

लेके घर मूर्ति को जाता, दर्शन कर मन में हर्षाता

धन दौलत का लोभ दिखाया शासन ने भी डर बतलाया

श्रद्धा उसने अधिक दिखाई, श्रावक जन ने मूर्ति पाई

अद्भुत महिमा तुम प्रगटाई, चमत्कार करते जिन राई

मानतुंग ने तुमको ध्याया, ताले टूटे बाहर पाया

चक्रेश्वरी जी भक्त तुम्हारी आदि भक्त के संकट हारी

वन्दे मानतुंग को राजा, सफल होय सब उसके काजा

जो भी ध्यान तुम्हारा ध्याते, संकट उसके सब कट जाते

पुत्रहीन निज वंश चलावे, निर्धन भी धनवान कहावे

नेत्रहीन प्रभु दर्शन पावें, बहरा कानों सुन लग जावे

श्री मनफूल ने ध्यान लगाया, कैंसर जैसा रोग भगाया

बैसाखी लेकर जो आया, वापिस उसे पैदल पहुंचाया

भक्तों की नैया करो पारा, तुम बिन स्वामी कौन सहारा

एक बार जो छवि लख जाता, बार-बार दर्शन को आता

महिमा तुम्हारी है अति सुन्दर, गाते हैं सब ही नारी-नर

खारा पानी मीठा होवे, बंजर भूमि बीज को बोवे

इनके गुण हम कहाँ तक गावें, पार नहीं सुर-नर भी पावें

मन में जो वांछा कर आते, ध्यान लगा उसका फल पाते

"स्वस्ति भूषण" भावना भाये, भक्तो के प्रभु बनो सहाये

चालीसा चालीस दिन, पाठ करें जो कोय

सुख सम्पत्ति पावे अतुल, दुख दरिद्र सब खोय

आदि प्रभु चौवीस जिन, मूरत है मनहार

भक्ति करते भाव से, हो जाते भवपार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shree Aadinath Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shree Aadinath Amritwani
Album Shree Aadinath Amritwani
Main Vocalist / Singer Sakshi
Music Composer Lovely Sharma
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Aadinath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40